Shuru
Apke Nagar Ki App…
जावाल श्री श्री 1008 राम गिरिजा महाराज अग्नि परीक्षा का प्रथम दिन
REPORTER RJ24
जावाल श्री श्री 1008 राम गिरिजा महाराज अग्नि परीक्षा का प्रथम दिन
More news from राजस्थान and nearby areas
- जावाल श्री श्री 1008 राम गिरिजा महाराज अग्नि परीक्षा का प्रथम दिन1
- सुमेरपुर विधायक ओर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने महिला विधेयक को लेकर बातचीत में कहा कि यह विधेयक महिलाओं के लिए राजनीति में नए अवसर खोलने वाला साबित होगा।1
- आबूरोड के न्यू अंबिका कॉलोनी महावीर टॉकीज के पास चल रही रामलीला का दसवें दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के राजतिलक के साथ रामलीला संपन्न हुई। काशी बनारस से आये रामलीला मण्डल के सचिव मकरनाथ चौरसिया ने बताया दसवे दिन की रामलीला में सर्वप्रथम कुंभकरण और मेघनाथ वध हुआ तत्पश्चात रावण वध हुआ। अधर्म पर धर्म की विजय हुई। रावण का वध होते ही जय श्री राम के नारो से पंडाल गूंज उठा। प्रभु श्री रामचंद्र जी अपने 14 वर्ष के वनवास को पूर्ण करते हुए अयोध्या को वापस आए। आबूरोड़ के वरिष्ठ जनों एवं नगर वासियों ने स्वयं भगवान का राजतिलक अपने हाथों से किया। रामलीला देखने के लिए रामलीला पंडाल में जन सैलाब उमड़ा पड़ा एव काशी के 25 कलाकारों का आभार प्रकट करते हुए कहा की बहुत ही अद्भुत मंचन किया जिसे देख दर्शक बहुत ही प्रसन्न हुए और उनके मन में भावना जागृत हुई की ऐसी रामलीलाओं का मंचन नगर में हर 2 से 4 सालों में होनी चाहिए क्योंकि यह कला एवं संस्कृति विलुप्त होती जा रही है इस इस प्रकार से निरंतर जीवन पर रखना बहुत आवश्यक है। भूपेन्द्र सम्बरिया ने बताया रामलीला मण्डल द्वारा हनुमान चालीसा का वितरण एवं सामूहिक पाठ का विशाल आयोजन भी हुआ। रामलीला से बच्चों में संस्कार स्थापित होते हैं एवं समापन पर भगवान श्री रामचंद्र जी की राजतिलक में प्रसाद भी वितरण किया गया। रामलीला के मंचन को सफल बनाने हेतु अशोक मालवीया, अनिल मालवीया, भूपेन्द्र सम्बरिया, राधेश्याम शाक्य, डॉ एमपी बंसल, नरेश त्रिवेदी, रमेश अग्रवाल, केके अग्रवाल, दिलीप सोनी, मदनसिंह कोली, सुमिता सांखला, सुनीता सम्बरिया, सुनीता श्रीवास्तव, मकरनाथ चौरासिया रामलीला मण्डल के सदस्यों ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।3
- आबू रोड- रेलवे स्टेशन परिसर में बिना स्टेशन अधीक्षक और उच्च अधिकारियों की अनुमति के टेंट लगाए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार किसी सत्ताधारी पार्टी के नेता के संभावित आगमन को लेकर यह टेंट लगाया गया, लेकिन इसकी आधिकारिक स्वीकृति नहीं ली गई। स्टेशन अधीक्षक ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और न ही उन्होंने कोई अनुमति दी है। रेलवे परिसर में इस तरह का अतिक्रमण सुरक्षा और नियमों पर सवाल खड़े करता है। अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर किसकी सहमति से यह टेंट लगाया गया। रिपोर्टर - रितिक सरगरा,आबूरोड1
- आज के समय में मानवता के लिए सबसे बड़ी मिसाल के वीडियो कायम करता है वीडियो वायरल है मगर बहुत बड़ा प्रेरणादायक है1
- जालौर गुरुवार को राजस्थान के राज्यपाल कारी भाई बागडे ने राजेंद्र नगर रोड स्थित जालौर नागरिक सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय का विधिवत्त पूजा अर्चना के साथ लोकार्पण किया गया इस दौरान जालौर नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहन पाराशर मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमानंद भट्ट सहित बैंक के पदाधिकारी मौजूद रहे2
- लखनऊ में भीषण आग, 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलीं, 30 सिलेंडर फटे लखनऊ के विकासनगर इलाके में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस दौरान करीब 30 गैस सिलेंडर फटने से हालात और भयावह हो गए। आग की लपटें लगभग 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं। घटना के बाद आसपास के करीब 20 मकानों को खाली कराया गया। दमकल विभाग की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम देर तक जारी रहा। सुरक्षा के लिहाज से इलाके की बिजली भी काट दी गई। हादसे में एक युवक ने दावा किया कि उसके 4 बच्चे जिंदा जल गए, जिससे इलाके में मातम का माहौल है। कई लोगों का सारा सामान जलकर राख हो गया और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लिया और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। वहीं बृजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है और पीड़ितों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है। #LucknowFire #Vikasnagar #FireAccident #UPNews #BreakingNews1
- सुमेरपुर उपखण्ड के जाखोड़ा गांव की प्रमुख समस्या को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार काे सुमेरपुर विधायक कार्यालय पहुंच राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत से मुलाकात की। इस दाैरान ग्रामीणाें ने मंत्री का स्वागत किया व जाखाेड़ा बस स्टैंड से बिलेश्वर महादेव मंदिर तक बने ग्रेवल सड़क की जगह पक्की सड़क स्वीकृत करवाने की मांग रखी। इस दौरान मंत्री ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि जाखोड़ा बस स्टैंड से बिलेश्वर महादेव मंदिर तक वर्तमान में ग्रेवल सड़क है, जो ग्राम आबादी से सटी हुई है। बारिश के दिनों में इस मार्ग पर पानी भराव की समस्या गंभीर हो जाती है। इससे आमजन व श्रद्धालुओं को भारी दिक्क्त का सामना करना पड़ता है। उन्हाेंने बताया कि उक्त मार्ग पर देवासियाें का वास में बारिश के दिनाें में भराव हाेता हैं। ऐसे में वहां हाेकर निकलना भी मुश्किल हाेता है। ग्रामीणाें ने उक्त मार्ग पर पक्की सड़क स्वीकृत करवाने की मांग की ताकि आवागमन सुगम हो सके और पानी भराव की समस्या से राहत मिले। ज्ञापन देने के दाैरान विधायक प्रतिनिधि इंद्रसिंह जाखोड़ा, निंबाराम, केसाराम, देवाराम, गेनाराम, वजाराम, पोसाराम, हिराराम, गणेशराम, हरीश, दलपत सहित ग्रामीण मौजूद रहे।2