logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

CM सम्राट और PM के नाम लेने से Video delete algorithm Hack

2 hrs ago
user_THE LIVE Munger
THE LIVE Munger
तारापुर, मुंगेर, बिहार•
2 hrs ago

CM सम्राट और PM के नाम लेने से Video delete algorithm Hack

More news from बिहार and nearby areas
  • CM सम्राट और PM के नाम लेने से Video delete algorithm Hack
    1
    CM सम्राट और PM के नाम लेने से Video delete algorithm Hack
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • तारापुर में सूखा नशा के अड्डे का खुलासा, आठ गिरफ्तार, एक तस्कर फरार एसडीपीओ कुमार देवेंद्र के नेतृत्व में तारापुर पुलिस ने सूखा नशा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फजेलीगंज पोखर के समीप एक झोपड़ी में छापेमारी कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 12.90 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एल्युमिनियम फॉयल, लाइटर और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर एसआई मो. हारून रशीद और पु०अ०नि० अनिकेत झा के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान झोपड़ी में स्मैक की तौल और पैकिंग कर रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर गाजीपुर पंचायत भवन के समीप से मो. तैयब उर्फ नन्हो को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं नवटोलिया निवासी राजा कुमार फरार है। इस मामले में थाना कांड संख्या 206/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आठ आरोपितों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया। मामले का अनुसंधान एसआई सुबन्ता कुमारी कर रही हैं।
    1
    तारापुर में सूखा नशा के अड्डे का खुलासा, आठ गिरफ्तार, एक तस्कर फरार
एसडीपीओ कुमार देवेंद्र के नेतृत्व में तारापुर पुलिस ने सूखा नशा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फजेलीगंज पोखर के समीप एक झोपड़ी में छापेमारी कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 12.90 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एल्युमिनियम फॉयल, लाइटर और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए।
थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर एसआई मो. हारून रशीद और पु०अ०नि० अनिकेत झा के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान झोपड़ी में स्मैक की तौल और पैकिंग कर रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर गाजीपुर पंचायत भवन के समीप से मो. तैयब उर्फ नन्हो को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं नवटोलिया निवासी राजा कुमार फरार है।
इस मामले में थाना कांड संख्या 206/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आठ आरोपितों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया। मामले का अनुसंधान एसआई सुबन्ता कुमारी कर रही हैं।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    8 hrs ago
  • हर हर महादेव जय बाबा बैजनाथ शक्ति मनोकामना को पूर्ण करें मनोरंजन कुमार ग्राम खदौड़ा पोस्ट राजपूत थाना बेलहर जिला बांका बिहार ड्राइवर महासंघ की ओर से जिला अध्यक्ष महेश कुमार पूरी निष्ठा से मनोरंजन कुमार को सपोर्ट करते हुए दिखे
    1
    हर हर महादेव जय बाबा बैजनाथ शक्ति मनोकामना को पूर्ण करें
मनोरंजन कुमार ग्राम खदौड़ा पोस्ट राजपूत थाना बेलहर जिला बांका बिहार ड्राइवर महासंघ की ओर से जिला अध्यक्ष महेश कुमार पूरी निष्ठा से मनोरंजन कुमार को सपोर्ट करते हुए दिखे
    user_Mahesh kumar
    Mahesh kumar
    Court reporter बेलहर, बांका, बिहार•
    22 hrs ago
  • राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल हुए हवेली खड़गपुर के युवा राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल हुए हवेली खड़गपुर के युवा लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के छह युवाओं ने भाग लिया। समारोह में शामिल होने के लिए गौरव कुमार उर्फ शुभम केसरी, रविरंजन, नितेश मिश्रा, सैलब झा, मुकेश यादव एवं आकाश कुमार उर्फ मोंटी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। युवाओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस राष्ट्रीय समारोह में देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विविधता का अनूठा संगम देखने को मिला। एकता परेड में विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) एवं केंद्रीय पुलिस संगठनों (CPOs) की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं, देश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता को प्रदर्शित करती आकर्षक झांकियां भी समारोह का प्रमुख आकर्षण रहीं। परेड ग्राउंड में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता का संदेश देती मोटरसाइकिल रैली का प्रदर्शन भी काफी आकर्षक रहा। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भव्य आयोजनों के माध्यम से देश की विविधता में एकता का संदेश दिया गया। समारोह के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। युवाओं ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित इस राष्ट्रीय समारोह का हिस्सा बनना उनके लिए गौरव और यादगार अनुभव रहा। इस आयोजन के माध्यम से उन्हें देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान को करीब से समझने का अवसर मिला।
    1
    राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल हुए हवेली खड़गपुर के युवा

राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल हुए हवेली खड़गपुर के युवा
लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के छह युवाओं ने भाग लिया। समारोह में शामिल होने के लिए गौरव कुमार उर्फ शुभम केसरी, रविरंजन, नितेश मिश्रा, सैलब झा, मुकेश यादव एवं आकाश कुमार उर्फ मोंटी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
युवाओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस राष्ट्रीय समारोह में देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विविधता का अनूठा संगम देखने को मिला। एकता परेड में विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) एवं केंद्रीय पुलिस संगठनों (CPOs) की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं, देश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता को प्रदर्शित करती आकर्षक झांकियां भी समारोह का प्रमुख आकर्षण रहीं।
परेड ग्राउंड में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता का संदेश देती मोटरसाइकिल रैली का प्रदर्शन भी काफी आकर्षक रहा। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भव्य आयोजनों के माध्यम से देश की विविधता में एकता का संदेश दिया गया। समारोह के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया।
युवाओं ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित इस राष्ट्रीय समारोह का हिस्सा बनना उनके लिए गौरव और यादगार अनुभव रहा। इस आयोजन के माध्यम से उन्हें देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान को करीब से समझने का अवसर मिला।
    user_Nandan Kumar
    Nandan Kumar
    मेरा काम हमेशा सच को दिखाना खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    23 hrs ago
  • Post by Rajesh Kumar
    1
    Post by Rajesh Kumar
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    अमरपुर, बांका, बिहार•
    8 hrs ago
  • गोगरी अनुमंडलीय-अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार, मरीजों को संक्रमण का खतरा। गोगरी अनुमंडल अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। अस्पताल परिसर में जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है। गंदगी और उससे निकलने वाली दुर्गंध के कारण अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस अस्पताल में लोग इलाज कराने आते हैं, वहां की बदहाल स्वच्छता व्यवस्था से मरीजों के संक्रमण की चपेट में आने की आशंका बनी हुई है। इस मामले को लेकर जब अस्पताल प्रबंधक पूजा कुमारी से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में कचरा पड़ा हुआ है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। सफाई कर्मी को कचरा उठाकर ले जाना चाहिए था। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सफाई कर्मियों से परिसर की सफाई करवाई जाएगी। वहीं, अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। सरकार अस्पतालों की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था पर लाखों रुपये खर्च करती है, इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी में कमी के कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है। अब देखना यह है कि अस्पताल प्रबंधन परिसर की सफाई को लेकर कितनी तत्परता दिखाता है।
    1
    गोगरी अनुमंडलीय-अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार, मरीजों को संक्रमण का खतरा।
गोगरी अनुमंडल अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। अस्पताल परिसर में जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है। गंदगी और उससे निकलने वाली दुर्गंध के कारण अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस अस्पताल में लोग इलाज कराने आते हैं, वहां की बदहाल स्वच्छता व्यवस्था से मरीजों के संक्रमण की चपेट में आने की आशंका बनी हुई है।
इस मामले को लेकर जब अस्पताल प्रबंधक पूजा कुमारी से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में कचरा पड़ा हुआ है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। सफाई कर्मी को कचरा उठाकर ले जाना चाहिए था। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सफाई कर्मियों से परिसर की सफाई करवाई जाएगी।
वहीं, अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। सरकार अस्पतालों की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था पर लाखों रुपये खर्च करती है, इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी में कमी के कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है। अब देखना यह है कि अस्पताल प्रबंधन परिसर की सफाई को लेकर कितनी तत्परता दिखाता है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    1 hr ago
  • 🚨 कैदियों को मिलेगी नई राह! बांका में SPRUHA योजना से कानूनी, मानसिक और आर्थिक सहायता पर जोर ⚖️ 📍 बांका | 1 नवंबर 2026 कैदियों और उनके परिवारों के लिए राहत भरी पहल! 🙏 जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बांका की सचिव सपना रानी की अध्यक्षता में SPRUHA योजना, 2025 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ⚖️ इस योजना के तहत कैदियों और उनके परिवारों को कानूनी सलाह, जमानत एवं पैरोल प्राप्त करने में सहायता और मानसिक तनाव से उबरने के लिए परामर्श उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। 🤝 साथ ही, रिहाई के बाद कैदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और अपराध की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से भी जानकारी दी गई। 📹 देखिए बांका की इस महत्वपूर्ण पहल की पूरी खबर। 📺 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल बांका की आवाज आपके साथ 🗞️ 👍 खबर पसंद आए तो लाइक करें, शेयर करें और बांका की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए पेज को फॉलो करें।
    1
    🚨 कैदियों को मिलेगी नई राह! बांका में SPRUHA योजना से कानूनी, मानसिक और आर्थिक सहायता पर जोर ⚖️

📍 बांका | 1 नवंबर 2026
कैदियों और उनके परिवारों के लिए राहत भरी पहल! 🙏
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बांका की सचिव सपना रानी की अध्यक्षता में SPRUHA योजना, 2025 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
⚖️ इस योजना के तहत कैदियों और उनके परिवारों को कानूनी सलाह, जमानत एवं पैरोल प्राप्त करने में सहायता और मानसिक तनाव से उबरने के लिए परामर्श उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
🤝 साथ ही, रिहाई के बाद कैदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और अपराध की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से भी जानकारी दी गई।
📹 देखिए बांका की इस महत्वपूर्ण पहल की पूरी खबर।
📺 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल बांका की आवाज आपके साथ 🗞️
👍 खबर पसंद आए तो लाइक करें, शेयर करें और बांका की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए पेज को फॉलो करें।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहार मुंगेर के खङगपुर में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही ! प्रशासन सो रहा है,मनी नदी को बनाया जा रहा है कचरा घर !! #mungercity #Munger #BiharNews #BiharPolitics #wasteremoval
    1
    बिहार मुंगेर के खङगपुर में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही ! प्रशासन सो रहा है,मनी नदी को बनाया जा रहा है कचरा घर !!

#mungercity #Munger #BiharNews #BiharPolitics #wasteremoval
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.