logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरदोई में सोती हुई 15 वर्षीय किशोरी पर चाकू से हमला, हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर #​हरदोई। थाना बिलग्राम क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिरनी में 4/5 अगस्त की मध्य रात्रि एक दुस्साहसिक घटना सामने आई है, जहाँ अपने घर के छप्पर में सो रही एक 15 वर्षीय किशोरी पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना रात में ही डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। ​सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और घायल किशोरी को आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलग्राम भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने किशोरी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। फिलहाल मेडिकल कॉलेज लखनऊ में किशोरी का इलाज जारी है और उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। ​अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया "घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई थी। घायल किशोरी को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है जहाँ उसकी हालत अब सामान्य है। पुलिस टीम द्वारा घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर गहनता से जाँच की जा रही है। तहरीर प्राप्त कर आगे की उचित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"

1 hr ago
user_प्रवीण कुमार ,Associate Editor
प्रवीण कुमार ,Associate Editor
Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

हरदोई में सोती हुई 15 वर्षीय किशोरी पर चाकू से हमला, हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर #​हरदोई। थाना बिलग्राम क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिरनी में 4/5 अगस्त की मध्य रात्रि एक दुस्साहसिक घटना सामने आई है, जहाँ अपने घर के छप्पर में सो रही एक 15 वर्षीय किशोरी पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना रात में ही डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। ​सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और घायल किशोरी को आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलग्राम भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने किशोरी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। फिलहाल मेडिकल कॉलेज लखनऊ में किशोरी का इलाज जारी है और उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। ​अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया "घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई थी। घायल किशोरी को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है जहाँ उसकी हालत अब सामान्य है। पुलिस टीम द्वारा घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर गहनता से जाँच की जा रही है। तहरीर प्राप्त कर आगे की उचित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिलग्राम में 15 वर्षीय किशोरी पर चाकू से हमला, मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर छप्पर में सो रही किशोरी पर अज्ञात हमलावर ने किया वार, पुलिस जांच में जुटी हरदोई बिलग्राम में घर में सो रही 15 वर्षीय किशोरी पर चाकू से हमला, मचा हड़कंप गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर, पुलिस ने शुरू की जांच
    1
    बिलग्राम में 15 वर्षीय किशोरी पर चाकू से हमला, मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर
छप्पर में सो रही किशोरी पर अज्ञात हमलावर ने किया वार, पुलिस जांच में जुटी
हरदोई बिलग्राम में घर में सो रही 15 वर्षीय किशोरी पर चाकू से हमला, मचा हड़कंप
गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर, पुलिस ने शुरू की जांच
    user_ज्ञानेश मिश्रा
    ज्ञानेश मिश्रा
    Traditional Storyteller हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाहाबाद में लाखों की इंटरलॉकिंग सड़क की गुणवत्ता पर सवाल बरसात ने खोल दी पोल शाहाबाद में लाखों की इंटरलॉकिंग सड़क की गुणवत्ता पर सवाल बरसात ने खोल दे पोल एंकर: हरदोई के शाहाबाद नगर पालिका परिषद में विकास कार्यों की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में है। नगर के मोहल्ला महुआटोला में लाखों रुपये की लागत से बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क पहली ही बरसात में अपनी बदहाली बयां कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई, जिसका नतीजा यह है कि सड़क कई जगह धंस गई है और इंटरलॉकिंग ईंटें उखड़ने लगी हैं। । मोहल्ला महुआटोला में डॉ. लईक के यहां से भुनंदा धर्मकांटा तक नगर पालिका परिषद द्वारा लाखों रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया था। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। पहली ही बरसात में सड़क की परत उखड़ने लगी, कई स्थानों पर इंटरलॉकिंग धंस गई और जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया और तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया गया। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार होता तो सड़क इतनी जल्दी खराब नहीं होती। बरसात ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी है।स्लग: शाहाबाद में लाखों की इंटरलॉकिंग सड़क की गुणवत्ता पर सवाल एंकर: हरदोई के शाहाबाद नगर पालिका परिषद में विकास कार्यों की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में है। नगर के मोहल्ला महुआटोला में लाखों रुपये की लागत से बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क पहली ही बरसात में अपनी बदहाली बयां कर रही है। सूत्रों की माने तो स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई, जिसका नतीजा यह है कि सड़क कई जगह धंस गई है और इंटरलॉकिंग ईंटें उखड़ने लगी हैं। । मोहल्ला महुआटोला में डॉ. लईक के यहां से भुनंदा धर्मकांटा तक नगर पालिका परिषद द्वारा लाखों रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया था। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। पहली ही बरसात में सड़क की परत उखड़ने लगी, कई स्थानों पर इंटरलॉकिंग धंस गई और जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया और तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया गया। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार होता तो सड़क इतनी जल्दी खराब नहीं होती। बरसात ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी है। #शाहाबादनगरपालिका #शाहाबादफेसबुकवायरल #sdmशाहाबाद #ईओशाहाबादहरदोई
    3
    शाहाबाद में लाखों की इंटरलॉकिंग सड़क की गुणवत्ता पर सवाल बरसात ने खोल दी पोल
शाहाबाद में लाखों की इंटरलॉकिंग सड़क की गुणवत्ता पर सवाल बरसात ने खोल दे पोल
एंकर: हरदोई के शाहाबाद नगर पालिका परिषद में विकास कार्यों की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में है। नगर के मोहल्ला महुआटोला में लाखों रुपये की लागत से बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क पहली ही बरसात में अपनी बदहाली बयां कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई, जिसका नतीजा यह है कि सड़क कई जगह धंस गई है और इंटरलॉकिंग ईंटें उखड़ने लगी हैं।
।
मोहल्ला महुआटोला में डॉ. लईक के यहां से भुनंदा धर्मकांटा तक नगर पालिका परिषद द्वारा लाखों रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया था। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। पहली ही बरसात में सड़क की परत उखड़ने लगी, कई स्थानों पर इंटरलॉकिंग धंस गई और जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। इससे राहगीरों और  स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया और तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया गया। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार होता तो सड़क इतनी जल्दी खराब नहीं होती। बरसात ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी है।स्लग: शाहाबाद में लाखों की इंटरलॉकिंग सड़क की गुणवत्ता पर सवाल
एंकर: हरदोई के शाहाबाद नगर पालिका परिषद में विकास कार्यों की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में है। नगर के मोहल्ला महुआटोला में लाखों रुपये की लागत से बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क पहली ही बरसात में अपनी बदहाली बयां कर रही है। 
सूत्रों की माने तो स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई, जिसका नतीजा यह है कि सड़क कई जगह धंस गई है और इंटरलॉकिंग ईंटें उखड़ने लगी हैं।
।
मोहल्ला महुआटोला में डॉ. लईक के यहां से भुनंदा धर्मकांटा तक नगर पालिका परिषद द्वारा लाखों रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया था। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। पहली ही बरसात में सड़क की परत उखड़ने लगी, कई स्थानों पर इंटरलॉकिंग धंस गई और जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। इससे राहगीरों और  स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया और तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया गया। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार होता तो सड़क इतनी जल्दी खराब नहीं होती। बरसात ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी है।
#शाहाबादनगरपालिका
#शाहाबादफेसबुकवायरल
#sdmशाहाबाद 
#ईओशाहाबादहरदोई
    user_रजनीश शर्मा हरदोई
    रजनीश शर्मा हरदोई
    Video Creator हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हरदोई जिले के सुन्नी धाम में आज सुबह भोले बाबा के दिव्य दर्शन 🔱 श्रावण मास का पावन बुधवार, सुन्नी धाम से दिव्य शिव दर्शन 🔱 🕉️ श्रावण मास के पावन बुधवार पर हरदोई जनपद के सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में भगवान भूतभावन भोलेनाथ के दिव्य श्रृंगार को देखकर जीवन में सुख, समृद्धि तथा नई ऊर्जा प्राप्त होती है। ✨
    2
    हरदोई जिले के सुन्नी धाम में आज सुबह भोले बाबा के दिव्य दर्शन 
🔱 श्रावण मास का पावन बुधवार, सुन्नी धाम से दिव्य शिव दर्शन 🔱
🕉️ श्रावण मास के पावन बुधवार पर हरदोई जनपद के सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में भगवान भूतभावन भोलेनाथ के दिव्य श्रृंगार  को देखकर जीवन में सुख, समृद्धि तथा नई ऊर्जा प्राप्त होती है। ✨
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कच्चा रोड है हमारे गांव bandaniya से इच्छानापुर मार्ग जो कोई प्रधान जिलापंचायत कोई नहीं सुन रहा है आने जाने ने बहुत दिक्कत होती है 5-6 मकानों को बहुत ज्यादा तकलीफ होती है को ई नहीं सुन रहा है ग्राम पंचायत म्योनी का गांव bandaniya का माबीला है प्रधान सुनीता देवी मौजूदा पद पर है सुनती नहीं है
    2
    कच्चा रोड है 
हमारे गांव bandaniya से इच्छानापुर  मार्ग जो कोई प्रधान जिलापंचायत कोई नहीं सुन रहा है आने जाने ने बहुत दिक्कत होती है  5-6 मकानों को बहुत ज्यादा तकलीफ होती है को ई नहीं सुन रहा है ग्राम पंचायत म्योनी    का गांव bandaniya का माबीला है प्रधान सुनीता देवी  मौजूदा पद पर है सुनती नहीं है
    user_रोहित कुमार गौतम
    रोहित कुमार गौतम
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • एलपीजी गैस ट्रक से भिड़ा कंटेनर, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा एलपीजी गैस ट्रक से भिड़ा कंटेनर, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा गर्रा पुल से गढ़िया-नकटौरा तक सुरक्षा इंतजाम नदारद, एक सप्ताह में दूसरा बड़ा हादसा चेतावनी बोर्ड और क्रैश बैरियर तक नहीं संवाद सूत्र जागरण लोनार।।हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर गर्रा नदी पुल के आगे गढ़िया-नकटौरा के समीप मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सवायजपुर की ओर से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर ने सामने से हरदोई की ओर से जा रहे एलपीजी गैस ट्रक में भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गैस ट्रक का चालक साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और डीजल टैंक फटने से करीब 300 लीटर डीजल वहे गया। यदि ट्रक गैस से भरा होता तो दुर्घटना भयावह रूप ले सकती थी। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। गैस ट्रक चालक अप्पू पुत्र केदारराम, निवासी बिहार, ने बताया कि वह नेपाल सीमा स्थित सुनौली से एलपीजी गैस खाली कर मथुरा जा रहे थे। सुबह करीब 4:30 बजे वह अपनी साइड में चल रहे थे, तभी सामने से आए अनियंत्रित कंटेनर ने उनकी ओर आकर जोरदार टक्कर मार दी। जैसे तैसे ट्रक नियंत्रित किया और बड़ा हादसा टल गया। चालक सुरक्षित है, हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने क्षतिग्रस्त कंटेनर को हटवाकर यातायात बहाल कराया। (1)- बताते चलें जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां गर्रा नदी पुल से गढ़िया-नकटौरा तक दो अत्यंत खतरनाक मोड़ हैं। सड़क के दोनों ओर गहरी खाइयां और तालाब हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर न चेतावनी संकेतक हैं, न रिफ्लेक्टर और न ही क्रैश बैरियर। ऐसे में तेज गति से आने वाले वाहनों के लिए यह मार्ग लगातार दुर्घटना का कारण बन रहा है। (2)एक सप्ताह में दूसरा बड़ा हादसा, फिर भी नहीं चेता विभाग स्थानीय लोगों के अनुसार 27 जुलाई को इसी स्थान के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरे तालाब में जा गिरा था। उसे चार क्रेनों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। उस हादसे में पास के मकान में सो रहे रायबहादुर राजपूत और उनके मवेशी बाल-बाल बच गए थे। (3)ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इसी मोड़ पर पूर्व में कई लोगों की जान जा चुकी है। बाइक दुर्घटना में एक महिला की मौत, रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत तथा पाली क्षेत्र के एक चिकित्सक के पुत्र की कार खाई में गिरने से हुई मृत्यु जैसी कई घटनाएं इस मार्ग की भयावह स्थिति की गवाही देती हैं। इसके बाद भी कोई इन्तजाम नहीं किए गए।जब यह स्थान लगातार दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ है, तो अब तक क्रैश बैरियर क्यों नहीं लगाए गए। स्थानीय लोग में भोले शुक्ला ग्राम प्रधान,राजू शुक्ला, लालजी बाजपेयी, रामजी,पुरुसतम नारायण शुक्ल,नहीम, रमलू आदि ने प्रशासन से मांग की है कि इस दुर्घटना संभावित क्षेत्र में तत्काल क्रैश बैरियर, संकेतक, रिफ्लेक्टर, स्पीड कंट्रोल उपाय और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं कराई जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। सड़क सुरक्षा के इन्तजामात न होने से दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ा सकती है और ऐसे स्थानों पर सुधार की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।
    4
    एलपीजी गैस ट्रक से भिड़ा कंटेनर, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

एलपीजी गैस ट्रक से भिड़ा कंटेनर, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
गर्रा पुल से गढ़िया-नकटौरा तक सुरक्षा इंतजाम नदारद, एक सप्ताह में दूसरा बड़ा हादसा चेतावनी बोर्ड और क्रैश बैरियर तक नहीं
संवाद सूत्र जागरण लोनार।।हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर गर्रा नदी पुल के आगे गढ़िया-नकटौरा के समीप मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सवायजपुर की ओर से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर ने सामने से हरदोई की ओर से जा रहे एलपीजी गैस ट्रक में भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गैस ट्रक का चालक साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और डीजल टैंक फटने से करीब 300 लीटर डीजल वहे गया। यदि ट्रक गैस से भरा होता तो दुर्घटना भयावह रूप ले सकती थी। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।
गैस ट्रक चालक अप्पू पुत्र केदारराम, निवासी बिहार, ने बताया कि वह नेपाल सीमा स्थित सुनौली से एलपीजी गैस खाली कर मथुरा जा रहे थे। सुबह करीब 4:30 बजे वह अपनी साइड में चल रहे थे, तभी सामने से आए अनियंत्रित कंटेनर ने उनकी ओर आकर जोरदार टक्कर मार दी। जैसे तैसे ट्रक नियंत्रित किया और बड़ा हादसा टल गया। चालक सुरक्षित है, हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने क्षतिग्रस्त कंटेनर को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
(1)- बताते चलें जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां गर्रा नदी पुल से गढ़िया-नकटौरा तक दो अत्यंत खतरनाक मोड़ हैं। सड़क के दोनों ओर गहरी खाइयां और तालाब हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर न चेतावनी संकेतक हैं, न रिफ्लेक्टर और न ही क्रैश बैरियर। ऐसे में तेज गति से आने वाले वाहनों के लिए यह मार्ग लगातार दुर्घटना का कारण बन रहा है।
(2)एक सप्ताह में दूसरा बड़ा हादसा, फिर भी नहीं चेता विभाग स्थानीय लोगों के अनुसार 27 जुलाई को इसी स्थान के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरे तालाब में जा गिरा था। उसे चार क्रेनों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। उस हादसे में पास के मकान में सो रहे रायबहादुर राजपूत और उनके मवेशी बाल-बाल बच गए थे।
(3)ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इसी मोड़ पर पूर्व में कई लोगों की जान जा चुकी है। बाइक दुर्घटना में एक महिला की मौत, रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत तथा पाली क्षेत्र के एक चिकित्सक के पुत्र की कार खाई में गिरने से हुई मृत्यु जैसी कई घटनाएं इस मार्ग की भयावह स्थिति की गवाही देती हैं। इसके बाद भी कोई इन्तजाम नहीं किए गए।जब यह स्थान लगातार दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ है, तो अब तक क्रैश बैरियर क्यों नहीं लगाए गए।
स्थानीय लोग में भोले शुक्ला ग्राम प्रधान,राजू शुक्ला, लालजी बाजपेयी, रामजी,पुरुसतम नारायण शुक्ल,नहीम, रमलू आदि ने प्रशासन से मांग की है कि इस दुर्घटना संभावित क्षेत्र में तत्काल क्रैश बैरियर, संकेतक, रिफ्लेक्टर, स्पीड कंट्रोल उपाय और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं कराई जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। सड़क सुरक्षा के इन्तजामात न होने से दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ा सकती है और ऐसे स्थानों पर सुधार की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।
    user_शिव शर्मा (रवि) पत्रकार
    शिव शर्मा (रवि) पत्रकार
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सवायजपुर में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, पति और ससुर गिरफ्तार; दहेज हत्या का मामला दर्ज #हरदोई। सवायजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सवायजपुर में 33 वर्षीय महिला सुहासिनी (पत्नी अभिजीत शर्मा) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचायतनामा की नियमानुसार कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। ​मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर सवायजपुर थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति अभिजीत शर्मा और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है। ​अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) मार्तण्ड प्रकाश सिंह के अनुसार "सोमवार को सवायजपुर थाने पर महिला की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर पति व ससुर को हिरासत में ले लिया गया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।"
    1
    सवायजपुर में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, पति और ससुर गिरफ्तार; दहेज हत्या का मामला दर्ज
#हरदोई। सवायजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सवायजपुर में 33 वर्षीय महिला सुहासिनी (पत्नी अभिजीत शर्मा) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचायतनामा की नियमानुसार कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
​मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर सवायजपुर थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति अभिजीत शर्मा और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।
​अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) मार्तण्ड प्रकाश सिंह के अनुसार "सोमवार को सवायजपुर थाने पर महिला की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर पति व ससुर को हिरासत में ले लिया गया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।"
    user_प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हरदोई में सोती हुई 15 वर्षीय किशोरी पर चाकू से हमला, हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर #​हरदोई। थाना बिलग्राम क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिरनी में 4/5 अगस्त की मध्य रात्रि एक दुस्साहसिक घटना सामने आई है, जहाँ अपने घर के छप्पर में सो रही एक 15 वर्षीय किशोरी पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना रात में ही डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। ​सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और घायल किशोरी को आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलग्राम भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने किशोरी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। फिलहाल मेडिकल कॉलेज लखनऊ में किशोरी का इलाज जारी है और उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। ​अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया "घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई थी। घायल किशोरी को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है जहाँ उसकी हालत अब सामान्य है। पुलिस टीम द्वारा घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर गहनता से जाँच की जा रही है। तहरीर प्राप्त कर आगे की उचित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"
    1
    हरदोई में सोती हुई 15 वर्षीय किशोरी पर चाकू से हमला, हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर
#​हरदोई। थाना बिलग्राम क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिरनी में 4/5 अगस्त की मध्य रात्रि एक दुस्साहसिक घटना सामने आई है, जहाँ अपने घर के छप्पर में सो रही एक 15 वर्षीय किशोरी पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना रात में ही डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई।
​सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और घायल किशोरी को आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलग्राम भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने किशोरी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। फिलहाल मेडिकल कॉलेज लखनऊ में किशोरी का इलाज जारी है और उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
​अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया "घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई थी। घायल किशोरी को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है जहाँ उसकी हालत अब सामान्य है। पुलिस टीम द्वारा घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर गहनता से जाँच की जा रही है। तहरीर प्राप्त कर आगे की उचित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"
    user_प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.