बाड़ी अलीगढ़ रोड नाले की कराई गई सफाई, जलभराव से राहत के लिए नगर पालिका की विशेष कार्रवाई बाड़ी, 07 अगस्त। नगर पालिका बाड़ी के अधिशाषी अधिकारी दीपक गोयल के निर्देशन में शहर में जलभराव एवं बंद पड़े नालों-नालियों की समस्या के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नगर पालिका की सफाई टीमों को सक्रिय कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। अधिशाषी अधिकारी दीपक गोयल ने सफाई प्रभारी अंकित कुमार को निर्देशित किया है कि शहर में जलभराव, गंदगी एवं अवरुद्ध जल निकासी जैसी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए विशेष टीमों का गठन कर विभिन्न क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सफाई एवं जल निकासी का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में संतनगर रोड पर जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए ट्रैक्टर पम्प मशीन के माध्यम से पानी की निकासी कराई जा रही है। वहीं अलीगढ़ रोड पर जेसीबी मशीन की सहायता से नालों की सफाई कर जल प्रवाह को सुचारु बनाया जा रहा है, ताकि वर्षा का पानी बिना किसी बाधा के निकल सके और आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर पालिका ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे नालों एवं नालियों में कूड़ा-कचरा न डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करें, जिससे जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे। नगर पालिका बाड़ी के सूचना एवं जनसंपर्क प्रभारी तपेश बिधूड़ी ने दी जानकारी
बाड़ी अलीगढ़ रोड नाले की कराई गई सफाई, जलभराव से राहत के लिए नगर पालिका की विशेष कार्रवाई बाड़ी, 07 अगस्त। नगर पालिका बाड़ी के अधिशाषी अधिकारी दीपक गोयल के निर्देशन में शहर में जलभराव एवं बंद पड़े नालों-नालियों की समस्या के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नगर पालिका की सफाई टीमों को सक्रिय कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। अधिशाषी अधिकारी दीपक गोयल ने सफाई प्रभारी अंकित
कुमार को निर्देशित किया है कि शहर में जलभराव, गंदगी एवं अवरुद्ध जल निकासी जैसी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए विशेष टीमों का गठन कर विभिन्न क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सफाई एवं जल निकासी का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में संतनगर रोड पर जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए ट्रैक्टर पम्प मशीन के माध्यम से पानी की निकासी कराई जा रही है। वहीं अलीगढ़ रोड पर जेसीबी मशीन की सहायता से
नालों की सफाई कर जल प्रवाह को सुचारु बनाया जा रहा है, ताकि वर्षा का पानी बिना किसी बाधा के निकल सके और आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर पालिका ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे नालों एवं नालियों में कूड़ा-कचरा न डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करें, जिससे जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे। नगर पालिका बाड़ी के सूचना एवं जनसंपर्क प्रभारी तपेश बिधूड़ी ने दी जानकारी
- आरी गांव की जर्जर सड़क को लेकर श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत ने दी आंदोलन की चेतावनी सैंपऊ। सैंपऊ उपखंड के आरी गांव स्थित एनएच-123 से बाड़ी-सैंपऊ मार्ग को जोड़ने वाली ऐतिहासिक महादेव मंदिर रोड की बदहाल स्थिति और जलभराव की समस्या को लेकर श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि पिछले करीब चार दशकों से क्षेत्रवासी जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या से परेशान हैं। बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव होने से एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों, स्कूली विद्यार्थियों तथा महादेव मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि 10 दिनों के भीतर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए। यदि निर्धारित अवधि में कार्य शुरू नहीं हुआ तो श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर आंदोलन करेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। परमार ने कहा कि अब केवल आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। क्षेत्र की जनता लंबे समय से मूलभूत सुविधा से वंचित है और संगठन सड़क निर्माण की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने प्रशासन से जनहित को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।2
- बाड़ी नगर पालिका चुनाव को लेकर कलेक्टर की बैठक, वर्चुअल माध्यम से ली सभी चुनाव से जुड़े अधिकारियों की बैठक बाड़ी नगर पालिका चुनाव को लेकर कलेक्टर की बैठक, वर्चुअल माध्यम से ली सभी चुनाव से जुड़े अधिकारियों की बैठक, 15 अगस्त के बाद कभी भी लग सकती है आचार संहिता, चुनाव को लेकर सभी बूथों का निरीक्षण करने के निर्देश, वोटर लिस्ट को भी अपडेट करने के निर्देश, बैठक में मौजूद रहे एडिशनल एसपी श्रवण कुमार,एसडीएम अमित वर्मा,नायब तहसीलदार उत्तमचंद बंसल एवं अन्य अधिकारी, सभी थाना अधिकारियों को भी दिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश।1
- राजाखेड़ा बरसला सड़क मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, सोमवार तक सुधार नहीं हुआ तो एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन शिवा गुर्जर राजाखेड़ा बरसला सड़क मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, सोमवार तक सुधार नहीं हुआ तो एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन शिवा गुर्जर राजाखेड़ा। राजाखेड़ा से बरसला सड़क मार्ग (वाया बसई घीयाराम, गढ़ी जाफर एवं दगरा) की जर्जर स्थिति से क्षेत्र के ग्रामीणों, विद्यार्थियों और आमजन में भारी रोष व्याप्त है। सड़क मार्ग जगह-जगह से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है तथा कई स्थानों पर बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें आए दिन राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं, शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य वाहन चालक आवागमन करते हैं। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ गया है। सबसे गंभीर स्थिति बसई घीयाराम मुख्य गांव में है, जहां पिछले लगभग दो वर्षों से मुख्य सड़क पर लगातार पानी भरा रहता है। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पैदल चलने वालों के कपड़े खराब हो जाते हैं, वहीं दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालक कई बार दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। इसके अलावा अंधियारी के बीहड़ क्षेत्र में सड़क पर बने गहरे गड्ढे बरसात के कारण पूरी तरह पानी से भर जाते हैं, जिससे सड़क का अस्तित्व तक दिखाई नहीं देता। सड़क के दोनों ओर गहरी खाइयां होने के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। यदि कोई वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाए तो गंभीर जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता। शिवा गुर्जर ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जनहित एवं सुरक्षा को देखते हुए इस सड़क मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक सड़क की मरम्मत अथवा समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो इस मार्ग से जुड़े ग्रामीण, स्कूल के छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं विद्यालय स्टाफ एकजुट होकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम उपखंड अधिकारी (एसडीएम) राजाखेड़ा को ज्ञापन सौंपेंगे और शीघ्र समाधान की मांग करेंगे।3
- राजाखेड़ा ईरातनगर जाने वाला रास्ता बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है राजाखेड़ा ईरातनगर जाने वाला रास्ता बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है1
- लापता_की_तलाश: 1 माह से गायब युवक, मां ने पुलिस को दी रिपोर्ट,,, रूपवास उपखंड के गांव श्रीनगर निवासी 36 वर्षीय धर्मवीर पुत्र स्व. सुखपाल जाटव पिछले करीब 1 माह से घर से लापता है। परिजनों ने हर जगह तलाश करने के बाद गुरुवार को रूपवास कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी । धर्मवीर की मां ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी मेरा बेटा कहीं दिखाई दे या मिले तो तुरंत दिए गए नंबरों पर सूचना दें। मो. 8368445503, 77929493771
- डौगरपुर-रमगढ़ा मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण बेहाल, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र सड़क निर्माण की उठाई मांग राजाखेड़ा। उपखंड क्षेत्र के ग्राम डौगरपुर से रमगढ़ा बिडार जाने वाले मार्ग पर जलभराव और जर्जर सड़क से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी राजाखेड़ा को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि गांव में करीब 300 मीटर लंबा सड़क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। सड़क टूटने के कारण वहां स्थायी रूप से जलभराव की स्थिति बनी रहती है, जिससे आमजन, महिलाओं और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर 12 फरवरी को भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान सड़क नहर का रूप ले लेती है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से तत्काल सड़क की मरम्मत एवं जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में देवी सिंह, होरीलाल, नीरज परिहार, गजेंद्र, कमल किशोर, हरिओम, रामज्ञानी, सत्यप्रकाश, भारत, पतिराम, सत्तोराम, शंकरलाल, महेंद्र सिंह, नेमीचंद, धर्मेंद्र, गौरव, महेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।2
- बाड़ी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक, एसडीएम अमित वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक, बाड़ी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक, एसडीएम अमित वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक, कार्यक्रम को लेकर दिए गए विभागीय अधिकारियों को निर्देश, हर व्यवस्था पूर्व से की जाए सुनिश्चित, बारिश को लेकर रखे गए कार्यक्रम के दो वैकल्पिक स्थान, बैठक में मौजूद रहे विभिन्न विभागों के अधिकारी।1
- राजाखेड़ा धौलपुर देवखेड़ा ग्रामवासियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, पोखर की सफाई और पानी निकासी की मांग, राजाखेड़ा पंचायत क्षेत्र के *गांव देवखेड़ा* के ग्रामीणों ने बुधवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांव के पोखर की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। ग्रामवासियों का कहना है कि गांव के बीच स्थित पोखर पिछले कई सालों से गंदगी और कचरे से भरा पड़ा है। नालियों का पानी भी सीधा उसी में आता है पोखर से अतिरिक्त पानी निकालने के लिए नाली और पाइपलाइन की व्यवस्था हो। पोखर के चारों ओर बाउंड्री और पक्की नाली बनवाई जाए। ग्रामवासी देवेन्द्र ने कहा, "20 साल से पोखर ऐसे ही पड़ा है। हर बारिश में यही हाल होता है। बच्चे बीमार पड़ रहे हैं।"इसमें गिरकर कई बार लोगों की हो मौत हो चुकी है ,महिला सुनीता ने बताया, "घर में 1 फीट पानी भर गया। सामान खराब हो गया। रातभर जागना पड़ रहा है।SDM सुशीला मीणा ने ज्ञापन लेकर 15 दिन के अंदर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया , पोखर की सफाई और निकासी का काम प्राथमिकता से होगा।" राजाखेड़ा धौलपुर देवखेड़ा ग्रामवासियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, पोखर की सफाई और पानी निकासी की मांग, राजाखेड़ा पंचायत क्षेत्र के *गांव देवखेड़ा* के ग्रामीणों ने बुधवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांव के पोखर की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। ग्रामवासियों का कहना है कि गांव के बीच स्थित पोखर पिछले कई सालों से गंदगी और कचरे से भरा पड़ा है। नालियों का पानी भी सीधा उसी में आता है पोखर से अतिरिक्त पानी निकालने के लिए नाली और पाइपलाइन की व्यवस्था हो। पोखर के चारों ओर बाउंड्री और पक्की नाली बनवाई जाए। ग्रामवासी देवेन्द्र ने कहा, "20 साल से पोखर ऐसे ही पड़ा है। हर बारिश में यही हाल होता है। बच्चे बीमार पड़ रहे हैं।"इसमें गिरकर कई बार लोगों की हो मौत हो चुकी है ,महिला सुनीता ने बताया, "घर में 1 फीट पानी भर गया। सामान खराब हो गया। रातभर जागना पड़ रहा है।SDM सुशीला मीणा ने ज्ञापन लेकर 15 दिन के अंदर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया , पोखर की सफाई और निकासी का काम प्राथमिकता से होगा।"1
- राजाखेड़ा धौलपुर राजाखेड़ा में3 घंटे में 35 MM बारिश; निचले इलाकों में 2 फीट तक पानी; बिजली गुल, सड़कें बंद; सावन की तेज बारिश ने राजाखेड़ा क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण कस्बे के कई मोहल्लों और गांवों के घरों में पानी भर गया। पिछले 3 घंटे में लगभग *70 MM* बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश के कारण नालियां और नाले ओवरफ्लो हो गए। सड़कों पर 1 से 2 फीट तक पानी भर गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। डॉक्टर कॉलोनी, कॉलोनी, बस स्टैंड क्षेत्र और अस्पताल के पीछे वाली बस्ती में घरों में पानी घुस गया। लोगों का सामान भीग गया।,धुबियान बस्ती , जाटव बस्ती नयावास, बछेकी, अभूखी , छेकुरिया बस्ती ,पीर की मस्जिद के निचले इलाकों में खेतों में पानी भर गया। पूरे इलाके में रात भर से बिजली गुल है। दुकानें में बाजार की निचली दुकानों में पानी भरने से व्यापार ठप। गृहणी प्रीति जाउनवल,ने कहा, "रात 12 बजे पानी घर में घुस आया। बच्चों को लेकर छत पर बैठे। राशन और कपड़े सब भीग गए।" SDM सुशीला मीणा ने नगर पालिका की टीमों को मौके पर भेजा। नालों की सफाई कर पानी निकाला जा रहा है। किसानों को दोधारी मार बारिश से खेतों में नमी आई है, लेकिन जलभराव से बाजरे की फसल खराब होने का डर है। राजाखेड़ा धौलपुर राजाखेड़ा में3 घंटे में 35 MM बारिश; निचले इलाकों में 2 फीट तक पानी; बिजली गुल, सड़कें बंद; सावन की तेज बारिश ने राजाखेड़ा क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण कस्बे के कई मोहल्लों और गांवों के घरों में पानी भर गया। पिछले 3 घंटे में लगभग *70 MM* बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश के कारण नालियां और नाले ओवरफ्लो हो गए। सड़कों पर 1 से 2 फीट तक पानी भर गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। डॉक्टर कॉलोनी, कॉलोनी, बस स्टैंड क्षेत्र और अस्पताल के पीछे वाली बस्ती में घरों में पानी घुस गया। लोगों का सामान भीग गया।,धुबियान बस्ती , जाटव बस्ती नयावास, बछेकी, अभूखी , छेकुरिया बस्ती ,पीर की मस्जिद के निचले इलाकों में खेतों में पानी भर गया। पूरे इलाके में रात भर से बिजली गुल है। दुकानें में बाजार की निचली दुकानों में पानी भरने से व्यापार ठप। गृहणी प्रीति जाउनवल,ने कहा, "रात 12 बजे पानी घर में घुस आया। बच्चों को लेकर छत पर बैठे। राशन और कपड़े सब भीग गए।" SDM सुशीला मीणा ने नगर पालिका की टीमों को मौके पर भेजा। नालों की सफाई कर पानी निकाला जा रहा है। किसानों को दोधारी मार बारिश से खेतों में नमी आई है, लेकिन जलभराव से बाजरे की फसल खराब होने का डर है।1