headline: वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों पर लगाई तूफानी फिफ्टी! राजस्थान रॉयल्स ने CSK को 8 विकेट से रौंदा। रायपुर/गुवाहाटी, 30 मार्च 2026 (स्वतंत्र न्यूज़ शॉर्ट): 15 वर्षीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने आज आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का जलवा बिखेर दिया। उन्होंने मात्र 15 गेंदों पर 50 रन पूरे करते हुए 52 रन की तूफानी पारी खेली (17 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्के, स्ट्राइक रेट 305.88)। पावरप्ले में उन्होंने नूर अहमद के खिलाफ लगातार दो छक्के जड़कर आगाज किया और पारी के दौरान कुल 5 छक्के तथा 4 चौके लगाए। उनकी इस धमाकेदार पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के दिए 128 रनों के लक्ष्य को मात्र 12.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मैच की मुख्य बातें: वैभव सूर्यवंशी की 17 गेंदों पर 52 रन की पारी (15 गेंद पर फिफ्टी) ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। वह 6.2 ओवर में 75/1 के स्कोर पर आउट हुए (अंशुल कंबोज की गेंद पर सरफराज खान के हाथों कैच)। ओपनिंग जोड़ी में यशस्वी जायसवाल ने भी योगदान दिया, लेकिन वैभव ही स्टार रहे। चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम मात्र 127 रन पर सिमट गई (19.4 ओवर में)। राजस्थान रॉयल्स ने टेबल टॉप पर जगह बनाई। वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2025 में भी 14 साल की उम्र में डेब्यू कर सबसे युवा खिलाड़ी बन चुके थे। उन्होंने उस सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों पर सेंचुरी (101 रन) लगाकर इतिहास रचा था — जो भारतीय खिलाड़ी द्वारा आईपीएल की दूसरी सबसे तेज सेंचुरी है। इस सीजन की शुरुआत भी उन्होंने धमाकेदार तरीके से की है। यह पारी न सिर्फ पावरप्ले को यादगार बनाती है, बल्कि युवा प्रतिभाओं की ताकत को भी दर्शाती है। 15 साल का यह लड़का एमएस धोनी और अन्य दिग्गजों के साथ मैदान साझा कर रहा है। मैच रिजल्ट: चेन्नई सुपर किंग्स: 127/10 (19.4 ओवर) राजस्थान रॉयल्स: 128/2 (12.1 ओवर) नतीजा: राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से जीत हासिल की। स्वतंत्र न्यूज़ शॉर्ट — मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ! (अपडेट: मैच पूरा हो चुका है। वैभव की पारी मैच विनिंग रही।) मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH

- दिनांक: 29 मार्च 2026 ग्राम खिलोराखुर्द, धमधा, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़ विषय: गेहूं खेत में आग लगने की घटना के संबंध में ग्राम खिलोराखुर्द, धमधा में दिनांक 28 मार्च 2026 को लगभग 500 एकड़ के रकबे में गेहूं की फसल, पैरावट और पशुओं में आग लग गई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही माननीय ईश्वर साहू विधायक साजा विधानसभा व श्री कृष्णा पटेल विधायक प्रतिनिधि ने आज घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर धमधा अनुविभागीय अधिकारी (रा), तहसीलदार, पटवारी, आरआई, समस्त किसान बंधु और इस क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। माननीय विधायक जी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए। गौरतलब है कि आग लगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है और उनकी फसल, पैरावट और पशु जलकर खाक हो गए हैं। किसानों ने प्रशासन से मुआवजा और मदद की मांग की है ।1
- खैरागढ़ कलेक्टर परिसर पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, 30 मार्च सोमवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के खैरागढ़ कलेक्टर परिसर स्थित पार्किंग स्थल से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम केराबोरी निवासी कुंजलाल साहू ने थाना खैरागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 27 मार्च को दोपहर करीब 1:45 बजे वे भोजन करने के लिए अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 12 AR 3059) पार्क कर गए थे। वापस लौटने पर वाहन वहां नहीं मिला। प्रार्थी ने अपने स्तर पर वाहन की खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चलने पर 29 मार्च को थाने में शिकायत दर्ज कराई। चोरी गई मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना सहायक उप निरीक्षक शंकर को सौंपी गई है।1
- छत्तीसगढ़ के बालोद शहर में गाली-गलौच, मारपीट और चाकू से जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को बालोद पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, 28 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे गंजपारा शराब भट्ठी मेन रोड पर आरोपियों ने जयप्रकाश साहू से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे न देने पर आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए चाकू और लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में जयप्रकाश साहू गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव करने आए गजेंद्र साहू को भी चोटें आईं। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बालोद में भर्ती कराया गया, जहां से जयप्रकाश साहू की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भिलाई के शंकराचार्य अस्पताल रेफर किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपियों की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। • घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (CG 07 AH 4376) • लूटा गया पोको कंपनी का मोबाइल • लोहे का धारदार चाकू आरोपियों के नाम 1. पीयूष उपाध्याय (19 वर्ष) 2. पुष्पेंद्र यादव उर्फ सोनू गट्टा (21 वर्ष) 3. सागर देवांगन (20 वर्ष) पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में पुलिस टीम की तत्परता से बड़ी वारदात का जल्द खुलासा संभव हो सका।1
- रायपुर। विधानसभा रोड जीरो प्वाइंट के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां डीआई (छोटा मालवाहक वाहन) और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर, डीआई वाहन के ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, दोनों वाहनों के चालक घटना के बाद मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गए। हादसे के चलते सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई और जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित कर यातायात व्यवस्था बहाल करने में जुट गई है। साथ ही पुलिस द्वारा मामले की जांच और वाहन चालकों की तलाश की जा रही है।5
- रायपुर जिले के धरसीवां क्षेत्र के सिलयारी में भारत गैस एजेंसी में बड़ा खुलासा हुआ है। संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735 ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गैस सिलेंडर में 2 से 3 किलो तक कम गैस भरी जा रही है। इस मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। क्या यह गैस घोटाला है? क्या प्रशासन करेगा जांच? वीडियो को अंत तक जरूर देखें। 📍 स्थान: सिलयारी, धरसीवां (रायपुर, छत्तीसगढ़) #GasScam #BharatGas #RaipurNews #CGNews #GasCylinder #BreakingNews #Chhattisgarh #HindiNews2
- तिल्दा नेवरा से इस वाक्ता बडी खबर सासाहोली से संकरा सडक निर्माण कार्य का मामला सामने आया है। सासाहोली से संकरा मार्ग सडक निर्माण कार्य कछुआ की चल चल ही है। जिससे मार्ग मे आने जाने वाले लोगो को दिक्क़तो का समाना करना पडता है। इसी मार्ग मे कारखाने होने से भारी वाहनों का रेला लगा रहता है जिससे धूलो के अबार उडते रहते है। एक सायकिल सावार मजदूर ने नाम नहीं छपने के शर्त पर बताया की तेज रफ्तार भारी वाहन से धूल के साथ छोटी बडी पथ्थर के टुकड़े पडने से उसे गंभीर चोट आई है नहीं पानी का छिडकाव होता है और नहीं सही गुणवत्ता का मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है लाखों रूपये की लगत से हो रहे निर्माण कार्य आखिर किसके भेट चड रही है2
- *देखिये मूक पत्रिका (CG/MP सहित सभी सोशल मीडिया पर..* *यदि आप भी अपने आस पास की खबरों के लिए अपडेट रहना चाहते हैं तो हमारे न्यूज चैनल मूक पत्रिका एंड मूक पत्रिका 27× 7 NEWS(CG/MP) के निचे दिए गए लिंक को क्लिक करके हमारे साथ जुड़े रहिये... 👇🏻👇🏻* *हमारे चैनल को सब्सक्राइब करे और लाइक करे और जुड़े रहे आसपास के खबरों से लगातार* *मूक पत्रिका News (CG/MP) न्यूज़ देखें* *आशीष कुमार कंठले* *राष्ट्रीय दैनिक मूक पत्रिका* *संपादक /प्रधान संपादक* *Mo.-7999238079,8878131207*1
- नमस्कार,मैं हूं योगेश कुमार साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़। आज छत्तीसगढ़ की अदालत ने एक ऐसे मामले में फैसला सुनाया है जिसने कानूनी और सामाजिक बहस को फिर से तेज कर दिया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साफ कहा है कि एक बालिग और शादीशुदा महिला की मर्जी और पूरी सहमति से बनाए गए शारीरिक संबंध रेप की श्रेणी में नहीं आते। कोर्ट ने इस आधार पर एक युवक को 4 साल पुराने रेप केस से पूरी तरह दोषमुक्त कर दिया। आइए जानते हैं इस पूरे मामले को विस्तार से। दरअसल, मामला बेमेतरा जिले का है। वर्ष 2022 में एक शादीशुदा महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला बेमेतरा के एक एग्रीकल्चरल कॉलेज में मजदूरी का काम करती थी। वहीं गांव का ही एक युवक भी मजदूरी के लिए आता था। दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई। महिला की शिकायत के अनुसार, 19 जून 2022 को आरोपी ने उससे बात शुरू की और शादी का वादा करके उसे बहलाने की कोशिश की। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने बार-बार शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। 25 जुलाई 2022 की सुबह करीब 4 बजे, जब महिला शौच के लिए जा रही थी, तब आरोपी उससे मिला। उसने फिर शादी का भरोसा दिलाया और महिला को अपने घर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उस समय महिला 3 महीने की गर्भवती थी। महिला ने बताया कि सामाजिक बदनामी के डर से उसने इस घटना की जानकारी किसी को नहीं बताई। बाद में जब पति ने पूछताछ की तो उसने सारी बात बता दी और फिर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी के खिलाफ चालान पेश किया। ट्रायल कोर्ट ने गवाहों के बयानों, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सबूतों का गहन अध्ययन किया। कोर्ट को यह साबित नहीं हो सका कि संबंध बिना सहमति के या जबरदस्ती बने थे। नतीजतन, ट्रायल कोर्ट ने आरोपी को दोषमुक्त कर दिया। इस फैसले के खिलाफ पीड़िता महिला ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिका में ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई। हाईकोर्ट में विस्तृत सुनवाई हुई। कोर्ट ने गवाहों के बयानों, महिला के अपने कोर्ट बयान और उपलब्ध मेडिकल एवं अन्य सबूतों को ध्यान से देखा। हाईकोर्ट ने पाया कि: • गवाहों के बयानों से यह साबित नहीं होता कि आरोपी ने जान से मारने या चोट पहुंचाने की कोई धमकी देकर सहमति हासिल की थी। • ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे साबित हो कि महिला को यह भ्रम था कि वह कानूनी रूप से आरोपी की पत्नी है। • महिला के बयान से साफ जाहिर होता है कि संबंध सहमति से बने थे। • महिला पहले से शादीशुदा थी और उस समय गर्भवती भी थी। • यह भी साबित नहीं हुआ कि महिला नशे में थी, उसकी मानसिक स्थिति खराब थी या वह सहमति देने की स्थिति में नहीं थी। हाईकोर्ट ने अपनी टिप्पणी में सख्त शब्दों में कहा: “एक बालिग और शादीशुदा महिला के साथ उसकी मर्जी और सहमति से बनाए गए शारीरिक संबंध रेप का जुर्म नहीं बनते।” कोर्ट ने महिला की याचिका को खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट के दोषमुक्त करने वाले फैसले को बरकरार रखा। आरोपी युवक को इस मामले से पूरी राहत मिल गई। दोस्तों, यह फैसला कानूनी रूप से सहमति की अहमियत को रेखांकित करता है। भारतीय दंड संहिता की धारा 375 के तहत रेप की परिभाषा में सहमति का अभाव एक महत्वपूर्ण तत्व है। जब कोई महिला बालिग हो, समझदार हो और अपनी स्वतंत्र मर्जी से संबंध बनाती है, तो अदालतें इसे रेप नहीं मानतीं। हालांकि, झूठे वादे या धोखे से सहमति हासिल करने के मामलों में अलग व्याख्या हो सकती है, लेकिन इस केस में सबूत सहमति की ओर इशारा करते थे। यह मामला हमें याद दिलाता है कि कानून सबूतों और तथ्यों पर आधारित होता है, न कि सिर्फ आरोपों पर। साथ ही, समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के साथ-साथ निर्दोष व्यक्तियों को भी न्याय मिलना चाहिए। योगेश कुमार साहू के साथ द छत्तीसगढ़ का यह विशेष रिपोर्ट आपको कैसा लगा? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं। क्या आपको लगता है कि सहमति वाले मामलों में अदालतों को और सख्त होना चाहिए या सबूतों को प्राथमिकता देनी चाहिए? कानून की सच्चाई हमेशा सबूतों में छुपी होती है, और न्याय तभी सार्थक होता है जब वह निष्पक्ष और तथ्यपरक हो। सतर्क रहें, जागरूक रहें।धन्यवाद, जय छत्तीसगढ़! द छत्तीसगढ़ – सच्चाई की आवाज।1
- नक्सल विरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस, डीआरजी एवं आईटीबीपी फोर्स ने संयुक्त कार्रवाई में माओवादियों द्वारा छुपाए गए हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। सर्चिंग के दौरान जंगल क्षेत्र से एक AK-47 रायफल (26 राउंड) एवं एक INSAS रायफल (20 राउंड) मैगजीन सहित कुल 46 जिंदा कारतूस जब्त किए गए। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मुखबिर सूचना के आधार पर की गई। बरामद हथियारों के संबंध में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस के अनुसार लगातार चल रहे अभियानों से जिले में नक्सली गतिविधियां लगभग समाप्त हो चुकी हैं और 31 मार्च से पहले जिले को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।1