logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाराबंकी में अवैध कटान पर चला वन विभाग का हंटर किसान सहित ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज बताते चले बाराबंकी जनपद के थाना सुबहा क्षेत्र अंतर्गत बाराबंकी में अवैध कटान पर चला वन विभाग का हंटर किसान सहित ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज

6 hrs ago
user_Journalist Manoj Shukla
Journalist Manoj Shukla
सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

बाराबंकी में अवैध कटान पर चला वन विभाग का हंटर किसान सहित ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज बताते चले बाराबंकी जनपद के थाना सुबहा क्षेत्र अंतर्गत बाराबंकी में अवैध कटान पर चला वन विभाग का हंटर किसान सहित ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जर्जर एलटी लाइन बनी जानलेवा, टूटते तारों से दहशत रसौली नहर क्षेत्र में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, शिकायतों के बावजूद नहीं बदली लाइन ब्यूरो चीफ बाराबंकी। रसौली नहर क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर पड़ी एलटी विद्युत लाइन अब ग्रामीणों के लिए मुसीबत के साथ गंभीर खतरे का कारण बन गई है। आए दिन बिजली के तार टूटकर जमीन पर गिरने से राहगीरों और आसपास के लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। सोमवार को भी तार टूटने की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जर्जर लाइन को लेकर कई बार विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक पूर्व में टूटे तार की चपेट में आने से एक गाय की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद विभाग द्वारा जर्जर तारों को बदलने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई न किए जाने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि किसी दिन टूटे तार की चपेट में कोई राहगीर या बच्चा आ गया तो जिम्मेदारी किसकी होगी? उनका आरोप है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार करता नजर आ रहा है। लगातार तार टूटने की घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराकर जर्जर एलटी लाइन को बदलने, क्षतिग्रस्त तारों को हटाने और नियमित जांच की व्यवस्था कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि हादसा होने से पहले विभाग जागे, वरना किसी दिन यह लापरवाही जनहानि में बदल सकती है।
    1
    जर्जर एलटी लाइन बनी जानलेवा, टूटते तारों से दहशत

रसौली नहर क्षेत्र में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, शिकायतों के बावजूद नहीं बदली लाइन

ब्यूरो चीफ

बाराबंकी। रसौली नहर क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर पड़ी एलटी विद्युत लाइन अब ग्रामीणों के लिए मुसीबत के साथ गंभीर खतरे का कारण बन गई है। आए दिन बिजली के तार टूटकर जमीन पर गिरने से राहगीरों और आसपास के लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। सोमवार को भी तार टूटने की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जर्जर लाइन को लेकर कई बार विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक पूर्व में टूटे तार की चपेट में आने से एक गाय की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद विभाग द्वारा जर्जर तारों को बदलने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई न किए जाने से लोगों में नाराजगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि किसी दिन टूटे तार की चपेट में कोई राहगीर या बच्चा आ गया तो जिम्मेदारी किसकी होगी? उनका आरोप है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार करता नजर आ रहा है। लगातार तार टूटने की घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराकर जर्जर एलटी लाइन को बदलने, क्षतिग्रस्त तारों को हटाने और नियमित जांच की व्यवस्था कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि हादसा होने से पहले विभाग जागे, वरना किसी दिन यह लापरवाही जनहानि में बदल सकती है।
    user_शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बाराबंकी में अवैध कटान पर चला वन विभाग का हंटर किसान सहित ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज बताते चले बाराबंकी जनपद के थाना सुबहा क्षेत्र अंतर्गत बाराबंकी में अवैध कटान पर चला वन विभाग का हंटर किसान सहित ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज
    1
    बाराबंकी में अवैध कटान पर चला वन विभाग का हंटर किसान सहित ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज
बताते चले बाराबंकी जनपद के थाना सुबहा क्षेत्र अंतर्गत बाराबंकी में अवैध कटान पर चला वन विभाग का हंटर किसान सहित ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • एक लाख बीस हजार में नहीं बन पाएगा घर सरकार कम से कम तीन लाख दे कम नहीं हो रहा बाढ़ पीड़ितों का गम, घाघरा में समा गए 25 घर सूरतगंज (बाराबंकी)। घाघरा नदी की कटान से हेतमापुर क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। नदी की तेज धार और कटान के चलते अब तक करीब 25 घर घाघरा नदी में समा चुके हैं, जबकि कई अन्य मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। प्रभावित परिवारों के सामने अब रहने और दोबारा घर बसाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। कटान की चपेट में क्षेत्र की मस्जिद का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं ईदगाह भी घाघरा नदी की कटान के दायरे में आ गई है। धार्मिक स्थलों के साथ-साथ ग्रामीणों की जमीन और फसलें भी नदी की भेंट चढ़ रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार करीब 150 बीघे में खड़ी धान की फसल और 50 बीघे में तैयार परवल की फसल घाघरा नदी में समा गई है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। एक ओर घर और जमीन छिन रही है, वहीं दूसरी ओर तैयार फसल बर्बाद होने से प्रभावित परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट भी गहराता जा रहा है। सुरक्षित स्थान पर जमीन और पर्याप्त मुआवजे की मांग बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि जिन परिवारों के घर नदी की कटान में उजड़ गए हैं, उन्हें सरकार की ओर से सुरक्षित स्थान पर घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाए। साथ ही प्रत्येक प्रभावित परिवार को कम से कम साढ़े तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा महंगाई में केवल 20 हजार रुपये की सहायता से घर बनाना संभव नहीं है। उनका कहना है कि सरकार को जमीनी स्थिति को देखते हुए प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि बेघर हुए लोग सुरक्षित स्थान पर दोबारा अपना आशियाना बना सकें। घाघरा की कटान जारी रहने से ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल है। प्रभावित परिवार प्रशासन और सरकार से जल्द प्रभावी कदम उठाकर पुनर्वास, मुआवजे और कटान से बचाव की ठोस व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
    3
    एक लाख बीस हजार में नहीं बन पाएगा घर सरकार कम से कम तीन लाख दे 
कम नहीं हो रहा बाढ़ पीड़ितों का गम, घाघरा में समा गए 25 घर
सूरतगंज (बाराबंकी)। घाघरा नदी की कटान से हेतमापुर क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। नदी की तेज धार और कटान के चलते अब तक करीब 25 घर घाघरा नदी में समा चुके हैं, जबकि कई अन्य मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। प्रभावित परिवारों के सामने अब रहने और दोबारा घर बसाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
कटान की चपेट में क्षेत्र की मस्जिद का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं ईदगाह भी घाघरा नदी की कटान के दायरे में आ गई है। धार्मिक स्थलों के साथ-साथ ग्रामीणों की जमीन और फसलें भी नदी की भेंट चढ़ रही हैं।
ग्रामीणों के अनुसार करीब 150 बीघे में खड़ी धान की फसल और 50 बीघे में तैयार परवल की फसल घाघरा नदी में समा गई है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। एक ओर घर और जमीन छिन रही है, वहीं दूसरी ओर तैयार फसल बर्बाद होने से प्रभावित परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट भी गहराता जा रहा है।
सुरक्षित स्थान पर जमीन और पर्याप्त मुआवजे की मांग
बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि जिन परिवारों के घर नदी की कटान में उजड़ गए हैं, उन्हें सरकार की ओर से सुरक्षित स्थान पर घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाए। साथ ही प्रत्येक प्रभावित परिवार को कम से कम साढ़े तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा महंगाई में केवल 20 हजार रुपये की सहायता से घर बनाना संभव नहीं है। उनका कहना है कि सरकार को जमीनी स्थिति को देखते हुए प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि बेघर हुए लोग सुरक्षित स्थान पर दोबारा अपना आशियाना बना सकें।
घाघरा की कटान जारी रहने से ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल है। प्रभावित परिवार प्रशासन और सरकार से जल्द प्रभावी कदम उठाकर पुनर्वास, मुआवजे और कटान से बचाव की ठोस व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
    user_Mohd zaid
    Mohd zaid
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    1
    Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • बुजुर्ग दंपती से चेन लूट का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तारतमंचा, लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल अपाचे बाइक बरामद — तमंचा, लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल अपाचे बाइक बरामद — एक आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज बाराबंकी। असन्द्रा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती से हुई चेन लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे/निशानदेही पर लूटी गई सोने की चेन, .315 बोर का अवैध तमंचा और वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को असन्द्रा थाना क्षेत्र के लकड़िया दादूपुर के पास मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग दंपती को असलहा दिखाकर सोने की चेन लूट ली गई थी। मामले में थाना असन्द्रा पर मुकदमा संख्या 301/2026, धारा 309(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलीजेंस की मदद से पुलिस टीम ने मामले में पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र शैलेन्द्र कुमार सिंह और शिवांक सिंह पुत्र भानू प्रताप सिंह, दोनों निवासी नौगवां रायतासी, थाना कुड़वार, जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर एक सोने की चेन, .315 बोर का अवैध तमंचा और अपाचे बाइक संख्या UP 44 BX 8670 बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। 🔴 एक आरोपी पर पहले से कई मुकदमे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ प्रिंस के खिलाफ सुल्तानपुर के लम्भुआ, मोतिगरपुर, जीआरपी सुल्तानपुर और कुड़वार थाने में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। असन्द्रा में दर्ज वर्तमान मुकदमे को मिलाकर उसके खिलाफ पांच मुकदमों का आपराधिक इतिहास बताया गया है। वहीं दूसरे आरोपी शिवांक सिंह के खिलाफ भी असन्द्रा थाने में वर्तमान मुकदमा दर्ज है। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना असन्द्रा और थाना रामसनेहीघाट की पुलिस टीम शामिल रही। कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    बुजुर्ग दंपती से चेन लूट का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तारतमंचा, लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल अपाचे बाइक बरामद —
तमंचा, लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल अपाचे बाइक बरामद — एक आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज
बाराबंकी। असन्द्रा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती से हुई चेन लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे/निशानदेही पर लूटी गई सोने की चेन, .315 बोर का अवैध तमंचा और वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को असन्द्रा थाना क्षेत्र के लकड़िया दादूपुर के पास मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग दंपती को असलहा दिखाकर सोने की चेन लूट ली गई थी। मामले में थाना असन्द्रा पर मुकदमा संख्या 301/2026, धारा 309(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलीजेंस की मदद से पुलिस टीम ने मामले में पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र शैलेन्द्र कुमार सिंह और शिवांक सिंह पुत्र भानू प्रताप सिंह, दोनों निवासी नौगवां रायतासी, थाना कुड़वार, जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर एक सोने की चेन, .315 बोर का अवैध तमंचा और अपाचे बाइक संख्या UP 44 BX 8670 बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।
🔴 एक आरोपी पर पहले से कई मुकदमे
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ प्रिंस के खिलाफ सुल्तानपुर के लम्भुआ, मोतिगरपुर, जीआरपी सुल्तानपुर और कुड़वार थाने में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। असन्द्रा में दर्ज वर्तमान मुकदमे को मिलाकर उसके खिलाफ पांच मुकदमों का आपराधिक इतिहास बताया गया है। वहीं दूसरे आरोपी शिवांक सिंह के खिलाफ भी असन्द्रा थाने में वर्तमान मुकदमा दर्ज है।
पुलिस की इस कार्रवाई में थाना असन्द्रा और थाना रामसनेहीघाट की पुलिस टीम शामिल रही। कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Andnews संजीव सिंह
    Andnews संजीव सिंह
    Media company नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • एक महिला से एक मोबाइल व मोबाइल कवर में रखे रूपये चोरी कर लिये गये थे एक व्यक्ति से रास्ता पूछने के बहाने बातों में उलझाकर मोबाइल चोरी कर लिया था एक मोबाइल व आधार कार्ड चोरी किया गया था चोरी से संबंधित तीन अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे। मोटरसाइकिल व चोरी का सामान तथा नगदी बरामद बाराबंकी।थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम द्वारा 03 शातिर चोर/अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 05 अदद मोबाइल, 3400/- रूपये नगद, 03 अदद आधार कार्ड व घटना में प्रयुक्त 03 अदद मोटरसाइकिल बरामद। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मो0पुर खाला पुलिस टीम द्वारा 03 शातिर चोर/अभियुक्तों 01.लवकुश मिश्रा उर्फ नवीन कुमार पुत्र रामू मिश्रा निवासी ग्राम चन्द्रसिहाली थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी, 2.आजाद पुत्र भुलई निवासी ग्राम मुकौली थाना रामनगर जनपद बाराबंकी, 3.विशाल कुमार पुत्र सजीवन निवासी ग्राम जगजीवनपुर थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी को बरुहा मोड़ पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी से सम्बन्धित 05 अदद मोबाइल, 3400/- रूपये नगद, 03 अदद आधार कार्ड व घटना में प्रयुक्त 03 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया। पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 27.08.2026 को ग्राम भटुवामऊ से एक महिला से एक मोबाइल व मोबाइल कवर में रखे रूपये चोरी कर लिये गये थे तथा दिनांक 30.08.2026 को ग्राम सूरतगंज से एक व्यक्ति से रास्ता पूछने के बहाने बातों में उलझाकर मोबाइल चोरी कर लिया था व दिनांक 16.09.2026 को ग्राम बैरानामऊ मंझारी से एक मोबाइल व आधार कार्ड चोरी किया गया था। उक्त घटनाओं के सम्बन्ध थाना मो0पुर खाला पर क्रमश: मु0अ0सं0 443/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 433/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 442/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत है।
    1
    एक महिला से एक मोबाइल व मोबाइल कवर में रखे रूपये चोरी कर लिये गये थे

एक व्यक्ति से रास्ता पूछने के बहाने बातों में उलझाकर मोबाइल चोरी कर लिया था


एक मोबाइल व आधार कार्ड चोरी किया गया था


चोरी से संबंधित तीन अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे।

मोटरसाइकिल व चोरी का सामान तथा नगदी बरामद 
बाराबंकी।थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम द्वारा 03 शातिर चोर/अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 05 अदद मोबाइल, 3400/- रूपये नगद, 03 अदद आधार कार्ड व घटना में प्रयुक्त 03 अदद मोटरसाइकिल बरामद।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मो0पुर खाला पुलिस टीम द्वारा 03 शातिर चोर/अभियुक्तों 01.लवकुश मिश्रा उर्फ नवीन कुमार पुत्र रामू मिश्रा निवासी ग्राम चन्द्रसिहाली थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी, 2.आजाद पुत्र भुलई निवासी ग्राम मुकौली थाना रामनगर जनपद बाराबंकी, 3.विशाल कुमार पुत्र सजीवन निवासी ग्राम जगजीवनपुर थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी को बरुहा मोड़ पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी से सम्बन्धित 05 अदद मोबाइल, 3400/- रूपये नगद, 03 अदद आधार कार्ड व घटना में प्रयुक्त 03 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 27.08.2026 को ग्राम भटुवामऊ से एक महिला से एक मोबाइल व मोबाइल कवर में रखे रूपये चोरी कर लिये गये थे तथा दिनांक 30.08.2026 को ग्राम सूरतगंज से एक व्यक्ति से रास्ता पूछने के बहाने बातों में उलझाकर मोबाइल चोरी कर लिया था व दिनांक 16.09.2026 को ग्राम बैरानामऊ मंझारी से एक मोबाइल व आधार कार्ड चोरी किया गया था। उक्त घटनाओं के सम्बन्ध थाना मो0पुर खाला पर क्रमश: मु0अ0सं0 443/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 433/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 442/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत है।
    user_VIKAS CHAUHAN
    VIKAS CHAUHAN
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बाराबंकी से 24 इंडिया न्यूज़ पर बड़ी खबर आ रही है फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर एक युवक समेत चार लोगों पर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। किशोरी की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है और लड़की की तलाश के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है। ऐसी स्थानीय खबरें पाने के लिए 24 इंडिया न्यूज़ चैनल को फॉलो करें रवि राव 24 इंडियन न्यूज़ बाराबंकी
    1
    बाराबंकी से 24 इंडिया न्यूज़ पर बड़ी खबर आ रही है 
फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर एक युवक समेत चार लोगों पर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर  ले जाने का आरोप लगाया है। किशोरी की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस  ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है और लड़की की तलाश के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है। ऐसी स्थानीय खबरें पाने के लिए 24 इंडिया न्यूज़ चैनल को फॉलो करें रवि राव 24 इंडियन न्यूज़ बाराबंकी
    user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • इन्धौलिया में धूमधाम से गणेश जी की विदाई, जयकारों से गूंजा गांव ब्यूरो चीफ बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अकबरपुर धनेठी के इन्धौलिया गांव में गणेश उत्सव के समापन पर सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन सफदरगंज स्थित कल्याणी नदी में किया गया। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे, ढोल-नगाड़ों और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु नाचते-गाते हुए प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक लेकर पहुंचे। जैदपुर पुलिस टीम के साथ दरोगा अजय, पंकज वर्मा व सिपाही सुनील यादव समेत पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहे। शांतिपूर्ण माहौल में विसर्जन संपन्न होने के साथ ही गणेश उत्सव का विधिवत समापन हुआ। इस दौरान रामगोपाल वर्मा, अजय वर्मा, सीतांशु, ओंकार, मुकेश कुमार, रामसारन, सुरेश, धीरेंद्र वर्मा, कृष्णानंद कोटेदार, विवेक मास्टर, लल्लन सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से गांव की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
    1
    इन्धौलिया में धूमधाम से गणेश जी की विदाई, जयकारों से गूंजा गांव

ब्यूरो चीफ

बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अकबरपुर धनेठी के इन्धौलिया गांव में गणेश उत्सव के समापन पर सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन सफदरगंज स्थित कल्याणी नदी में किया गया। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे, ढोल-नगाड़ों और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा।

श्रद्धालु नाचते-गाते हुए प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक लेकर पहुंचे। जैदपुर पुलिस टीम के साथ दरोगा अजय, पंकज वर्मा व सिपाही सुनील यादव समेत पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहे। शांतिपूर्ण माहौल में विसर्जन संपन्न होने के साथ ही गणेश उत्सव का विधिवत समापन हुआ।

इस दौरान रामगोपाल वर्मा, अजय वर्मा, सीतांशु, ओंकार, मुकेश कुमार, रामसारन, सुरेश, धीरेंद्र वर्मा, कृष्णानंद कोटेदार, विवेक मास्टर, लल्लन सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से गांव की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
    user_शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.