logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर पालिका राजगढ़ को शहर कांग्रेस कमेटी की दो टूक चेतावनी! मुख्य बाजार की जर्जर सड़कों की मरम्मत 1 नवंबर तक कराएं, अन्यथा 2 नवंबर को शहर कांग्रेस कमेटी स्वयं सड़कों के गड्ढे भरेगी। राजगढ़ नगर के मुख्य बाजार की सड़कें आज बेहद जर्जर एवं खस्ताहाल स्थिति में हैं। सड़कों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें पानी और कीचड़ भरने से तालाब जैसी स्थिति बन गई है। इससे आम नागरिकों, व्यापारियों एवं राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बात यह है कि लगभग दो माह पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वयं आगे आकर सड़क के गड्ढे भरे गए थे, लेकिन नगर पालिका ने आज तक इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में गंभीरता नहीं दिखाई। सत्यनारायण मंदिर वाली सड़क पर जब शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कारपेट बिछाया गया, तब नगर पालिका ने नाक काटने से बचाते हुए हुए पैचवर्क का कार्य कराया। और यदि अभी भी कारपेट बिछाने से ही समस्या का निराकरण होता है तो शहर कांग्रेस कमेटी फिर से पूरे शहर में कारपेट बिछाने का काम करेगी हमारी स्पष्ट मांग है कि सब्जी बाजार सहित नगर के मुख्य मार्गों पर भी तत्काल पैचवर्क कराया जाए। शहर कांग्रेस कमेटी नगर पालिका से विनम्र आग्रह करती है कि 1 नवंबर 2026 तक सभी प्रमुख सड़कों के गड्ढे भरने एवं पैचवर्क का कार्य पूरा कराया जाए। यदि निर्धारित समय तक कार्य नहीं हुआ, तो 2 नवंबर को शहर कांग्रेस कमेटी स्वयं सड़क के गड्ढे भरने का कार्य करेगी।

2 hrs ago
user_लखन गुर्जर
लखन गुर्जर
Court reporter खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

नगर पालिका राजगढ़ को शहर कांग्रेस कमेटी की दो टूक चेतावनी! मुख्य बाजार की जर्जर सड़कों की मरम्मत 1 नवंबर तक कराएं, अन्यथा 2 नवंबर को शहर कांग्रेस कमेटी स्वयं सड़कों के गड्ढे भरेगी। राजगढ़ नगर के मुख्य बाजार की सड़कें आज बेहद जर्जर एवं खस्ताहाल स्थिति में हैं। सड़कों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें पानी और कीचड़ भरने से तालाब जैसी स्थिति बन गई है। इससे आम नागरिकों, व्यापारियों एवं राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बात यह है कि लगभग दो माह पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वयं आगे आकर सड़क के गड्ढे भरे गए थे, लेकिन नगर पालिका ने आज तक इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में गंभीरता नहीं दिखाई। सत्यनारायण मंदिर वाली सड़क पर जब शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कारपेट बिछाया गया, तब नगर पालिका ने नाक काटने से बचाते हुए हुए पैचवर्क का कार्य कराया। और यदि अभी भी कारपेट बिछाने से ही समस्या का निराकरण होता है तो शहर कांग्रेस कमेटी फिर से पूरे शहर में कारपेट बिछाने का काम करेगी हमारी स्पष्ट मांग है कि सब्जी बाजार सहित नगर के मुख्य मार्गों पर भी तत्काल पैचवर्क कराया जाए। शहर कांग्रेस कमेटी नगर पालिका से विनम्र आग्रह करती है कि 1 नवंबर 2026 तक सभी प्रमुख सड़कों के गड्ढे भरने एवं पैचवर्क का कार्य पूरा कराया जाए। यदि निर्धारित समय तक कार्य नहीं हुआ, तो 2 नवंबर को शहर कांग्रेस कमेटी स्वयं सड़क के गड्ढे भरने का कार्य करेगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नगर पालिका राजगढ़ को शहर कांग्रेस कमेटी की दो टूक चेतावनी! मुख्य बाजार की जर्जर सड़कों की मरम्मत 1 नवंबर तक कराएं, अन्यथा 2 नवंबर को शहर कांग्रेस कमेटी स्वयं सड़कों के गड्ढे भरेगी। राजगढ़ नगर के मुख्य बाजार की सड़कें आज बेहद जर्जर एवं खस्ताहाल स्थिति में हैं। सड़कों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें पानी और कीचड़ भरने से तालाब जैसी स्थिति बन गई है। इससे आम नागरिकों, व्यापारियों एवं राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बात यह है कि लगभग दो माह पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वयं आगे आकर सड़क के गड्ढे भरे गए थे, लेकिन नगर पालिका ने आज तक इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में गंभीरता नहीं दिखाई। सत्यनारायण मंदिर वाली सड़क पर जब शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कारपेट बिछाया गया, तब नगर पालिका ने नाक काटने से बचाते हुए हुए पैचवर्क का कार्य कराया। और यदि अभी भी कारपेट बिछाने से ही समस्या का निराकरण होता है तो शहर कांग्रेस कमेटी फिर से पूरे शहर में कारपेट बिछाने का काम करेगी हमारी स्पष्ट मांग है कि सब्जी बाजार सहित नगर के मुख्य मार्गों पर भी तत्काल पैचवर्क कराया जाए। शहर कांग्रेस कमेटी नगर पालिका से विनम्र आग्रह करती है कि 1 नवंबर 2026 तक सभी प्रमुख सड़कों के गड्ढे भरने एवं पैचवर्क का कार्य पूरा कराया जाए। यदि निर्धारित समय तक कार्य नहीं हुआ, तो 2 नवंबर को शहर कांग्रेस कमेटी स्वयं सड़क के गड्ढे भरने का कार्य करेगी।
    1
    नगर पालिका राजगढ़ को शहर कांग्रेस कमेटी की दो टूक चेतावनी!
मुख्य बाजार की जर्जर सड़कों की मरम्मत 1 नवंबर तक कराएं, अन्यथा 2 नवंबर को शहर कांग्रेस कमेटी स्वयं सड़कों के गड्ढे भरेगी।
राजगढ़ नगर के मुख्य बाजार की सड़कें आज बेहद जर्जर एवं खस्ताहाल स्थिति में हैं। सड़कों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें पानी और कीचड़ भरने से तालाब जैसी स्थिति बन गई है। इससे आम नागरिकों, व्यापारियों एवं राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
बात यह है कि लगभग दो माह पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वयं आगे आकर सड़क के गड्ढे भरे गए थे, लेकिन नगर पालिका ने आज तक इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में गंभीरता नहीं दिखाई।
सत्यनारायण मंदिर वाली सड़क पर जब शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कारपेट बिछाया गया, तब नगर पालिका ने नाक काटने से बचाते हुए  हुए पैचवर्क का कार्य कराया। 
और यदि अभी भी कारपेट बिछाने से ही समस्या का निराकरण होता है तो शहर कांग्रेस कमेटी फिर से पूरे शहर में कारपेट बिछाने का काम करेगी 
हमारी स्पष्ट मांग है कि सब्जी बाजार सहित नगर के मुख्य मार्गों पर भी तत्काल पैचवर्क कराया जाए।
शहर कांग्रेस कमेटी नगर पालिका से विनम्र आग्रह करती है कि 1 नवंबर 2026 तक सभी प्रमुख सड़कों के गड्ढे भरने एवं पैचवर्क का कार्य पूरा कराया जाए। यदि निर्धारित समय तक कार्य नहीं हुआ, तो 2 नवंबर को शहर कांग्रेस कमेटी स्वयं सड़क के गड्ढे भरने का कार्य करेगी।
    user_लखन गुर्जर
    लखन गुर्जर
    Court reporter खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नगर में धूमधाम से निकली टेसू की बारात, जीवंत हुई पुरानी परंपरा बीनागंज। नगर में ग्वाल समाज द्वारा पुरानी लोक परंपराओं को जीवंत करने की पहल के तहत सोमवार रात्रि टेसू की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई। पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोकगीतों के बीच निकली बारात ने नगर में उत्साह का माहौल बना दिया। पिछले चार दिनों से ग्वाल समाज के लोग नगर में घूम-घूमकर पारंपरिक लोकगीत गा रहे थे। इसके बाद सोमवार रात टेसू की बारात निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्वाल समाज के लोगों का कहना है कि आधुनिकता के दौर में पुरानी लोक परंपराएं और रीति-रिवाज धीरे-धीरे लुप्त होते जा रहे हैं। नई पीढ़ी इन परंपराओं से दूर होती जा रही थी। इसी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से टेसू की बारात निकालने की परंपरा को फिर से शुरू किया गया है। समाज की इस पहल ने लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत को संरक्षित करने का संदेश दिया।
    4
    नगर में धूमधाम से निकली टेसू की बारात, जीवंत हुई पुरानी परंपरा
बीनागंज। नगर में ग्वाल समाज द्वारा पुरानी लोक परंपराओं को जीवंत करने की पहल के तहत सोमवार रात्रि टेसू की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई। पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोकगीतों के बीच निकली बारात ने नगर में उत्साह का माहौल बना दिया।
पिछले चार दिनों से ग्वाल समाज के लोग नगर में घूम-घूमकर पारंपरिक लोकगीत गा रहे थे। इसके बाद सोमवार रात टेसू की बारात निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ग्वाल समाज के लोगों का कहना है कि आधुनिकता के दौर में पुरानी लोक परंपराएं और रीति-रिवाज धीरे-धीरे लुप्त होते जा रहे हैं। नई पीढ़ी इन परंपराओं से दूर होती जा रही थी। इसी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से टेसू की बारात निकालने की परंपरा को फिर से शुरू किया गया है।
समाज की इस पहल ने लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत को संरक्षित करने का संदेश दिया।
    user_Rinku vishwakarma
    Rinku vishwakarma
    Photographer चाचौरा, गुना, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • राकेश जायसवाल की अगुवाई में सरपंच संघ ने किया नवागत कलेक्टर का आत्मीय स्वागत *राष्ट्रीय सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष राकेश जायसवाल के नेतृत्व में नवागत कलेक्टर का स्वागत* । जिले के नवागत कलेक्टर डॉ. परीक्षित संजय राव झाड़े का राष्ट्रीय सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल के नेतृत्व में सरपंच संघ के पदाधिकारियों एवं सरपंच साथियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सरपंच संघ के सदस्यों ने कलेक्टर डॉ. झाड़े का सम्मान करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सरपंच संघ के पदाधिकारियों एवं सरपंच साथियों ने नवागत कलेक्टर से मुलाकात कर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, पंचायतों से जुड़े विषयों तथा जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। कलेक्टर के नए दायित्व संभालने पर सरपंच संघ ने उनका स्वागत करते हुए जिले के विकास एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सहयोग की भावना व्यक्त की। शीर्षक और अधिक प्रभावी बनाएं
    1
    राकेश जायसवाल की अगुवाई में सरपंच संघ ने किया नवागत कलेक्टर का आत्मीय स्वागत
*राष्ट्रीय सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष राकेश जायसवाल के नेतृत्व में नवागत कलेक्टर का स्वागत* ।
जिले के नवागत कलेक्टर डॉ. परीक्षित संजय राव झाड़े का राष्ट्रीय सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल के नेतृत्व में सरपंच संघ के पदाधिकारियों एवं सरपंच साथियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सरपंच संघ के सदस्यों ने कलेक्टर डॉ. झाड़े का सम्मान करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सरपंच संघ के पदाधिकारियों एवं सरपंच साथियों ने नवागत कलेक्टर से मुलाकात कर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, पंचायतों से जुड़े विषयों तथा जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। कलेक्टर के नए दायित्व संभालने पर सरपंच संघ ने उनका स्वागत करते हुए जिले के विकास एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सहयोग की भावना व्यक्त की।
शीर्षक और अधिक प्रभावी बनाएं
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सुसनेर में जाम से जनता बेहाल, जिम्मेदार अधिकारी मौन! आखिर कब जागेगा प्रशासन? दीपावली से पहले यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग सुसनेर, जिला आगर-मालवा। नगर में आए दिन लगने वाले जाम से आम जनता परेशान है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही। पांच पुलिया, पालिका बाजार, हाथी दरवाजा, स्टेट बैंक चौराहा, लोहार दरवाजा सहित प्रमुख मार्गों पर जाम आम समस्या बन गया है। विधायक प्रतिनिधि राणा चितरंजन सिंह ने दीपावली से पहले यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग उठाते हुए कहा कि अव्यवस्थित पार्किंग, चारपहिया वाहनों का प्रवेश और सड़कों पर घूमते मवेशियों के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। हाथी दरवाजे से रामद्वारा तक संकरे मार्ग पर स्थिति और गंभीर बनी रहती है। कई बार एंबुलेंस के जाम में फंसने से मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में भी बाधा उत्पन्न होती है। नगर में ट्रैफिक पुलिस और सिग्नल व्यवस्था की कमी के बीच लोग रोजाना जाम से जूझ रहे हैं। दीपावली पर बाजारों में भीड़ बढ़ने से समस्या और गंभीर होने की आशंका है। राणा चितरंजन सिंह ने प्रशासन से प्रमुख चौराहों पर यातायात कर्मियों की तैनाती, अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई और आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता सुनिश्चित करने की मांग की है। सवाल यही है—आखिर आम जनता को जाम से राहत कब मिलेगी? क्या प्रशासन किसी बड़ी परेशानी का इंतजार कर रहा है? नगरवासियों को अब आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर ठोस कार्रवाई चाहिए।
    1
    सुसनेर में जाम से जनता बेहाल, जिम्मेदार अधिकारी मौन!

आखिर कब जागेगा प्रशासन? दीपावली से पहले यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग

सुसनेर, जिला आगर-मालवा। नगर में आए दिन लगने वाले जाम से आम जनता परेशान है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही। पांच पुलिया, पालिका बाजार, हाथी दरवाजा, स्टेट बैंक चौराहा, लोहार दरवाजा सहित प्रमुख मार्गों पर जाम आम समस्या बन गया है।

विधायक प्रतिनिधि राणा चितरंजन सिंह ने दीपावली से पहले यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग उठाते हुए कहा कि अव्यवस्थित पार्किंग, चारपहिया वाहनों का प्रवेश और सड़कों पर घूमते मवेशियों के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

 हाथी दरवाजे से रामद्वारा तक संकरे मार्ग पर स्थिति और गंभीर बनी रहती है। कई बार एंबुलेंस के जाम में फंसने से मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में भी बाधा उत्पन्न होती है।

नगर में ट्रैफिक पुलिस और सिग्नल व्यवस्था की कमी के बीच लोग रोजाना जाम से जूझ रहे हैं। दीपावली पर बाजारों में भीड़ बढ़ने से समस्या और गंभीर होने की आशंका है।

राणा चितरंजन सिंह ने प्रशासन से प्रमुख चौराहों पर यातायात कर्मियों की तैनाती, अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई और आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता सुनिश्चित करने की मांग की है।

सवाल यही है—आखिर आम जनता को जाम से राहत कब मिलेगी? क्या प्रशासन किसी बड़ी परेशानी का इंतजार कर रहा है? नगरवासियों को अब आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर ठोस कार्रवाई चाहिए।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जिला संवाददाता डॉक्टर जगदीश मालवीय दैनिक सातवा संकल्प समाचार पत्र आगर मालवा मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद प्रसफुटन समितियाँ का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कर्यक्रम
    2
    जिला संवाददाता डॉक्टर जगदीश मालवीय दैनिक सातवा संकल्प समाचार पत्र आगर मालवा मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद  प्रसफुटन  समितियाँ का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कर्यक्रम
    user_Jagdish Malviya
    Jagdish Malviya
    Agar, Agar Malwa•
    1 hr ago
  • झालावाड _पंचायतीराज चुनाव 2026,जिले की चार पंचायत समिति क्षेत्र मे आज मतदान,पिडावा बकानी झालरापाटन खानपुर पंचायत समिति क्षेत्रो मे हो रहा मतदान,जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए हो रहा मतदान,सभी मतदान केंद्रो पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त । झालावाड़-जिले मे भी आज पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण में जिले की 16 जिला परिषद की सीटों सहित चार पंचायत समिति क्षेत्रो में पंचायत समिति सदस्यों के लिए सुबह से मतदान जारी है । इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही मतदान केंद्रो पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई है और लगातार मतदाता शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कर रहे हैं । गौरतलब है कि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के द्वितीय चरण के तहत जिले की पंचायत समिति बकानी, झालरापाटन, खानपुर एवं पिड़ावा क्षेत्रों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान हो रहा है ।इन क्षेत्रो में 4 लाख 82 हजार 802 मतदाता,जिप सदस्य व पंस सदस्य के लिए मतदान कर रहे है, इस दौरान जिले के 509 मतदान केंद्रो पर मतदान हो रहा है । सारे मामले मे जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला परिषद की 16 सीटो पर 34 प्रत्याशी चुनावी मैदान मे है । वहीं पंचायत समिति क्षेत्रो बकानी में 17 सीटों के लिए 37 प्रत्याशी,झालरापाटन में 21 सीटो पर 53 प्रत्याशी, खानपुर में 23 सीटो पर 59 प्रत्याशी, पिड़ावा में 29 सीटो पर 83 प्रत्याशी चुनावी मैदान मे है। सभी मतदान केंद्रो पर भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान के लिए मतदान दलों और सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं । वहीं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण में हो रहे मतदान के लिए जिले के सभी मतदान केंद्रो पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इस दौरान कानून व्यवस्था के लिए 9 एरिया और 64 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है । वहीं 20 पुलिस अधिकारी, 1715 पुलिस जवान, 509 होमगार्ड, 152 आरएसी और कोटा आईजी ऑफिस के 63 कर्मचारी भी तैनात किए गए है । वहीं मतदान केंद्रो पर मतदाताओं की सुविधा के लिए छाया पानी रैंप सहित व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई है । लगातार सभी मतदान केंद्रो पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी गश्त कर रही है । आज शाम 6 बजे तक मतदान केंद्रो पर मतदान जारी रहेगा ।
    4
    झालावाड _पंचायतीराज चुनाव 2026,जिले की चार पंचायत समिति क्षेत्र मे आज मतदान,पिडावा बकानी झालरापाटन खानपुर पंचायत समिति क्षेत्रो मे हो रहा मतदान,जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए हो रहा मतदान,सभी मतदान केंद्रो पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त  ।
झालावाड़-जिले मे भी आज पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण में जिले की 16 जिला परिषद की सीटों सहित चार पंचायत समिति क्षेत्रो में पंचायत समिति सदस्यों के लिए सुबह से मतदान जारी है । इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही मतदान केंद्रो पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई है और लगातार मतदाता शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कर रहे हैं ।
गौरतलब है कि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के द्वितीय चरण के तहत जिले की पंचायत समिति बकानी, झालरापाटन, खानपुर एवं पिड़ावा क्षेत्रों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान हो रहा है ।इन क्षेत्रो में 4 लाख 82 हजार 802 मतदाता,जिप सदस्य व पंस सदस्य के लिए  मतदान कर रहे है, इस दौरान जिले के 509 मतदान केंद्रो पर मतदान हो रहा है ।
सारे मामले मे जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला परिषद की 16 सीटो पर 34 प्रत्याशी चुनावी मैदान मे है । वहीं पंचायत समिति क्षेत्रो बकानी में 17 सीटों के लिए 37 प्रत्याशी,झालरापाटन में 21 सीटो पर 53 प्रत्याशी, खानपुर में 23 सीटो पर 59 प्रत्याशी,  पिड़ावा में 29 सीटो पर 83 प्रत्याशी  चुनावी मैदान मे है। सभी मतदान केंद्रो पर भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान के लिए मतदान दलों और सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं ।
वहीं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण में हो रहे मतदान के लिए जिले के सभी मतदान केंद्रो पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
इस दौरान कानून व्यवस्था के लिए 9 एरिया और 64 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है ।
वहीं 20 पुलिस अधिकारी, 1715 पुलिस जवान, 509 होमगार्ड, 152 आरएसी और कोटा आईजी ऑफिस के 63 कर्मचारी भी तैनात किए गए है ।
वहीं मतदान केंद्रो पर मतदाताओं की सुविधा के लिए छाया पानी रैंप सहित व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई है । 
लगातार सभी मतदान केंद्रो पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी गश्त कर रही है । आज शाम 6 बजे तक मतदान केंद्रो पर मतदान जारी रहेगा ।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • खंडवा में दिनदहाड़े नवविवाहिता का अपहरण? प्रेम विवाह के बाद मचा हड़कंप! | Khandwa News भिया! मध्यप्रदेश है, यहाँ सब संभव है! आखिर मध्यप्रदेश में कानून का खौफ कहाँ है? घोटाले, भ्रष्टाचार, सरकारी खरीद में कथित अनियमितताएँ, नगर निकायों पर उठते सवाल और बढ़ते अपराधों की खबरें जनता के सामने कई गंभीर सवाल खड़े करती हैं। इस विशेष रिपोर्ट में देखिए मध्यप्रदेश की कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार के आरोपों, महिला सुरक्षा और प्रशासनिक जवाबदेही पर बेबाक चर्चा। खंडवा में प्रेम विवाह के बाद नवविवाहिता को कथित रूप से घसीटकर ले जाने के मामले ने भी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और कानून के पालन पर सवाल खड़े किए हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, युवती को बरामद किया गया और उसने न्यायालय में अपने पति के साथ रहने की इच्छा जताई। क्या प्रदेश में कानून का खौफ कायम है? क्या भ्रष्टाचार के आरोपों पर निष्पक्ष जाँच होती है? महिलाओं की सुरक्षा और आम नागरिक के अधिकारों की जिम्मेदारी किसकी है? देखिए पूरी रिपोर्ट और जानिए व्यवस्था से जुड़े अहम सवाल। 📺 चैनल: BH STATE 36 NEWS 📰 खबरें: मध्यप्रदेश समाचार, इंदौर समाचार, खंडवा समाचार, क्राइम न्यूज़, भ्रष्टाचार और जनहित के मुद्दे। वीडियो पसंद आए तो Like करें, अपनी राय Comment में लिखें और ऐसी ही खबरों के लिए BH STATE 36 NEWS को Subscribe करें। ⚖️ अस्वीकरण: वीडियो में उठाए गए सवाल सार्वजनिक हित और समाचार विश्लेषण के उद्देश्य से हैं। किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना उद्देश्य नहीं है। आरोपों की पुष्टि संबंधित जाँच और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर ही की जानी चाहिए। #MadhyaPradeshNews #KhandwaNews #BHState36News
    1
    खंडवा में दिनदहाड़े नवविवाहिता का अपहरण? प्रेम विवाह के बाद मचा हड़कंप! | Khandwa News
भिया! मध्यप्रदेश है, यहाँ सब संभव है! आखिर मध्यप्रदेश में कानून का खौफ कहाँ है? घोटाले, भ्रष्टाचार, सरकारी खरीद में कथित अनियमितताएँ, नगर निकायों पर उठते सवाल और बढ़ते अपराधों की खबरें जनता के सामने कई गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
इस विशेष रिपोर्ट में देखिए मध्यप्रदेश की कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार के आरोपों, महिला सुरक्षा और प्रशासनिक जवाबदेही पर बेबाक चर्चा। खंडवा में प्रेम विवाह के बाद नवविवाहिता को कथित रूप से घसीटकर ले जाने के मामले ने भी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और कानून के पालन पर सवाल खड़े किए हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, युवती को बरामद किया गया और उसने न्यायालय में अपने पति के साथ रहने की इच्छा जताई।
क्या प्रदेश में कानून का खौफ कायम है? क्या भ्रष्टाचार के आरोपों पर निष्पक्ष जाँच होती है? महिलाओं की सुरक्षा और आम नागरिक के अधिकारों की जिम्मेदारी किसकी है?
देखिए पूरी रिपोर्ट और जानिए व्यवस्था से जुड़े अहम सवाल।
📺 चैनल: BH STATE 36 NEWS
📰 खबरें: मध्यप्रदेश समाचार, इंदौर समाचार, खंडवा समाचार, क्राइम न्यूज़, भ्रष्टाचार और जनहित के मुद्दे।
वीडियो पसंद आए तो Like करें, अपनी राय Comment में लिखें और ऐसी ही खबरों के लिए BH STATE 36 NEWS को Subscribe करें।
⚖️ अस्वीकरण: वीडियो में उठाए गए सवाल सार्वजनिक हित और समाचार विश्लेषण के उद्देश्य से हैं। किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना उद्देश्य नहीं है। आरोपों की पुष्टि संबंधित जाँच और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर ही की जानी चाहिए।
#MadhyaPradeshNews #KhandwaNews #BHState36News
    user_News Reporter
    News Reporter
    Property Consultant आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • महाराष्ट्रियन कॉलोनी की पहचान बनाए रखने की मांग। । राजगढ़। शहर की महाराष्ट्रियन कॉलोनी, जिसे मराठी समाज के वरिष्ठजनों ने करीब 35-40 वर्ष पहले बसाया था, की ऐतिहासिक पहचान बनाए रखने की मांग उठी है। भले ही कॉलोनी में 10-15 घर हैं, लेकिन इससे लोगों की भावनाएं और पूर्वजों की स्मृतियां जुड़ी हैं। कापसे सर, कुंठे सर और सतलकर आंटी सहित वरिष्ठजनों के अनुशासन एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए नागरिकों ने कहा कि कॉलोनी का नाम और पहचान कायम रहनी चाहिए। वहीं, महाराष्ट्रियन कॉलोनी और उद्भव नगर के नागरिक नाले की स्वच्छता, मार्ग की सुरक्षा और पौधों के संरक्षण के लिए मिलकर प्रयास कर रहे हैं। उद्देश्य बुजुर्गों के संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करना है।
    1
    महाराष्ट्रियन कॉलोनी की पहचान बनाए रखने की मांग।       ।           
राजगढ़। शहर की महाराष्ट्रियन कॉलोनी, जिसे मराठी समाज के वरिष्ठजनों ने करीब 35-40 वर्ष पहले बसाया था, की ऐतिहासिक पहचान बनाए रखने की मांग उठी है। भले ही कॉलोनी में 10-15 घर हैं, लेकिन इससे लोगों की भावनाएं और पूर्वजों की स्मृतियां जुड़ी हैं। कापसे सर, कुंठे सर और सतलकर आंटी सहित वरिष्ठजनों के अनुशासन एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए नागरिकों ने कहा कि कॉलोनी का नाम और पहचान कायम रहनी चाहिए। वहीं, महाराष्ट्रियन कॉलोनी और उद्भव नगर के नागरिक नाले की स्वच्छता, मार्ग की सुरक्षा और पौधों के संरक्षण के लिए मिलकर प्रयास कर रहे हैं। उद्देश्य बुजुर्गों के संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करना है।
    user_लखन गुर्जर
    लखन गुर्जर
    Court reporter खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.