Shuru
Apke Nagar Ki App…
भीड़भाड़ वाले इलाके में पैसा छीनकर भाग रही महिला पकड़ाई चकिया कोतवाली क्षेत्र के सहदुल्लापुर में बैंक से 1 लाख रुपये निकालकर बस पर चढ़ रही महिला से पैसे छीनकर भाग रही एक संदिग्ध महिला को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपी के पास से 50 हजार रुपये बरामद हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वह बिहार के रोहतास की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बैंक से पैसे निकालते समय सतर्क रहें।
Shrikant Sagar
भीड़भाड़ वाले इलाके में पैसा छीनकर भाग रही महिला पकड़ाई चकिया कोतवाली क्षेत्र के सहदुल्लापुर में बैंक से 1 लाख रुपये निकालकर बस पर चढ़ रही महिला से पैसे छीनकर भाग रही एक संदिग्ध महिला को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपी के पास से 50 हजार रुपये बरामद हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वह बिहार के रोहतास की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बैंक से पैसे निकालते समय सतर्क रहें।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चकिया कोतवाली क्षेत्र के सहदुल्लापुर में बैंक से 1 लाख रुपये निकालकर बस पर चढ़ रही महिला से पैसे छीनकर भाग रही एक संदिग्ध महिला को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपी के पास से 50 हजार रुपये बरामद हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वह बिहार के रोहतास की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बैंक से पैसे निकालते समय सतर्क रहें।1
- *उत्तर-प्रदेश सरकार के सुपरस्टार IAS सुप्रीमकोर्ट में डांट खा रहे है!* मेरठ के मंडलायुक्त रहे IAS ह्रषिकेश भास्कर यशोद ने सुप्रीमकोर्ट के "सेन्ट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण आदेश" के खिलाफ "प्रमुख नेताओं" के दबाब में एक आर्डर जारी किया जिसमें "ध्वस्तीकरण अब नही होगा" लिखा गया था. प्रदेश के आवास विकास चेयरमैन पी. गुरूप्रसाद ने SC को बताया- "कमिश्नर के आर्डर की वजह से विभाग SC के आदेश का अनुपालन नही कर सका." पूर्व कमिश्नर ने अपने ही आदेश को "मीटिंग की मिनिट्स" बताकर सुप्रीमकोर्ट को गुमराह करने की कोशिश की. IAS को आईना दिखाते हुए SC के जज ने कमिश्नर का आर्डर अदालत में ही पढ़ दिया. कहा- "आप इसे मिनिट्स कहते है, आपको आर्डर और मिनिट्स की समझ नही है. आपने यह आर्डर कैसे पास किया? किसने आपको ऑथोराइज किया इसके लिए?" "आपको यह मीटिंग करने, आर्डर करने के लिए किसने कहा. आपको इस कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराना था. आपने इस अदालत को चुनौती दी है."1
- *प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 09.04.2026* *जनपद: चन्दौली* *🔰पुलिस अधीक्षक चन्दौली ने थाना मुगलसराय परिसर में व्यापारी बंधुओं के साथ की बैठक; सुरक्षा, सुगम यातायात और अतिक्रमण मुक्त सड़क हेतु दिए गये निर्देश* *चन्दौली-* जनपद में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के क्रम में आज दिनांक 09.04.2026 को पुलिस अधीक्षक चन्दौली, श्री आकाश पटेल द्वारा थाना मुगलसराय परिसर में स्थानीय व्यापारी बंधुओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने व्यापारिक सुरक्षा, सुगम यातायात प्रबंधन और अतिक्रमण की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। गोष्ठी के मुख्य बिंदु और निर्देश निम्नलिखित हैं: *अतिक्रमण पर सख्त रुख:* पुलिस अधीक्षक ने सभी दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे अपनी दुकानों का सामान और काउंटर सड़क किनारे निर्धारित की गई 'लक्ष्मण रेखा' (सफेद लाइन) के पीछे ही रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी। *यातायात प्रबंधन:* संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यातायात में बाधा डालने वाले अवैध अतिक्रमण के खिलाफ निरंतर अभियान चलाएं। शहर को जाम की समस्या से स्थायी राहत दिलाने हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। *व्यापारिक सुरक्षा:* व्यापारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस को गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की हिदायत दी गई। *जन-सहयोग की अपील:* श्री आकाश पटेल ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की कि वे यातायात नियमों का निष्ठा से पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि नगर की व्यवस्था को सुदृढ़, सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके। *उपरोक्त बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह अन्य अधिकारीगण और बड़ी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित व्यापारी उपस्थित रहे।*1
- उत्तर प्रदेश के चन्दौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ एक पत्नी ने अपने ननदोई के साथ मिलकर अपने ही पति की गला घोंटकर हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस की तत्परता और गहन पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। देखिये पूरी ख़बर1
- 📍 गांव – ईचाव, पंचायत – लोहदन, थाना – चांद, जिला – कैमूर (भभुआ) आज हम एक बहुत बड़े भ्रष्टाचार का पर्दाफाश कर रहे हैं। हमारे गांव ईचाव में एक तालाब है, जिसके किनारे से सटा हुआ सड़क बना हुआ है। लेकिन हालत ये है कि उस सड़क की मिट्टी लगातार कट-कट कर तालाब में जा रही है। 👉 सवाल ये है कि जब सड़क और तालाब साथ-साथ है, तो मजबूत सुरक्षा (पिचिंग या भराई) क्यों नहीं की गई? कुछ दिन पहले यहां पर एक दीवार बनाई गई — कहा गया कि पानी को रोका जाएगा और सड़क सुरक्षित होगी। लेकिन सच्चाई क्या है? ❌ सिर्फ दीवार खड़ी कर दी गई ❌ नीचे की मिट्टी की भराई (फिलिंग) नहीं की गई ❌ सुरक्षा का कोई पक्का इंतजाम नहीं किया गया इसका मतलब साफ है — काम अधूरा किया गया है। 👉 सरकार का पैसा आया, लेकिन सही काम नहीं हुआ। ये सीधा-सीधा जनता के पैसे का दुरुपयोग है, और लोहदन पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार का जीता-जागता सबूत है। ⚠️ अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो: सड़क पूरी तरह टूट सकती है तालाब और सड़क दोनों को नुकसान होगा आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ेगी 📢 हम प्रशासन से मांग करते हैं: ✔️ इस काम की जांच हो ✔️ जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो ✔️ सही तरीके से मिट्टी भराई और सुरक्षा का काम पूरा किया जाए ✊ अब समय आ गया है — आवाज उठाने का ✊ अपने हक के लिए लड़ने का लोहदन पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा! #भ्रष्टाचार_बंद_करो #LohadanPanchayat #KaimurNews #Awaz_e_Bharat2
- इच्छाशक्ति हो तो फर्क पड़ता है: चेतगंज में दिखा असर, जाम से मिली राहत वाराणसी के चेतगंज क्षेत्र में स्थित आर्य महिला स्कूल के आसपास छुट्टी के समय रोजाना लगने वाला भीषण जाम आज नज़र नहीं आया। आम दिनों में यहां अभिभावकों और वाहनों की भारी भीड़ के चलते सड़कें जाम से जूझती रहती थीं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती थी। लेकिन आज तस्वीर कुछ अलग रही। थाना प्रभारी चेतगंज ने खुद मोर्चा संभालते हुए यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्कूल छुट्टी के समय ट्रैफिक को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया, जिससे पूरे क्षेत्र में यातायात सामान्य रूप से चलता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि यदि इसी तरह नियमित रूप से निगरानी और प्रबंधन किया जाए, तो रोज लगने वाले जाम से स्थायी राहत मिल सकती है। यह पहल इस बात का उदाहरण है कि यदि जिम्मेदारी के साथ इच्छाशक्ति जुड़ जाए, तो हालात बदलने में देर नहीं लगती।1
- good morning shuru app se local janakari ke liye hame subscribe kare mirzapuriya_vishal6253
- *नर्मदा नदी में 11 हजार लीटर दूध चढ़ाया गया* नर्मदा नदी किनारे टैंकर खड़ा करके 11 हजार लीटर दूध "दादा जी बाबा" के द्वारा चढ़ाया गया। 👇🏻👇🏻1