Shuru
Apke Nagar Ki App…
रूपवास मोड़ पर बोलेरो और ट्रैक्टर की भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल उनियारा: रूपवास मोड़ पर बोलेरो-ट्रैक्टर की टक्कर, 4 घायल ककोड़ चौकी क्षेत्र के रूपवास मोड़ पर कल शाम करीब 7:30 बजे टोंक से फसल बेचकर लौट रहे किसान कालू सैनी के ट्रैक्टर को पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पलटने से कालू सैनी उसके नीचे दबकर घायल हो गए। बोलेरो सवार दिलखुश समेत तीन अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Anand Sharma
रूपवास मोड़ पर बोलेरो और ट्रैक्टर की भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल उनियारा: रूपवास मोड़ पर बोलेरो-ट्रैक्टर की टक्कर, 4 घायल ककोड़ चौकी क्षेत्र के रूपवास मोड़ पर कल शाम करीब 7:30 बजे टोंक से फसल बेचकर लौट रहे किसान कालू सैनी के ट्रैक्टर को पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पलटने से कालू सैनी उसके नीचे दबकर घायल हो गए। बोलेरो सवार दिलखुश समेत तीन अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- देर रात रूपवास मोड़ पर बोलेरो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 4 लोग घायल। टक्कर के बाद ट्रैक्टर पलटा, 🔴 टोंक के उनियारा से बड़ी खबर देर रात रूपवास मोड़ पर बोलेरो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 4 लोग घायल। टक्कर के बाद ट्रैक्टर पलटा, चालक कालू सैनी घायल। बोलेरो सवार दिलखुश, राम सैनी समेत अन्य लोग चोटिल। ASI भंवरलाल सहित बनेठा थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचा। घायलों को उपचार के लिए टोंक अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों वाहनों को ककोड़ चौकी पर खड़ा करवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी, फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं।1
- रूपवास मोड़ पर बोलेरो और ट्रैक्टर की भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल उनियारा: रूपवास मोड़ पर बोलेरो-ट्रैक्टर की टक्कर, 4 घायल ककोड़ चौकी क्षेत्र के रूपवास मोड़ पर कल शाम करीब 7:30 बजे टोंक से फसल बेचकर लौट रहे किसान कालू सैनी के ट्रैक्टर को पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पलटने से कालू सैनी उसके नीचे दबकर घायल हो गए। बोलेरो सवार दिलखुश समेत तीन अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- बीजेपी पार्षद मानवेंद्र अकोदिया का वीडियो आया सामने , सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल मामले में बीते दिन बैरवा समाज ने आज सुबह दस बजे तक का अल्टिमेटम दिया था। सवाई माधोपुर नगर पालिका चुनाव के बाद वार्ड 19 से भाजपा के निर्वाचित पार्षद मानवेंद्र अकोदिया के मामले में नया मोड़ सामने आया है। बीते दिन उनके पिता और कांग्रेस के पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी हंसराज बैरवा ने बैरवा समाज के साथ विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन से मानवेंद्र को परिजनों के सामने पेश करने की मांग की थी।1
- ग्राम करमोदा में ग्रामीणों ने पेश की आतिथ्य की मिसाल, 9वीं ध्वज पदयात्रा का किया भव्य स्वागत करमोदा। ग्राम बगड़ी से बिजासन माता इंदरगढ़ के लिए निकली 9वीं ध्वज पदयात्रा का ग्राम करमोदा पहुंचने पर ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया। ग्रामीणों ने पदयात्रियों को रोककर चाय, बिस्कुट, नमकीन एवं पानी का अल्पाहार कराते हुए सेवा-सत्कार किया। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से पदयात्रियों के लिए की गई सेवा और आतिथ्य की सभी ने सराहना की। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए आत्मीयता के साथ जलपान कराया। पदयात्रियों ने ग्राम करमोदा के ग्रामीणों का सेवा एवं स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।1
- देव धाम जोधपुरिया यात्रा में बहुत ज्यादा भीड़ उमर आई देखो लाखों करोड़ों कि भीड देव धाम जोधपुरिया यात्रा में1
- 48 दीपों से जगमगाया सारसोप का जिनालय, विश्व शांति की कामना सारसोप। दिगंबर जैन समाज सारसोप की ओर से शनिवार को जिनालय में भक्तिमय वातावरण के बीच भक्तामर स्तोत्र का पाठ किया गया। समाज के जिन बंधुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ भक्तामर स्तोत्र का सामूहिक पाठ किया। इस दौरान 48 दीपक प्रज्वलित कर भगवान महावीर के समक्ष विश्व शांति, सुख-समृद्धि और प्राणी मात्र के कल्याण की प्रार्थना की गई। भक्तामर स्तोत्र के पाठ से जिनालय परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इनके माध्यम से जीवन में सकारात्मक सोच, विनम्रता और सेवा भाव को अपनाना भी जरूरी है। इस अवसर पर समाजबंधुओं ने अपने अहंकार का त्याग कर प्राणी मात्र की सेवा करने का प्रण लिया। कार्यक्रम में कुबेर चंद जी, अशोक जी, अमोलक जी, प्रेम जी, सुरेश जी, मनोज जी, हेमंत, संजय सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के बताए अहिंसा, करुणा और त्याग के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।4
- हिंगलाज माताजी चांदली के भाद्रपद शुक्ल राधा अष्टमी को मेला भराया गया, पनवाड़ से पहुंची पैदल यात्रा। हिंगलाज माताजी चांदली के भाद्रपद शुक्ल राधा अष्टमी को मेला भराया गया, पनवाड़ से पहुंची पैदल यात्रा। देवली/टोंक(हरि शंकर माली)। पनवाड़ से हिंगलाज माताजी चांदली के लिए निकली 12वीं पैदल यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत। पनवाड़ से शनिवार को श्रद्धालुओं का जत्था हिंगलाज माताजी मंदिर चांदली के लिए पैदल यात्रा पर रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों के साथ यात्रा पूरी की और मंदिर पहुंचकर विधिवत ध्वजा चढ़ाई तथा पूजा-अर्चना कर प्रसादी ग्रहण की। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था देखने को मिली। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं की ओर से पैदल यात्रियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा मार्ग पर लोगों ने यात्रियों के लिए पानी, चाय, फल-फ्रूट एवं अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कर सेवा भाव का परिचय दिया। पैदल यात्रा को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने में समिति से जुड़े पारस सैनी, जगदीश प्रसाद शर्मा, महावीर प्रसाद माली, नोरत सैनी एवं राजकुमार खटीक सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समिति के सदस्यों ने यात्रियों की सुविधा, अनुशासन और व्यवस्थाओं का ध्यान रखते हुए यात्रा को सुरक्षित रूप से चांदली तक पहुंचाया। यात्रा के दौरान सेवा कार्यों में भामाशाहों एवं समाजसेवियों ने भी सहयोग किया। विनोद मीणा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि, पूर्व सरपंच पूरणमल वर्मा, ग्राम पंचायत पनवाड़, प्रशासक सत्यनारायण माली, समाज सेवी यादराम माली सहित अन्य समाजसेवियों की ओर से यात्रियों के लिए फल-फ्रूट, चाय एवं पानी की व्यवस्था की गई। इसी क्रम में सेंधियावास भंडारे पर भी समिति की ओर से पैदल यात्रियों के लिए शरबत की व्यवस्था की गई। गर्मी एवं लंबी पैदल यात्रा के दौरान शरबत, पानी और अन्य पेय पदार्थ मिलने से यात्रियों को राहत मिली। हिंगलाज माताजी मंदिर चांदली पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और ध्वजा चढ़ाकर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद सभी यात्रियों ने प्रसादी ग्रहण की। पूरी यात्रा के दौरान ‘जय हिंगलाज माताजी’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। ग्रामीणों और सेवा समितियों के सहयोग से यात्रा श्रद्धा, सेवा और भाईचारे का संदेश देते हुए संपन्न हुई।1
- श्योपुर से नारायणी धाम की 26वीं पदयात्रा का ग्राम करमोदा में स्वागत, पदयात्रियों को कराया चाय-नाश्ता करमोदा। श्योपुर से नारायणी धाम के लिए निकली 26वीं पदयात्रा का ग्राम करमोदा पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इस दौरान पदयात्रियों को रोककर चाय, बिस्कुट एवं नमकीन का अल्पाहार कराया गया। पदयात्रियों ने सेवा कार्य के लिए ग्रामीणों का आभार जताया।1