Shuru
Apke Nagar Ki App…
हसपुरा औरंगाबाद पचरुखिया बाजार स्थित माले कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया हसपुरा प्रखंड के पचरुखिया बाजार स्थित भाकपा माले कार्यालय में पार्टी के 57वां स्थापना दिवस मनाया गया
Prem Singh
हसपुरा औरंगाबाद पचरुखिया बाजार स्थित माले कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया हसपुरा प्रखंड के पचरुखिया बाजार स्थित भाकपा माले कार्यालय में पार्टी के 57वां स्थापना दिवस मनाया गया
More news from बिहार and nearby areas
- हसपुरा प्रखंड के पचरुखिया बाजार स्थित भाकपा माले कार्यालय में पार्टी के 57वां स्थापना दिवस मनाया गया1
- Post by Abhinash kumar1
- Assembly of God School of Education, Sakri के विद्यालय परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अमन कुमार (97.6%) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अमन कुमार की इस उपलब्धि ने विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इसके अतिरिक्त नारायण कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, पुष्कर कुमार आर्यन, हर्षित राज, सुजल आनंद और भारत कुमार को भी उनके उत्कृष्ट परिणाम के लिए सम्मानित किया गया। छात्राओं में आस्था कुमारी, निशु कुमारी, शिवानी कुमारी और रिया कुमारी ने भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। साथ ही अंकित कुमार और आयुष रंजन को भी उनके सराहनीय प्रयासों के लिए पुरस्कृत किया गया। समारोह के दौरान सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोमेंटो प्रदान किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को शॉल देकर सम्मानित किया गया, ताकि उनके सहयोग और मार्गदर्शन को भी मान्यता दी जा सके। कार्यक्रम में निदेशक अशोक कुमार द्वारा सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के पिछले 15 वर्षों के उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस दौरान विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने आईआईटी, नीट सहित विभिन्न प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। कई छात्र आगे चलकर इंजीनियर, डॉक्टर, वकील और न्यायाधीश जैसे प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि विद्यालय का भी नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह परंपरा आज भी जारी है और वर्तमान छात्र भी उसी मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं। मैनेजर मैडम रंजना कुमारी ने सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहने और नए लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार ने इस अवसर पर सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कर्तव्यनिष्ठा, लगन, अनुशासन और ईमानदारी के कारण ही छात्र इस प्रकार की सफलता प्राप्त कर सके हैं। प्राचार्य ने यह भी कहा कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अनुशासन और परिश्रम को जीवन का मूल मंत्र बनाने की सलाह दी। समारोह का वातावरण उत्साह और गर्व से भरा हुआ था। अंत में सभी ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- कोंच प्रखंड सभागार में जनगणना हेतु प्रगणकों व सुपरवाइजरों का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न कोंच प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को आगामी जनगणना की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के 11वें दिन, चौथी टीम को उनके दूसरे चरण का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण सत्र का संचालन मास्टर ट्रेनर रामजय सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने प्रगणकों और सुपरवाइजरों को डिजिटल डेटा एंट्री, नजरिया नक्शा तैयार करने और परिवार सूचीकरण के तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जानकारी दी। ट्रेनर ने जोर देकर कहा कि गणना के दौरान शुद्धता और स्पष्टता अनिवार्य है, ताकि सरकार के पास सटीक आंकड़े पहुंच सकें।इस अवसर पर बीडीओ विपुल भारद्वाज ने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण में सिखाई गई बातों का क्षेत्र में अक्षरशः पालन करें। उन्होंने बताया कि इस अभियान की सफलता पूरी तरह से प्रगणकों की कार्यकुशलता पर निर्भर करती है। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य रूप से प्रगणक प्रमोद कुमार, विष्णु कुमार, कीर्ति रावत, प्रज्योति मंडल, मनोज कुमार निराला, अमरजित पासवान, गौरव कुमार, मो. जुनेद आलम और किरण सक्सेना सहित कई अन्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने अपनी शंकाओं का समाधान किया और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।1
- ग्राम बाजना भागवत महापुराण एवं झांकियों सहित निकली विशाल शोभायात्रा1
- रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के बैनर तले विभिन्न वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। माले नेता अशोक बैठा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जिले के महादलित बस्तियों की स्थिति बेहद दयनीय है, जहां पेयजल समेत बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सांसद और विधायक निधि की राशि का उपयोग मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों में किया जा रहा है, जबकि गांवों के महादलित टोला उपेक्षित हैं। उन्होंने मांग की कि जनप्रतिनिधियों की निधि का समुचित उपयोग महादलित बस्तियों के विकास में किया जाए। विरोध प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों का जाम लग गया। जाम में फंसे लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे। कलेक्ट्रेट गेट पर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही।4
- ग्राम धरहरा पूर्वी रोड जोकि 10 लाख कुछ रुपया में पास हुआ था तथा अभी तक हम लोग का गली बन नहीं पा रहा है जो की ग्राम पंचायत के नेतृत्व में यह यह जिम्मेदारी दिया जाता है जो कि अभी तक पूरा नहीं किया गया है यह है अपना बिहार जो होना चाहिए वह होता नहीं जो नहीं होना चाहिए वह होता है धन्यवाद...1
- गृ्!म डकरा पोस्ट इवृहिमृपुर थाना कुरथा जिला अरवल चनेश़वर पासवान को विजय पासवान और विजय पासवान का वेटा मिरृतुजय कुमार पिसतौल लेकर के मारने के लिय धमकी देता हौ और कहता की सको मडर करढुगा जोकि चनेशवर पासवान कि पतनि को मार के सिना का हड्डी तोड़ दिया है और हमारे कुरथा थाना के अधिकारि अभी तक कुछ भि नहीं किये है जो कि कुरथा थाना के अधिकारि पैशा खाकर कहता है कि शौलव कर लो1