Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुराने गाने पर अपनी ही अंदाज़ में रील बनाया और 1999 s गाना nagpuri song ko lekar ek badi khabar
Ajay Swansi
पुराने गाने पर अपनी ही अंदाज़ में रील बनाया और 1999 s गाना nagpuri song ko lekar ek badi khabar
More news from झारखंड and nearby areas
- गुमला जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. बीती देर रात गुमला व सिसई थाना क्षेत्र में पुलिस की स्पेशल टीम ने एक साथ कई होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट पर धावा बोला, तो अंदर का नजारा देख कर सन्न रह गयी. बाहर से खाने-पीने के ठिकाने दिखने वाले ये स्थान दरअसल नशे के काले कारोबार के अड्डे बन चुके थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब ढाई किलो अफीम, तीन किलो गांजा बरामद किया है. इस कार्रवाई में तीन बड़े नाम बलराम साहू, उमेश साहू और कमल सिंह को हिरासत में लिया गया है. ये तीनों कोई मामूली लोग नहीं, बल्कि इलाके के चर्चित होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट के मालिक बताये जा रहे हैं, जो लंबे समय से इस अवैध धंधे को पर्दे के पीछे से चला रहे थे. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गुप्त स्थान पर रख कर पूछताछ शुरू कर दी है. शुरुआती पूछताछ में ही कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं गुमला व सिसई पुलिस को उनके पास से भारी मात्रा में नगद राशि भी मिली है, जिसे अवैध कारोबार कमाई मानी जा रही है.पुलिस ने एक ब्रेजा गाड़ी भी जब्त की है, जिसे गुमला थाना में रखा गया है.1
- सिमडेगा:- जिले में प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘नवारंभ उत्सव’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चों को आंगनवाड़ी से विद्यालय में प्रवेश के लिए ‘नवारंभ प्रमाणपत्र’ प्रदान किए गए। यह पहल बच्चों के लिए अनौपचारिक शिक्षा से औपचारिक शिक्षा की ओर एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।खिजरी एवं बुधराटोली मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उपायुक्त सिमडेगा श्रीमती कंचन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के जीवन की पहली पाठशाला हैं, जहां पोषण और शिक्षा का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाता है। उपायुक्त ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा का समन्वित मंच हैं। यहां गर्भावस्था से लेकर छह वर्ष तक के बच्चों के शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ कार्यक्रम के तहत बच्चों को खेल-आधारित शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे वे आगे की स्कूली शिक्षा के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें।उन्होंने बताया कि अब सरकार के निर्देशानुसार आंगनवाड़ी में 3 से 6 वर्ष की शिक्षा पूर्ण करने वाले बच्चों को ‘नवारंभ प्रमाणपत्र’ दिया जा रहा है, जो उनकी शिक्षा यात्रा का पहला औपचारिक दस्तावेज है। यह प्रमाणपत्र आंगनवाड़ी से विद्यालय तक के सफर को सहज बनाता है। उपायुक्त ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से हर वर्ष हजारों बच्चे गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान नन्हे बच्चों ने हाथों पर माइक लेकर उपायुक्त के समक्ष कविता, अंग्रेजी वर्णमाला और गिनती सुनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे उपस्थित लोगों में उत्साह का माहौल रहा। उपायुक्त ने बच्चों को माला और टोपी पहनाकर प्रमाणपत्र वितरित किए तथा उनके साथ केक काटकर उत्सव मनाया।बुधराटोली मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र में विकसित पोषण वाटिका का भी उपायुक्त ने अवलोकन किया और हरी सब्जियों एवं साग की सराहना की। इस दौरान पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत बच्चों के लिए पौष्टिक व्यंजन तैयार कर उन्हें खिलाया गया।जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरज मुन्नी कुमारी ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों के संतुलित आहार, मस्तिष्क विकास एवं स्वास्थ्य देखभाल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों को सही खान-पान एवं पोषण के महत्व से अवगत कराया।इस अवसर पर वार्ड पार्षद, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, सेविकाएं, सहायिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।1
- Post by Shyam Pokra1
- चैनपुर कॉलेज से घर लौट रही एक युवती पर गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे कॉलेज मोड़ के पास एक सनकी युवक ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक एकतरफा प्यार में युवती पर दबाव बना रहा था। विरोध करने पर उसने युवती की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गई।1
- कुत्तों को खाना खिलाना पड़ा भारी! महिला की बेरहमी से पिटाई | Saraikela Kharsawan Viral Video”1
- युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के एक-दूसरे से अलग प्रस्तावों को लेकर जो भ्रम पैदा हुआ है, उससे इन दो पुराने दुश्मनों के बीच दो हफ़्ते से चल रही नाज़ुक सीज़फ़ायर (युद्धविराम) को लेकर अनिश्चितता और गहरी हो गई है। अधिकारी इस बात पर अलग-अलग बयान दे रहे हैं कि किन बातों पर सहमति बनी है। इस विवाद के केंद्र में ईरान की 10-सूत्रीय योजना है, जो इस हफ़्ते के आखिर में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ होने वाली बातचीत का आधार बनेगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस योजना को "कामयाब" बताया है, जबकि शुरुआत में उन्होंने ईरान को 15-सूत्रीय योजना सौंपी थी, जिसे तेहरान ने "बहुत ज़्यादा माँगें रखने वाली" बताकर खारिज कर दिया था। सुझाई गई कहानियाँ 4 चीज़ों की सूची सूची 1: 'अमेरिका-ईरान सीज़फ़ायर को बनाए रखने के लिए इज़रायल पर लगाम लगाना ज़रूरी है' सूची 2: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस का कहना है कि लेबनान अमेरिका-ईरान सीज़फ़ायर का हिस्सा नहीं है सूची 3: ईरान युद्ध का 41वाँ दिन: लेबनान, मध्य-पूर्व और उसके बाहर क्या हो रहा है? सूची 4: ट्रंप का कहना है कि अमेरिकी सेनाएँ ईरान के पास ही रहेंगी, और 'अगली जीत' के लिए तैयार हैं सूची का अंत हालाँकि, सीज़फ़ायर के कुछ ही घंटों बाद, ट्रंप समेत अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान के प्रस्ताव और वॉशिंगटन की नज़र में उस दस्तावेज़ के मुख्य बिंदुओं को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ दीं। उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने इस सार्वजनिक रूप से जारी किए गए दस्तावेज़ को यह कहकर खारिज कर दिया कि यह तो बस "ईरान के किसी भी ऐरे-गैरे व्यक्ति द्वारा पब्लिक एक्सेस टेलीविज़न पर डाल दी गई एक मनगढ़ंत चीज़" से ज़्यादा कुछ नहीं है। इस भ्रम को और बढ़ाते हुए, इस योजना का फ़ारसी संस्करण, इसके अंग्रेज़ी संस्करण से एक अहम मुद्दे पर काफ़ी अलग है—वह मुद्दा है वॉशिंगटन और तेहरान के बीच का मुख्य विवादित विषय: यूरेनियम संवर्धन का ईरान का अधिकार।1
- आम नागरिक से अपील है,बारिश के समय barish ke samay bijli se bachne ke upay बारिश और गरज के समय बिजली (आकाशीय बिजली) से बचने के लिए तुरंत किसी पक्की इमारत या कार के अंदर शरण लें। ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों, पानी, और धातु की वस्तुओं से दूर रहें। यदि आप बाहर फंस गए हैं, तो झुककर बैठें, पैरों को जोड़ें और सिर को ढक लें, लेकिन जमीन पर न लेटें। घर के अंदर, बिजली के उपकरण बंद कर दें और खिड़की-दरवाजों से दूर रहें। घर के अंदर सुरक्षा उपाय: बिजली के उपकरणों का उपयोग न करें: टीवी, कंप्यूटर, मिक्सर, एसी और फोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बंद कर दें और प्लग निकाल दें। तार वाले फोन से बचें: लैंडलाइन फोन का उपयोग न करें, लेकिन कॉर्डलेस या मोबाइल फोन सुरक्षित हैं। पानी से दूर रहें: शावर न लें, बर्तन न धोएं और पाइप, नल, या धातु की चीजों के संपर्क में न आएं। खिड़की-दरवाजों से दूरी: खिड़कियों, दरवाजों और बरामदों से दूर रहें। कंक्रीट से बचें: कंक्रीट के फर्श पर न लेटें या कंक्रीट की दीवारों पर न टेकें, क्योंकि बिजली तारों के माध्यम से फैल सकती है। ### घर से बाहर होने पर आकाशीय बिजली से बचने के उपाय। barish ke samay bijli se bachne ke upay बारिश और गरज के समय बिजली (आकाशीय बिजली) से बचने के लिए तुरंत किसी पक्की इमारत या कार के अंदर शरण लें। ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों, पानी, और धातु की वस्तुओं से दूर रहें। यदि आप बाहर फंस गए हैं, तो झुककर बैठें, पैरों को जोड़ें और सिर को ढक लें, लेकिन जमीन पर न लेटें। घर के अंदर, बिजली के उपकरण बंद कर दें और खिड़की-दरवाजों से दूर रहें। घर के अंदर सुरक्षा उपाय: बिजली के उपकरणों का उपयोग न करें: टीवी, कंप्यूटर, मिक्सर, एसी और फोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बंद कर दें और प्लग निकाल दें। तार वाले फोन से बचें: लैंडलाइन फोन का उपयोग न करें, लेकिन कॉर्डलेस या मोबाइल फोन सुरक्षित हैं। पानी से दूर रहें: शावर न लें, बर्तन न धोएं और पाइप, नल, या धातु की चीजों के संपर्क में न आएं। खिड़की-दरवाजों से दूरी: खिड़कियों, दरवाजों और बरामदों से दूर रहें। कंक्रीट से बचें: कंक्रीट के फर्श पर न लेटें या कंक्रीट की दीवारों पर न टेकें, क्योंकि बिजली तारों के माध्यम से फैल सकती है। Centers for Disease Control and Prevention | CDC (.gov) +4 बाहर होने पर सुरक्षा उपाय: तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं: पक्की इमारत या बंद कार सबसे सुरक्षित स्थान हैं। पेड़ों के नीचे न छुपें: अकेले या ऊंचे पेड़ के नीचे कभी न खड़े हों, क्योंकि वे बिजली को आकर्षित करते हैं। पानी से तुरंत बाहर निकलें: अगर आप तालाब, झील, या तैराकी कर रहे हैं, तो तुरंत बाहर आएं। धातु की वस्तुओं से दूर रहें: बाड़ (fences), साइकिल, मोटरसाइकिल, या धातु के उपकरण से दूर रहें। खुले में क्या करें: यदि कोई आश्रय नहीं है, तो एक गड्ढे या नीची जगह पर झुककर बैठें। जमीन पर न लेटें। जब रोंगटे खड़े हों: यदि आपके बाल खड़े हो जाएं या त्वचा में झुनझुनी महसूस हो, तो यह बिजली गिरने का संकेत हो सकता है, ऐसे में तुरंत नीचे झुकें और कान बंद कर लें। बिजली चमकने और गरज के बीच का अंतर: यदि चमक देखने के बाद 30 सेकंड से कम समय में गड़गड़ाहट सुनाई दे, तो बिजली काफी करीब है। गरज की आखिरी आवाज के बाद कम से कम 30 मिनट तक घर के अंदर ही रहें।1
- सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह ने समाहरणालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन की। जिसमें जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनी। दरबार में फरियादियों को बारी-बारी से बुलाकर उनसे वार्ता कर समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली तथा मामले का त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद, सिमडेगा क्लब में विगत 3 वर्ष 6 माह से मानदेय भुगतान लंबित रहने, अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने एवं अंतिम किस्त निर्गत करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण पर रोक लगाने, मैया सम्मान योजना का लाभ दिलाने सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए। इसके अतिरिक्त ग्राम गुझरिया वार्ड 5 में चबूतरा निर्माण में अनियमितता की शिकायत, जमीन मापी का आदेश निर्गत कराने, बिजली आपूर्ति बहाल करने, पीसीसी सड़क निर्माण, मोबाइल नेटवर्क सुविधा बहाल करने, 11 हजार वोल्ट विद्युत तार को ऊंचा करने, रोजगार उपलब्ध कराने, सेवा निवृत्ति के बाद पेंशन दिलाने, श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने, ग्राम रोजगार सेवक पद पर योगदान दिलाने तथा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए।उपायुक्त ने सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा। विशेष रूप से आवास योजनाओं से जुड़े मामलों की संख्या अधिक रही, जिस पर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- चैनपुर कॉलेज से घर लौट रही एक युवती पर गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे कॉलेज मोड़ के पास एक सनकी युवक ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक एकतरफा प्यार में युवती पर दबाव बना रहा था। विरोध करने पर उसने युवती की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गई।1