logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने 12 चापाकल मरम्मत रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* जिले में भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने पेयजल संकट से निपटने के लिए तैयार है। इसी क्रम में आज श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा समाहरणालय परिसर से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के कुल 12 चापाकल मरम्मती दल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चिन्हित किए गए 288 खराब चापाकल को आगामी एक माह के भीतर अनिवार्य रूप से क्रियाशील बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गर्मी के दौरान आम जनमानस को पानी के लिए भटकना न पड़े, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता दे। ​पेयजल और नल-जल योजना से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन ने एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। यदि किसी भी पंचायत या वार्ड में चापाकल खराब है या नल-जल योजना में तकनीकी खराबी है, तो ग्रामीण सीधे लोक स्वास्थ्य कार्य प्रमंडल, शेखपुरा द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। ​📞 कंट्रोल रूम नंबर: 06341-223262 ​ ये 12 मरम्मती वाहन जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण करेंगे और मौके पर ही खराब चापाकल की मरम्मत करेंगे। ​उपकरणों की उपलब्धता: वाहनों में मिस्त्री के साथ-साथ आवश्यक पाइप, सिलेंडर और अन्य तकनीकी किट उपलब्ध कराई गई है। ​जिला पदाधिकारी महोदय ने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन मरम्मत किए गए चापाकल की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को सौंपें। ​"गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत एक गंभीर समस्या है। 12 विशेष टीमों को रवाना किया गया है ताकि गांव-गांव जाकर चापाकल ठीक किए जा सकें। मेरी अपील है कि नागरिक कंट्रोल रूम नंबर का उपयोग करें ताकि हम समय रहते आपकी समस्याओं को दूर कर सकें।"

on 10 March
user_Sunil Kumar
Sunil Kumar
Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
on 10 March

भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने 12 चापाकल मरम्मत रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* जिले में भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने पेयजल संकट से निपटने के लिए तैयार है। इसी क्रम में आज श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा समाहरणालय परिसर से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के कुल 12 चापाकल मरम्मती दल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चिन्हित किए गए 288 खराब चापाकल को आगामी एक माह के भीतर अनिवार्य रूप से क्रियाशील बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गर्मी के दौरान आम जनमानस को पानी के लिए भटकना न पड़े, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता दे। ​पेयजल और नल-जल योजना से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन ने एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। यदि किसी भी पंचायत या वार्ड में चापाकल खराब है या नल-जल योजना में तकनीकी खराबी है, तो ग्रामीण सीधे लोक स्वास्थ्य कार्य प्रमंडल, शेखपुरा द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। ​📞 कंट्रोल रूम नंबर: 06341-223262 ​ ये 12 मरम्मती वाहन जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण करेंगे और मौके पर ही खराब चापाकल की मरम्मत करेंगे। ​उपकरणों की उपलब्धता: वाहनों में मिस्त्री के साथ-साथ आवश्यक पाइप, सिलेंडर और अन्य तकनीकी किट उपलब्ध कराई गई है। ​जिला पदाधिकारी महोदय ने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन मरम्मत किए गए चापाकल की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को सौंपें। ​"गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत एक गंभीर समस्या है। 12 विशेष टीमों को रवाना किया गया है ताकि गांव-गांव जाकर चापाकल ठीक किए जा सकें। मेरी अपील है कि नागरिक कंट्रोल रूम नंबर का उपयोग करें ताकि हम समय रहते आपकी समस्याओं को दूर कर सकें।"

More news from Patna and nearby areas
  • आपने मोदी जी के नाम पर वोट दिया तो वो बिहार में आपके पसंद का नहीं, अपने पसंद का सीएम चुनने में लगे ही हैं। नीतीश कुमार के नाम पर वोट दिया तो उनका बेटा राजा बन ही रहा है। इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है, जिस पर वोट दीजिएगा वही मिलेगा।
    1
    आपने मोदी जी के नाम पर वोट दिया तो वो बिहार में आपके पसंद का नहीं, अपने पसंद का सीएम चुनने में लगे ही हैं। नीतीश कुमार के नाम पर वोट दिया तो उनका बेटा राजा बन ही रहा है। इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है, जिस पर वोट दीजिएगा वही मिलेगा।
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    4 hrs ago
  • पकरीबरावां: वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, मंत्री संजय पासवान ने किया उद्घाटन
    1
    पकरीबरावां: वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, मंत्री संजय पासवान ने किया उद्घाटन
    user_Avdhesh kumar raj
    Avdhesh kumar raj
    Journalist पकड़ीबरावां, नवादा, बिहार•
    7 hrs ago
  • ट्रैक्टर टोटो में हुई टक्कर में तीन व्यक्ति हुए गंभीर रूप से घायल। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के लखीसराय जमुई पथ में शर्मा चिमनी के निकट ट्रैक्टर से टोटो की टक्कर हो गई जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया तेतरहाट थाना पुलिस के द्वारा इलाज हेतु सदर अस्पताल लखीसराय ले जाया गया। घायल व्यक्ति की पहचान जमुई जिला के उजंडी गांव निवासी नरेश ठाकुर के 27 वर्षीय पुत्र शिव कुमार ,सुंदर पासवान की 70 वर्षीय पत्नी बसंती देवी एवं रामचंद्र पासवान के 36 वर्षीय पत्नी अर्चना कुमारी के रूप में की गई घायल शिवकुमार ने बताया कि हम लोग लखीसराय से ई रिक्शा पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे कि अचानक शर्मा चिमनी के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार में ट्रैक्टर का चिमनी की ओर मुड़ने के कारण टक्कर हो गई जिससे हम लोग घायल हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए तेतरहाट थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही दवा गस्ती पदाधिकारी एस आई कुंदन कुमार के द्वारा तुरंत घायल को इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
    1
    ट्रैक्टर टोटो में हुई टक्कर में तीन व्यक्ति हुए गंभीर रूप से घायल। 
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के लखीसराय जमुई पथ में शर्मा चिमनी के निकट ट्रैक्टर से टोटो की टक्कर हो गई जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया तेतरहाट थाना पुलिस के द्वारा इलाज हेतु सदर अस्पताल लखीसराय ले जाया गया। घायल व्यक्ति की पहचान जमुई जिला के उजंडी गांव निवासी नरेश ठाकुर के 27 वर्षीय पुत्र शिव कुमार ,सुंदर पासवान की 70 वर्षीय पत्नी बसंती देवी एवं रामचंद्र पासवान के 36 वर्षीय पत्नी अर्चना कुमारी के रूप में की गई घायल शिवकुमार ने बताया कि हम लोग लखीसराय से ई रिक्शा पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे कि अचानक शर्मा चिमनी के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार में ट्रैक्टर का चिमनी की ओर मुड़ने के कारण टक्कर हो गई जिससे हम लोग घायल हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए तेतरहाट थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही दवा गस्ती पदाधिकारी एस आई कुंदन कुमार के द्वारा तुरंत घायल को इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    23 hrs ago
  • लखीसराय। शहर के नया बाजार संसार पोखर स्थित महादेव मंदिर परिसर में भाजपा द्वारा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के अवसर पर आयोजित हुआ।इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन को टीवी के माध्यम से लाइव दिखाया गया, जिसे महिलाओं ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देना बताया गया।
    1
    लखीसराय। शहर के नया बाजार संसार पोखर स्थित महादेव मंदिर परिसर में भाजपा द्वारा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के अवसर पर आयोजित हुआ।इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन को टीवी के माध्यम से लाइव दिखाया गया, जिसे महिलाओं ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देना बताया गया।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    1 day ago
  • *अम्बेडकर जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, संविधान निर्माता को किया नमन* _उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरा में आयोजित हुई संकल्प सभा_ _14 अप्रैल 2026 | गौरा, बिहार_ भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की 135वीं जयंती देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को नमन किया। उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरा परिसर में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। *संकल्प सभा के मुख्य वक्तव्य* *प्रधानाध्यापिका रंजू कुमारी* ने सभा की अध्यक्षता करते हुए कहा, "14 अप्रैल 1891 को महू में जन्मे डॉ. अम्बेडकर भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार, पहले कानून मंत्री और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने छुआछूत और जातिगत भेदभाव के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ का संदेश देकर उन्होंने वंचित वर्ग को अधिकारों के प्रति जागरूक किया।" *जिला माध्यमिक शिक्षक संघ शैक्षिक परिषद के जिला संयोजक अविनाश शास्त्री* ने कहा, "समता, स्वतंत्रता और बंधुता के संवैधानिक मूल्यों को अपनाना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि है।" *वरीय शिक्षिका मधु कुमारी* ने कहा, "शिक्षा की जिद उनमें इतनी थी कि अपमानों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। वे पहले दलित बने जिन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त कीं। उन्होंने अपनी क्रांति हथियारों से नहीं बल्कि कलम से लड़ी। ‘मूकनायक’ पत्रिका और ‘महाड़ सत्याग्रह’ के जरिए दलितों को सार्वजनिक तालाब से पानी पीने का हक दिलाया।" *माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव रवि कुमार* ने बाबा साहेब के विचार रखे: "शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे पिएगा वह दहाड़ेगा। लोकतंत्र केवल वकीलों का दस्तावेज नहीं है, यह जीवन जीने का एक माध्यम है।" *शिक्षक धर्मवीर कुमार, शशि साकेत, कृष्ण कन्हैया, राम कैलाश दास, मंजय कुमार, अमितेश कुमार* ने कहा कि बाबा साहेब महिला सशक्तिकरण के पुरजोर समर्थक थे। उनके शब्द दोहराए: "मैं किसी समुदाय की प्रगति को उस समुदाय की महिलाओं द्वारा की गई प्रगति से मापता हूँ। मैं ऐसे धर्म को मानता हूँ जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है। गुलाम को अहसास दिला दो कि वह गुलाम है, फिर वह खुद अपनी बेड़ियाँ तोड़ देगा।" इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और अम्बेडकर जयंती संकल्प सभा के रूप में मनाई।
    4
    *अम्बेडकर जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, संविधान निर्माता को किया नमन* 
_उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरा में आयोजित हुई संकल्प सभा_  
_14 अप्रैल 2026 | गौरा, बिहार_
भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की 135वीं जयंती देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को नमन किया।
उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरा परिसर में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संकल्प सभा का आयोजन किया गया।
*संकल्प सभा के मुख्य वक्तव्य*
*प्रधानाध्यापिका रंजू कुमारी* ने सभा की अध्यक्षता करते हुए कहा, "14 अप्रैल 1891 को महू में जन्मे डॉ. अम्बेडकर भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार, पहले कानून मंत्री और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने छुआछूत और जातिगत भेदभाव के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ का संदेश देकर उन्होंने वंचित वर्ग को अधिकारों के प्रति जागरूक किया।"
*जिला माध्यमिक शिक्षक संघ शैक्षिक परिषद के जिला संयोजक अविनाश शास्त्री* ने कहा, "समता, स्वतंत्रता और बंधुता के संवैधानिक मूल्यों को अपनाना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि है।"
*वरीय शिक्षिका मधु कुमारी* ने कहा, "शिक्षा की जिद उनमें इतनी थी कि अपमानों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। वे पहले दलित बने जिन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त कीं। उन्होंने अपनी क्रांति हथियारों से नहीं बल्कि कलम से लड़ी। ‘मूकनायक’ पत्रिका और ‘महाड़ सत्याग्रह’ के जरिए दलितों को सार्वजनिक तालाब से पानी पीने का हक दिलाया।"
*माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव रवि कुमार* ने बाबा साहेब के विचार रखे: "शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे पिएगा वह दहाड़ेगा। लोकतंत्र केवल वकीलों का दस्तावेज नहीं है, यह जीवन जीने का एक माध्यम है।"
*शिक्षक धर्मवीर कुमार, शशि साकेत, कृष्ण कन्हैया, राम कैलाश दास, मंजय कुमार, अमितेश कुमार* ने कहा कि बाबा साहेब महिला सशक्तिकरण के पुरजोर समर्थक थे। उनके शब्द दोहराए: "मैं किसी समुदाय की प्रगति को उस समुदाय की महिलाओं द्वारा की गई प्रगति से मापता हूँ। मैं ऐसे धर्म को मानता हूँ जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है। गुलाम को अहसास दिला दो कि वह गुलाम है, फिर वह खुद अपनी बेड़ियाँ तोड़ देगा।"
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और अम्बेडकर जयंती संकल्प सभा के रूप में मनाई।
    user_Avinash sashtri
    Avinash sashtri
    Astrologer तेघरा, बेगूसराय, बिहार•
    48 min ago
  • Post by VN News Bihar
    1
    Post by VN News Bihar
    user_VN News Bihar
    VN News Bihar
    Bihar Sharif, Nalanda•
    1 hr ago
  • महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति की भूमिका पर दिया गया विशेष जोर शेखपुरा- जिला कार्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आयोजित “नारी वंदन कार्यक्रम” के दौरान सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और प्रधानमंत्री Narendra Modi के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष रेशमा भारती के नेतृत्व में किया गय कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने देश की उन्नति में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चाहे आपदा की स्थिति हो या लोकतांत्रिक प्रक्रिया जैसे चुनाव, हर क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देश को सशक्त बनाती है। उन्होंने नारी शक्ति को समाज की आधारशिला बताते हुए उनके योगदान को नमन किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अस्मिता पटेल, शेखपुरा पूर्वी मंडल संयोजक उषा सिंह, जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार उर्फ कारू सिंह, जिला महामंत्री, जिला प्रवक्ता रितेश कुमार, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रवण पांडेय, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार, अति पिछड़ा आयोग के जिला संयोजक दीप नारायण राम सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने नारी सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराया।
    1
    महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति की भूमिका पर दिया गया विशेष जोर
शेखपुरा- जिला कार्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आयोजित “नारी वंदन कार्यक्रम” के दौरान सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और प्रधानमंत्री Narendra Modi के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष रेशमा भारती के नेतृत्व में किया गय
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने देश की उन्नति में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चाहे आपदा की स्थिति हो या लोकतांत्रिक प्रक्रिया जैसे चुनाव, हर क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देश को सशक्त बनाती है। उन्होंने नारी शक्ति को समाज की आधारशिला बताते हुए उनके योगदान को नमन किया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अस्मिता पटेल, शेखपुरा पूर्वी मंडल संयोजक उषा सिंह, जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार उर्फ कारू सिंह, जिला महामंत्री, जिला प्रवक्ता रितेश कुमार, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रवण पांडेय, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार, अति पिछड़ा आयोग के जिला संयोजक दीप नारायण राम सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने नारी सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराया।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    21 hrs ago
  • अपना सबकुछ छोड़कर बिहार क्यों आ गए Prashant Kishor? ये है असली कहानी
    1
    अपना सबकुछ छोड़कर बिहार क्यों आ गए Prashant Kishor? ये है असली कहानी
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    4 hrs ago
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.