logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहराइच। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध जारी अभियान में कैसरगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ग्राम लदौर के पास से शातिर अपराधी मंगल लोनिया को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पकड़ा गया अभियुक्त बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला का निवासी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मंगल लोनिया पर बाराबंकी और बहराइच के विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक अधिनियम जैसे 15 गंभीर मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में उपनिरीक्षक इजलास प्रसाद व टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

2 hrs ago
user_Mohd Aamir
Mohd Aamir
पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
114fa533-4d7a-4c94-b04f-3f41abd6b62c

बहराइच। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध जारी अभियान में कैसरगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ग्राम लदौर के पास से शातिर अपराधी मंगल लोनिया को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पकड़ा गया अभियुक्त बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला का निवासी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मंगल लोनिया पर बाराबंकी और बहराइच के विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक अधिनियम जैसे 15 गंभीर मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में उपनिरीक्षक इजलास प्रसाद व टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Mohd Aamir
    1
    Post by Mohd Aamir
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • तेज रफ्तार का कहर: कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौत कासगंज में रफ्तार बनी मौत का कारण, बेकाबू ट्रॉली ने मचाया तांडव ओवरलोड ट्रैक्टर बना काल: कासगंज में दर्दनाक हादसा, एक की मौत कई घायल CCTV में कैद खौफनाक हादसा: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मचाई तबाही लापरवाही की कीमत: कासगंज में तेज रफ्तार ट्रॉली ने छीनी एक जिंदगी
    1
    तेज रफ्तार का कहर: कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौत
कासगंज में रफ्तार बनी मौत का कारण, बेकाबू ट्रॉली ने मचाया तांडव
ओवरलोड ट्रैक्टर बना काल: कासगंज में दर्दनाक हादसा, एक की मौत कई घायल
CCTV में कैद खौफनाक हादसा: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मचाई तबाही
लापरवाही की कीमत: कासगंज में तेज रफ्तार ट्रॉली ने छीनी एक जिंदगी
    user_Daily Taza News
    Daily Taza News
    Newspaper distribution कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बाराबंकी जिले के फतेहपुर क्षेत्र में रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। यह वाहन बारात में शामिल होने जा रहा था। इस हादसे में दूल्हे के पिता समेत कुल नौ लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के जमका परशुरामपुर गांव निवासी धर्मदेव के बेटे पप्पू की बारात देवां थाना क्षेत्र के बिनवा गांव जा रही थी। दूल्हे के पिता धर्मदेव (55) पुत्र लखन सहित अन्य लोग बोलेरो वाहन से बारात में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। वाहन में चालक समेत कुल नौ लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के करंधा गांव के पास बोलेरो चालक महेश 38 वर्ष ने सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अचानक वाहन मोड़ दिया। इससे बोलेरो का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन लगभग तीन बार पलटा, जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों में नागेंद्र 35, दूल्हे के पिता धर्मदेव 55 राकेश 10, आर्यन 12, लाल चंद्र 60, बाबू लाल 45, सुग्रीव 45, चालक महेश 38 और राम बचन 63 शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही सूढियामऊ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद बाबू लाल, नागेंद्र, आर्यन, सुग्रीव और लाल चंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    1
    बाराबंकी जिले के फतेहपुर क्षेत्र में रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। यह वाहन बारात में शामिल होने जा रहा था। इस हादसे में दूल्हे के पिता समेत कुल नौ लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के जमका परशुरामपुर गांव निवासी धर्मदेव के बेटे पप्पू की बारात देवां थाना क्षेत्र के बिनवा गांव जा रही थी। दूल्हे के पिता धर्मदेव (55) पुत्र लखन सहित अन्य लोग बोलेरो वाहन से बारात में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। वाहन में चालक समेत कुल नौ लोग सवार थे।
बताया जा रहा है कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के करंधा गांव के पास बोलेरो चालक महेश 38 वर्ष ने सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अचानक वाहन मोड़ दिया। इससे बोलेरो का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में जा गिरी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन लगभग तीन बार पलटा, जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।
घायलों में नागेंद्र 35, दूल्हे के पिता धर्मदेव 55 राकेश 10, आर्यन 12, लाल चंद्र 60, बाबू लाल 45, सुग्रीव 45, चालक महेश 38 और राम बचन 63 शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही सूढियामऊ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
प्राथमिक उपचार के बाद बाबू लाल, नागेंद्र, आर्यन, सुग्रीव और लाल चंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बहराइच: फखरपुर में बिजली कटौती पर फूटा जनता का गुस्सा, SDO को सौंपा ज्ञापन! ⚡📢 ​उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के फखरपुर क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती ने हाहाकार मचा दिया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों गायब रहने वाली बिजली से ग्रामीणों का सब्र अब जवाब दे गया है। आज सैकड़ों उपभोक्ताओं और ग्रामीणों ने एकजुट होकर विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला और सरकारी रोस्टर के अनुसार 18 घंटे निर्बाध बिजली की मांग की। ​किसानों की सूखती फसलें और छात्रों की बाधित होती पढ़ाई को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी है— "18 घंटे बिजली दो, वरना बड़ा आंदोलन झेलने को तैयार रहो!" ​इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्याम जी त्रिपाठी समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। क्या प्रशासन जागेगा या फखरपुर की अंधेरी रातें और लंबी होंगी? ​पूरी रिपोर्ट देखें और शेयर करें। ​Trending Hashtags ​News & Location Specific: ​#BahraichNews #Fakharpur #UttarPradeshNews #UPElectricityCrisis #बहराइच #फखरपुर #UPPCL #PowerCut #BreakingNews ​Issue Based: ​#ElectricityCuts #FarmersIssue #StudentStruggle #PublicProtest #बिजली_संकट #आंदोलन #GroundReport #PublicGrievance #Journalism ​Social Media Reach: ​#ViralVideo #TrendingNews #UPGovernment #YogiAdityanath #UPNewsUpdate #RisiyaNews #FightAgainstCriminal #CrimeOutIndiaNews
    1
    बहराइच: फखरपुर में बिजली कटौती पर फूटा जनता का गुस्सा, SDO को सौंपा ज्ञापन! ⚡📢
​उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के फखरपुर क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती ने हाहाकार मचा दिया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों गायब रहने वाली बिजली से ग्रामीणों का सब्र अब जवाब दे गया है। आज सैकड़ों उपभोक्ताओं और ग्रामीणों ने एकजुट होकर विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला और सरकारी रोस्टर के अनुसार 18 घंटे निर्बाध बिजली की मांग की।
​किसानों की सूखती फसलें और छात्रों की बाधित होती पढ़ाई को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी है— "18 घंटे बिजली दो, वरना बड़ा आंदोलन झेलने को तैयार रहो!"
​इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्याम जी त्रिपाठी समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। क्या प्रशासन जागेगा या फखरपुर की अंधेरी रातें और लंबी होंगी?
​पूरी रिपोर्ट देखें और शेयर करें।
​Trending Hashtags
​News & Location Specific:
​#BahraichNews #Fakharpur #UttarPradeshNews #UPElectricityCrisis #बहराइच #फखरपुर #UPPCL #PowerCut #BreakingNews
​Issue Based:
​#ElectricityCuts #FarmersIssue #StudentStruggle #PublicProtest #बिजली_संकट #आंदोलन #GroundReport #PublicGrievance #Journalism
​Social Media Reach:
​#ViralVideo #TrendingNews #UPGovernment #YogiAdityanath #UPNewsUpdate #RisiyaNews #FightAgainstCriminal #CrimeOutIndiaNews
    user_Fariyad Ali
    Fariyad Ali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक शादी समारोह से मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। ग्राम पालपाटन निवासी प्रवेश कुमार ने अपनी परिचित की बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रवेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल को वह अपने परिचित सुनील कुमार की काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल (संख्या UP41P6166) लेकर ग्राम इसरौली में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह में शामिल होने और भोजन करने के बाद जब वह रात करीब 10 बजे बाहर आए, तो मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। पीड़ित ने कई दिनों तक आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद, प्रवेश कुमार ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। अमित प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद करने का प्रयास करेगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और वे पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
    1
    बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक शादी समारोह से मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। ग्राम पालपाटन निवासी प्रवेश कुमार ने अपनी परिचित की बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्रवेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल को वह अपने परिचित सुनील कुमार की काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल (संख्या UP41P6166) लेकर ग्राम इसरौली में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
समारोह में शामिल होने और भोजन करने के बाद जब वह रात करीब 10 बजे बाहर आए, तो मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। पीड़ित ने कई दिनों तक आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका।
इसके बाद, प्रवेश कुमार ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
अमित प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद करने का प्रयास करेगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और वे पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
    user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Anoop singh
    1
    Post by Anoop singh
    user_Anoop singh
    Anoop singh
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बहराइच। अमृत सरोवर और नहरों के सूखने से क्षेत्र में जल संकट गहराता जा रहा है, जिसका सीधा असर किसानो ,पशुओं और पक्षियों पर पड़ रहा है। भीषण गर्मी के कारण जलस्रोत तेजी से सूखते जा रहे हैं। जिन अमृत सरोवरों और नहरों को जल संरक्षण के लिए विकसित किया गया था, वे अब खुद ही पानी के प्रभाव से जूझ रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी गंभीर हो गयी है। खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी न मिलने से फसले सूखने लगी है, इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र के अधिकांश अमृत सरोवर तालाब और नहरे पूरी तरह सूखी पड़ी है। पशु पक्षियों के लिए भी पानी की भारी किल्लत हो गई है। तालाब और छोटी जलधाराएं सूखने से पशु दूर-दूर तक पानी की तलाश में भटक रहे हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा स्थिति से निपटने के प्रयास किया जा रहे हैं ,लेकिन अब तक यह प्रयास पर्याप्त सबित नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ वर्ष पहले तक जिन अमृत सरोवरों और तालाबों में साल भर पानी भरा रहता था आज दरारे साफ दिखाई दे रही है। कई तालाब केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं। नहरों में भी लंबे समय से पानी नहीं छोड़ा गया। जिससे खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और फैसले सूखने लगी है। मवेशी पानी की तलाश में गांव से दूर दराज के क्षेत्रों तक भटक रहे हैं। कई स्थानों पर पशु सूखे तालाबों के किनारे घंटों खड़े रहते हैं, लेकिन उन्हें पानी नहीं मिल पाता है। वही ,पक्षी भी प्रयास से बेहाल होकर घरों के आसपास रखें पानी के बर्तनों पर निर्भर हो गए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जलस्रोतों की समय-समय पर सफाई और जल संरक्षण की उचित व्यवस्था नहीं की गई जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सूखे पड़े सरोवरों में तत्काल अपनी भरवारा जाए ,नहरे में पानी छोड़ा जाए।
    2
    बहराइच। अमृत सरोवर और नहरों के सूखने से क्षेत्र में जल संकट गहराता जा रहा है, जिसका सीधा असर किसानो ,पशुओं और पक्षियों पर  पड़ रहा है। भीषण गर्मी के कारण जलस्रोत तेजी से सूखते जा रहे हैं। जिन अमृत सरोवरों और नहरों को जल संरक्षण के लिए विकसित किया गया था, वे अब खुद ही पानी के प्रभाव से जूझ रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी गंभीर हो गयी है। खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी न मिलने से फसले सूखने लगी है, इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र के अधिकांश अमृत सरोवर तालाब और नहरे पूरी तरह सूखी पड़ी है। पशु पक्षियों के लिए भी पानी की भारी किल्लत हो गई है। तालाब और छोटी जलधाराएं सूखने से पशु दूर-दूर तक पानी की तलाश में भटक रहे हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा स्थिति से निपटने के प्रयास किया जा रहे हैं ,लेकिन अब तक यह प्रयास पर्याप्त सबित नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ वर्ष पहले तक जिन अमृत सरोवरों और तालाबों में साल भर पानी भरा रहता था आज दरारे साफ दिखाई दे रही है। कई तालाब केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं। नहरों में भी लंबे समय से पानी नहीं छोड़ा गया। जिससे खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और फैसले सूखने लगी है। मवेशी पानी की तलाश में गांव से दूर दराज के क्षेत्रों तक भटक रहे हैं। कई स्थानों पर पशु सूखे तालाबों के किनारे घंटों खड़े रहते हैं, लेकिन उन्हें पानी नहीं मिल पाता है। वही ,पक्षी भी प्रयास से बेहाल होकर घरों के आसपास रखें पानी के बर्तनों पर निर्भर हो गए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जलस्रोतों की समय-समय पर सफाई और जल संरक्षण की उचित व्यवस्था नहीं की गई जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सूखे पड़े सरोवरों में तत्काल अपनी भरवारा जाए ,नहरे में पानी छोड़ा जाए।
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Mohd Aamir
    2
    Post by Mohd Aamir
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.