Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार भोर मोहर्रम का मातम मनाकर लौट रहे चार युवकों की बाइक अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। यह हादसा चिल्ला शाहबाजी स्थित गैस एजेंसी के पास हुआ। इस भीषण दुर्घटना में पट्टी परवेजाबाद बड़े गांव निवासी 24 वर्षीय मोहम्मद वसीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार अदनान अली, रेहान अहमद और सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए।
Aman kesharwani
कौशाम्बी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार भोर मोहर्रम का मातम मनाकर लौट रहे चार युवकों की बाइक अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। यह हादसा चिल्ला शाहबाजी स्थित गैस एजेंसी के पास हुआ। इस भीषण दुर्घटना में पट्टी परवेजाबाद बड़े गांव निवासी 24 वर्षीय मोहम्मद वसीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार अदनान अली, रेहान अहमद और सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कौशाम्बी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार भोर मोहर्रम का मातम मनाकर लौट रहे चार युवकों की बाइक अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। यह हादसा चिल्ला शाहबाजी स्थित गैस एजेंसी के पास हुआ। इस भीषण दुर्घटना में पट्टी परवेजाबाद बड़े गांव निवासी 24 वर्षीय मोहम्मद वसीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार अदनान अली, रेहान अहमद और सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए।1
- कौशाम्बी जिले के चायल तहसील क्षेत्र अंतर्गत जीवनगंज मजरा अशरफपुर में रेलवे अंडरब्रिज निर्माण को लेकर एक गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि रेलवे प्रशासन द्वारा बिना किसी प्रकार का मुआवजा दिए ही गरीबों के खेत छीने जा रहे हैं। जब पीड़ित परिजनों ने इस कार्रवाई का विरोध किया, तो मौके पर पहुंचे चायल एसडीएम पर उनके साथ अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही, भाजपा नेता शिवमोहन मौर्य द्वारा भी पीड़ितों को जेल भेजने और जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात कही गई है।1
- कौशाम्बी जनपद के महेवाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हियावां निवासी सोनू दिवाकर की पत्नी मोना कुमारी की मुंबई के वर्साय में संदिग्धावस्था में मृत्यु हो गई है। मोना कुमारी की बहन और भाई ने उनके पति सोनू पर हत्या का आरोप लगाया है। मोना कुमारी लगभग 20 दिन पहले अपने पति सोनू के साथ मुंबई गई थीं। वह संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सरवाकाजी की रहने वाली थीं, जहाँ उनकी शादी पाँच वर्ष पूर्व हुई थी। मोना कुमारी के दो बच्चे भी हैं।1
- प्रयागराज में भीषण गर्मी के बीच पूर्व सैनिकों ने मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। उन्होंने काल्विन क्षेत्र में शरबत वितरण कर लोगों को भीषण गर्मी से राहत पहुँचाई और मानवता का संदेश दिया। इस पहल को डॉक्टरों ने भी सराहा, जिससे पूर्व सैनिकों का हौसला और बढ़ गया। देश की रक्षा के बाद अब ये सैनिक मानवता की सेवा में जुट गए हैं।1
- 7 मोहर्रम के अवसर पर प्रयागराज के बमरौली स्थित छोटी मस्जिद इमामबाड़े से हज़रत अली असगर का झूला पूरे शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अज़ादारों ने शिरकत कर करबला के मासूम शहीद हज़रत अली असगर को अपनी अकीदत पेश की। रौशनियों, फूलों और आकर्षक सजावट से सजे इस झूले को पूरे इलाके में ग़म और अकीदत के माहौल में उठाया गया, जहाँ 'या हुसैन' की सदाओं और नौहा ख़्वानी के बीच अज़ादारों ने करबला के दर्दनाक मंजर को याद किया। जुलूस के दौरान, अज़ादारों ने विशेष रूप से करबला के उस क्षण को याद किया जब छह माह के मासूम अली असगर ने प्यास की हालत में शहादत का जाम पिया था; करबला की रिवायतों में यह झूला उन्हीं की याद का प्रतीक माना जाता है। इस कार्यक्रम में अमन, भाईचारे और इंसानियत का पैग़ाम दिया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और करबला के शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए दुआएं कीं। इस बीच, शरबत के साथ तरह-तरह के लंगर भी वितरित किए गए। लोगों ने झूले की सजावट करने वाले हसन रिज़वी की भी भरपूर प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में यह संदेश दिया गया कि करबला हमें सब्र, हक़ और इंसाफ़ के लिए डटे रहने का पैग़ाम देती है, जबकि हज़रत अली असगर की शहादत मासूमियत और कुर्बानी की सबसे बड़ी मिसाल है। प्रशासन इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी तरह मुस्तैद रहा और जुलूस को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।1
- गुर्दे की पथरी के इलाज के लिए कई तरीके उपलब्ध हैं, क्योंकि हर पथरी की स्थिति और उसके इलाज की आवश्यकता अलग होती है। कुछ मामलों में दवाएँ प्रभावी हो सकती हैं, वहीं कुछ अन्य मामलों में लेज़र सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, समय पर सही जांच और उचित इलाज से न केवल पथरी के दर्द से बचा जा सकता है, बल्कि बड़ी सर्जरी की जरूरत को भी टाला जा सकता है। प्रयागराज स्थित नारायण स्वरूप हॉस्पिटल में डॉ. राजीव सिंह द्वारा पथरी का इलाज उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए 6393394090 पर संपर्क किया जा सकता है।1
- कौशाम्बी जिले के सैनी क्षेत्र के अंतर्गत अठसरांय बाजार में एक डम्फर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे उसका चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद, स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में फंसे चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।1