अपनी जनता पार्टी के कार्यलय का हुवा उद्घाटन व मासिक बैठक सम्पन्न अपनी जनता पार्टी के कार्यलय का हुवा उद्घाटन व मासिक बैठक सम्पन्न कुशीनगर की मासिक बैठक अम्बे चौक पडरौना श्री अवध किशोर गुप्ता जी के मकान में अपनी जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा जी के अध्यक्षता में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जी जी के निर्देश पर बहुजन समाज में जन्मे संतो, गुरुओं महापुरुषों के विचारों को गांव गांव पहुंचा कर सामाजिक न्याय की अवधारणा को पूरा करने का काम करेगी और 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बल पर जनपद कुशीनगर में अधिक से अधिक सीट जिताकर माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य जी के हाथों को मजबूत करने का काम करेगे और सत्ता की चाबी अपनी जनता पार्टी के हाथ में होगी ।आज अपनी जनता पार्टी के जिला कार्यालय का का उदघाटन अपनी जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जनाब बेचू खान,प्रदेश महासचिव अहमद अली राईनी व प्रदेश सचिव एवं प्रवक्ता एडवोकेट सज्जन गुप्ता जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि सेक्टर एवं बूथ को मजबूत कर पार्टी को मजबूत करने का काम करे।
अपनी जनता पार्टी के कार्यलय का हुवा उद्घाटन व मासिक बैठक सम्पन्न अपनी जनता पार्टी के कार्यलय का हुवा उद्घाटन व मासिक बैठक सम्पन्न कुशीनगर की मासिक बैठक अम्बे चौक पडरौना श्री अवध किशोर गुप्ता जी के मकान में अपनी जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा जी
के अध्यक्षता में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जी जी के निर्देश पर बहुजन समाज में जन्मे संतो, गुरुओं महापुरुषों के विचारों को गांव गांव पहुंचा कर सामाजिक न्याय की अवधारणा को पूरा करने का काम करेगी
और 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बल पर जनपद कुशीनगर में अधिक से अधिक सीट जिताकर माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य जी के हाथों को मजबूत करने का काम करेगे और सत्ता की चाबी अपनी जनता पार्टी के हाथ में होगी ।आज अपनी जनता पार्टी
के जिला कार्यालय का का उदघाटन अपनी जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जनाब बेचू खान,प्रदेश महासचिव अहमद अली राईनी व प्रदेश सचिव एवं प्रवक्ता एडवोकेट सज्जन गुप्ता जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि सेक्टर एवं बूथ को मजबूत कर पार्टी को मजबूत करने का काम करे।
- कई माह से अंधेरे में शाहपुर खलवापट्टी, बिजली समस्या को लेकर ग्राम प्रधान समेत ग्रामीण धरने पर1
- बहू- बेटी सम्मेलन में 65 महिलाओं को किया जागरूक नौतनवा। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत रविवार को थाना नौतनवा पुलिस की ओर से ग्राम सभा दुर्गापुर में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। उप निरीक्षक अनामिका चौहान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में आशा, आंगनबाड़ी, समूह सखी, स्वास्थ्य सखी सहित 65 महिलाओं व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। महिला पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न व दुष्कर्म जैसे अपराधों से बचाव और उनके विरुद्ध आवाज उठाने के लिए जागरूक किया। साथ ही महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया गया। आपात स्थिति में सहायता के लिए 112, 1090, 102 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बिना बताए घर से जाने (एलोपमेंट) के दुष्परिणामों और इससे उत्पन्न होने वाली सामाजिक व पारिवारिक चुनौतियों के बारे में भी जागरूक किया। इसके अलावा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला पुलिसकर्मियों सोनम, प्रियंका और अंकिता ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उन्हें आवश्यकता पड़ने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सुरक्षा के प्रति जागरूकता के साथ पुलिस के सामने अपनी बात रखने का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।1
- दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने विभिन्न हॉस्टलों, शैक्षणिक भवनों और विभागों की स्थिति पर चिंता जताई। कई जगह गंदगी, खराब पंखे, पानी और बिजली की समस्या, जर्जर भवन, बंद पड़े एसी, खराब सीसीटीवी, टूटी सड़कें, खेल मैदानों की खराब स्थिति और फायर सेफ्टी उपकरणों के एक्सपायर होने जैसी कमियां सामने आईं। राज्यपाल ने अधिकारियों से अधूरे निर्माण कार्य जल्द पूरे करने, मरम्मत में तेजी लाने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।1
- अग्निवीर चयन के बाद घर पहुंचे अरशद जगह-जगह फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत। अग्निवीर चयन के बाद घर पहुंचे अरशद जगह-जगह फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच हिंदू समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा भाईचारे की दिखी मिसाल। अग्निवीर में चयनित होकर पहली बार घर लौटे नगर पंचायत के ठाकुर जी की कुटी सोनारी गली निवासी अरशद अहमद पुत्र इरशाद अहमद का नगर में जगह जगह फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। अरशद के घर पहुंचने की खबर मिलते ही मोहल्लेवासियों और नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।3
- शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार की स्मृति में रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान 84वें शहादत दिवस पर सोनार समाज ने आयोजित किया विशाल रक्तदान शिविर, एसपी अभिजीत आर. शंकर ने की पहल की सराहना देवरिया। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत दिवस की स्मृति में सोनार समाज जनपद देवरिया के तत्वावधान में लाइफ चैरिटेबल ब्लड सेंटर, न्यू कॉलोनी देवरिया में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने कहा कि शहीदों की स्मृति में रक्तदान जैसा पुनीत कार्यक्रम आयोजित करना बेहद प्रशंसनीय और प्रेरणादायी है। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। सोनार समाज देवरिया के जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा कि देश की आजादी के लिए अंग्रेजों की गोलियां खाने वाले अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उनकी स्मृति और शहादत को नमन करने के लिए प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम संयोजक अनंत वर्मा और जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने शिविर में पहुंचे अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिला महामंत्री प्रकाश सर्राफ और नगर कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा पिंटू ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्तदान को मानव सेवा का पुनीत कार्य बताया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एचके मिश्रा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अलका सिंह, सभासद प्रियंक वर्मा, पतंजलि की जिला महामंत्री प्रियंका सर्राफ, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष व्यास, वरिष्ठ व्यवसायी हरेंद्र जायसवाल, हृदय नारायण जायसवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, पंकज वर्मा, समाजसेवी हीरा वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर संरक्षक शंखपाल सर्राफ, श्यामसुंदर वर्मा, ब्रह्मानंद वर्मा, सूरज वर्मा, आकाश वर्मा, मनोज वर्मा, तारकेश्वर वर्मा, राजू सोनी, कृष्ण वर्मा उर्फ टिंकू, संजू सोनी, मीडिया प्रभारी अनमोल वर्मा, दिग्विजय वर्मा, अमृत राज वर्मा, विशाल वर्मा, सुरेंद्र प्रताप वर्मा, अविनाश कुमार वर्मा, अजय वर्मा, अजय यादव, विकास वर्मा, वेद प्रकाश वर्मा, राजकुमार वर्मा, अंकित वर्मा, जगदीश प्रसाद वर्मा, प्रहलाद वर्मा, कृष्ण वर्मा, अमरनाथ वर्मा, प्रिंस वर्मा, शिवानंद विश्वकर्मा, सोनू वर्मा, संगीता सिंह, युवराज सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।1
- पीडीए चौपाल में राजेश निषाद को सिक्कों से तौला, समर्थकों ने दिखाया दम नरकटहां में सपा की चौपाल में उमड़ी भीड़, पिछड़े-दलित और वंचित वर्गों की भागीदारी पर हुई चर्चा पनियरा, महराजगंज। ग्राम सभा नरकटहां में रविवार को आयोजित समाजवादी पार्टी की पीडीए चौपाल में उस समय माहौल खासा उत्साहपूर्ण हो गया, जब समर्थकों ने सपा नेता राजेश निषाद को सिक्कों से तौलकर अपना समर्थन और सम्मान जताया। समर्थकों के इस अंदाज ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा और काफी देर तक उत्साह का माहौल बना रहा। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान पीडीए के तहत पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और अन्य वंचित वर्गों की सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि गांव-गांव चौपाल लगाकर आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन यादव ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पीडीए चौपाल आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन चौपालों का उद्देश्य समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को जोड़ना तथा उनकी समस्याओं को प्रमुखता से सामने लाना है। अर्जुन यादव ने कहा कि पिछड़े, दलित और वंचित समाज की राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी मजबूत किए बिना समावेशी विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को पार्टी के मंच तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं, सपा नेता राजेश निषाद ने भाजपा सरकार पर निषाद समाज की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि निषाद समाज को उसकी जनसंख्या और सामाजिक भूमिका के अनुरूप राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी निषाद समाज समेत सभी पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि पीडीए चौपाल के जरिए पार्टी गांवों तक पहुंच रही है। लोगों को पार्टी की नीतियों और विचारधारा से जोड़ने के साथ ही उनकी समस्याओं को जानने और उन्हें मजबूती से उठाने का प्रयास किया जा रहा है। चौपाल में कमलेश निषाद, मातादीन निषाद, संजय यादव, परमात्मा निषाद, प्रमोद निषाद, नवमी साहनी, दिलीप गुप्ता, राम केवल निषाद, राम रक्षा निषाद, लालचंद निषाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद देवरिया। बरहज थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में बरहज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि बरहज थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 275/2026 में धारा 109(1), 191(2), 191(3), 115(2), 351(3), 352 बीएनएस के तहत गोविन्द साहनी पुत्र मोहन साहनी निवासी पुराना बरहज, थाना बरहज, उम्र करीब 23 वर्ष वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने 9 अगस्त 2026 को आरोपी को रगड़गंज तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर रेलवे स्टेशन रोड के किनारे झाड़ियों से घटना में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का डंडा बरामद किया गया। गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि अपराध एवं वांछित आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।2
- देवरिया पुलिस अधिक्षक के आदेश पर अभियान तेज, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार -देवरिया, 9 अगस्त। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरहज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार थाना बरहज में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 275/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त गोविन्द साहनी (23) निवासी पुराना बरहज को मुखबिर की सूचना पर रगड़गंज तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर रेलवे स्टेशन रोड के किनारे झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत जनपद की मिशन शक्ति टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। टीमों ने पंपलेट वितरित कर सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा महिला, बालिका, स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में 27 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की। इसके अलावा खामपार पुलिस ने एक मुकदमे से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने भी वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी जरूरतों की जानकारी ली। पुलिस टीमों ने बुजुर्गों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए तथा आपातकालीन पुलिस सहायता और सुरक्षा सेवाओं की जानकारी देकर उनसे मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान किया।2