Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार मुंगेर के खङगपुर में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही ! प्रशासन सो रहा है,मनी नदी को बनाया जा रहा है कचरा घर !! #mungercity #Munger #BiharNews #BiharPolitics #wasteremoval
THE LIVE Munger
बिहार मुंगेर के खङगपुर में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही ! प्रशासन सो रहा है,मनी नदी को बनाया जा रहा है कचरा घर !! #mungercity #Munger #BiharNews #BiharPolitics #wasteremoval
More news from बिहार and nearby areas
- CM सम्राट और PM के नाम लेने से Video delete algorithm Hack1
- तारापुर में सूखा नशा के अड्डे का खुलासा, आठ गिरफ्तार, एक तस्कर फरार एसडीपीओ कुमार देवेंद्र के नेतृत्व में तारापुर पुलिस ने सूखा नशा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फजेलीगंज पोखर के समीप एक झोपड़ी में छापेमारी कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 12.90 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एल्युमिनियम फॉयल, लाइटर और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर एसआई मो. हारून रशीद और पु०अ०नि० अनिकेत झा के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान झोपड़ी में स्मैक की तौल और पैकिंग कर रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर गाजीपुर पंचायत भवन के समीप से मो. तैयब उर्फ नन्हो को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं नवटोलिया निवासी राजा कुमार फरार है। इस मामले में थाना कांड संख्या 206/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आठ आरोपितों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया। मामले का अनुसंधान एसआई सुबन्ता कुमारी कर रही हैं।1
- हर हर महादेव जय बाबा बैजनाथ शक्ति मनोकामना को पूर्ण करें मनोरंजन कुमार ग्राम खदौड़ा पोस्ट राजपूत थाना बेलहर जिला बांका बिहार ड्राइवर महासंघ की ओर से जिला अध्यक्ष महेश कुमार पूरी निष्ठा से मनोरंजन कुमार को सपोर्ट करते हुए दिखे1
- Post by Rajesh Kumar1
- दिनांक: 31 अक्टूबर 2026 ### 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खगड़िया के दो खिलाड़ियों को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित अंडर-17 में उज्ज्वल कुमार एवं अंडर-14 में रिमझिम कुमारी ने रग्बी प्रतियोगिता में हासिल किया स्वर्ण पदक, जिलाधिकारी ने दी बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता (70th National School Games 2026-27) में रग्बी खेल के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खगड़िया के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में अंडर-17 वर्ग के 15 वर्षीय उज्ज्वल कुमार एवं अंडर-14 वर्ग में 12 वर्षीय रिमझिम कुमारी शामिल हैं। दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर खगड़िया जिले को गौरवान्वित किया है। दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में बिहार की U-17 पुरुष टीम ने टीम ने फाइनल मैच में ओडिशा के विरुद्ध 17-7 से जीत दर्ज किया । वहीं बिहार के U-15 महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में पंजाब को 30-0 से पराजित कर जीत हासिल की । इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर एव पुलिस अधीक्षक खगड़िया श्री भानु प्रताप सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त करना जिले के लिए गर्व और गौरव का विषय है। यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर अभ्यास का परिणाम है। जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना आवश्यक है, ताकि वे अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन कर सकें। जिलाधिकारी महोदय ने दोनों खिलाड़ियों और उनके कोच कविता कुमारी से इस खेल के लिए आगे अभ्यास रहे खिलाड़ियों के लिए आने वाली परेशानियों के बारे में जाना और नए खेल को प्रोत्साहन देने सम्बन्धी बाते कही है ।1
- दीपावली,काली पूजा छठ पर्व को लेकर गोगरी थाना परिसर में शांति समिति बैठक आयोजित। गोगरी थाना परिसर में दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोगरी नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी, गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर सहित शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक में अधिकारियों ने पूजा एवं मेला समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों से पर्व के दौरान शांति एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा सामाजिक कार्यक्रमों के नाम पर आर्केस्ट्रा सहित अन्य प्रतिबंधित कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने सभी पूजा समितियों को लाइसेंस में निर्धारित शर्तों के अनुसार समय पर प्रतिमा विसर्जन करने का निर्देश दिया। साथ ही किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने की भी बात कही गई। बैठक में रामपुर के सरपंच नूर आलम, वार्ड पार्षद नीतीश कुमार, रुस्तम अली, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि फैजान आलम, गोपाल शाह, राकेश कुमार सहित मेला समिति के अध्यक्ष, सदस्य एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।1
- 🚨 कैदियों को मिलेगी नई राह! बांका में SPRUHA योजना से कानूनी, मानसिक और आर्थिक सहायता पर जोर ⚖️ 📍 बांका | 1 नवंबर 2026 कैदियों और उनके परिवारों के लिए राहत भरी पहल! 🙏 जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बांका की सचिव सपना रानी की अध्यक्षता में SPRUHA योजना, 2025 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ⚖️ इस योजना के तहत कैदियों और उनके परिवारों को कानूनी सलाह, जमानत एवं पैरोल प्राप्त करने में सहायता और मानसिक तनाव से उबरने के लिए परामर्श उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। 🤝 साथ ही, रिहाई के बाद कैदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और अपराध की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से भी जानकारी दी गई। 📹 देखिए बांका की इस महत्वपूर्ण पहल की पूरी खबर। 📺 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल बांका की आवाज आपके साथ 🗞️ 👍 खबर पसंद आए तो लाइक करें, शेयर करें और बांका की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए पेज को फॉलो करें।1
- बिहार मुंगेर के खङगपुर में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही ! प्रशासन सो रहा है,मनी नदी को बनाया जा रहा है कचरा घर !! #mungercity #Munger #BiharNews #BiharPolitics #wasteremoval1