logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रजवासी जाटव समाज ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जीरापुर ब्रजवासी जाटव समाज के द्वारा अपने इष्ट देव यदुवंशी भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव किशनगढ़ मोहल्ला स्थित जाटव ब्रजवासी समाज संघ श्रीराम मंदिर में बड़ी धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में विशेष साज-सज्जा, रंग बिरंगे गुब्बारे, रंग बिरंगी लाइटिंग की गई। आकर्षक नवीन वस्त्रों में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माँ जानकी व हनुमानजी एंव विशेष लड्डू गोपाल श्रीकृष्ण को सजाया गया। यमुनाजी में श्री वासुदेव जी श्रीकृष्ण को ले जाते हुए की मनमोहक झांकी सजाई गई एंव विशेष परिधानों व सजावट से सजे मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल छा गया। श्रीराम मंदिर के पंडित जितेंद्र तिवारी ने बताया कि श्रीकृष्ण का जीवन ज्ञान और धर्म का प्रतीक है। उन्होंने गीता का उपदेश देकर कर्म और धर्म का मार्ग प्रशस्त किया। श्रीकृष्ण का पूरा जीवन संघर्ष प्रेम और वीरता से परिपूर्ण रहा। उन्होंने धर्म की स्थापना और दुष्टों के विनाश के लिए अनेक कार्य किये जो आज भी प्रेरणास्रोत है। मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देर रात तक उत्सव मना। रात 12 बजे भगवान की जन्म आरती हुई। शाम से भजन-कीर्तन का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक चला। हजारों भक्तों ने श्रीकृष्ण, लड्डू गोपाल को पालने में झुलाया एंव दर्शन किए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अंत में मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। जिसमें जाटव समाज के नवयुवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सभी ने श्री कृष्ण के जयकारे लगाते हुए बहुत उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। अंत मे 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती सँम्पन्न हुई और सभी को हरियाली स्वरूप धनिया की प्रसाद वितरण कर श्रीकृष्ण जन्म पर नवयुवकों द्वारा खूब आतिशबाजी की गई।

47 min ago
user_Pawan kumar jatav patrkar
Pawan kumar jatav patrkar
Local News Reporter जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
47 min ago

ब्रजवासी जाटव समाज ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जीरापुर ब्रजवासी जाटव समाज के द्वारा अपने इष्ट देव यदुवंशी भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव किशनगढ़ मोहल्ला स्थित जाटव ब्रजवासी समाज संघ श्रीराम मंदिर में बड़ी धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में विशेष साज-सज्जा, रंग बिरंगे गुब्बारे, रंग बिरंगी लाइटिंग की गई। आकर्षक नवीन वस्त्रों में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माँ जानकी व हनुमानजी एंव विशेष

लड्डू गोपाल श्रीकृष्ण को सजाया गया। यमुनाजी में श्री वासुदेव जी श्रीकृष्ण को ले जाते हुए की मनमोहक झांकी सजाई गई एंव विशेष परिधानों व सजावट से सजे मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल छा गया। श्रीराम मंदिर के पंडित जितेंद्र तिवारी ने बताया कि श्रीकृष्ण का जीवन ज्ञान और धर्म का प्रतीक है। उन्होंने गीता का उपदेश देकर कर्म और धर्म का मार्ग प्रशस्त किया।

69e0aa25-4a4b-473d-be06-7dcebf7c6a82

श्रीकृष्ण का पूरा जीवन संघर्ष प्रेम और वीरता से परिपूर्ण रहा। उन्होंने धर्म की स्थापना और दुष्टों के विनाश के लिए अनेक कार्य किये जो आज भी प्रेरणास्रोत है। मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देर रात तक उत्सव मना। रात 12 बजे भगवान की जन्म आरती हुई। शाम से भजन-कीर्तन का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक चला। हजारों भक्तों ने श्रीकृष्ण, लड्डू गोपाल को पालने में

173f9269-dcd7-491d-b4d8-ea72d19d1b77

झुलाया एंव दर्शन किए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अंत में मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। जिसमें जाटव समाज के नवयुवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सभी ने श्री कृष्ण के जयकारे लगाते हुए बहुत उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। अंत मे 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती सँम्पन्न हुई और सभी को हरियाली स्वरूप धनिया की प्रसाद वितरण कर श्रीकृष्ण जन्म पर नवयुवकों द्वारा खूब आतिशबाजी की गई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ब्रजवासी जाटव समाज ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जीरापुर ब्रजवासी जाटव समाज के द्वारा अपने इष्ट देव यदुवंशी भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव किशनगढ़ मोहल्ला स्थित जाटव ब्रजवासी समाज संघ श्रीराम मंदिर में बड़ी धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में विशेष साज-सज्जा, रंग बिरंगे गुब्बारे, रंग बिरंगी लाइटिंग की गई। आकर्षक नवीन वस्त्रों में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माँ जानकी व हनुमानजी एंव विशेष लड्डू गोपाल श्रीकृष्ण को सजाया गया। यमुनाजी में श्री वासुदेव जी श्रीकृष्ण को ले जाते हुए की मनमोहक झांकी सजाई गई एंव विशेष परिधानों व सजावट से सजे मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल छा गया। श्रीराम मंदिर के पंडित जितेंद्र तिवारी ने बताया कि श्रीकृष्ण का जीवन ज्ञान और धर्म का प्रतीक है। उन्होंने गीता का उपदेश देकर कर्म और धर्म का मार्ग प्रशस्त किया। श्रीकृष्ण का पूरा जीवन संघर्ष प्रेम और वीरता से परिपूर्ण रहा। उन्होंने धर्म की स्थापना और दुष्टों के विनाश के लिए अनेक कार्य किये जो आज भी प्रेरणास्रोत है। मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देर रात तक उत्सव मना। रात 12 बजे भगवान की जन्म आरती हुई। शाम से भजन-कीर्तन का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक चला। हजारों भक्तों ने श्रीकृष्ण, लड्डू गोपाल को पालने में झुलाया एंव दर्शन किए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अंत में मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। जिसमें जाटव समाज के नवयुवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सभी ने श्री कृष्ण के जयकारे लगाते हुए बहुत उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। अंत मे 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती सँम्पन्न हुई और सभी को हरियाली स्वरूप धनिया की प्रसाद वितरण कर श्रीकृष्ण जन्म पर नवयुवकों द्वारा खूब आतिशबाजी की गई।
    4
    ब्रजवासी जाटव समाज ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

जीरापुर ब्रजवासी जाटव समाज के द्वारा अपने इष्ट देव यदुवंशी भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव किशनगढ़ मोहल्ला स्थित जाटव ब्रजवासी समाज संघ श्रीराम मंदिर में बड़ी धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में विशेष
साज-सज्जा, रंग बिरंगे गुब्बारे, रंग बिरंगी लाइटिंग की गई। आकर्षक नवीन वस्त्रों में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माँ जानकी व हनुमानजी एंव विशेष लड्डू गोपाल श्रीकृष्ण को सजाया गया। यमुनाजी में श्री वासुदेव जी श्रीकृष्ण को ले जाते हुए की मनमोहक झांकी सजाई गई एंव विशेष परिधानों व सजावट से सजे मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल छा गया। श्रीराम मंदिर के पंडित जितेंद्र तिवारी ने बताया कि श्रीकृष्ण का जीवन ज्ञान और धर्म का प्रतीक है। उन्होंने गीता का उपदेश देकर कर्म और धर्म का मार्ग प्रशस्त किया। श्रीकृष्ण का पूरा जीवन संघर्ष प्रेम और वीरता से परिपूर्ण रहा। उन्होंने धर्म की स्थापना और दुष्टों के विनाश के लिए अनेक कार्य किये जो आज भी प्रेरणास्रोत है। मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देर रात तक उत्सव मना। रात 12 बजे भगवान की जन्म आरती हुई। शाम से भजन-कीर्तन का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक चला। हजारों भक्तों ने श्रीकृष्ण, लड्डू गोपाल को पालने में झुलाया एंव दर्शन किए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अंत में मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। जिसमें जाटव समाज के नवयुवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सभी ने श्री कृष्ण के जयकारे लगाते हुए बहुत उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। अंत मे 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती सँम्पन्न हुई और सभी को हरियाली स्वरूप धनिया की प्रसाद वितरण कर श्रीकृष्ण जन्म पर नवयुवकों द्वारा खूब आतिशबाजी की गई।
    user_Pawan kumar jatav patrkar
    Pawan kumar jatav patrkar
    Local News Reporter जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    47 min ago
  • आज 4 सितंबर से संकट मोचन परोड़ा बालाजी मंदिर परिसर माचलपुर में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का साथ दिवसीय आयोजन रखा गया है सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से निवेदन है कि रोजाना प्रात 10:00 बजे से पधारकर अमृत कथा का पुण्य लाभ वर्जित करें आयोजक मंडल paroda बालाजी समिति माचलपुर आवास कॉलोनी निवेदक जगदीश मंत्री लिंबोदा माचलपुर
    1
    आज 4 सितंबर से संकट मोचन परोड़ा बालाजी मंदिर परिसर माचलपुर में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का साथ दिवसीय आयोजन रखा गया है सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से निवेदन है कि रोजाना प्रात 10:00 बजे से पधारकर अमृत कथा का पुण्य लाभ वर्जित करें आयोजक मंडल paroda बालाजी समिति माचलपुर आवास कॉलोनी निवेदक जगदीश मंत्री लिंबोदा माचलपुर
    user_BS Mandloi The News Today
    BS Mandloi The News Today
    Court reporter जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • लोलकी में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव बच्चों ने मनाया मटकी फोड़ माखन चोर का जन्म उत्सव पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी के पास स्थित ग्राम पंचायत लोलकी में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव राधा-कृष्ण स्वरूप में सजे बच्चों ने मोहा मन, ग्राम में निकला भव्य चल समारोह लोलकी। एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय लोलकी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चे राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सजकर विद्यालय पहुंचे। बच्चों की सुंदर वेशभूषा ने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत राधा-कृष्ण स्वरूप में आए बच्चों की महाआरती से हुई। विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों द्वारा बच्चों की आरती उतारकर भगवान श्री कृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की गई। इसके पश्चात बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण से जुड़े विभिन्न भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थितजनों ने खूब सराहा। पूरे ग्राम में निकला भव्य चल समारोह कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यालय से पूरे ग्राम में भव्य चल समारोह निकाला गया। इसमें राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। ग्रामवासियों ने भी उत्साहपूर्वक चल समारोह का स्वागत किया। जगह-जगह ग्रामीणों ने अपने घरों के सामने राधा-कृष्ण स्वरूप बच्चों की आरती एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान पूरा गांव भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। बच्चों ने उत्साह से मनाया मटकी फोड़ कार्यक्रम चल समारोह के पश्चात विद्यालय परिसर में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत किया। बच्चों की उमंग और उत्साह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रभारी अजय जैन अध्यापक ने की। इस अवसर पर योगेश राठौर, मोहनलाल शर्मा, मुकेश राठौर एवं दयाराम ओसारा सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं ग्रामवासी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार के साथ-साथ सम्पूर्ण ग्रामवासियों का सहयोग एवं सहभागिता रही। अंत में सभी ने भगवान श्री कृष्ण से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
    1
    लोलकी में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव 

बच्चों ने मनाया मटकी फोड़ माखन चोर का जन्म उत्सव 

पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से 



सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी के पास स्थित ग्राम पंचायत लोलकी में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव  

राधा-कृष्ण स्वरूप में सजे बच्चों ने मोहा मन, ग्राम में निकला भव्य चल समारोह  लोलकी। 

एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय लोलकी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया।

 इस अवसर पर विद्यालय के बच्चे राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सजकर विद्यालय पहुंचे।

 बच्चों की सुंदर वेशभूषा ने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया। 

 कार्यक्रम की शुरुआत राधा-कृष्ण स्वरूप में आए बच्चों की महाआरती से हुई। 

विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों द्वारा बच्चों की आरती उतारकर भगवान श्री कृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की गई। 

इसके पश्चात बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण से जुड़े विभिन्न भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थितजनों ने खूब सराहा।  


 पूरे ग्राम में निकला भव्य चल समारोह  कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यालय से पूरे ग्राम में भव्य चल समारोह निकाला गया।

 इसमें राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। ग्रामवासियों ने भी उत्साहपूर्वक चल समारोह का स्वागत किया। 

जगह-जगह ग्रामीणों ने अपने घरों के सामने राधा-कृष्ण स्वरूप बच्चों की आरती एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

 इस दौरान पूरा गांव भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। 

 बच्चों ने उत्साह से मनाया मटकी फोड़ कार्यक्रम  चल समारोह के पश्चात विद्यालय परिसर में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत किया। बच्चों की उमंग और उत्साह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

  कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रभारी अजय जैन अध्यापक ने की। 

इस अवसर पर  योगेश राठौर, मोहनलाल शर्मा,  मुकेश राठौर एवं दयाराम ओसारा सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं ग्रामवासी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

  कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार के साथ-साथ सम्पूर्ण ग्रामवासियों का सहयोग एवं सहभागिता रही। 

अंत में सभी ने भगवान श्री कृष्ण से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • किसानों की प्रमुख मांगो को लेकर किसान संघ के एडिशनल एसपी को सौपा ज्ञापन किसानों की विभिन्न मांगों ओर समस्याओं के समाधान को लेकर आज शुक्रवार को 4 बजे भारतीय किसान संघ के बैनरतले किसानों ने मध्यप्रदेश शासन के प्रमुख सचिव के नाम एक ज्ञापन एडिशनल एसपी रविंद बोयट को सौपा। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। यहा पर किसान संघ के जिलाध्यक्ष रामनारायण तेजरा समेत बड़ी सँख्या में आगर जिले के किसान मौजूद रहे।
    1
    किसानों की प्रमुख मांगो को लेकर किसान संघ के एडिशनल एसपी को सौपा ज्ञापन
किसानों की विभिन्न मांगों ओर समस्याओं के समाधान को लेकर आज शुक्रवार को 4 बजे भारतीय किसान संघ के बैनरतले किसानों ने मध्यप्रदेश शासन के प्रमुख सचिव के नाम एक ज्ञापन एडिशनल एसपी रविंद बोयट को सौपा। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। यहा पर किसान संघ के जिलाध्यक्ष रामनारायण तेजरा समेत बड़ी सँख्या में आगर जिले के किसान मौजूद रहे।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आगर मालवा- कलेक्टर के आदेश और एसडीएम की ड्यूटी के बावजूद सड़क पर गोवंश वायरल वीडियो ने फिर उठाए व्यवस्था पर सवाल
    1
    आगर मालवा- कलेक्टर के आदेश और एसडीएम की ड्यूटी के बावजूद सड़क पर गोवंश वायरल वीडियो ने फिर उठाए व्यवस्था पर सवाल
    user_जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा
    जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा
    Susner, Agar Malwa•
    9 hrs ago
  • प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने द्वारकाधीश के दर्शन कर
    1
    प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने द्वारकाधीश के दर्शन कर
    user_युनुस खान
    युनुस खान
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जन्माष्टमी पर.कथक. नृत्य नाटिका औरभक्ती सूफी भजनों ने मोहामान कथक, नृत्य-नाटिका और सूफी भजनों ने मोहा मन* {श्याम रानोलिया राजगढ़ }7049220396 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बालाजी गार्डन परिसर इमली स्टैंड खिलचीपुर में श्रीकृष्ण पाथेय न्यास मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन राजगढ़ के सहयोग से श्रीकृष्ण पर्व का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भक्ति, संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जन्माष्टमी की संध्या को विशेष बना दिया।कार्यक्रम में सांसद रोडमल नागर, खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी सहित जनप्रतिनिधिगण, सहित स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। *कृष्ण लीलाओं पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां* कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र, आदर्शों एवं लीलाओं पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक एवं नाट्य प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप से लेकर उनके जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों का सजीव मंचन किया। प्रस्तुतियों के माध्यम से सत्य, धर्म, कर्तव्य एवं कर्म के प्रति समर्पण तथा अधर्म के विरुद्ध धर्म की स्थापना का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। *कथक में जीवंत हुआ श्रीकृष्ण चरित्र* बैंगलुरु की कथक नृत्यांगना सुश्री अदिति तिवारी एवं उनके साथियों ने कृष्णमय नृत्यांजलि प्रस्तुत की। पंडित जसराज की स्वर-माधुरी में ‘कस्तूरी तिलकं’ पर श्रीकृष्ण स्तवन तथा पंडित बिंदादीन महाराज द्वारा रचित अष्टपदी ‘नीरतत ढंग’ पर शुद्ध कथक की मनोहारी प्रस्तुति दी गई।प्रस्तुति का विशेष आकर्षण श्रीकृष्ण चरित्र पर आधारित नृत्य-नाटिका रही, जिसमें कृष्ण जन्म, उनकी विविध लीलाओं, कुरुक्षेत्र में गीता के संदेश तथा मीरा और सुदामा जैसे कृष्ण भक्तों की भक्ति को नृत्य-अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। गायक नीरज पारीख के साथ सुश्री जिज्ञासा उपाध्याय एवं सुश्री फाल्गुनी जोशी ने सहभागिता की। *सूफी भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण* उज्जैन के सूफी भजन गायक राहुल गंधर्व एवं साथियों ने भक्ति गायन की सुरमयी प्रस्तुति दी। गणेश वंदना के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम में ‘मुझे उज्जैन नगर जाना है’, ‘तेरे बिना दिलदार है, मेरा दिल नहीं लगदा’, ‘मुझको मेरे कान्हा जी का प्यार चाहिए’ एवं ‘भोला नाचे मेरा श्मशानों में’ जैसे भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। श्रीकृष्ण पर्व ने खिलचीपुर में जन्माष्टमी उत्सव को धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक सहभागिता के रंगों से और अधिक भव्य बना दिया। सांसद रोडमल नागर ने कहा कि सरकार द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं हमें ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ जीवन जीने का संदेश देती हैं। भगवान ने हमें कदम-कदम पर बहुत कुछ दिया है। आज हम वसुधैव कुटुम्बकम् की सोच रखने वाले समाज का हिस्सा हैं। इसलिए प्रकृति से हमने जो कुछ भी प्राप्त किया है, उसे प्रकृति को वापस लौटाना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी किस प्रकार निभाई जाए, यह हमारी नीति और जीवनशैली में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सदैव धर्म और नीति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। हमारे पूर्वजों ने जिन संस्कारों और परंपराओं की नींव रखी, उन्हें आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को सनातन संस्कृति और अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यही हमारी जड़ें हैं और यही हमारी पहचान है। यदि कोई व्यक्ति, समाज या राष्ट्र अपनी सांस्कृतिक जड़ों से कट जाता है, तो उसकी जीवन पद्धति और पहचान भी प्रभावित होती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे आयोजन हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों से जुड़े रहने का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी से अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने और सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं विधायक खिलचीपुर हजारीलाल दांगी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भगवान श्रीकृष्ण, कान्हा-कन्हैया लाल का जन्मोत्सव पूरे भारत में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक नई और सराहनीय शुरुआत है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, नीति और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। साथ ही कार्यक्रम के अंत में सांसद नागर, विधायक खिलचीपुर दांगी, कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक तोलानी ने नाट्य प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों को शॉल, श्रीफल भेंटकर उनको सम्मानित किया।
    4
    जन्माष्टमी पर.कथक. नृत्य नाटिका औरभक्ती सूफी भजनों ने मोहामान 
कथक, नृत्य-नाटिका और सूफी भजनों ने मोहा मन* 
{श्याम रानोलिया  राजगढ़ }7049220396
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बालाजी गार्डन परिसर इमली स्टैंड खिलचीपुर में श्रीकृष्ण पाथेय न्यास मध्यप्रदेश शासन  संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन राजगढ़ के सहयोग से श्रीकृष्ण पर्व का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भक्ति, संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जन्माष्टमी की संध्या को विशेष बना दिया।कार्यक्रम में सांसद  रोडमल नागर, खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक  अमित तोलानी सहित जनप्रतिनिधिगण, सहित स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
*कृष्ण लीलाओं पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां* 
कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र, आदर्शों एवं लीलाओं पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक एवं नाट्य प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप से लेकर उनके जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों का सजीव मंचन किया। प्रस्तुतियों के माध्यम से सत्य, धर्म, कर्तव्य एवं कर्म के प्रति समर्पण तथा अधर्म के विरुद्ध धर्म की स्थापना का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
*कथक में जीवंत हुआ श्रीकृष्ण चरित्र* 
बैंगलुरु की कथक नृत्यांगना सुश्री अदिति तिवारी एवं उनके साथियों ने कृष्णमय नृत्यांजलि प्रस्तुत की। पंडित जसराज की स्वर-माधुरी में ‘कस्तूरी तिलकं’ पर श्रीकृष्ण स्तवन तथा पंडित बिंदादीन महाराज द्वारा रचित अष्टपदी ‘नीरतत ढंग’ पर शुद्ध कथक की मनोहारी प्रस्तुति दी गई।प्रस्तुति का विशेष आकर्षण श्रीकृष्ण चरित्र पर आधारित नृत्य-नाटिका रही, जिसमें कृष्ण जन्म, उनकी विविध लीलाओं, कुरुक्षेत्र में गीता के संदेश तथा मीरा और सुदामा जैसे कृष्ण भक्तों की भक्ति को नृत्य-अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। गायक  नीरज पारीख के साथ सुश्री जिज्ञासा उपाध्याय एवं सुश्री फाल्गुनी जोशी ने सहभागिता की।
*सूफी भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण* 
उज्जैन के सूफी भजन गायक  राहुल गंधर्व एवं साथियों ने भक्ति गायन की सुरमयी प्रस्तुति दी। गणेश वंदना के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम में ‘मुझे उज्जैन नगर जाना है’, ‘तेरे बिना दिलदार है, मेरा दिल नहीं लगदा’, ‘मुझको मेरे कान्हा जी का प्यार चाहिए’ एवं ‘भोला नाचे मेरा श्मशानों में’ जैसे भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। श्रीकृष्ण पर्व ने खिलचीपुर में जन्माष्टमी उत्सव को धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक सहभागिता के रंगों से और अधिक भव्य बना दिया।
सांसद  रोडमल नागर ने कहा कि सरकार द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं हमें ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ जीवन जीने का संदेश देती हैं। भगवान ने हमें कदम-कदम पर बहुत कुछ दिया है। आज हम वसुधैव कुटुम्बकम् की सोच रखने वाले समाज का हिस्सा हैं। इसलिए प्रकृति से हमने जो कुछ भी प्राप्त किया है, उसे प्रकृति को वापस लौटाना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी किस प्रकार निभाई जाए, यह हमारी नीति और जीवनशैली में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सदैव धर्म और नीति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। हमारे पूर्वजों ने जिन संस्कारों और परंपराओं की नींव रखी, उन्हें आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को सनातन संस्कृति और अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यही हमारी जड़ें हैं और यही हमारी पहचान है। यदि कोई व्यक्ति, समाज या राष्ट्र अपनी सांस्कृतिक जड़ों से कट जाता है, तो उसकी जीवन पद्धति और पहचान भी प्रभावित होती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे आयोजन हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों से जुड़े रहने का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी से अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने और सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
वहीं विधायक खिलचीपुर  हजारीलाल दांगी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भगवान श्रीकृष्ण, कान्हा-कन्हैया लाल का जन्मोत्सव पूरे भारत में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक नई और सराहनीय शुरुआत है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, नीति और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
साथ ही कार्यक्रम के अंत में सांसद  नागर, विधायक खिलचीपुर  दांगी, कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक  तोलानी ने नाट्य प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों को शॉल, श्रीफल भेंटकर उनको सम्मानित किया।
    user_Shyam Ranoliya
    Shyam Ranoliya
    Local News Reporter राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • धोखाधड़ी के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध चेक बाउंस के 06 गिरफ्तारी वारंट भी थे लंबित थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा धोखाधड़ी एवं कुल 06 चेक अनादरण (चेक बाउंस) के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली राजगढ़ में दिनांक 01.09.2026 को फरियादिया देवकुमारी पति गंगाराम तंवर, उम्र 35 वर्ष, निवासी शिक्षक कॉलोनी, राजगढ़ द्वारा *आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव पिता बंशीलाल जाटव, श्रम कार्यालय राजगढ़ में कार्यरत, हाल निवासी शिवधाम कॉलोनी, राजगढ़ के विरुद्ध धोखाधड़ी संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई थी। फरियादिया द्वारा शिकायत में बताया गया कि आरोपी द्वारा श्रम विभाग से राशि दिलाने का झांसा देकर फरियादिया एवं उसके परिजनों से अलग-अलग समय पर कुल 95,000 रुपये प्राप्त किए गए। राशि प्राप्त करने के बाद आरोपी द्वारा न तो श्रम विभाग से कोई राशि दिलवाई गई और न ही फरियादिया की राशि वापस की गई। काफी प्रयासों के बावजूद राशि वापस नहीं करने एवं फोन नहीं उठाने पर फरियादिया द्वारा थाना कोतवाली राजगढ़ में शिकायत प्रस्तुत की गई। प्राप्त शिकायत पर थाना कोतवाली राजगढ़ में अपराध क्रमांक 662/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। आरोपी द्वारा बार बार पुलिस टीम को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा था किंतु पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। साइबर तकनीक, तकनीकी विश्लेषण एवं पुलिस टीम की सटीक कार्यकुशलता के आधार पर आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव को दिनांक 03.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र पिता बंशीलाल जाटव के विरुद्ध माननीय जिला न्यायालय द्वारा धारा 138, परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 के अंतर्गत चेक अनादरण (चेक बाउंस) के अलग-अलग प्रकरणों में कुल 06 गिरफ्तारी वारंट भी जारी हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामीली कराए जाने हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में आरोपी से पूछताछ एंव अग्रिम वैधानिक करवाई जारी है। इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया (थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़) उपनिरीक्षक सुभाष द्विवेदी, प्रधान आरक्षक नरेंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर मीणा, आरक्षक रविंद्र जाट, आरक्षक विवेक पाटिल, आरक्षक मुकेश मीणा, इस महत्वपूर्ण सफलता में इनका सराहनीय योगदान रहा राजगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा सरकारी योजना, विभागीय लाभ अथवा अन्य किसी कार्य के नाम पर धनराशि की मांग किए जाने पर बिना सत्यापन के राशि प्रदान न करें। किसी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाने अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।
    2
    धोखाधड़ी के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध चेक बाउंस के 06 गिरफ्तारी वारंट भी थे लंबित

थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस द्वारा धोखाधड़ी एवं कुल 06 चेक अनादरण (चेक बाउंस) के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।  
थाना कोतवाली राजगढ़ में दिनांक 01.09.2026 को  फरियादिया देवकुमारी पति गंगाराम तंवर, उम्र 35 वर्ष, निवासी शिक्षक कॉलोनी, राजगढ़ द्वारा *आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव पिता बंशीलाल जाटव, श्रम कार्यालय राजगढ़ में कार्यरत, हाल निवासी शिवधाम कॉलोनी, राजगढ़ के विरुद्ध धोखाधड़ी संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई थी।
फरियादिया द्वारा शिकायत में बताया गया कि आरोपी द्वारा श्रम विभाग से राशि दिलाने का झांसा देकर फरियादिया एवं उसके परिजनों से अलग-अलग समय पर कुल 95,000 रुपये प्राप्त किए गए। राशि प्राप्त करने के बाद आरोपी द्वारा न तो श्रम विभाग से कोई राशि दिलवाई गई और न ही फरियादिया की राशि वापस की गई। काफी प्रयासों के बावजूद राशि वापस नहीं करने एवं फोन नहीं उठाने पर फरियादिया द्वारा थाना कोतवाली राजगढ़ में शिकायत प्रस्तुत की गई।
प्राप्त शिकायत पर थाना कोतवाली राजगढ़ में अपराध क्रमांक 662/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। आरोपी द्वारा बार बार पुलिस टीम को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा था किंतु पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। साइबर तकनीक, तकनीकी विश्लेषण एवं पुलिस टीम की सटीक कार्यकुशलता के आधार पर आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव को दिनांक 03.09.2026 को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र पिता बंशीलाल जाटव के विरुद्ध माननीय जिला न्यायालय द्वारा धारा 138, परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 के अंतर्गत चेक अनादरण (चेक बाउंस) के अलग-अलग प्रकरणों में कुल 06 गिरफ्तारी वारंट भी जारी हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामीली कराए जाने हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
प्रकरण में आरोपी से पूछताछ एंव अग्रिम वैधानिक करवाई जारी है।
इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया (थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़)
उपनिरीक्षक सुभाष द्विवेदी, प्रधान आरक्षक नरेंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर मीणा, आरक्षक रविंद्र जाट, आरक्षक विवेक पाटिल, आरक्षक मुकेश मीणा,
इस महत्वपूर्ण सफलता में इनका सराहनीय योगदान रहा 
राजगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा सरकारी योजना, विभागीय लाभ अथवा अन्य किसी कार्य के नाम पर धनराशि की मांग किए जाने पर बिना सत्यापन के राशि प्रदान न करें। किसी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाने अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।
    user_Pawan kumar jatav patrkar
    Pawan kumar jatav patrkar
    Local News Reporter जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.