नारनौल में शराब ठेके पर आगजनी, CCTV में कैद हुए दो युवक। हरियाणा के नारनौल में कुलताजपुर रोड स्थित एक शराब के ठेके को आग लगाने का मामला सामने आया है। हालांकि इस घटना में ठेके को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शहर के कुलताजपुर मोड़ पर स्थित शराब ठेका सुबह करीब साढ़े पांच बजे बंद था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने ठेके के शटर के बाहर तेल छिड़ककर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। आग लगने की सूचना ठेके पर सो रहे कारिंदे संजय उर्फ बिल्लू को लगी। उसने ठेके के अंदर से पानी के कैंपर लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, जिसमें वह झुलस गया। बाद में पुलिस ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ठेकेदार कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह पांच से साढ़े पांच बजे के बीच दो युवक बाइक पर आए और ठेके को आग लगाकर फरार हो गए। पूरी वारदात ठेके के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दो युवक बाइक पर आते दिखाई दे रहे हैं। एक युवक बाइक पर खड़ा रहता है, जबकि दूसरा बोतल से शटर पर तेल छिड़ककर माचिस से आग लगाता है। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।

- नारनौल में शराब के नशे में धुत एक युवक होटल की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया और खिड़की से कूदने का प्रयास करने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। बाद में युवक सहित उसके दो साथियों को हिरासत में लिया गया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला नलापुर के तीन युवकों ने शहर के एक होटल में कमरा लिया था, जहां वे शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद हो गया। झगड़े के बाद एक युवक ने अपनी शर्ट उतार दी और होटल की खिड़की पर चढ़कर नीचे कूदने की कोशिश करने लगा। स्थिति को गंभीर देखते हुए होटल मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसमें EHC राजेश, SPO मनोज और चालक कर्नल सिंह शामिल थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन विभाग की गाड़ी और एंबुलेंस भी मौके पर बुला ली। पुलिस जवानों ने सूझबूझ और सतर्कता से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद युवक और उसके दोनों साथियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।1
- Post by Om Parkash1
- बहरोड़ नीमराणा के मोहलड़िया में हुए दर्दनाक अग्निकांड ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। चार दिन के इंतजार के बाद आखिरकार 7 साल की मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की पहचान हो पाई है और उनके अवशेष परिजनों को सौंप दिए गए हैं। हालांकि, एक बुजुर्ग चालक की पहचान अब भी अधूरी है और उसकी डीएनए रिपोर्ट का इंतजार जारी है। देखिए ये मार्मिक रिपोर्ट… नीमराणा के मोहलड़िया स्थित अवैध कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग ने न सिर्फ जिंदगियां लीं, बल्कि कई गरीब परिवारों के सपनों को भी राख कर दिया। जिला अस्पताल बहरोड़ के पोस्टमार्टम सेंटर पर सोमवार को माहौल बेहद गमगीन रहा… चार दिन तक अपनों की पहचान के इंतजार में बैठे परिजनों का दर्द साफ झलक रहा था डीएनए जांच के बाद 7 साल की मासूम आरुषि, कविता और दशरथ उर्फ जॉनी के अवशेष परिजनों को सौंप दिए गए। परिजनों की आंखों में आंसू और हाथों में अपनों की राख… ये मंजर किसी का भी दिल दहला देने वाला था। जो लोग रोजी-रोटी कमाने हंसते-खेलते यहां आए थे, आज उनके परिवार वाले उन्हें इस हालत में घर ले जाने को मजबूर हैं। पुलिस के मुताबिक आग इतनी भीषण थी कि शवों की पहचान संभव नहीं थी। इसलिए दांतों के सैंपल लेकर डीएनए जांच के लिए जयपुर लैब भेजे गए थे। तीन शवों की रिपोर्ट मिलने के बाद उनकी शिनाख्त हो सकी “तीन मृतकों की पहचान हो चुकी है, एक की रिपोर्ट अभी लंबित है, जांच जारी है…” वहीं, हरियाणा निवासी बुजुर्ग चालक रविदत्त की पहचान अब भी नहीं हो सकी है। पहले सैंपल का मिलान नहीं होने पर दोबारा सैंपल जयपुर भेजे गए हैं। परिजन अब चौथी डीएनए रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नीमराणा का ये हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सिस्टम की बड़ी लापरवाही की कहानी भी बयां करता है। फिलहाल, परिजन अपनों के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन एक परिवार अब भी इंतजार में है—अपने अपनों की पहचान के लिए।1
- Post by Bolti Awaaz news1
- Post by Mahendergarh live1
- Post by Dainik news Haryana live1
- लोहारू में बाल्मीकि चौक से रानी सती मंदिर तक सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ, लंबे समय से अटका कार्य फिर हुआ शुरू1
- हरियाणा के नारनौल में कुलताजपुर रोड स्थित एक शराब के ठेके को आग लगाने का मामला सामने आया है। हालांकि इस घटना में ठेके को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शहर के कुलताजपुर मोड़ पर स्थित शराब ठेका सुबह करीब साढ़े पांच बजे बंद था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने ठेके के शटर के बाहर तेल छिड़ककर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। आग लगने की सूचना ठेके पर सो रहे कारिंदे संजय उर्फ बिल्लू को लगी। उसने ठेके के अंदर से पानी के कैंपर लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, जिसमें वह झुलस गया। बाद में पुलिस ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ठेकेदार कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह पांच से साढ़े पांच बजे के बीच दो युवक बाइक पर आए और ठेके को आग लगाकर फरार हो गए। पूरी वारदात ठेके के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दो युवक बाइक पर आते दिखाई दे रहे हैं। एक युवक बाइक पर खड़ा रहता है, जबकि दूसरा बोतल से शटर पर तेल छिड़ककर माचिस से आग लगाता है। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।1