Shuru
Apke Nagar Ki App…
नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित
फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- उदयपुर जिले के नवानिया में जणवा समाज के सदस्यों ने शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी किरणपाल के नाम एक ज्ञापन प्रस्तुत कर सोशल मीडिया पर समाज के खिलाफ की जारही आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन तहसीलदार वल्लभनगर सुरेंद्र कुमार छिपा को सौंपा गया है। ज्ञापन में बताया गया कि 3 अप्रैल से लगातार फेसबुक पर चंदन नागदा नाम की आईडी के माध्यम से जणवा समाज तथा समाज के सदस्यों के विरुद्ध आपत्तिजनक, भ्रामक एवं व्यक्तिगत टिप्पणियां की जा रही हैं।1
- उदयपुर। घण्टाघर थाना क्षेत्र स्थित बिच्छू घाटी में आपसी रंजिश के चलते हुए युवक साहिल हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं। उदयपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 7 अप्रैल की रात हुई इस घटना में गौरव उर्फ बिट्टू और मोहम्मद सुहान उर्फ डायर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मुख्य आरोपी नईम शेख, कुन्दन कुशवाह और जोयेब खान उर्फ अक्कू की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, मृतक साहिल अपने साथियों के साथ चेतक सर्कल गया था, जहां फोन पर हुई कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपी बिच्छू घाटी पहुंचे और साहिल पर चाकू व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल साहिल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान गौरव को भीलवाड़ा से भागते समय बस से तथा सुहान को भींडर से गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि घटना से पहले आरोपियों और मृतक के बीच फोन पर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व फरार आरोपियों पर पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।1
- फालना: शिक्षण सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान। फालना।पाली फालना स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में जायंट्स ग्रुप उम्मीद, जोधपुर द्वारा एक सराहनीय सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 350 छात्राओं को दो-दो कॉपियां और पेंसिल वितरित की गईं। शिक्षण सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। कार्यक्रम की अध्यक्ष विमला गट्टानी ने बताया कि इस अवसर पर छात्राओं की काउंसलिंग भी की गई, जिसमें उन्हें अच्छे संस्कार अपनाने तथा विशेष रूप से ईमानदारी के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रिंसिपल कविता गहलोत, व्यापार संघ अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा, एसडीएमसी सदस्य अमित मेहता, राकेश अग्रवाल, गौतम यति एवं तरुण गर्ग सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सेवा कार्य को सफल बनाने में मंजू मेहता, मधु गुप्ता, मीनाक्षी महेश्वरी, लक्ष्मी, राखी और सीमा दवे सहित सभी सहयोगी बहनों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य कविता गहलोत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार का सहयोग विद्यालय को मिलता रहेगा।1
- देसूरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक सरस दूध के टैंकर से भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी उर्जाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हरिओम आश्रम के पास नाकाबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध दूध के टैंकर को रोका गया। तलाशी लेने पर टैंकर में छिपाकर रखे गए 50 कट्टों में भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, तस्कर सरस डेयरी से अनुबंधित दूध के टैंकर का उपयोग मादक पदार्थों की तस्करी के लिए कर रहे थे। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बरामद डोडा पोस्त और टैंकर को जब्त कर लिया गया है, और मामले में आगे की जांच की जा रही है। बाली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैनसिंह महेचा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाड़मेर के बायतु निवासी रमेश कुमार के रूप में हुई है।1
- JAY SRI ♥️ RADHE KRISHN ♥️ ❤️ Aapki JAY ♥️ HO SDA SARVDA AAP HI AAP HO ♥️ 🙏🏽 ♥️1
- Post by DS7NEWS NETWORK1
- उदयपुर जिले के तुलसीदास जी की सराय गांव में फॉल्ट ठीक करने के लिए पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। कार्यालय से शटडाउन लेने के बाद किसी ने लापरवाही से लाइन चालू कर दी थी। इस हादसे में ब्लास्ट के साथ लाइनमैन का शरीर बुरी तरह फटकर पोल से नीचे गिर गया। हादसे के बाद शुक्रवार को डबोक हॉस्पिटल के बाहर परिजनों व ग्रामीणों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मावली तहसीलदार, डबोक थानाधिकारी गणपत नाथ, अधीक्षण अभियंता राकेश करण मौके पर पहुंचे।1