logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शर्मनाक! रांची पुलिस की तानाशाही. ये कैसा स्वतंत्रता दिवस ? कैसा आज़ादी मना रहे है ? तिरंगा यात्रा में जा रहे 14 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्रनाथ महतो जी के साथ अस्पताल में ऐसा व्यवहार क्यों ? #vikramYadav #jlkm

23 hrs ago
user_News,hamr lawalong
News,hamr lawalong
Local Politician लवालांग, चतरा, झारखंड•
23 hrs ago

शर्मनाक! रांची पुलिस की तानाशाही. ये कैसा स्वतंत्रता दिवस ? कैसा आज़ादी मना रहे है ? तिरंगा यात्रा में जा रहे 14 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्रनाथ महतो जी के साथ अस्पताल में ऐसा व्यवहार क्यों ? #vikramYadav #jlkm

More news from झारखंड and nearby areas
  • शर्मनाक! रांची पुलिस की तानाशाही. ये कैसा स्वतंत्रता दिवस ? कैसा आज़ादी मना रहे है ? तिरंगा यात्रा में जा रहे 14 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्रनाथ महतो जी के साथ अस्पताल में ऐसा व्यवहार क्यों ? #vikramYadav #jlkm
    1
    शर्मनाक! रांची पुलिस की तानाशाही. ये कैसा स्वतंत्रता दिवस ? कैसा आज़ादी मना रहे है ? 
तिरंगा यात्रा में जा रहे 14 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्रनाथ महतो जी के साथ अस्पताल में ऐसा व्यवहार क्यों ?
#vikramYadav #jlkm
    user_News,hamr lawalong
    News,hamr lawalong
    Local Politician लवालांग, चतरा, झारखंड•
    23 hrs ago
  • आवास के नाम पर ₹10 हजार की रिश्वत! पैसे नहीं दिए तो घर काटने की धमकी का आरोप गरीब महिला ने आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ₹10,000 रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पैसे देने से इनकार करने पर उसका आवास काटने की धमकी दी गई। मामले को लेकर महिला ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि जांच में आरोप कितने सही पाए जाते हैं।
    1
    आवास के नाम पर ₹10 हजार की रिश्वत! पैसे नहीं दिए तो घर काटने की धमकी का आरोप
गरीब महिला ने आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ₹10,000 रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पैसे देने से इनकार करने पर उसका आवास काटने की धमकी दी गई। मामले को लेकर महिला ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि जांच में आरोप कितने सही पाए जाते हैं।
    user_DESH LIVE NEWS CHATRA
    DESH LIVE NEWS CHATRA
    Local News Reporter गिद्धौर, चतरा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • भारी बारिश से बह गया नामुदाग का जर्जर पहुंच मार्ग, हजारों ग्रामीण परेशान पंचायत सचिवालय को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त *मनिका, लातेहार।* मनिका प्रखंड मुख्यालय से महज 4 किमी की दूरी पर स्थित नामुदाग पंचायत के नामुदाग गांव का पूर्व से जर्जर पहुंच मार्ग 13 अगस्त की भारी बारिश में बह गया। यह सड़क नामुदाग पंचायत सचिवालय के टोला दुबजरवा और भदईबथान गांव से होते हुए मनिका प्रखंड मुख्यालय को जोड़ती है। इसी रास्ते से हजारों ग्रामीण प्रतिदिन आवागमन करते हैं। सड़क बह जाने से गांव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में यह रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और दैनिक कामकाज के लिए मुख्यालय जाने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अविलंब वैकल्पिक व्यवस्था करने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
    4
    भारी बारिश से बह गया नामुदाग का जर्जर पहुंच मार्ग, हजारों ग्रामीण परेशान
पंचायत सचिवालय को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त
*मनिका, लातेहार।* मनिका प्रखंड मुख्यालय से महज 4 किमी की दूरी पर स्थित नामुदाग पंचायत के नामुदाग गांव का पूर्व से जर्जर पहुंच मार्ग 13 अगस्त की भारी बारिश में बह गया।
यह सड़क नामुदाग पंचायत सचिवालय के टोला दुबजरवा और भदईबथान गांव से होते हुए मनिका प्रखंड मुख्यालय को जोड़ती है। इसी रास्ते से हजारों ग्रामीण प्रतिदिन आवागमन करते हैं।
सड़क बह जाने से गांव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में यह रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और दैनिक कामकाज के लिए मुख्यालय जाने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अविलंब वैकल्पिक व्यवस्था करने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
  • 80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महुआडार महिला थाना परिसर में शनिवार की सुबह 8:45 बजे फहराया गया तिरंगा झंडा। मौके पर ध्वजा रोहण महिला थाना प्रभारी अरबिंद हेरहंज के द्वारा किया गया ।इस मौके पर थाना परिसर में उपस्थित छात्र छात्रा पुलिस पदाधिकारी कर्मी एवं गणमान्य लोगों के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया और तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। 80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महुआडार महिला थाना परिसर में शनिवार की सुबह 8:45 बजे फहराया गया तिरंगा झंडा। मौके पर ध्वजा रोहण महिला थाना प्रभारी अरबिंद हेरहंज के द्वारा किया गया ।इस मौके पर थाना परिसर में उपस्थित छात्र छात्रा पुलिस पदाधिकारी कर्मी एवं गणमान्य लोगों के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया और तिरंगे झंडे को सलामी दी गई।
    1
    80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महुआडार महिला थाना परिसर में शनिवार की सुबह 8:45 बजे फहराया गया तिरंगा झंडा। मौके पर ध्वजा रोहण महिला थाना प्रभारी अरबिंद हेरहंज के द्वारा किया गया ।इस मौके पर थाना परिसर में उपस्थित छात्र छात्रा पुलिस पदाधिकारी कर्मी एवं गणमान्य लोगों के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया और तिरंगे झंडे को सलामी दी गई।
80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महुआडार महिला थाना परिसर में शनिवार की सुबह 8:45 बजे फहराया गया तिरंगा झंडा। मौके पर ध्वजा रोहण महिला थाना प्रभारी अरबिंद हेरहंज के द्वारा किया गया ।इस मौके पर थाना परिसर में उपस्थित छात्र छात्रा पुलिस पदाधिकारी कर्मी एवं गणमान्य लोगों के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया और तिरंगे झंडे को सलामी दी गई।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    10 hrs ago
  • जेडीयू जिला कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, धर्मेंद्र सिंह ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं औरंगाबाद स्थित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) जिला कार्यालय में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह ने सभी औरंगाबादवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को हम सभी नमन करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के सपनों का समृद्ध, विकसित और सशक्त बिहार बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम में नवीनगर विधायक चेतन आनंद, जिला प्रवक्ता रवि सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष विजय चंद्रवंशी, सदर अध्यक्ष निरंजन, रफीगंज अध्यक्ष मधुकर लाल मेहता, मदनपुर अध्यक्ष लव कुमार सिंह, बारुण अध्यक्ष मुकेश पटेल, ओबरा अध्यक्ष अरविंद राम, देव अध्यक्ष ब्रजेश सिंह सहित नागेंद्र सिंह मुखिया, सुनील सहाय, रफीगंज विधानसभा विधायक प्रतिनिधि प्रो. संतोष सिंह, मदनपुर विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह, रामानुज सिंह, शंभू सिंह, सुजीत कुमार, अशोक पांडे, उदय पासवान, राजू प्रसाद गुप्ता, कैंसर नियाजी, सुधीर शर्मा, विपिन सिंह, जितेंद्र शर्मा, जनेश्वर प्रजापति एवं मो. मुर्तजा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। #स्वतंत्रता_दिवस #80वां_स्वतंत्रता_दिवस #औरंगाबाद #JDU #जनता_दल_यूनाइटेड #धर्मेंद्र_सिंह #चेतन_आनंद #समृद्ध_बिहार #विकसित_बिहार #नीतीश_कुमार #BiharNews #AurangabadNews #BharatCrimeLiveNews
    1
    जेडीयू जिला कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, धर्मेंद्र सिंह ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
औरंगाबाद स्थित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) जिला कार्यालय में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह ने सभी औरंगाबादवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को हम सभी नमन करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के सपनों का समृद्ध, विकसित और सशक्त बिहार बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेगा।
कार्यक्रम में नवीनगर विधायक चेतन आनंद, जिला प्रवक्ता रवि सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष विजय चंद्रवंशी, सदर अध्यक्ष निरंजन, रफीगंज अध्यक्ष मधुकर लाल मेहता, मदनपुर अध्यक्ष लव कुमार सिंह, बारुण अध्यक्ष मुकेश पटेल, ओबरा अध्यक्ष अरविंद राम, देव अध्यक्ष ब्रजेश सिंह सहित नागेंद्र सिंह मुखिया, सुनील सहाय, रफीगंज विधानसभा विधायक प्रतिनिधि प्रो. संतोष सिंह, मदनपुर विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह, रामानुज सिंह, शंभू सिंह, सुजीत कुमार, अशोक पांडे, उदय पासवान, राजू प्रसाद गुप्ता, कैंसर नियाजी, सुधीर शर्मा, विपिन सिंह, जितेंद्र शर्मा, जनेश्वर प्रजापति एवं मो. मुर्तजा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#स्वतंत्रता_दिवस #80वां_स्वतंत्रता_दिवस #औरंगाबाद #JDU #जनता_दल_यूनाइटेड #धर्मेंद्र_सिंह #चेतन_आनंद #समृद्ध_बिहार #विकसित_बिहार #नीतीश_कुमार #BiharNews #AurangabadNews #BharatCrimeLiveNews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    15 hrs ago
  • बिहार गया गुरुआ गुरुवा प्रखंड के अंतर्गत आने वाला राजन गांव के कुशवाहा टोला मैं नाली गली मैं नाला बनने पर भी नाला में पानी नहीं जा रहा है इसका कारण है कि एक जगह पर नाला नहीं बना है वह जमीन किसी का अपना खानदानी जमीन है परंतु उसे पर मुखिया सरपंच विधायक का कोई एक्शन नहीं है उसे भुगतान भी देकर वहां पर नाला बनाया जा सकता था इस पर किसी का ध्यान नहीं है गली में पानी भर चुका है पानी जाने का कोई रास्ता नहीं आदमी को आने जाने में बहुत कठिनाई हो रहा है .......🙏
    1
    बिहार गया गुरुआ 
गुरुवा प्रखंड के अंतर्गत आने वाला राजन गांव के कुशवाहा टोला
मैं नाली गली मैं नाला बनने पर भी 
नाला में पानी नहीं जा रहा है इसका कारण है कि एक जगह पर नाला नहीं बना है वह जमीन किसी का  अपना खानदानी जमीन है परंतु उसे पर मुखिया सरपंच विधायक का कोई एक्शन नहीं है उसे भुगतान भी देकर वहां पर नाला बनाया जा सकता था इस पर किसी का ध्यान नहीं है गली में पानी भर चुका है पानी जाने का कोई रास्ता नहीं आदमी को आने जाने में बहुत कठिनाई हो रहा है .......🙏
    user_Abhiyanshu mehata
    Abhiyanshu mehata
    Farmer गुरुआ, गया, बिहार•
    16 hrs ago
  • 80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महुआडार महिला थाना परिसर में शनिवार की सुबह 8:45 बजे फहराया गया तिरंगा झंडा। मौके पर ध्वजा रोहण महिला थाना प्रभारी अरबिंद हेरहंज के द्वारा किया गया ।इस मौके पर थाना परिसर में उपस्थित छात्र छात्रा पुलिस पदाधिकारी कर्मी एवं गणमान्य लोगों के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया और तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। 80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महुआडार महिला थाना परिसर में शनिवार की सुबह 8:45 बजे फहराया गया तिरंगा झंडा। मौके पर ध्वजा रोहण महिला थाना प्रभारी अरबिंद हेरहंज के द्वारा किया गया ।इस मौके पर थाना परिसर में उपस्थित छात्र छात्रा पुलिस पदाधिकारी कर्मी एवं गणमान्य लोगों के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया और तिरंगे झंडे को सलामी दी गई।
    1
    80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महुआडार महिला थाना परिसर में शनिवार की सुबह 8:45 बजे फहराया गया तिरंगा झंडा। मौके पर ध्वजा रोहण महिला थाना प्रभारी अरबिंद हेरहंज के द्वारा किया गया ।इस मौके पर थाना परिसर में उपस्थित छात्र छात्रा पुलिस पदाधिकारी कर्मी एवं गणमान्य लोगों के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया और तिरंगे झंडे को सलामी दी गई।
80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महुआडार महिला थाना परिसर में शनिवार की सुबह 8:45 बजे फहराया गया तिरंगा झंडा। मौके पर ध्वजा रोहण महिला थाना प्रभारी अरबिंद हेरहंज के द्वारा किया गया ।इस मौके पर थाना परिसर में उपस्थित छात्र छात्रा पुलिस पदाधिकारी कर्मी एवं गणमान्य लोगों के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया और तिरंगे झंडे को सलामी दी गई।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    10 hrs ago
  • डेढ़ टंगवा घाटी में मौत का तांडव: कंटेनर ने टेंपो और बाइक को रौंदा, छह लोगों की मौत की प्रारंभिक सूचना जोहार झारखंड / ब्यूरो देवसुंदर यादव। चंदवा/लातेहार। स्वतंत्रता दिवस के दिन शनिवार की शाम करीब चार बजे चंदवा थाना क्षेत्र के डेढ़ टंगवा घाटी में भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। लुकूइया मोड़ से करीब एक किलोमीटर दूर लोहरदगा की ओर से चंदवा की तरफ आ रहा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर टेंपो और मोटरसाइकिल पर चढ़ गया। हादसा इतना भयावह था कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टेंपो लातेहार सदर प्रखंड के कोढ़ासासंग से चंदवा होते हुए लोहरदगा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे कंटेनर ने नियंत्रण खो दिया और टेंपो तथा मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में छह लोगों की मौत की प्रारंभिक सूचना सामने आ रही है। मृतकों में चार पुरुष, करीब 10 वर्षीय एक बच्चा और एक महिला के शामिल होने की बात कही जा रही है। पीछे से आ रहा एक बाइक सवार भी दुर्घटना की चपेट में आया, जिसमें एक महिला के घायल होने की सूचना है। घायल महिला को इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजे जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, मृतकों की वास्तविक संख्या और उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा की जानी बाकी है। चीख-पुकार से दहली घाटी हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर चंदवा थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शाम को लातेहार जिले के वरीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना की जानकारी ली। राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम तथा वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने की सूचना है। एक परिवार के चार लोगों के हादसे की चपेट में आने की चर्चा हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी में एक ही परिवार के चार लोगों के दुर्घटना की चपेट में आने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, इस संबंध में भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह हादसा एक परिवार के लिए बेहद त्रासद और कभी न भरने वाला जख्म बन जाएगा। बार-बार हादसों से सवालों के घेरे में डेढ़ टंगवा घाटी डेढ़ टंगवा घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बनावट, ढलान और तीखे मोड़ बड़े वाहनों के लिए चुनौतीपूर्ण हैं। उनका आरोप है कि लगातार हादसों के बावजूद दुर्घटना संभावित इस स्थान पर स्थायी सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर कितनी और जिंदगियां उजड़ने के बाद संबंधित विभाग गंभीर कदम उठाएगा? आज फिर उजड़े परिवार, कल किसकी बारी? जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, उसी समय डेढ़ टंगवा घाटी में कई परिवारों पर मातम टूट पड़ा। सड़क पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि विकास के लिए बनी सड़कें आखिर कब सुरक्षित होंगी। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना संभावित स्थल की तत्काल तकनीकी जांच, वैज्ञानिक अध्ययन, पर्याप्त चेतावनी संकेतक, गति नियंत्रण और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सड़क निर्माण या डिजाइन में किसी प्रकार की तकनीकी खामी है, तो उसकी भी जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। सड़कें विकास की पहचान होती हैं, मौत का रास्ता नहीं। डेढ़ टंगवा घाटी में बार-बार हो रही दुर्घटनाएं चेतावनी दे रही हैं कि केवल हादसे के बाद जांच और कार्रवाई से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। जरूरत है ऐसे ठोस कदम उठाने की, जिससे भविष्य में किसी मां की गोद न उजड़े, किसी पत्नी का सुहाग न छिने और किसी बच्चे के सिर से पिता का साया न उठे। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। अब देखना होगा कि यह जांच केवल कागजों तक सीमित रहती है या डेढ़ टंगवा घाटी को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और संबंधित विभाग वास्तव में कोई ठोस कदम उठाते हैं।
    4
    डेढ़ टंगवा घाटी में मौत का तांडव: कंटेनर ने टेंपो और बाइक को रौंदा, छह लोगों की मौत की प्रारंभिक सूचना

जोहार झारखंड / ब्यूरो देवसुंदर यादव।
चंदवा/लातेहार। स्वतंत्रता दिवस के दिन शनिवार की शाम करीब चार बजे चंदवा थाना क्षेत्र के डेढ़ टंगवा घाटी में भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। लुकूइया मोड़ से करीब एक किलोमीटर दूर लोहरदगा की ओर से चंदवा की तरफ आ रहा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर टेंपो और मोटरसाइकिल पर चढ़ गया। हादसा इतना भयावह था कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टेंपो लातेहार सदर प्रखंड के कोढ़ासासंग से चंदवा होते हुए लोहरदगा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे कंटेनर ने नियंत्रण खो दिया और टेंपो तथा मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में छह लोगों की मौत की प्रारंभिक सूचना सामने आ रही है। मृतकों में चार पुरुष, करीब 10 वर्षीय एक बच्चा और एक महिला के शामिल होने की बात कही जा रही है। पीछे से आ रहा एक बाइक सवार भी दुर्घटना की चपेट में आया, जिसमें एक महिला के घायल होने की सूचना है। घायल महिला को इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजे जाने की बात कही जा रही है।
हालांकि, मृतकों की वास्तविक संख्या और उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा की जानी बाकी है।
चीख-पुकार से दहली घाटी
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर चंदवा थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शाम को लातेहार जिले के वरीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना की जानकारी ली। राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम तथा वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने की सूचना है।
एक परिवार के चार लोगों के हादसे की चपेट में आने की चर्चा
हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी में एक ही परिवार के चार लोगों के दुर्घटना की चपेट में आने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, इस संबंध में भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह हादसा एक परिवार के लिए बेहद त्रासद और कभी न भरने वाला जख्म बन जाएगा।
बार-बार हादसों से सवालों के घेरे में डेढ़ टंगवा घाटी
डेढ़ टंगवा घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बनावट, ढलान और तीखे मोड़ बड़े वाहनों के लिए चुनौतीपूर्ण हैं। उनका आरोप है कि लगातार हादसों के बावजूद दुर्घटना संभावित इस स्थान पर स्थायी सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं।
ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर कितनी और जिंदगियां उजड़ने के बाद संबंधित विभाग गंभीर कदम उठाएगा?
आज फिर उजड़े परिवार, कल किसकी बारी?
जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, उसी समय डेढ़ टंगवा घाटी में कई परिवारों पर मातम टूट पड़ा। सड़क पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि विकास के लिए बनी सड़कें आखिर कब सुरक्षित होंगी।
स्थानीय लोगों ने दुर्घटना संभावित स्थल की तत्काल तकनीकी जांच, वैज्ञानिक अध्ययन, पर्याप्त चेतावनी संकेतक, गति नियंत्रण और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सड़क निर्माण या डिजाइन में किसी प्रकार की तकनीकी खामी है, तो उसकी भी जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
सड़कें विकास की पहचान होती हैं, मौत का रास्ता नहीं।
डेढ़ टंगवा घाटी में बार-बार हो रही दुर्घटनाएं चेतावनी दे रही हैं कि केवल हादसे के बाद जांच और कार्रवाई से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। जरूरत है ऐसे ठोस कदम उठाने की, जिससे भविष्य में किसी मां की गोद न उजड़े, किसी पत्नी का सुहाग न छिने और किसी बच्चे के सिर से पिता का साया न उठे।
पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। अब देखना होगा कि यह जांच केवल कागजों तक सीमित रहती है या डेढ़ टंगवा घाटी को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और संबंधित विभाग वास्तव में कोई ठोस कदम उठाते हैं।
    user_देवसुंदर यादव (DS)
    देवसुंदर यादव (DS)
    Local News Reporter चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.