औरैया के देवकली मंदिर व अन्य मंदिरों में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए औरैया पुलिस ने सुरक्षित व सुगम यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। यह डायवर्जन 30 जुलाई 2026 से शुरू हो रहे श्रावण मास के प्रत्येक रविवार रात 8:00 बजे से सोमवार रात समाप्ति तक लागू रहेगा। इसके अतिरिक्त, शिवरात्रि पर्व के अवसर पर 10 अगस्त 2026 की रात 8:00 बजे से 11 अगस्त 2026 की रात समाप्ति तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी। एडवाइजरी के अनुसार औरैया शहर के अंदर किसी भी चौराहे या तिराहे से भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जालौन, कन्नौज, इटावा और कानपुर देहात की ओर से आने वाले भारी वाहनों को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। देवकली चौराहा (खानपुर चौराहा) से मंदिर की तरफ भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे और वहां केवल दर्शनार्थियों के वाहनों, ऑटो, ई-रिक्शा व पिकअप को ही अनुमति होगी। मंगलाकाली चौराहे से भी केवल मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन जा सकेंगे। एनएच-19 पर यातायात सामान्य रूप से संचालित रहेगा। यातायात संबंधी सहायता के लिए जनपदीय यातायात नियंत्रण कक्ष के सीयूजी नंबर 9454402894 व 8081152840 जारी किए गए हैं। इसके अलावा राज्य यातायात नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नंबर 18001801490, लैंडलाइन नंबर 0522-2390468, 0522-2724054 और व्हाट्सएप नंबर 7839854683 व 9454402555 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
औरैया के देवकली मंदिर व अन्य मंदिरों में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए औरैया पुलिस ने सुरक्षित व सुगम यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। यह डायवर्जन 30 जुलाई 2026 से शुरू हो रहे श्रावण मास के प्रत्येक रविवार रात 8:00 बजे से सोमवार रात समाप्ति तक लागू रहेगा। इसके अतिरिक्त, शिवरात्रि पर्व के अवसर पर 10 अगस्त 2026 की रात 8:00 बजे से 11 अगस्त 2026 की रात समाप्ति तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी। एडवाइजरी के अनुसार औरैया शहर के अंदर किसी भी चौराहे या तिराहे से भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जालौन, कन्नौज, इटावा और कानपुर देहात की ओर से आने वाले भारी वाहनों को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। देवकली चौराहा (खानपुर चौराहा) से मंदिर की तरफ भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे और वहां केवल दर्शनार्थियों के वाहनों, ऑटो, ई-रिक्शा व पिकअप को ही अनुमति होगी। मंगलाकाली चौराहे से भी केवल मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन जा सकेंगे। एनएच-19 पर यातायात सामान्य रूप से संचालित रहेगा। यातायात संबंधी सहायता के लिए जनपदीय यातायात नियंत्रण कक्ष के सीयूजी नंबर 9454402894 व 8081152840 जारी किए गए हैं। इसके अलावा राज्य यातायात नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नंबर 18001801490, लैंडलाइन नंबर 0522-2390468, 0522-2724054 और व्हाट्सएप नंबर 7839854683 व 9454402555 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
- औरैया के देवकली मंदिर व अन्य मंदिरों में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए औरैया पुलिस ने सुरक्षित व सुगम यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। यह डायवर्जन 30 जुलाई 2026 से शुरू हो रहे श्रावण मास के प्रत्येक रविवार रात 8:00 बजे से सोमवार रात समाप्ति तक लागू रहेगा। इसके अतिरिक्त, शिवरात्रि पर्व के अवसर पर 10 अगस्त 2026 की रात 8:00 बजे से 11 अगस्त 2026 की रात समाप्ति तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी। एडवाइजरी के अनुसार औरैया शहर के अंदर किसी भी चौराहे या तिराहे से भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जालौन, कन्नौज, इटावा और कानपुर देहात की ओर से आने वाले भारी वाहनों को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। देवकली चौराहा (खानपुर चौराहा) से मंदिर की तरफ भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे और वहां केवल दर्शनार्थियों के वाहनों, ऑटो, ई-रिक्शा व पिकअप को ही अनुमति होगी। मंगलाकाली चौराहे से भी केवल मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन जा सकेंगे। एनएच-19 पर यातायात सामान्य रूप से संचालित रहेगा। यातायात संबंधी सहायता के लिए जनपदीय यातायात नियंत्रण कक्ष के सीयूजी नंबर 9454402894 व 8081152840 जारी किए गए हैं। इसके अलावा राज्य यातायात नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नंबर 18001801490, लैंडलाइन नंबर 0522-2390468, 0522-2724054 और व्हाट्सएप नंबर 7839854683 व 9454402555 पर भी संपर्क किया जा सकता है।1
- आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद (एमएलसी) के प्रत्याशी, युवा शिक्षाविद, पर्यावरणविद एवं समता रक्षक डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ का रविवार को औरैया आगमन पर कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्नातक मतदाताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शहर में जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया और समर्थकों ने उनके पक्ष में जोरदार नारे लगाए। इस स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों, स्नातक मतदाताओं, समाजसेवियों, युवाओं तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने डॉ. कुलश्रेष्ठ को आगामी विधान परिषद चुनाव में पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाते हुए उन्हें शिक्षित समाज की मजबूत आवाज बताया। अपने संबोधन में डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने सभी समर्थकों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि स्नातक समाज की समस्याओं को मजबूती से विधान परिषद तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने, युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने, पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा सामाजिक समता और न्याय के लिए निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि स्नातक वर्ग समाज का जागरूक और जिम्मेदार वर्ग है, जिसकी भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाती है। उन्होंने सभी स्नातक मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और सकारात्मक सोच के साथ क्षेत्र के विकास में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष सक्सेना ने की तथा संचालन दिलीप गुप्ता ने किया। इस दौरान समर्थकों ने डॉ. कुलश्रेष्ठ के विचारों और कार्यशैली की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि वे स्नातक वर्ग की आवाज को प्रभावी ढंग से सदन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर के के तिवारी, शिवम पाल, राहुल पाण्डेय, डॉ केदार पाल, महेंद्र पाल, योगेश पाल, अवनीश दीक्षित, अंकित सिंह, अन्नत श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, विकास सक्सेना, सौरभ श्रीवास्तव सहित जनपद के अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, अधिवक्ता, युवा, समाजसेवी, व्यापारी एवं सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे।1
- उत्तर प्रदेश के औरैया स्थिति माधव मंगल गेस्ट हाउस में पूर्व विधायक रामजी शुक्ला और प्रख्यात समाजसेवी लालजी शुक्ला के नेतृत्व में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बलिया के सपा सांसद सनातन पांडे का वैदिक मंत्रोच्चारण, शंखनाद और ब्राह्मण समाज के प्रतीक 'फरसा' भेंट कर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा सभागार 'जय समाजवाद', 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' और 'सनातन पांडे जिंदाबाद' के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। मंच से हुंकार भरते हुए सांसद सनातन पांडे ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विशेष रूप से ब्राह्मण समाज का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में इस समाज के सम्मान और अधिकारों का लगातार दमन हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी और राम मंदिर निर्माण में हुए कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भी सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। सम्मेलन में मौजूद वरिष्ठ सपा नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए कार्यकर्ताओं में नया जोश फूंका। नेताओं ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। इस विशाल आयोजन में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, विधायक रेखा वर्मा, विधायक प्रदीप यादव सहित अन्य पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।4
- औरैया जिले के अंतौल-मुरादगंज मंडल स्थित शक्तिकेंद्र अयाना के बूथ संख्या-132 पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान मंडल प्रभारी वासुदेव प्रजापति, जिला कार्यसमिति सदस्य शिवम दीक्षित, भाजपा नेता प्रभाकर सेंगर, भाजयुमो जिला मंत्री रवि सेंगर, दिलीप प्रजापति और बूथ अध्यक्ष गिरजेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष हरपाल ठाकुर ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज व राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, नवाचार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत तथा सेवा और कर्तव्य की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।1
- औरैया में 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावण मास के दौरान देवकली सहित अन्य मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह यातायात व्यवस्था हर रविवार रात 8 बजे से सोमवार रात तक लागू रहेगी। इसके अलावा 11 अगस्त को शिवरात्रि के अवसर पर यह पाबंदी 10 अगस्त की रात 8 बजे से ही प्रभावी कर दी जाएगी।1
- अमरोहा में 3 बहनों ने अपने एक दोस्त से शादी रचा ली है। शादी के साथ ही तीनों बहनों ने सवाल उठाया है कि अगर दशरथ की 3 पत्नियां हो सकती हैं, तो उनका एक पति क्यों नहीं हो सकता। इस घटना के बाद अब मुख्य सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह शादी कानूनी रूप से जायज है।1
- dekhne Aaye1
- औरैया के ककोर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस' का आयोजन किया गया। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में संविधान की प्रति के समक्ष सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना और उसके मूल आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि 26 जुलाई सामाजिक न्याय के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों से प्रेरित होकर कोल्हापुर रियासत के शासक राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने इसी दिन आरक्षण व्यवस्था लागू की थी। इसके बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान निर्माण के दौरान सामाजिक न्याय और आरक्षण को संवैधानिक आधार प्रदान किया, जिससे वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों को संरक्षण मिला। सर्वेश बाबू गौतम ने स्पष्ट किया कि संविधान सुरक्षित रहेगा, तभी आरक्षण और कमजोर वर्गों के अधिकार सुरक्षित रहेंगे। इस समारोह में दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, बिधूना विधायक रेखा वर्मा, राम बाबू यादव, राज नारायण बघेल, पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, सुमन दिवाकर, रश्मि यादव, भगवती निषाद, श्याम बाबू यादव और रानू पालीवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय को सशक्त करने और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प दोहराया।1