खंडार में भाजपा पार्षदों की बाड़ाबंदी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है… वीडियो में कुछ पार्षद कथित तौर पर मस्ती और आनंद के माहौल में नजर आ रहे हैं। खंडार में भाजपा पार्षदों की बाड़ाबंदी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है… वीडियो में कुछ पार्षद कथित तौर पर मस्ती और आनंद के माहौल में नजर आ रहे हैं। सवाई माधोपुर के खंडार नगर पालिका से जुड़ा बताया जा रहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में पार्षदों के साथ मौजूद लोग हंसी-मजाक और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो को मौजूदा बाड़ाबंदी का बताया जा रहा है, लेकिन वीडियो की वास्तविक तारीख और स्थान की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर जहां इसे खंडार पार्षदों की वर्तमान बाड़ाबंदी से जोड़कर शेयर किया जा रहा है, वहीं वीडियो पुराना होने की बात भी सामने आ रही है। अब बड़ा सवाल—क्या वायरल वीडियो मौजूदा बाड़ाबंदी का है या पुराना? सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। वायरल वीडियो की हम स्वतंत्र पुष्टि नहीं करते है
खंडार में भाजपा पार्षदों की बाड़ाबंदी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है… वीडियो में कुछ पार्षद कथित तौर पर मस्ती और आनंद के माहौल में नजर आ रहे हैं। खंडार में भाजपा पार्षदों की बाड़ाबंदी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है… वीडियो में कुछ पार्षद कथित तौर पर मस्ती और आनंद के माहौल में नजर आ रहे हैं। सवाई माधोपुर के खंडार नगर पालिका से जुड़ा बताया जा रहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में पार्षदों के साथ मौजूद लोग हंसी-मजाक और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो को मौजूदा बाड़ाबंदी का बताया जा रहा है, लेकिन वीडियो की वास्तविक तारीख और स्थान की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर जहां इसे खंडार पार्षदों की वर्तमान बाड़ाबंदी से जोड़कर शेयर किया जा रहा है, वहीं वीडियो पुराना होने की बात भी सामने आ रही है। अब बड़ा सवाल—क्या वायरल वीडियो मौजूदा बाड़ाबंदी का है या पुराना? सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। वायरल वीडियो की हम स्वतंत्र पुष्टि नहीं करते है
- श्योपुर से नारायणी धाम की 26वीं पदयात्रा का ग्राम करमोदा में स्वागत, पदयात्रियों को कराया चाय-नाश्ता करमोदा। श्योपुर से नारायणी धाम के लिए निकली 26वीं पदयात्रा का ग्राम करमोदा पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इस दौरान पदयात्रियों को रोककर चाय, बिस्कुट एवं नमकीन का अल्पाहार कराया गया। पदयात्रियों ने सेवा कार्य के लिए ग्रामीणों का आभार जताया।1
- इटावा बालाजी के जयकारों से गूंजा चौथ का बरवाड़ा, 5वीं पैदल यात्रा रवाना चौथ का बरवाड़ा। धार्मिक आस्था और भक्ति के रंग में रंगे चौथ का बरवाड़ा कस्बे से शनिवार को इटावा बालाजी महाराज के दर्शन के लिए 5वीं पैदल यात्रा रवाना हुई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर बालाजी महाराज के जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव से धाम की ओर रवाना हुए। यात्रा रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने यात्रियों के लिए पानी, चाय सहित अन्य व्यवस्थाएं कीं। भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह पैदल यात्रा प्रतिवर्ष धार्मिक आस्था के साथ निकाली जाती है। यात्रा में शामिल भक्तों ने इटावा बालाजी महाराज से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी वर्षा की कामना की। आयोजकों ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यात्रा को लेकर युवाओं सहित बुजुर्गों और महिलाओं में भी उत्साह दिखाई दिया।1
- बनेठा में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय मेला आज से प्रारम्भ तेजाजी महाराज मंदिर से रवाना हुआ भव्य नेजा। बनेठा में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय मेला आज से प्रारम्भ तेजाजी महाराज मंदिर से रवाना हुआ भव्य नेजा। मैन बस स्टैंड स्थित तेजाजी मंदिर से हुआ कार्यक्रम का आगाज। अलगोजा गायन के साथ हुआ भव्य आयोजन तेजाजी महाराज का नेजा पूरे बनेठा नगर में भ्रमण करेगा। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। मैन बस स्टैंड से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से निकलेगा तेजाजी मंदिर परिसर में तीन दिवसीय मेले का होगा आयोजन। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद। सही सेट करे1
- रूपवास मोड़ पर बोलेरो और ट्रैक्टर की भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल उनियारा: रूपवास मोड़ पर बोलेरो-ट्रैक्टर की टक्कर, 4 घायल ककोड़ चौकी क्षेत्र के रूपवास मोड़ पर कल शाम करीब 7:30 बजे टोंक से फसल बेचकर लौट रहे किसान कालू सैनी के ट्रैक्टर को पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पलटने से कालू सैनी उसके नीचे दबकर घायल हो गए। बोलेरो सवार दिलखुश समेत तीन अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- अंतिम सफर में भी बेबसी और अपमान का दंश: रामगढ़ मुराडा में कुंभकर्णी नींद सोई ग्राम पंचायत, मूसलाधार बारिश में भीगती चिता पर अंतिम विदाई देने को मजबूर ग्रामीण अंतिम सफर में भी बेबसी और अपमान का दंश: रामगढ़ मुराडा में कुंभकर्णी नींद सोई ग्राम पंचायत, मूसलाधार बारिश में भीगती चिता पर अंतिम विदाई देने को मजबूर ग्रामीण जिम्मेदारों की संवेदनहीनता पर फूटा जनआक्रोश: श्मशान घाट पर टीनशेड का काम सालों से अधूरा, सरपंच और सेक्रेटरी की चुप्पी से ग्रामीणों में उबल रहा गुस्सा रामगढ़ मुराडा / गंगापुर सिटी: इंसान अपनी पूरी जिंदगी व्यवस्थाओं की लाचारी, अनदेखी और हुक्मरानों की बेरुखी से लड़ते हुए गुजार देता है, लेकिन रामगढ़ मुराडा में पंचायती राज तंत्र की नाकामी का आलम यह है कि मरने के बाद भी इंसान को दो गज सूखी जमीन और सम्मानजनक अंतिम विदाई तक नसीब नहीं हो रही है। विकास के बड़े-बड़े ढोल पीटने वाले ग्राम पंचायत प्रशासन की पोल उस वक्त पूरी तरह खुल गई, जब श्मशान घाट पर मूसलाधार बारिश के बीच ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे एक शव का दाह संस्कार करना पड़ा। छत पर टीन की चादरें न होने से एक तरफ आसमान से पानी बरसता रहा, दूसरी ओर ग्रामीण भीगती चिता को बचाने के लिए हाथ-पैर मारते रहे। यह अमानवीय और रूह कंपा देने वाला दृश्य देखकर हर ग्रामीण की आँखें नम और गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। बारिश के थपेड़ों के बीच जलती चिता, पन्नी और छातों की ओट में अंतिम संस्कार प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाल ही में जब गाँव में एक शव को अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम ले जाया गया, तो मौसम का मिजाज बिगड़ गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। श्मशान घाट पर टीनशेड की छत का कोई नामोनिशान नहीं था; केवल लोहे के खाली ढांचे खड़े मुँह चिढ़ा रहे थे। * चिता को बुझने से बचाने की जद्दोजहद: बारिश की तेज बौछारों से अग्नि शांत न हो जाए, इसके लिए परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में गीली लकड़ियों पर पेट्रोल-घी डालकर आग सुलगाई और ऊपर से तिरपाल व प्लास्टिक की पन्नी तानकर चिता को ढकने की बेबस कोशिश की। * आंसुओं के साथ बरसा रोष: अंतिम यात्रा में शामिल लोग खुद सिर से पाँव तक भीगते रहे। परिजनों का कहना था कि जीवन का अंत तो दुखद था ही, लेकिन अंतिम संस्कार के वक्त हुई यह फजीहत पूरी जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द बन गई। सरपंच और सेक्रेटरी की चौखट पर दर्जनों गुहार, नतीजा सिफर गाँव के प्रबुद्ध नागरिकों और आक्रोशित ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि श्मशान घाट पर अधूरे पड़े टीनशेड (चादरों) और चारदीवारी के निर्माण कार्य को लेकर पंचायत प्रशासन को कई मर्तबा लिखित और मौखिक रूप से चेताया जा चुका है। * कहाँ गया विकास का बजट?: ग्रामीणों का सवाल है कि जब श्मशान घाट विकास के नाम पर सरकारी बजट आवंटित होता है, तो फिर पिछले कई महीनों से यहाँ लोहे के एंगल लगाकर काम अधूरा क्यों छोड़ दिया गया? टीन की चादरें अब तक क्यों नहीं डाली गईं? * जिम्मेदारों की लापरवाही: ग्राम विकास अधिकारी (सेक्रेटरी) और सरपंच गाँव की इस बुनियादी और बेहद संवेदनशील जरूरत पर आँखें मूंदकर बैठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों के लिए यह महज एक कागजी औपचारिकता हो सकती है, लेकिन ग्रामीणों के लिए यह उनके आत्मसम्मान और मृतक की गरिमा से जुड़ा सवाल है। बड़ा आंदोलन करने के मूड में ग्रामीण, कलेक्टर और बीडीओ से जांच की मांग इस शर्मनाक घटना के बाद पूरे गाँव में पंचायत प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त उबाल है। युवाओं और ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर श्मशान घाट पर टीनशेड का अधूरा काम शुरू नहीं कराया गया, तो ग्रामीण चुप नहीं बैठेंगे। * कार्रवाई की मांग: ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर (गंगापुर सिटी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद) से मांग की है कि श्मशान घाट निर्माण कार्य की तुरंत भौतिक जांच कराई जाए, बजट के उपयोग की जांच हो और दोषी सरपंच व सेक्रेटरी पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। * धरने की चेतावनी: यदि पंचायत स्तर पर तुरंत संज्ञान नहीं लिया गया, तो ग्रामीण पंचायत मुख्यालय पर ताला जड़ने और उपखंड कार्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।1
- नारौली डांग में आज झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना मौसम है नारौली डांग। क्षेत्र में आज बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हुई बारिश से सड़कों और आसपास के इलाकों में पानी नजर आया। बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली। खरीफ फसलों के लिए बारिश को उपयोगी माना जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं बारिश के कारण मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत महसूस की।1
- नगर परिषद सवाई माधोपुर में 21 सितंबर 2026 को होने वाले सभापति पद के चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नगर परिषद प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं को दिया गया अंतिम रूप नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में सवाई माधोपुर। नगर परिषद सवाई माधोपुर में 21 सितंबर 2026 को होने वाले सभापति पद के चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नगर परिषद प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभापति पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से वार्ड नंबर 56 की पार्षद मेवा चौधरी तथा कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 6 के पार्षद शैलेंद्र चौधरी के नाम सामने आए हैं। सोमवार को सभापति पद के लिए प्रत्याशियों द्वारा चयन किए जाने की प्रक्रिया होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभापति पद के लिए मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना की जाएगी तथा इसके पश्चात चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव को लेकर नगर परिषद परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।2
- #सवाई माधोपुर नगर निकाय चुनाव में #नवनिर्वाचित #पार्षद को धमकाने और #परेशान करने को लेकर बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने एसपी को सौंपा ज्ञापन सवाई माधोपुर। खंडार नगरपालिका चुनाव के बाद पार्षद को धमकाने और परेशान करने का मामला सामने आया है। बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने आज जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी को ज्ञापन सौंपा। विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि वार्ड 19 से नवनिर्वाचित पार्षद मानवेन्द्र आंकोदिया को डराया-धमकाया जा रहा है और उनकी इच्छा के विरुद्ध बाड़ाबंदी में रखा जा रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कर पार्षद को सुरक्षा देने और स्वतंत्र रूप से मतदान में भाग लेने देने की मांग की है। विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में हर जनप्रतिनिधि को स्वतंत्र रूप से अपना मत रखने का अधिकार है, किसी को भी डरा-धमकाकर लोकतंत्र का हनन नहीं किया जाना चाहिए।1
- देर रात रूपवास मोड़ पर बोलेरो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 4 लोग घायल। टक्कर के बाद ट्रैक्टर पलटा, 🔴 टोंक के उनियारा से बड़ी खबर देर रात रूपवास मोड़ पर बोलेरो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 4 लोग घायल। टक्कर के बाद ट्रैक्टर पलटा, चालक कालू सैनी घायल। बोलेरो सवार दिलखुश, राम सैनी समेत अन्य लोग चोटिल। ASI भंवरलाल सहित बनेठा थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचा। घायलों को उपचार के लिए टोंक अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों वाहनों को ककोड़ चौकी पर खड़ा करवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी, फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं।1