आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही,नशीली दवाओं का कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार अम्बिकापुर। आबकारी उड़नदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी,अम्बिकापुर के दो इंजेक्शन विक्रेताओं से 76 नग नशीला इंजेक्शन जब्त कर दोनों को किया जेल दाखिल। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता गुप्ता के नेतृत्व में नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। कल दिनांक 02-04-26 को गश्त के दौरान अजिरमा बुधवारी बाजार पानी टंकी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा उसे दौड़ा कर पकड़ा गया। पूछने पर उसने अपना नाम पूरनम विश्वकर्मा निवासी कटकोना पटना जिला सूरजपुर का बताया परंतु यहां वह किराए के मकान में काली घाट के पास रहता है ऐसा बताया।उसके द्वारा पकड़े गए प्लास्टिक के झोले से 22 नग REXOGESIC INJECTION तथा 22 नग AVIL INJECTION जप्त किया गया तथा आज दिनांक 03-04-26 को आबकारी उड़नदस्ता कार्यालय में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की आराधना नामक लड़की जेल तालाब दर्रीपारा के पास खुलेआम इंजेक्शन बेच रही है। सूचना पर तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने अपनी टीम के साथ जेल तालाब दर्रीपारा के पास घेराबंदी कर उक्त लड़की को पकड़ा। उसके पास से एक काले रंग के पॉलीथीन में 20 नग REXOGESIC INJECTION तथा 12 नग AVIL INJECTION जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (सी) के तहत गिरफ्तार कर दिनांक 03-04-26 को न्यायालय अंबिकापुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि हमें आराधना नामक लड़की की बहुत दिनों से तलाश थी क्योंकि यह काफी दिनों से जेल तालाब के पास नशीला इंजेक्शन बेच रही है। परंतु आज सटीक सूचना मिलते ही उसे गिरफ्तार किया गया। मौके पर कार्रवाई के दौरान वहां उपस्थित लोगों ने बताया कि जेल तालाब नशेड़ियों का अड्डा बन गया है आसपास का माहौल काफी खराब हो गया है। लोगों ने बताया कि इन नशेड़ियों ने कई बार जेल में काम करने वाले प्रहरियों को भी लूट लिया हैं तो फिर आम पब्लिक का क्या होगा। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सरगुजा को नशा मुक्त करने के लिए आबकारी उड़नदस्ता टीम लगातार प्रयास कर रही है और इस मामले में जीरो टोलरेंस की नीति अपना रही है। उक्त दोनों कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता सहित आबकारी उपनिरीक्षक टी.आर. केहरी मुख्य आरक्षक कुमारूराम, अशोक सोनी नगर सैनिक रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक चंद्रावती, राजकुमारी सिंह एवं नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- बलरामपुर। जिले में आज दिनांक 3 अप्रैल दिन शुक्रवार को समय तकरीबन 5 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और देखते ही देखते बहुत तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने लगी और ओले गिरने शुरू हो गए। हवाएं इतनी तेज थी कि पूरा क्षेत्र धूल के गुब्बार से भर गया और दृष्यता भी कम हो गई जिससे लोग काफी परेशान हो गये। हवाएं इतनी तेज थी की सड़क पर चलने वाले पैदल व दो पहिया वाहन चालको को भी चलने में काफी परेशानी हो गया।तेज आँधी में कारण सड़क पर पेड़ गिरने से कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा।।करीब आधे घंटे तक चली तेज हवाओं व बिजली चमकने के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई और ओले गिरने शुरू हो गया।बारिश से जहाँ लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीँ इस बारिश से सड़क पर उड़ते धूल से भी लोगो को निजात मिली।4
- Post by सतभक्ति संदेश1
- Post by Ashish parihar Parihar1
- नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कड़ा फैसला नमस्कार, मैं हूँ हिमानी साहू और आप देख रहे हैं आपका अपना न्यूज़ चैनल। बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में न्यायालय ने सख्त फैसला सुनाते हुए आरोपी को कड़ी सजा दी है। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफटीएससी (पॉक्सो) बालोद द्वारा 28 मार्च 2026 को महत्वपूर्ण फैसला सुनाया गया। न्यायालय ने आरोपी तेजप्रकाश किसाने, उम्र 23 वर्ष, निवासी बगदई, थाना गुरूर, जिला बालोद को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी को धारा 363 के तहत 5 वर्ष के सश्रम कारावास और 1000 रुपए अर्थदंड से दंडित किया है। साथ ही अन्य गंभीर धाराओं में भी दोषी पाया गया। विशेष लोक अभियोजक के अनुसार, 11 फरवरी 2019 को नाबालिग पीड़िता स्कूल से मौसी के घर जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर 15 फरवरी 2019 को थाना डौंडी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता को आरोपी के कब्जे से बरामद किया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी उसे हैदराबाद ले गया, जहां मंदिर में जबरन शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। पुलिस ने मामले में धारा 363, 366, 376(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूरी विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया, जहां गवाहों और सबूतों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया गया। इस फैसले को नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों के लिए सख्त चेतावनी माना जा रहा है। कानून ऐसे अपराधों पर किसी भी प्रकार की ढील नहीं देगा। फिलहाल के लिए इतना ही, ऐसे ही अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए हमारे चैनल के साथ। धन्यवाद।1
- *अवैध रेत उत्खनन और एसडीओपी की दबंगई के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का आक्रोश; उग्र आंदोलन की चेतावनी* *भानुप्रतापपुर। जिले के दुर्गुकोंदल ब्लॉक में फल-फूल रहे अवैध रेत उत्खनन और पुलिस प्रशासन की कथित मिलीभगत ने अब एक बड़े जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। गुरुवार को भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक पर ग्रामीणों, जन प्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर स्थानीय एसडीओपी और रेत माफियाओं के बीच सांठगांठ का गंभीर आरोप लगाया है।*2
- NH-30 पर मौत की रफ्तार : बेकाबू ट्रक ने बाइक और सायकल को मारी टक्कर, साइकिल सवार की मौके पर मौत, बाइक चालक घायल कोंडागांव :- जिले के फरसगांव के समीप नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार को एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। सुबह करीब 4 बजे एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार और दो साइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। यह दर्दनाक हादसा फरसगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिचाड़ी और मांझीआटगांव के बीच हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एक अन्य साइकिल सवार हादसे के बाद मौके से लापता हो गया। घायल बाइक सवार को तत्काल फरसगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मृतक साइकिल सवार के शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर में रखवा दिया गया है। वही ट्रक चालक भी मौके से फरार हो गया है। फिलहाल फरसगांव पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।3
- घरेलू विवाद में पत्नी और बेटी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार रायपुर, 02 अप्रैल 2026। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज मामला थाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेमरिया का है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और मासूम पुत्री की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी नवनीत कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बड़ी बहन हेमलता साहू पिछले लगभग दो वर्षों से ग्राम सेमरिया में गुलाब राम साहू के साथ रह रही थी। 1 अप्रैल को उसे सूचना मिली कि उसकी बहन और भांजी चित्रा साहू की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंचने पर दोनों मृत अवस्था में पाई गईं, जिनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। घटनास्थल पर खून से सना टंगिया और कांसा का लोटा बरामद हुआ, जिससे हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि आरोपी गुलाब राम साहू ने इन्हीं हथियारों से वार कर दोनों की हत्या की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना विधानसभा पुलिस टीम ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने घरेलू विवाद के चलते पत्नी और बेटी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी गुलाब राम साहू (55 वर्ष) निवासी – ग्राम सोनसरी, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा हाल पता – ग्राम सेमरिया, थाना विधानसभा, रायपुर 👉 इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर घरेलू विवाद के गंभीर परिणामों को उजागर किया है।1
- अम्बिकापुर। आबकारी उड़नदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी,अम्बिकापुर के दो इंजेक्शन विक्रेताओं से 76 नग नशीला इंजेक्शन जब्त कर दोनों को किया जेल दाखिल। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता गुप्ता के नेतृत्व में नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। कल दिनांक 02-04-26 को गश्त के दौरान अजिरमा बुधवारी बाजार पानी टंकी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा उसे दौड़ा कर पकड़ा गया। पूछने पर उसने अपना नाम पूरनम विश्वकर्मा निवासी कटकोना पटना जिला सूरजपुर का बताया परंतु यहां वह किराए के मकान में काली घाट के पास रहता है ऐसा बताया।उसके द्वारा पकड़े गए प्लास्टिक के झोले से 22 नग REXOGESIC INJECTION तथा 22 नग AVIL INJECTION जप्त किया गया तथा आज दिनांक 03-04-26 को आबकारी उड़नदस्ता कार्यालय में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की आराधना नामक लड़की जेल तालाब दर्रीपारा के पास खुलेआम इंजेक्शन बेच रही है। सूचना पर तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने अपनी टीम के साथ जेल तालाब दर्रीपारा के पास घेराबंदी कर उक्त लड़की को पकड़ा। उसके पास से एक काले रंग के पॉलीथीन में 20 नग REXOGESIC INJECTION तथा 12 नग AVIL INJECTION जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (सी) के तहत गिरफ्तार कर दिनांक 03-04-26 को न्यायालय अंबिकापुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि हमें आराधना नामक लड़की की बहुत दिनों से तलाश थी क्योंकि यह काफी दिनों से जेल तालाब के पास नशीला इंजेक्शन बेच रही है। परंतु आज सटीक सूचना मिलते ही उसे गिरफ्तार किया गया। मौके पर कार्रवाई के दौरान वहां उपस्थित लोगों ने बताया कि जेल तालाब नशेड़ियों का अड्डा बन गया है आसपास का माहौल काफी खराब हो गया है। लोगों ने बताया कि इन नशेड़ियों ने कई बार जेल में काम करने वाले प्रहरियों को भी लूट लिया हैं तो फिर आम पब्लिक का क्या होगा। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सरगुजा को नशा मुक्त करने के लिए आबकारी उड़नदस्ता टीम लगातार प्रयास कर रही है और इस मामले में जीरो टोलरेंस की नीति अपना रही है। उक्त दोनों कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता सहित आबकारी उपनिरीक्षक टी.आर. केहरी मुख्य आरक्षक कुमारूराम, अशोक सोनी नगर सैनिक रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक चंद्रावती, राजकुमारी सिंह एवं नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1