Shuru
Apke Nagar Ki App…
अलवर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूल पहुंचे बच्चे सुरक्षित, #rajasthan #alwar_news
Etv9 national news
अलवर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूल पहुंचे बच्चे सुरक्षित, #rajasthan #alwar_news
More news from राजस्थान and nearby areas
- अलवर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूल पहुंचे बच्चे सुरक्षित, #rajasthan #alwar_news1
- पूरे गांव की सड़क खराब बड़े-बड़े गड्ढे निकलने में परेशानी1
- ग्रामीणों ने सड़क से अतिक्रमण हटाकर नालियां व ग्रेवल सड़क निर्माण की मांग उठाई हिण्डोली, बूंदी। ग्राम पंचायत धौवड़ा के ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी एवं पंचायत प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर हीरा का बाड़ा, लग्गा का चौपड़ा, काबरिया बाड़ा एवं कल्याणपुरा से पानी की टंकी डामर सड़क तक जाने वाले मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने तथा ग्रेवल डलवाकर सड़क को कीचड़ मुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि उक्त मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने से सड़क संकरी हो गई है। बरसात के दौरान मार्ग पर पानी भरने और कीचड़ होने से आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से राजकीय प्राथमिक विद्यालय लग्गा का चौपड़ा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय हीरा का बाड़ा तथा पीएम श्री स्कूल धौवड़ा के विद्यार्थी भी प्रतिदिन गुजरते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा और आवाजाही प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क से अतिक्रमण हटाकर ग्रेवल डलवाया जाए और मार्ग को कीचड़ मुक्त बनाया जाए, ताकि आमजन एवं स्कूली बच्चों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। ज्ञापन पर गांव के अनेक ग्रामीणों के हस्ताक्षर कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।1
- रणथंभौर नेशनल पार्क और उसके आसपास प्लास्टिक फेंका गया कचरा और प्लास्टिक वन्यजीवों के लिए एक गंभीर खतरा बनता जा रहा है। जब चीतल, सांभर, बंदर या अन्य जंगली जानवर प्लास्टिक और खाद्य अपशिष्ट खाते हैं, तो यह उनके स्वास्थ्य और जीवन के लिए बेहद घातक साबित होता है। रणथंभौर नेशनल पार्क और उसके आसपास प्लास्टिक फेंका गया कचरा और प्लास्टिक वन्यजीवों के लिए एक गंभीर खतरा बनता जा रहा है। जब चीतल, सांभर, बंदर या अन्य जंगली जानवर प्लास्टिक और खाद्य अपशिष्ट खाते हैं, तो यह उनके स्वास्थ्य और जीवन के लिए बेहद घातक साबित होता है। सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर सख्त प्रतिबंध: पार्क क्षेत्र और आसपास के मुख्य मार्गों पर प्लास्टिक की बोतलों, पॉलिथीन और रैपर्स के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगानी चाहिए। सख्त निगरानी व चालान: जिप्सी, कैंटर और पर्यटकों द्वारा कचरा फैलाने पर कड़े नियम और भारी जुर्माना लागू किया जाना चाहिए। नियमित स्वच्छता अभियान: पार्क के प्रवेश द्वारों और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में स्थानीय स्वयंसेवकों और वन विभाग द्वारा लगातार साफ-सफाई अभियान चलाया जाना चाहिए।हम वही बताना चाहते हैं जो सच क्या है और सच है लेकिन कम लोग ही दिखाना चाहते हैं आखिरकार क्या जिम्मेदारी है रणथंभौर नेशनल पार्क त्रिनेत्र गणेश मंदिर से निकला हुआ कचरा जंगल के जानवर खा रहे हैं वन विभाग के अधिकारियों से निवेदन किया जाता है कि जिन्होंने कचरा फैलाया उनके खिलाफ कानून कार्रवाई करें कचरा उठाने की जिम्मेदारी किसकी है गणेश मंदिर से निकाल कचरा रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर के कर्मचारियों की जिम्मेदारी है तो फिर लापरवाही क्यों गणेश मंदिर के भक्तों के लिए आने वाली यात्रियों के लिए सुविधाओं जीरो आखिरी ऐसा क्यों कब तक चलता रहेगा गणेश मंदिर ट्रस्ट कमेटी जिम्मेदारी क्या है1
- 15 अगस्त से चालान का खेल बदल सकता है?😱 सूचना जनहित में जारी.. ✌️ 15 अगस्त से चालान का खेल बदल सकता है?😱 सूचना जनहित में जारी.. ✌️1
- चोथ माता दी के ऊपर से दिखाई देता है सारे गावो के घर के नज़ारे चोथ माता दी के दरबार से दिखाई देता है ऐसा नजारा1
- डिडायच में कृषि कनेक्शनों की केबल चोरी से किसान परेशान, पुलिस की निष्क्रियता पर ग्रामीणों में रोष चौथ का बरवाड़ा। तहसील क्षेत्र के डिडायच गांव में कृषि कनेक्शनों पर लगी मोटरों की केबल चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले तीन माह में लगातार हो रही चोरियों से किसानों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। बार-बार वारदात होने के बावजूद चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं, जिससे ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। मंगलवार को ग्रामीण पुलिस थाने पहुंचे और अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की। किसान लटूरमल मीणा, कानाराम मीणा, हनुमान मीणा, कुंज बिहारी मीणा, रामजीलाल मीणा सहित अन्य किसानों ने बताया कि कृषि कनेक्शनों की केबल चोरी होने से अमरूद के बगीचों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। बार-बार नई केबल लगाने में किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि फसलें भी प्रभावित होने लगी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं और किसानों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखने तथा चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।1
- चौथ का बरवाड़ा पुलिस ने आंदोली मोड़ से पकड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली, कालूराम गिरफ्तार चौथ का बरवाड़ा। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार को आंदोली मोड़ पर कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। पुलिस ने मौके से चालक कालूराम को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में वाहन से बजरी परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। थाना पुलिस ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1