आरडीजी खत्म करने को लेकर मुख्यमंत्री का भाजपा पर वार, बोले क्या प्रदेश बीजेपी करती है केंद्र के इस कदम का समर्थन ऊना। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरवार को जिला ऊना के संक्षिप्त दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार द्वारा रिवेन्यू डिफिसिट ग्रांट समाप्त किए जाने के फैसले को लेकर प्रदेश भाजपा पर जोरदार हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरडीजी खत्म करने का निर्णय हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य के लिए घातक साबित होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार के इस फैसले के साथ खड़ी है, और यदि हां, तो उसे प्रदेश की जनता को सच्चाई बतानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पहले ही गंभीर आर्थिक चुनौतियों से गुजर रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाली आरडीजी को समाप्त करना प्रदेश के अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम केंद्र द्वारा प्रदेश के साथ किए जा रहे अन्याय का हिस्सा है। इसके चलते विकास कार्य प्रभावित होंगे और आम जनता के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उनकी सरकार जनता की सेवा के उद्देश्य से सत्ता में आई है और प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।
आरडीजी खत्म करने को लेकर मुख्यमंत्री का भाजपा पर वार, बोले क्या प्रदेश बीजेपी करती है केंद्र के इस कदम का समर्थन ऊना। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरवार को जिला ऊना के संक्षिप्त दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार द्वारा रिवेन्यू डिफिसिट ग्रांट समाप्त किए जाने के फैसले को लेकर प्रदेश भाजपा पर जोरदार हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरडीजी खत्म करने का निर्णय हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य के लिए घातक साबित होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार के इस फैसले के साथ खड़ी है, और यदि हां, तो उसे प्रदेश की जनता को सच्चाई बतानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पहले ही गंभीर आर्थिक चुनौतियों से गुजर रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाली आरडीजी को समाप्त करना प्रदेश के अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम केंद्र द्वारा प्रदेश के साथ किए जा रहे अन्याय का हिस्सा है। इसके चलते विकास कार्य प्रभावित होंगे और आम जनता के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उनकी सरकार जनता की सेवा के उद्देश्य से सत्ता में आई है और प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।
- Kuldeep Singhनादौन, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेशshukhu saab aap kam sahi ker rhe hai but apke officer aur karibi loot macha rhe hai aap ki constituency main log khud apna ghar purana Ghar gira ker 7 7 lakh government se le rhe haito sarkar khatre m toh jayegi aam aadmi ke tex ka paise tum toh bander bant ker rhe ho servey toh sahi ho jo eligible hai aise kitne log honge kabhi socha ?10 hrs ago
- हमीरपुर कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने एक कड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू दिन-रात मेहनत कर हिमाचल प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत करने और प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ नेता अपने राजनीतिक स्वार्थों के कारण प्रदेश के हितों के खिलाफ खड़े होते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा और सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा मुख्यमंत्री का विरोध करते-करते इतने अंधे हो गए हैं कि अब वे हिमाचल प्रदेश के हितों का भी विरोध करने लगे हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। विवेक कटोच ने कहा कि 16वें वित्त आयोग में राजस्व घाटा अनुदान (RDG Grant) का बंद होना हिमाचल प्रदेश के विकास को गंभीर रूप से प्रभावित करने वाला फैसला है। उन्होंने कहा कि अगर हिमाचल को यह अनुदान नहीं मिलता है तो अगले पांच वर्षों में प्रदेश को लगभग 50 हजार करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नुकसान किसी राजनीतिक दल, सरकार या किसी एक नेता का नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश की आम जनता का नुकसान है। इस फैसले का सीधा असर प्रदेश की विकास योजनाओं, बुनियादी ढांचे, रोजगार के अवसरों और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर पड़ेगा। कटोच ने कहा कि इस तरह के संवेदनशील और महत्वपूर्ण मुद्दों पर सभी राजनीतिक दलों और नेताओं को मतभेद भुलाकर प्रदेश के हित में एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए थी। लेकिन अफसोस की बात है कि सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा जैसे नेता अपने निजी राजनीतिक स्वार्थों के कारण प्रदेश के हितों को कमजोर करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नेताओं की राजनीति केवल व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं और लाभ तक सीमित होकर रह गई है, जिससे प्रदेश की सामूहिक शक्ति और आवाज कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक पर्वतीय राज्य है, जहां संसाधन सीमित हैं और विकास के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में आरडीजी अनुदान का बंद होना प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर गहरा प्रभाव डालेगा और विकास कार्यों की गति धीमी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भविष्य और जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए सभी नेताओं को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का परिचय देना चाहिए। विवेक कटोच ने कहा कि इतिहास ऐसे स्वार्थी और अवसरवादी नेताओं को कभी माफ नहीं करेगा, जिन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए अपनी मातृभूमि के हितों से समझौता किया। उन्होंने प्रदेश की जनता से भी अपील की कि वे ऐसे नेताओं की मानसिकता को समझें और हिमाचल प्रदेश के विकास और हितों के साथ मजबूती से खड़े रहें।1
- सुजानपुर : जिला प्रशासन द्वारा टोणी देवी - उहल - कक्कड़ सड़क को रिपेयरिंग के लिए 20 फरवरी तक बंद किए जाने के नोटिफिकेशन पर सुजानपुर के कांग्रेस विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने कड़ा संज्ञान लिया है । उन्होंने कहा कि झोखर क्षेत्र में डंगा गिरने से लोग पहले ही भारी परेशानियों से जूझ रहे हैं और अब पूरे मार्ग को बंद कर देना आम जनता के लिए मुश्किलें बढ़ने वाला काम है । विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने कहा कि इन दिनों विवाह - शादियों का सीजन चल रहा है। इसके अलावा छात्र ,कर्मचारी और मरीज रोजाना इसी सड़क से आवाजाही करते हैं । ऐसे में टोणी देवी -उहल - कक्कड़ सड़क को पूरी तरह से बंद करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है । उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विधायक ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बातचीत की है और उन्हें निर्देश दिए हैं कि मरम्मत कार्य के दौरान सड़क को पूरी तरह बंद ना किया जाए । साथ ही कार्य में तेजी लाकर जल्द से जल्द स्थिति सामान्य करने को कहा गया है। जनता को राहत देने के लिए विधायक ने झोखर के दोनों और शटल बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इससे छात्राओं ,कर्मचारीयों ,मरीजों और आम लोगों को सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से के दोनों तरफ बस सुविधा उपलब्ध होगी और उन्हें अनावश्यक पैदल चलने या निजी साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने भरोसा दिलाया है कि वे स्वयं इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए उनकी प्राथमिकता है और किसी भी सूरत में लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी।1
- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने घुमारवीं में आयोजित राष्ट्रीय अंडर 19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के दौरान विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हिमाचल में राजस्थान टीम को हराकर जीत की और नेशनल किताब अपने नाम किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ी को सम्मानित किया। वहीं उन्होंने कहा खिलाड़ियों को लेकर बेहतर प्रयास कर रही है और प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की सरकार की ओर से आम लोगों के लिए योजनाएं चलाई जा रही है और जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है। वही इस दौरान घुमारवीं में आयोजित फाइनल मुकाबले में हिमाचल और राजस्थान के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। वहीं मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों ने कहा कि खेलों में बेहतर प्रदर्शन करें और अपने जिला प्रदेश का नाम चमकाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलें बच्चों को अनुशासन सिखाती हैं। वही प्रतिस्पर्धा की भावना भी खेलों से जागृत होती है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए सरकार की ओर से बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने अन्य खिलाड़ियों से भी आवाहन किया कि खिलाड़ी कड़ी मेहनत करें और आगे बढ़ें1
- स्वर्गद्वारी की स्मृति में जोगिंदर नगर के मोरडुघ गांव में ग्रामीणों ने बनाया मंदिर। सुनिए, गांव के बुजुर्ग मेघ सिंह जी स्वर्गद्वारी के बारे में जानकारी देते हुए।1
- पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने संस्थान में चल रहे प्रशिक्षण तथा प्रतियोगिता बारे मीडिया से सांझा की जानकारी।1
- Make every arrival feel special with a statement Double Door Entrance — modern, majestic, memorable. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार अपने गृह जिले में पहुंचने पर कुलदीप सिंह पठानिया का शानदार स्वागत किया गया। वीरवार को जिला हमीरपुर के प्रवेश द्वार उखली में राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, विभिन्न बोर्डों.निगमों के निदेशक मंडल के सदस्यों, जिला के अन्य कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने कुलदीप सिंह पठानिया का स्वागत किया। कुलदीप सिंह पठानिया ने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह अपने दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। बाइट कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के विकास को रोक रही है। आपदा की ग्रांट केंद्र की तरफ से जारी नहीं की गई है तथा आर आरडीजी को बंद किया गया है। इसका असर अगे कई सालों तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था और लोगों पर होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रही है। बाइट कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री हिमाचल के हकों की आवाज उठाने के लिए केंद्र सरकार के पास गए थे। उसका कोई असर नहीं हुआ। आपदा में बहुत सारा सेब मार्केट में नहीं पहुंच सका जिस कारण बागवानों को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सरकार हिमाचल के विकास में हर तरह की अड़चन अड़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों से केंद्र सरकार ने अपना कोई योगदान हिमाचल को नहीं दिया है।1
- मालाणा गांव के आकाश ठाकुर ने नई दिल्ली में आयोजित 69th राष्ट्रीय स्तरीय जूडो खेल प्रतियोगिता 40 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर मालाणा गांव और जिला कुल्लू का नाम रोशन किया1
- कल राज्यपाल से मिलेगा भाजपा विधायक दल, निधि जारी करने और विधायक प्राथमिकताओं की DPR स्वीकृति की करेगा मांग : रणधीर शर्मा शिमला। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस शिमला में संपन्न हुई। बैठक की जानकारी देते हुए विधायक रणधीर शर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा लगातार लिए जा रहे जनविरोधी निर्णयों पर गंभीर चर्चा की गई और जनता की आवाज को पुरजोर तरीके से विभिन्न मंचों और स्थानों पर उठाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी 6 और 7 फरवरी को होने वाली योजना बैठकों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ और तय किया गया कि भाजपा विधायक इन बैठकों में मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे। हाल ही में सरकार द्वारा पंचायत चुनावों को टालने के प्रयासों पर भी विधायक दल ने गंभीर चिंता व्यक्त की और इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत बताया। रणधीर शर्मा ने कहा कि विधायक दल ने इस बात पर गहरा रोष व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार ने अक्टूबर महीने के बाद से विधायक क्षेत्र विकास निधि जारी नहीं की है और इस वित्तीय वर्ष में भी केवल आधी विधायक निधि जारी की गई, जबकि शेष निधि रोक दी गई है। उन्होंने कहा कि बजट में प्रावधान होने के बावजूद निधि रोकना विधायकों और प्रदेश की जनता—दोनों के साथ अन्याय है। विधायक क्षेत्र विकास निधि का उपयोग सीधे विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों और आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए होता है, लेकिन सरकार ने उसे भी बाधित कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार ऐच्छिक निधि, जिससे गरीब मरीजों के इलाज और जरूरतमंद परिवारों की सहायता की जाती थी, उसे भी सरकार ने बंद कर दिया है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को सीधा नुकसान हो रहा है। बैठक में इस बात पर भी चिंता जताई गई कि सरकार ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में विपक्षी विधायकों की प्राथमिकताओं को स्वीकृति के लिए आगे नहीं भेजा। यहां तक कि उन कार्यों की DPR तक तैयार नहीं की गई। इससे विपक्षी क्षेत्रों के विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हुए हैं और विधायकों में भारी असंतोष है। रणधीर शर्मा ने बताया कि विधायक दल ने निर्णय लिया है कि कल सुबह 9:30 बजे भाजपा का समूचा विधायक दल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल से मिलेगा और ज्ञापन सौंपेगा। ज्ञापन के माध्यम से विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि तुरंत जारी करने, विधायक प्राथमिकताओं की DPR बनाने और उन्हें नाबार्ड को भेजकर स्वीकृत कराने की मांग की जाएगी ताकि विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों में भी विकास कार्य आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक इन सभी मुद्दों को योजना बैठकों और अन्य मंचों पर जोरदार ढंग से उठाएंगे तथा मुख्यमंत्री से भी सीधे मांग करेंगे कि निधियां तुरंत जारी की जाएं और विभागों को DPR तैयार करने के निर्देश दिए जाएं। बैठक में पूर्व मंत्री विक्रम सिंह, विपिन सिंह परमार, सुखराम चौधरी, बलवीर वर्मा, राकेश जम्वाल, हंस राज, इंद्र दत्त लखनपाल, सतपाल सिंह सत्ती, डीएस ठाकुर, जनक राज, इंद्र सिंह गांधी, जेआर कटवाल, पवन काजल, प्रकाश राणा, रीना कश्यप, सुरेंद्र शौरी, रणवीर सिंह, आशीष शर्मा, पूर्ण चंद, दिलीप ठाकुर, लोकेंद्र कुमार, दीपराज सहित अनेक विधायक उपस्थित रहे।1