Shuru
Apke Nagar Ki App…
24 घंटे लगातार हुई बारिश पानी का बढ़ा कहर ग्रामीण को हुआ डरका दहशत चंदौली (नौगढ़ ब्लॉक) ग्राम पंचायत बरबसपुर कर्मनाशा नदी का पानी काफी तेज गति से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है 24 घंटे लगातार बारिश होने की वजह से सोनभद्र जिला का नगवां डैम भी अपना फाटक खोल दिया है तेज गति से पानी को बढ़ता देख ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया है (U C P Voice देश की आवाज) से इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट
Indrajit,Singh urf Mithun Sing
24 घंटे लगातार हुई बारिश पानी का बढ़ा कहर ग्रामीण को हुआ डरका दहशत चंदौली (नौगढ़ ब्लॉक) ग्राम पंचायत बरबसपुर कर्मनाशा नदी का पानी काफी तेज गति से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है 24 घंटे लगातार बारिश होने की वजह से सोनभद्र जिला का नगवां डैम भी अपना फाटक खोल दिया है तेज गति से पानी को बढ़ता देख ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया है (U C P Voice देश की आवाज) से इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चंदौली-मिर्जापुर का रास्ता ठप, तेज बहाव के कारण वाहनों का पहिया थमा, पुलिस तैनात चंदौली (यूपी) चकिया शिकरगंज क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण अमरा दक्षिणी गांव के पास गड़ई नदी उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से चकिया-अहिरौरा मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है, जो चंदौली और मिर्जापुर को जोड़ता है। तेज बहाव के चलते बड़े और छोटे वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। गड़ई नदी चंदौली और मिर्जापुर जिले की सीमा पर है। यह दोनों जिलों के लोगों के लिए आवागमन का मुख्य रास्ता है। बारिश के बाद नदी में अचानक तेज बहाव आने से मार्ग पर खतरा बढ़ गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने मौके पर जवान तैनात किए हैं, ताकि कोई भी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने की कोशिश न करे। इस समस्या के पीछे वर्षों से बन रहे ओवरब्रिज का अधूरा निर्माण एक बड़ा कारण है। अगर यह ओवरब्रिज समय पर बन जाता, तो बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर चंदौली-मिर्जापुर के बीच आवागमन बंद नहीं होता। अधूरे निर्माण की वजह से हर साल बारिश के मौसम में लोगों को ऐसी ही परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज का काम लंबे समय से चल रहा है, लेकिन यह पूरा नहीं हो रहा। बारिश में नदी का पानी बढ़ते ही रास्ता बंद हो जाता है, जिससे नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, मरीजों और जरूरी काम से आने-जाने वालों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। गड़ई नदी का जलस्तर बढ़ने पर आवागमन रोकना सुरक्षा के लिए जरूरी है। लेकिन, वर्षों से बन रहे ओवरब्रिज का अधूरा रहना जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश में यही समस्या आती है, फिर भी अधिकारी और निर्माण एजेंसी स्थायी समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि ओवरब्रिज का निर्माण जल्द पूरा किया जाए। साथ ही, नदी के रास्ते पर स्थायी और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था की जाए।2
- *"ऑपरेशन शुद्धि" के तहत थाना पिपरी पुलिस द्वारा 01 अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार कर, डीसीएम वाहन में 4077.36 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र श्री अनिल कुमार की बाइट।👆* *"ऑपरेशन शुद्धि" के तहत थाना पिपरी पुलिस द्वारा 01 अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार कर, डीसीएम वाहन में 4077.36 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र श्री अनिल कुमार की बाइट।👆*1
- Home Shifting With Packing Loading Unloading As Well As Transportation1
- PDA जन चौपाल में आरक्षण और 2027 चुनाव को लेकर सपा नेताओं ने भरी हुंकार चन्दौली जनपद के चकिया। सोनहुल स्थित एक निजी लॉन में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सपा नेता महेंद्र राव ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर और विशिष्ट अतिथि सपा प्रदेश सचिव लालता प्रसाद बियार रहे। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर, सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व विधायक एडवोकेट जितेंद्र कुमार, पूर्व विधायक पूनम सोनकर, मुस्ताक अहमद खां, सीपी नारायण खरवार व टोनी खरवार समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वक्ताओं ने राजभर और बियार समाज समेत पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्गों के आरक्षण और अधिकारों को लेकर विचार रखे। सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर आरक्षण विरोधी होने का आरोप लगाते हुए PDA वर्गों को एकजुट होने का आह्वान किया। सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि भाजपा सरकार दलितों को उनका हक नहीं देना चाहती। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं के खाते में हर वर्ष 40 हजार रुपये देने की योजना लागू की जाएगी। पूर्व विधायक एडवोकेट जितेंद्र कुमार ने PDA के तहत लोगों से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। वहीं सपा नेता महेंद्र राव ने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों का विकास समाजवादी पार्टी की सरकार में ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 में सपा की सरकार बनाने के लिए जुटने की अपील की। रिपोर्ट : अंकित सैनी जनपद :चन्दौली मो :6388209336 बाइट महेन्द्र राव सपा नेता बाइट :पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर बाइट :सपा सांसद छोटेलाल खरवार4
- कैमूर की पहाड़ी नदियां उफान पर,करकटगढ़-तेल्हारकुंड-बंशी खोह में बढ़ा जलस्तर1
- बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी रेणुका नदी के छठ घाट पर मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण नदी में डूबते व्यक्ति को बचाने एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्थाओं का किया गया प्रदर्शन मॉक ड्रिल के माध्यम से आमजन को किया गया जागरूक, नदी के किनारे न जाने की दी गई सलाह जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देश के क्रम में तहसील ओबरा क्षेत्र में रेणुका नदी के छठ घाट पर बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति से निपटने तथा नदी में डूबने की संभावित घटनाओं में त्वरित बचाव एवं राहत कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में सीआईएसएफ, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, मेडिकल टीम, आपूर्ति विभाग एवं पंचायती राज विभाग द्वारा समन्वित रूप से प्रतिभाग किया गया। इस दौरान नदी में किसी व्यक्ति के डूबने की स्थिति में उसे सुरक्षित बाहर निकालने, तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से संबंधित टीमों ने यह प्रदर्शित किया कि किसी व्यक्ति के नदी में डूबने की सूचना प्राप्त होने पर किस प्रकार तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया जाए, डूबे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला जाए तथा उसकी स्थिति के अनुसार प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर आमजन को जागरूक करते हुए बताया गया कि बाढ़, जलभराव अथवा नदी में तेज जल प्रवाह की स्थिति में नदी, नाले, घाट एवं जलभराव वाले स्थानों के समीप न जाएं। बच्चों को विशेष रूप से नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी चेतावनी एवं सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई कि नदी में डूबते हुए व्यक्ति को देखकर स्वयं जोखिम उठाकर पानी में न उतरें। तत्काल पुलिस, प्रशासन, आपदा राहत दल अथवा स्थानीय बचाव टीम को सूचना दें। प्रशिक्षित बचाव दल द्वारा व्यक्ति को बाहर निकाले जाने के बाद उसकी स्थिति के अनुसार प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा आवश्यकता होने पर तत्काल चिकित्सा केंद्र/अस्पताल पहुंचाया जाए। मॉक ड्रिल का उद्देश्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ आमजन को आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों एवं बचाव उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति में अनावश्यक रूप से नदी अथवा जलभराव वाले स्थानों की ओर न जाएं और स्वयं तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखें।4
- ग्राम प्रधान हमीदुल्लाह अंसारी का छलका दर्द— "प्रशासन ने नहीं सुनी बुनकरों की पुकार!" 📢⚡ क्या प्रशासन और शासन को इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं देना चाहिए? इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि आवाज शासन-प्रशासन तक पहुँचे! 🙏👇1
- जर्जर नरहन पुल और बढ़ता बाढ़ का खतरा: किसानों की 600 बीघा फसल डूबी, उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली से इस वक्त की बड़ी खबर! 🚨 बाढ़ के पानी ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। सैयद राजा थाना क्षेत्र के धरावली चौकी अंतर्गत आने वाली चंद्रप्रभा नदी और करमनाशा नदी का जलस्तर लगातार खतरनाक रूप से बढ़ रहा है। 🌊 यहाँ स्थित नरहन पुल के पास बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ⚠️ स्थानीय किसानों की लगभग 500 से 600 बीघा धान की फसल पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। 🌾📉1