फूलपुर में गरजे चंद्रशेखर आजाद, कहा- बैलेट पेपर से हो चुनाव, विपक्ष पर भी साधा निशाना संगम नगरी प्रयागराज के फूलपुर में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद जमकर गरजे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देने के साथ-साथ विपक्षी दलों, चुनाव प्रणाली और मीडिया पर तीखा हमला बोला। चंद्रशेखर ने तंज कसते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी सभी सीटों पर लड़ी होती तो कई बड़े विपक्षी नेता आज घर बैठे होते। भाषा की मर्यादा पर सवाल उठने पर उन्होंने कहा कि क्या बीजेपी मर्यादित भाषा बोलती है? बड़ी पार्टियां हमेशा वंचित वर्ग को सत्ता से दूर रखना चाहती हैं। मीडिया पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की अधूरी पोस्ट पर सवाल न पूछें, आधिकारिक बयान पर हर जवाब देंगे। चंद्रशेखर ने एक बार फिर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की और कहा कि EVM से धांधली की आशंका बनी रहती है। 2027 के चुनाव को लेकर उन्होंने बताया कि पार्टी ने 87 विधानसभा प्रभारियों की सूची तय कर दी है और नवंबर के पहले हफ्ते में बाकी नामों का ऐलान होगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में बहुजन समाज, युवाओं और गरीबों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। *बाइट - चंद्रशेखर आजाद, सांसद नगीना और प्रमुख, आजाद समाज पार्टी*
फूलपुर में गरजे चंद्रशेखर आजाद, कहा- बैलेट पेपर से हो चुनाव, विपक्ष पर भी साधा निशाना संगम नगरी प्रयागराज के फूलपुर में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद जमकर गरजे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देने के साथ-साथ विपक्षी दलों, चुनाव प्रणाली और मीडिया पर तीखा हमला बोला। चंद्रशेखर ने तंज कसते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी सभी सीटों पर लड़ी होती तो कई बड़े विपक्षी नेता आज घर बैठे होते। भाषा की मर्यादा पर सवाल उठने पर उन्होंने कहा कि क्या बीजेपी मर्यादित भाषा बोलती है? बड़ी पार्टियां हमेशा वंचित वर्ग को सत्ता से दूर रखना चाहती हैं। मीडिया पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की अधूरी पोस्ट पर सवाल न पूछें, आधिकारिक बयान पर हर जवाब देंगे। चंद्रशेखर ने एक बार फिर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की और कहा कि EVM से धांधली की आशंका बनी रहती है। 2027 के चुनाव को लेकर उन्होंने बताया कि पार्टी ने 87 विधानसभा प्रभारियों की सूची तय कर दी है और नवंबर के पहले हफ्ते में बाकी नामों का ऐलान होगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में बहुजन समाज, युवाओं और गरीबों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। *बाइट - चंद्रशेखर आजाद, सांसद नगीना और प्रमुख, आजाद समाज पार्टी*
- मिर्जापुर, पटेहरा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान दिव्या मित्तल पूर्व आईएएस पटेहरा ब्लॉक के रामपुर गाँव पहुँचीं, जहाँ उन्होंने भगवान गणेश जी के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की इसके बाद प्यूरी गाँव में उन्होंने ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया और उनकी समस्याएँ व सुझाव सुने घोरी गाँव में भी दिव्या जी ने जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना।दोनों गाँवों में बड़ी संख्या में ग्रामीण उनसे मिलने पहुँचे और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। मिर्जापुर, पटेहरा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान दिव्या मित्तल पूर्व आईएएस पटेहरा ब्लॉक के रामपुर गाँव पहुँचीं, जहाँ उन्होंने भगवान गणेश जी के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की इसके बाद प्यूरी गाँव में उन्होंने ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया और उनकी समस्याएँ व सुझाव सुने घोरी गाँव में भी दिव्या जी ने जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना।दोनों गाँवों में बड़ी संख्या में ग्रामीण उनसे मिलने पहुँचे और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।1
- मिशन शक्ति के तहत चौक घंटाघर पर गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश* मिशन शक्ति के तहत चौक घंटाघर पर गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश जिला महिला व्यापार मंडल एवं रोटरी क्लब प्रयागराज प्लैटिनम की संयुक्त पहल, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को किया जागरूक प्रयागराज। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से आज चौक घंटाघर, प्रयागराज में मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला महिला व्यापार मंडल एवं रोटरी क्लब प्रयागराज प्लैटिनम के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक एकत्रित हुए। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से महिला सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और महिलाओं के सम्मान जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति संस्था स्वांग रंग के कलाकारों ने निर्देशक श्री सचिन चंद्र के निर्देशन में दी। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में हर्षिता तिवारी, मुस्कान दास, दिव्यांशी अग्रहरि, हर्ष पांडेय एवं पंकज पांडेय शामिल रहे। इस अवसर पर जिला महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अवंतिका टंडन, महासचिव श्रीमती हिना खान एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती वंदना त्रिपाठी, मालती की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं, रोटरी क्लब प्रयागराज प्लैटिनम की ओर से अध्यक्ष श्री अजय शर्मा, सचिव श्री प्रमय मित्तल, श्री नितिन चोपड़ा, श्रीमती नेहा जायसवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की ओर से कोतवाल श्री सुधीर सिंह, घंटाघर चौकी प्रभारी श्री अनूप वर्मा, थाना कोतवाली की मिशन शक्ति प्रभारी श्रीमती सौभया गुप्ता, कांस्टेबल राहुल गौतम, कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल विशेषता , महिला कांस्टेबल, प्रतिभा पांडेय एवं महिला कांस्टेबल,ज्योति देवी उपस्थित रहे।यह कार्यक्रम ए सी पी निकिता श्रीवास्तवा के निर्देशन आयोजित किया गया उपायुक्त श्री पीयूष मोर्डिया के निर्देश पर मिशन शक्ति के उद्देश्यों के अनुरूप महिला सुरक्षा एवं जागरूकता का संदेश प्रसारित करने के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रयाग व्यापार मंडल के सचिव श्री सुहेल अहमद ,अकरम शगुन,एवं युवा नेता श्री शुभम केसरवानी की उपस्थिति ने भी आयोजन की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम के मीडिया कवरेज में जिला महिला व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी श्री अकरम शगुन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने मौके पर उपस्थित रहकर पूरे आयोजन का मीडिया कवरेज किया और मिशन शक्ति के माध्यम से महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहूचाने में योगदान दिया। इस संयुक्त पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में यह संदेश पहूचाना है कि महिला सशक्तिकरण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सुरक्षित, समान और जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक जिम्मेदारी है। जब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी और समाज उन्हें समान अवसर एवं सम्मान देगा, तभी एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव होगा। जिला महिला व्यापार मंडल एवं रोटरी क्लब प्रयागराज प्लैटिनम की इस पहल ने महिला शक्ति, सामाजिक सहभागिता और जन-जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया। शगुन4
- देवरिया स्थित सुजावन देव धाम में भाई दूज मेले को लेकर अलर्ट, यमुना घाट का SDM ने लिया जायजा भाई दूज मेले की तैयारी: SDM अर्पित कुमार ने किया सुजावन देव धाम का निरीक्षण *घूरपुर, प्रयागराज।* बारा तहसील के भीटा-देवरिया स्थित ऐतिहासिक सुजावन देव धाम में भाई दूज पर लगने वाले पारंपरिक यमद्वितीया मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। मंगलवार को SDM बारा अर्पित कुमार ने मंदिर परिसर और यमुना घाट का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा, पार्किंग, घाटों की बैरिकेडिंग और प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मेले से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।1
- महर्षि वाल्मीकि भारत की पहचान ज्ञान,तप,साधना और सृजन के प्रतीक। # महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन पूजा-अर्चना। नैनी। प्रयागराज। नैनी महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती सुमन गुप्ता के नेतृत्व में खरकोनी जहांगीराबाद मे आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्याय सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि संस्कारों के नीव,सफलता की उड़ान महर्षि वाल्मीकि भारत की पहचान ज्ञान,तप,साधना और सृजन के अप्रतिम प्रतीक तथा कालजयी कृति रामायण महाकाव्य के रचयिता आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। महामंत्री श्रीमती सुमन गुप्ता ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी केवल भारतीय संस्कृति के ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता के महान मार्गदर्शन और प्रेरणास्रोत है। महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर हम सभी युवाओं से विशेष रूप से कहना चाहूंगा कि युवा ऊर्जा के प्रेरणापुंज भगवान श्री राम के आदर्श को आत्मसात करते हुए यह संकल्प ले कि किसी प्रकार का भेदभाव नहीं मानेंगे। जब मन में उंच-नीच की दीवारें टूटगी,तभी समरस समाज का स्वप्न सरकार होगा। इस अवसर पर प्रियंका भारतीय, मुस्कान भारतीय,सौरभ यादव, पार्वती भारतीय,मंजू प्रजापति, उर्मिला प्रजापति,सुसमा प्रजापति ने भी अपने विचार व्यक्त किया।1
- विधायक डॉ वाचस्पति ने गौहनियां में की प्रेस वार्ता, बोले मजबूत होगी ग्रामीण कनेक्टिविटी, मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार बारा को मिली 20 परियोजनाओं की सौगात, 18 सड़कें और दो पुल बनेंगे विधायक डॉ. वाचस्पति ने गौहनिया में की प्रेस वार्ता, बोले - मजबूत होगी ग्रामीण कनेक्टिविटी, मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार *बारा, प्रयागराज।* बारा विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। क्षेत्र में 18 सड़कों और 2 पुलों के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण इलाकों में आवागमन सुगम होगा और गांवों की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी। रविवार को गौहनिया स्थित निजी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक डॉ. वाचस्पति ने स्वीकृत विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क और पुल निर्माण की जरूरतों को देखते हुए लगातार प्रयास किए जा रहे थे, जिसके परिणामस्वरूप इन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। *किसानों और छात्रों को मिलेगा लाभ* - विधायक ने कहा कि जनता के सुगम आवागमन के लिए ये सड़कें और पुल बेहद लाभकारी साबित होंगे। इनके निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को भी बेहतर संपर्क मार्गों का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बारा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता है। स्वीकृत परियोजनाओं में विभिन्न संपर्क मार्गों के निर्माण के साथ पुल और लघु सेतु से संबंधित कार्य भी शामिल हैं। प्रमुख संपर्क मार्गों के सुधरने से ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। विधायक डॉ. वाचस्पति ने इन विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और इन परियोजनाओं के पूरा होने से बारा की सड़क कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।1
- प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली बहाल करने की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय पर अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना..... प्रयागराज, 27 अक्टूबर 2026 उत्तर प्रदेश के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में होने वाली 20,000 से अधिक टीजीटी-पीजीटी पदों की आगामी भर्ती 2026 को पुरानी नियमावली के तहत कराने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों का उग्र आंदोलन आज दूसरे दिन भी शिक्षा निदेशालय परिसर में जारी रहा। नई पात्रता शर्तों से प्रभावित करीब 200 से 300 अभ्यर्थी पुलिस की बहुस्तरीय बैरिकेडिंग और सुरक्षा घेरा तोड़कर निदेशालय परिसर के अंदर दाखिल हो गए, जिससे माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेताओं का कहना है कि शासन द्वारा 16 सितंबर 2025 को लागू की गई नई नियमावली के चलते पिछले कई वर्षों से तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थी परीक्षा से बाहर हो रहे हैं। इतने कम समय में नई योग्यता और पात्रता मानदंडों को पूरा करना अधिकांश प्रतियोगियों के लिए संभव नहीं है। आंदोलनकारियों की स्पष्ट मांग है कि आगामी भर्ती के विज्ञापन को जारी करने से पहले उसमें संशोधन किया जाए और पूर्व में तैयारी कर रहे छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए पुरानी नियमावली के अनुसार एक अंतिम अवसर प्रदान किया जाए। अभ्यर्थियों का आरोप है कि इससे पहले हुए लंबे आंदोलन और 19 दिन के आमरण अनशन के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिला प्रशासन और पुलिस कमिश्नर की ओर से पुरानी नियमावली बहाल करने का सकारात्मक आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद विभाग ने बिना नियमों में सुधार किए नई नियमावली के तहत टीजीटी भर्ती का नोटिस जारी कर दिया। छात्र अब केवल ठोस और लिखित शासनादेश मिलने पर ही धरना समाप्त करने की बात कह रहे हैं। अभ्यर्थियों ने प्रयागराज के जिलाधिकारी से अपील की है कि वे स्वयं धरनास्थल पर आकर छात्रों से सीधे बातचीत करें ताकि इस गतिरोध का तत्काल कोई न्यायपूर्ण समाधान निकल सके। वर्तमान में शिक्षा निदेशालय परिसर के भीतर और बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर शासन स्तर से कोई स्पष्ट और लिखित निर्णय नहीं आता, तब तक उनका यह अनिश्चितकालीन धरना और घेराव अनवरत जारी रहेगा।1
- *मिर्जापुर: पूर्व DM दिव्या मित्तल का जनसंपर्क अभियान तेज, बलेहरा मोड़ से होते हुए पटेहरा ब्लॉक के लिए रवाना हुई* *मिर्जापुर।* पूर्व जिलाधिकारी मिर्जापुर एवं जन नीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष IAS दिव्या मित्तल का जनसंपर्क कार्यक्रम मंगलवार को बलेहरा मोड़ से शुरू होकर पटेहरा ब्लॉक की तरफ रवाना हुआ। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पूर्व DM को रोककर अपनी समस्याएं बताईं। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से गांव में पानी की किल्लत, बिजली की आंख मिचौली और सरकारी स्कूलों की बदहाली का मुद्दा उठाया। समस्याएं सुनकर दिव्या मित्तल ने कहा कि - "प्रशासन में रहते हुए मैंने मिर्जापुर की समस्याओं को करीब से देखा है। जनता की ये बुनियादी समस्याएं हैं, इनका समाधान मेरी पहली प्राथमिकता होगी।" उन्होंने मौके पर ही संबंधित समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया और कार्यकर्ताओं से कहा कि हर गांव की समस्या को लिखित रूप में नोट किया जाए। इस मौके पर बलेहरा मोड़ पर अवधेश तिवारी, भोलानाथ तिवारी, राजू तिवारी, शुभम तिवारी, अंकुर तिवारी, हर्षित तिवारी, अमरनाथ दुबे, पिंटू दुबे, आशुतोष चौबे, रोहित दुबे एवं अवनीश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। मंजय वर्मा की रिपोर्ट4
- फूलपुर में गरजे चंद्रशेखर आजाद, कहा- बैलेट पेपर से हो चुनाव, विपक्ष पर भी साधा निशाना संगम नगरी प्रयागराज के फूलपुर में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद जमकर गरजे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देने के साथ-साथ विपक्षी दलों, चुनाव प्रणाली और मीडिया पर तीखा हमला बोला। चंद्रशेखर ने तंज कसते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी सभी सीटों पर लड़ी होती तो कई बड़े विपक्षी नेता आज घर बैठे होते। भाषा की मर्यादा पर सवाल उठने पर उन्होंने कहा कि क्या बीजेपी मर्यादित भाषा बोलती है? बड़ी पार्टियां हमेशा वंचित वर्ग को सत्ता से दूर रखना चाहती हैं। मीडिया पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की अधूरी पोस्ट पर सवाल न पूछें, आधिकारिक बयान पर हर जवाब देंगे। चंद्रशेखर ने एक बार फिर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की और कहा कि EVM से धांधली की आशंका बनी रहती है। 2027 के चुनाव को लेकर उन्होंने बताया कि पार्टी ने 87 विधानसभा प्रभारियों की सूची तय कर दी है और नवंबर के पहले हफ्ते में बाकी नामों का ऐलान होगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में बहुजन समाज, युवाओं और गरीबों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। *बाइट - चंद्रशेखर आजाद, सांसद नगीना और प्रमुख, आजाद समाज पार्टी*1