Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्कूल की बस में अचानक निकला धुआं मची अफरातफरी, बच्चे बाल बाल बचे कानपुर घाटमपुर के मुगल रोड पर एक स्कूल की बस में अचानक धुआं निकलने लगा । सब बच्चे उतरकर नीचे आये। बड़ा हादसा होते बचा
Jagram singh
स्कूल की बस में अचानक निकला धुआं मची अफरातफरी, बच्चे बाल बाल बचे कानपुर घाटमपुर के मुगल रोड पर एक स्कूल की बस में अचानक धुआं निकलने लगा । सब बच्चे उतरकर नीचे आये। बड़ा हादसा होते बचा
More news from Kanpur Nagar and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित घाटमपुर सीएचसी में एक महिला को बच्चा चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है। पकड़ी गई महिला ने फर्जी नाम-पता बताया, जिससे बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।1
- हमीरपुर के सुमेरपुर ब्लॉक की बांकी ग्राम पंचायत में नालियां बजबजा रही हैं, जिससे गंदा पानी रास्तों पर फैल रहा है। ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियों का खतरा सता रहा है और वे जिम्मेदार अधिकारियों की उपेक्षा से परेशान हैं। कई शिकायतों के बावजूद, ग्राम प्रधान का कहना है कि धनराशि मिलने पर ही समस्या का समाधान होगा।3
- ताज़ा खबर: ईरान के शांति प्रस्ताव को ठुकराने के बाद अमेरिका ने जिब्राल्टर में परमाणु पनडुब्बी तैनात की1
- कानपुर के कल्याणपुर में निजी अस्पताल में युवक की मौत के बाद बवाल। परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाकर किया हंगामा। जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद जी कानपुर के कल्याणपुर में निजी अस्पताल में युवक की मौत के बाद बवाल। परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाकर किया हंगामा। समझाने पहुंची पुलिस से मारपीट, चौकी इंचार्ज का बिल्ला नोचा। महिला दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल। #kanpur1
- कानपुर आज दिनांक 11.05.2026 को थाना कल्याणपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति, जो मूलतः जनपद कन्नौज के निवासी थे, यहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। परिजनों द्वारा उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया गया। इस संबंध में परिजनों से कहा गया कि वे प्रार्थना पत्र/तहरीर दें, जिस पर मा० सर्वोच्च न्यायालय की गाइडलाइन का पालन करते हुए विधिक कार्यवाही की जाएगी।इसी दौरान परिजनों के मध्य शव का पोस्टमार्टम कराने के सम्बन्ध में आपसी विवाद उत्पन्न हो गया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजे जाने का विरोध किया गया। तत्पश्चात पुलिस के समझाने के उपरान्त शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया गया है।पुलिस द्वारा परिजनों को समझाने-बुझाने के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता किए जाने की बात संज्ञान में आई है, जिसके संबंध में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *बाइट- एसीपी कल्यानपुर, श्री आशुतोष सिंह*1
- काशीराम कालोनी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए कि लगाई चपत1
- नौबस्ता थाना क्षेत्र में खुलेआम जुए का खेल! पुलिस को पता नहीं कानपुर नगर के थाना उत्तर प्रदेश पुलिस अंतर्गत नौबस्ता क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यशोदा नगर चौराहे से दाहिनी ओर स्थित देशी शराब ठेके से मात्र दस कदम की दूरी पर देर रात तक खुलेआम लाखों रुपये का जुआ खेले जाने की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोजाना यहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर जुए के फड़ सजाते हैं, लेकिन जिम्मेदारों को इसकी भनक तक नहीं लगती। सबसे बड़ी बात यह है कि यह पूरा मामला चौकी बसन्त बिहार और सड़क के उस पार स्थित चौकी विराट नगर क्षेत्र के बीच का बताया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों में चर्चा है कि बसन्त बिहार चौकी प्रभारी नितिन और विराट नगर चौकी प्रभारी सुशील कुमार की नाक के नीचे यह खेल लगातार चल रहा है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतनी भीड़, शोर-शराबा और लाखों के लेनदेन के बावजूद पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? सूत्रों की मानें तो शाम ढलते ही यहां जुआरियों की महफिल सज जाती है और देर रात तक पैसों की बाजियां लगती हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और युवा वर्ग भी इस गलत धंधे की ओर आकर्षित हो रहा है। लोगों ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और अवैध गतिविधियों पर रोक लग सके।1
- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंदगी और अव्यवस्था का शिकार है, जहाँ दवाएं कूड़े के ढेर में मिली हैं और कोई डॉक्टर नहीं है। ग्रामीणों द्वारा वीडियो वायरल करने के बाद योगी सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।1
- स्थान: भोपाल, मध्य प्रदेश "जय श्री राम का नारा लगाओ!" VHP-बजरंग दल के सदस्यों ने, ब्रजेंद्र प्रजापति और रोहित सिंह की अगुवाई में, एक इंटरफेथ जोड़े के होटल के कमरे पर छापा मारा और "लव जिहाद" के आरोपों पर 27 वर्षीय आरिफ खान के साथ बेरहमी से मारपीट की। हमलावरों ने उस पर थूका, उस पर गोबर और स्याही पोती, उसे जबरन "जय श्री राम" का नारा लगाने के लिए मजबूर किया, और उसे पूरे शहर में घुमाया। होटल और बाज़ार में भीड़ होने के बावजूद, पुलिस ने कोई दखल नहीं दिया। इस अफरा-तफरी के बीच, महिला ने किसी भी तरह के ज़ोर-ज़बरदस्ती, दुर्व्यवहार या गलत काम से इनकार करते हुए कहा कि वह उस युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी।1