Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीजेपी पार्षद मानवेंद्र अकोदिया का वीडियो आया सामने , सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल मामले में बीते दिन बैरवा समाज ने आज सुबह दस बजे तक का अल्टिमेटम दिया था। सवाई माधोपुर नगर पालिका चुनाव के बाद वार्ड 19 से भाजपा के निर्वाचित पार्षद मानवेंद्र अकोदिया के मामले में नया मोड़ सामने आया है। बीते दिन उनके पिता और कांग्रेस के पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी हंसराज बैरवा ने बैरवा समाज के साथ विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन से मानवेंद्र को परिजनों के सामने पेश करने की मांग की थी।
Rakesh Agarwal
बीजेपी पार्षद मानवेंद्र अकोदिया का वीडियो आया सामने , सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल मामले में बीते दिन बैरवा समाज ने आज सुबह दस बजे तक का अल्टिमेटम दिया था। सवाई माधोपुर नगर पालिका चुनाव के बाद वार्ड 19 से भाजपा के निर्वाचित पार्षद मानवेंद्र अकोदिया के मामले में नया मोड़ सामने आया है। बीते दिन उनके पिता और कांग्रेस के पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी हंसराज बैरवा ने बैरवा समाज के साथ विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन से मानवेंद्र को परिजनों के सामने पेश करने की मांग की थी।
More news from Rajasthan and nearby areas
- बीजेपी पार्षद मानवेंद्र अकोदिया का वीडियो आया सामने , सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल मामले में बीते दिन बैरवा समाज ने आज सुबह दस बजे तक का अल्टिमेटम दिया था। सवाई माधोपुर नगर पालिका चुनाव के बाद वार्ड 19 से भाजपा के निर्वाचित पार्षद मानवेंद्र अकोदिया के मामले में नया मोड़ सामने आया है। बीते दिन उनके पिता और कांग्रेस के पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी हंसराज बैरवा ने बैरवा समाज के साथ विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन से मानवेंद्र को परिजनों के सामने पेश करने की मांग की थी।1
- ग्राम करमोदा में ग्रामीणों ने पेश की आतिथ्य की मिसाल, 9वीं ध्वज पदयात्रा का किया भव्य स्वागत करमोदा। ग्राम बगड़ी से बिजासन माता इंदरगढ़ के लिए निकली 9वीं ध्वज पदयात्रा का ग्राम करमोदा पहुंचने पर ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया। ग्रामीणों ने पदयात्रियों को रोककर चाय, बिस्कुट, नमकीन एवं पानी का अल्पाहार कराते हुए सेवा-सत्कार किया। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से पदयात्रियों के लिए की गई सेवा और आतिथ्य की सभी ने सराहना की। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए आत्मीयता के साथ जलपान कराया। पदयात्रियों ने ग्राम करमोदा के ग्रामीणों का सेवा एवं स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।1
- देव धाम जोधपुरिया यात्रा में बहुत ज्यादा भीड़ उमर आई देखो लाखों करोड़ों कि भीड देव धाम जोधपुरिया यात्रा में1
- 48 दीपों से जगमगाया सारसोप का जिनालय, विश्व शांति की कामना सारसोप। दिगंबर जैन समाज सारसोप की ओर से शनिवार को जिनालय में भक्तिमय वातावरण के बीच भक्तामर स्तोत्र का पाठ किया गया। समाज के जिन बंधुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ भक्तामर स्तोत्र का सामूहिक पाठ किया। इस दौरान 48 दीपक प्रज्वलित कर भगवान महावीर के समक्ष विश्व शांति, सुख-समृद्धि और प्राणी मात्र के कल्याण की प्रार्थना की गई। भक्तामर स्तोत्र के पाठ से जिनालय परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इनके माध्यम से जीवन में सकारात्मक सोच, विनम्रता और सेवा भाव को अपनाना भी जरूरी है। इस अवसर पर समाजबंधुओं ने अपने अहंकार का त्याग कर प्राणी मात्र की सेवा करने का प्रण लिया। कार्यक्रम में कुबेर चंद जी, अशोक जी, अमोलक जी, प्रेम जी, सुरेश जी, मनोज जी, हेमंत, संजय सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के बताए अहिंसा, करुणा और त्याग के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।4
- सवाई माधोपुर। अवैध देशी शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, 96 पव्वे बरामद, सवाई माधोपुर | पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेय के निर्देशन में अवैध शराब कारोबार व अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मानटाउन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। मानटाउन थाना पुलिस टीम ने गश्त के दौरान ग्राम करेला (करैला) से अवैध देशी शराब बेचते हुए आरोपी कमलेश मीणा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान ग्राम करेला में एक व्यक्ति सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे के साथ संदिग्ध अवस्था में शराब बेचता नजर आया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें से 180ml के कुल 96 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद कर मौके पर ही जब्त कर लिया गया। मानटाउन थाना पुलिस ने आरोपी कमलेश मीणा के खिलाफ आबकारी कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के 3/6 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।1
- देर रात रूपवास मोड़ पर बोलेरो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 4 लोग घायल। टक्कर के बाद ट्रैक्टर पलटा, 🔴 टोंक के उनियारा से बड़ी खबर देर रात रूपवास मोड़ पर बोलेरो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 4 लोग घायल। टक्कर के बाद ट्रैक्टर पलटा, चालक कालू सैनी घायल। बोलेरो सवार दिलखुश, राम सैनी समेत अन्य लोग चोटिल। ASI भंवरलाल सहित बनेठा थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचा। घायलों को उपचार के लिए टोंक अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों वाहनों को ककोड़ चौकी पर खड़ा करवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी, फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं।1
- रूपवास मोड़ पर बोलेरो और ट्रैक्टर की भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल उनियारा: रूपवास मोड़ पर बोलेरो-ट्रैक्टर की टक्कर, 4 घायल ककोड़ चौकी क्षेत्र के रूपवास मोड़ पर कल शाम करीब 7:30 बजे टोंक से फसल बेचकर लौट रहे किसान कालू सैनी के ट्रैक्टर को पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पलटने से कालू सैनी उसके नीचे दबकर घायल हो गए। बोलेरो सवार दिलखुश समेत तीन अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- श्योपुर से नारायणी धाम की 26वीं पदयात्रा का ग्राम करमोदा में स्वागत, पदयात्रियों को कराया चाय-नाश्ता करमोदा। श्योपुर से नारायणी धाम के लिए निकली 26वीं पदयात्रा का ग्राम करमोदा पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इस दौरान पदयात्रियों को रोककर चाय, बिस्कुट एवं नमकीन का अल्पाहार कराया गया। पदयात्रियों ने सेवा कार्य के लिए ग्रामीणों का आभार जताया।1