logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरपंच व वार्ड पंच हेतु लॉटरी से आरक्षण का निर्धारण शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 हेतु शाहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र के सरपंच एवं वार्ड पंचों हेतु आरक्षण का निर्धारण लॉटरी के माध्यम से पंचायत समिति सभागार में दोपहर 2:00 बजे से किया गया। आरक्षण निर्धारण की लॉटरी उपखण्ड अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार के समक्ष निकाली गई। लॉटरी के समय तहसीलदार रणवीर सिंह एवं विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र स्वर्णकार उपस्थित रहे। शाहपुरा पंचायत समिति में कुल 26 पंचायतों हेतु आरक्षण का निर्धारण किया गया। 13 पंचायतें महिलाओं हेतु आरक्षित की गई। शुरुआत में अनुसूचित जाति वर्ग हेतु आरक्षण किया गया, तत्पश्चात अनुसूचित जनजाति वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग का निर्धारण किया गया। शेष पंचायतें अनारक्षित रही। वर्ग वार आरक्षण के पश्चात महिलाओं वर्ग हेतु आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। सरपंच पद हेतु आरक्षण निम्न अनुसार पंचायतों का आरक्षण निर्धारित किया गया। 1. अनुसूचित जाति- करमड़ास, सरदारपुरा, तहनाल, कुल-3 2. अनुसूचित जाति महिला- अरणिया रासा, समेलिया, कुल-2 3. अनुसूचित जनजाति - आरणी, रूपपुरा, कुल-2 4. अनुसूचित जनजाति महिला - चलानिया, कुल-1 5. अन्य पिछड़ा वर्ग - लूलांस, फुलिया खूर्द, माताजी का खेड़ा, कुल-3 6. अन्य पिछड़ा वर्ग महिला- बोरड़ा, ढीकोला, कुल-2 7. सामान्य -डाबला चांदा, डाबला कचरा, गिरडिया, लसाडिया, प्रतापपुरा, कुल-5 8. महिला - आमली कलां, अरणिया घोड़ा, भोजपुर, दौलतपुरा, ईंटमारिया, कादीसहना, मिण्डोलिया, रहड़, कुल-8 सरपंच पदों हेतु आरक्षण के निर्धारण के बाद पंचायत वार वार्ड पंचों हेतु आरक्षण का निर्धारण किया गया।

3 hrs ago
user_Bheru lal luxkar
Bheru lal luxkar
Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
3 hrs ago

सरपंच व वार्ड पंच हेतु लॉटरी से आरक्षण का निर्धारण शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 हेतु शाहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र के सरपंच एवं वार्ड पंचों हेतु आरक्षण का निर्धारण लॉटरी के माध्यम से पंचायत समिति सभागार में दोपहर 2:00 बजे से किया गया। आरक्षण निर्धारण की लॉटरी उपखण्ड अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार के समक्ष निकाली गई। लॉटरी के समय तहसीलदार रणवीर सिंह एवं विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र स्वर्णकार उपस्थित रहे। शाहपुरा पंचायत समिति में कुल 26 पंचायतों हेतु आरक्षण का निर्धारण किया गया। 13 पंचायतें महिलाओं हेतु आरक्षित की गई। शुरुआत में अनुसूचित जाति वर्ग हेतु आरक्षण किया गया, तत्पश्चात अनुसूचित जनजाति वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग का निर्धारण किया गया। शेष पंचायतें अनारक्षित रही। वर्ग वार आरक्षण के पश्चात महिलाओं वर्ग हेतु आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। सरपंच पद हेतु आरक्षण निम्न अनुसार पंचायतों का आरक्षण निर्धारित किया गया। 1. अनुसूचित जाति- करमड़ास, सरदारपुरा, तहनाल, कुल-3 2. अनुसूचित जाति महिला- अरणिया रासा, समेलिया, कुल-2 3. अनुसूचित जनजाति - आरणी, रूपपुरा, कुल-2 4. अनुसूचित जनजाति महिला - चलानिया, कुल-1 5. अन्य पिछड़ा वर्ग - लूलांस, फुलिया खूर्द, माताजी का खेड़ा, कुल-3 6. अन्य पिछड़ा वर्ग महिला- बोरड़ा, ढीकोला, कुल-2 7. सामान्य -डाबला चांदा, डाबला कचरा, गिरडिया, लसाडिया, प्रतापपुरा, कुल-5 8. महिला - आमली कलां, अरणिया घोड़ा, भोजपुर, दौलतपुरा, ईंटमारिया, कादीसहना, मिण्डोलिया, रहड़, कुल-8 सरपंच पदों हेतु आरक्षण के निर्धारण के बाद पंचायत वार वार्ड पंचों हेतु आरक्षण का निर्धारण किया गया।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • भीलवाड़ा । अमर शहीद हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर रावणा राजपूत समाज की ओर से हाइफा हीरो भवन एवं छात्रावास पर शौर्य दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह के शौर्य को किया नमन भीलवाड़ा । अमर शहीद हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर रावणा राजपूत समाज की ओर से हाइफा हीरो भवन एवं छात्रावास पर शौर्य दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजबंधुओं ने 108 दीप प्रज्वलित कर दीपदान किया तथा मेजर दलपत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य और बलिदान को नमन किया। सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान जिलाध्यक्ष भंवर सिंह भाटी सिंह ने कहा कि हाइफा युद्ध और मेजर दलपत सिंह के शौर्य की गाथा इजरायल में आज भी सम्मान के साथ याद की जाती है। रावणा राजपूत समाज लंबे समय से मांग करता रहा है कि भारत के पाठ्यक्रम में भी मेजर दलपत सिंह के शौर्य, पराक्रम और बलिदान की गाथा को उचित स्थान दिया जाए, ताकि नई पीढ़ी उनके जीवन और वीरता से परिचित हो सके। श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के युवा प्रदेश संरक्षक बाबू सिंह राणावत ने बताया कि समाज की ओर से भीलवाड़ा में मेजर दलपत सिंह सर्किल निर्माण की माँग को लेकर अति शीघ्र ही प्रशासन से मिलकर बनवाने का निवेदन किया जाएगा । शौर्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को महिला प्रदेश युवा अध्यक्ष कांता कंवर, महिला प्रदेश महामंत्री निशा कंवर, संस्थापक अध्यक्ष रतन सिंह राणावत ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर सरंक्षक सोहन सिंह सोलंकी, उदय सिंह सिसोदिया, लक्ष्मण सिंह पंवार एडवोकेट उदय सिंह एडवोकेट पीरू सिंह गोड़, मुकेश सिंह सालमपुरा, लखन सिंह राठौड़, चंद्र सिंह दइया, गणपत सिंह चौहान नरेंद्र सिंह गोड़ तलवार सिंह गोड़ सुरेंद्र सिंह पंवार सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।
    1
    भीलवाड़ा । 
अमर शहीद हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर रावणा राजपूत समाज की ओर से हाइफा हीरो भवन एवं छात्रावास पर शौर्य दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह के शौर्य को किया नमन
भीलवाड़ा । 
अमर शहीद हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर रावणा राजपूत समाज की ओर से हाइफा हीरो भवन एवं छात्रावास पर शौर्य दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजबंधुओं ने 108 दीप प्रज्वलित कर दीपदान किया तथा मेजर दलपत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य और बलिदान को नमन किया।
सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान जिलाध्यक्ष भंवर सिंह भाटी सिंह ने कहा कि हाइफा युद्ध और मेजर दलपत सिंह के शौर्य की गाथा इजरायल में आज भी सम्मान के साथ याद की जाती है। रावणा राजपूत समाज लंबे समय से मांग करता रहा है कि भारत के पाठ्यक्रम में भी मेजर दलपत सिंह के शौर्य, पराक्रम और बलिदान की गाथा को उचित स्थान दिया जाए, ताकि नई पीढ़ी उनके जीवन और वीरता से परिचित हो सके।
श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के युवा प्रदेश संरक्षक बाबू सिंह राणावत ने बताया कि समाज की ओर से भीलवाड़ा में मेजर दलपत सिंह सर्किल निर्माण की माँग को लेकर अति शीघ्र ही प्रशासन से मिलकर बनवाने का निवेदन किया जाएगा । शौर्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को महिला प्रदेश युवा अध्यक्ष कांता कंवर, महिला प्रदेश महामंत्री निशा कंवर, संस्थापक अध्यक्ष रतन सिंह राणावत ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर सरंक्षक सोहन सिंह सोलंकी, उदय सिंह सिसोदिया, लक्ष्मण सिंह पंवार एडवोकेट उदय सिंह एडवोकेट पीरू सिंह गोड़, मुकेश सिंह सालमपुरा, लखन सिंह राठौड़, चंद्र सिंह दइया, गणपत सिंह चौहान नरेंद्र सिंह गोड़ तलवार सिंह गोड़ सुरेंद्र सिंह पंवार सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।
    user_राजाराम जैन
    राजाराम जैन
    Media house Bhilwara, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • *70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा) का राजेंद्र मार्ग विद्यालय में भव्य आगाज़* सांसद, विधायक एवं प्रांत कार्यवाह ने खिलाड़ियों में भरा जोश; प्रधानाचार्य ने साझा कीं विद्यालय की खेल उपलब्धियां। भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल *70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा) का राजेंद्र मार्ग विद्यालय में भव्य आगाज़* सांसद, विधायक एवं प्रांत कार्यवाह ने खिलाड़ियों में भरा जोश; प्रधानाचार्य ने साझा कीं विद्यालय की खेल उपलब्धियां। भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा के स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का गरिमामय एवं भव्य शुभारंभ प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र सिंह गहलोत के सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने की, वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के चित्तौड़ प्रांत कार्यवाह डॉ. शंकर लाल माली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. शंकर लाल माली ने उपस्थित खिलाड़ियों एवं संभागियों को संबोधित करते हुए "खेलो, सीखो और आगे बढ़ो" का प्रभावी मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेल की असली ताकत अटूट धैर्य और कड़े अनुशासन में निहित है; मैदान में अर्जित यही संस्कार जीवन की हर चुनौती को पार करने में संबल बनते हैं। इसके उपरांत डॉ. माली ने विधिवत ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा समस्त खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को सच्ची खेल भावना, निष्ठा एवं समर्पण की शपथ दिलाई। समारोह अध्यक्ष एवं विधायक अशोक कोठारी ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और टीम भावना के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और खेल जीवन में नेतृत्व क्षमता, सहयोग और विपरीत परिस्थितियों से जूझने का हौसला सिखाते हैं। मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल ने अपने विद्यार्थी जीवन एवं खेलों से जुड़े व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में खेल प्रतिभाओं के लिए असीम संभावनाएं हैं। एकाग्रता, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प से युवा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले व देश का नाम रोशन कर सकते हैं। स्वागत उद्बोधन देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया तथा राजेंद्र मार्ग विद्यालय की गौरवमयी खेल उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कीर्तिमान स्थापित करता रहा है। साथ ही यह भी बताएं कि उक्त प्रतियोगिता में संपूर्ण जिले से आई कुल 65 टीमें प्रतियोगिता में भाग ले रही है जिससे मुकाबला बहुत ही ज्यादा रोमांचक एवं कड़ा होने वाला है। उक्त गरिमामय कार्यक्रम में भामाशाह गोविंद प्रसाद सोडानी, विद्यालय एसडीएमसी सदस्य मनीष कुमार सेठिया, सुभाष बाहेती, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सुवाणा) गणपत लाल वर्मा, विभागीय प्रतिनिधि प्रधानाचार्य राउमावि बड़ा महुआ अटल बिहारी वैष्णव, स्थानीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य दिनेश कुमार उपाध्याय, धीरज कुमार जोशी, प्राध्यापक सुरेंद्र सिंह चौहान, मुकेश कुमार माली, राकेश कुमार माली, विक्रम चौधरी, वरिष्ठ अध्यापक इशाक मोहम्मद रंगरेज, मुकेश कुमार शर्मा सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय के एनएसएस, एनसीसी एवं स्काउट के स्वयंसेवकों, प्रतिभागी खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं ने पूरे अनुशासन के साथ कार्यक्रम के सफल संयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। समारोह की सुरुचिपूर्ण मंच सज्जा प्राध्यापक श्रीमती श्रद्धा शर्मा एवं श्रीमती अर्चना जोशी द्वारा तथा सम्पूर्ण विद्यालय प्रांगण की आकर्षक साज-सज्जा अध्यापिका श्रीमती रेखा शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा की गई। मंच का कुशल एवं प्रभावी संचालन प्राध्यापक सांवरा लाल कुमावत व दिनेश कुमार शर्मा ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम की विस्तृत मीडिया कवरेज प्राध्यापक सत्येंद्र माली एवं स्तुति नवहाल द्वारा की गई। समारोह के अंत में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या अंकिता उपाध्याय ने पधारे हुए सभी अतिथियों, आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
    4
    *70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा) का राजेंद्र मार्ग विद्यालय में भव्य आगाज़*           सांसद, विधायक एवं प्रांत कार्यवाह ने खिलाड़ियों में भरा जोश; प्रधानाचार्य ने साझा कीं विद्यालय की खेल उपलब्धियां।
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
*70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा) का राजेंद्र मार्ग विद्यालय में भव्य आगाज़*           सांसद, विधायक एवं प्रांत कार्यवाह ने खिलाड़ियों में भरा जोश; प्रधानाचार्य ने साझा कीं विद्यालय की खेल उपलब्धियां।
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा के स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का गरिमामय एवं भव्य शुभारंभ प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र सिंह गहलोत के सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि भीलवाड़ा सांसद  दामोदर अग्रवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीलवाड़ा विधायक  अशोक कोठारी ने की, वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के चित्तौड़ प्रांत कार्यवाह डॉ. शंकर लाल माली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि डॉ. शंकर लाल माली ने उपस्थित खिलाड़ियों एवं संभागियों को संबोधित करते हुए "खेलो, सीखो और आगे बढ़ो" का प्रभावी मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेल की असली ताकत अटूट धैर्य और कड़े अनुशासन में निहित है; मैदान में अर्जित यही संस्कार जीवन की हर चुनौती को पार करने में संबल बनते हैं। इसके उपरांत डॉ. माली ने विधिवत ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा समस्त खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को सच्ची खेल भावना, निष्ठा एवं समर्पण की शपथ दिलाई।
समारोह अध्यक्ष एवं विधायक  अशोक कोठारी ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और टीम भावना के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और खेल जीवन में नेतृत्व क्षमता, सहयोग और विपरीत परिस्थितियों से जूझने का हौसला सिखाते हैं।
मुख्य अतिथि सांसद  दामोदर अग्रवाल ने अपने विद्यार्थी जीवन एवं खेलों से जुड़े व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में खेल प्रतिभाओं के लिए असीम संभावनाएं हैं। एकाग्रता, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प से युवा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले व देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
स्वागत उद्बोधन देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य  राजेंद्र सिंह गहलोत ने अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया तथा राजेंद्र मार्ग विद्यालय की गौरवमयी खेल उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कीर्तिमान स्थापित करता रहा है। साथ ही यह भी बताएं कि उक्त प्रतियोगिता में संपूर्ण जिले से आई कुल 65 टीमें प्रतियोगिता में भाग ले रही है जिससे मुकाबला बहुत ही ज्यादा रोमांचक एवं कड़ा होने वाला है।
उक्त गरिमामय कार्यक्रम में भामाशाह  गोविंद प्रसाद सोडानी, विद्यालय एसडीएमसी सदस्य  मनीष कुमार सेठिया, सुभाष बाहेती, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सुवाणा)  गणपत लाल वर्मा, विभागीय प्रतिनिधि प्रधानाचार्य राउमावि बड़ा महुआ  अटल बिहारी वैष्णव, स्थानीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य  दिनेश कुमार उपाध्याय, धीरज कुमार जोशी, प्राध्यापक  सुरेंद्र सिंह चौहान,  मुकेश कुमार माली,  राकेश कुमार माली,  विक्रम चौधरी, वरिष्ठ अध्यापक इशाक मोहम्मद रंगरेज,  मुकेश कुमार शर्मा सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय के एनएसएस, एनसीसी एवं स्काउट के स्वयंसेवकों, प्रतिभागी खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं ने पूरे अनुशासन के साथ कार्यक्रम के सफल संयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
समारोह की सुरुचिपूर्ण मंच सज्जा प्राध्यापक श्रीमती श्रद्धा शर्मा एवं श्रीमती अर्चना जोशी द्वारा तथा सम्पूर्ण विद्यालय प्रांगण की आकर्षक साज-सज्जा अध्यापिका श्रीमती रेखा शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा की गई। मंच का कुशल एवं प्रभावी संचालन प्राध्यापक  सांवरा लाल कुमावत व  दिनेश कुमार शर्मा ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम की विस्तृत मीडिया कवरेज प्राध्यापक  सत्येंद्र माली एवं स्तुति नवहाल द्वारा की गई।
समारोह के अंत में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या अंकिता उपाध्याय ने पधारे हुए सभी अतिथियों, आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • जलझूलनी एकादशी पर बूंदी में निकले देव विमान, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब बूंदी। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार को बूंदी शहर में देव विमानों की शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न मंदिरों से भगवान के देव विमान सज-धजकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जेत सागर तालाब पहुंचे। देव विमानों के दर्शन के लिए शहरभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर धार्मिक रंग में रंगा नजर आया। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। सभी देव विमानों को परंपरागत मार्ग से जेत सागर तालाब ले जाया गया, जहां विधि-विधान के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। इस दौरान भगवान की महा आरती की गई। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सुख-समृद्धि की कामना की। जलझूलनी एकादशी को लेकर शहर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। देव विमानों की शोभायात्रा और महाआरती को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही।
    1
    जलझूलनी एकादशी पर बूंदी में निकले देव विमान, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
बूंदी। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार को बूंदी शहर में देव विमानों की शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न मंदिरों से भगवान के देव विमान सज-धजकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जेत सागर तालाब पहुंचे।
देव विमानों के दर्शन के लिए शहरभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर धार्मिक रंग में रंगा नजर आया। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
सभी देव विमानों को परंपरागत मार्ग से जेत सागर तालाब ले जाया गया, जहां विधि-विधान के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। इस दौरान भगवान की महा आरती की गई। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सुख-समृद्धि की कामना की।
जलझूलनी एकादशी को लेकर शहर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। देव विमानों की शोभायात्रा और महाआरती को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही।
    user_सच्ची बात ताल ठोक बात आपकी
    सच्ची बात ताल ठोक बात आपकी
    बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • नकली बीड़ी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर आरोपित को किया गिरफ्तार नकली बीड़ी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर आरोपित को किया गिरफ्तार हरि शंकर माली(दूनी/टोंक)। DST टीम टोंक व थाना कोतवालीः- रोशन मीना SP टोेंक के निर्देशन में कॉपीराइट अधिनियम के तहत टोंक पुलिस द्वारा नकली बीड़ी बनाने की फेक्ट्री का किया भंडाफोड़। जिला स्पेशल टीम टोंक व थाना कोतवाली द्वारा संयुक्त प्रभावी कार्यवाही करते हुये आजाद नगर जकिरे के पास एक मकान से विभिन्न नामी कम्पनियों के नाम से नकली बिड़ी बनाने की फैक्ट्री का भडाफोड़ करते हुये भारी मात्रा में बिड़ी बनाने का बना हुआ माल 187.600 किलोग्राम व 8.300 किलोग्राम कच्चा माल तथा विभिन्न कम्पनीयो के 44.900 किलोग्राम रैपर व 14 रबर मोहरे एवं नकली हॉल मार्का बरामद कर आरोपी नदीम मिया को किया गिरफ्तार।
    1
    नकली बीड़ी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर आरोपित को किया गिरफ्तार 
नकली बीड़ी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर आरोपित को किया गिरफ्तार 
हरि शंकर माली(दूनी/टोंक)। DST टीम टोंक व थाना कोतवालीः- रोशन मीना SP टोेंक के निर्देशन में कॉपीराइट अधिनियम के तहत टोंक पुलिस द्वारा नकली बीड़ी बनाने की फेक्ट्री का किया भंडाफोड़। जिला स्पेशल टीम टोंक व थाना कोतवाली द्वारा संयुक्त प्रभावी कार्यवाही करते हुये आजाद नगर जकिरे के पास एक मकान से विभिन्न नामी कम्पनियों के नाम से नकली बिड़ी बनाने की फैक्ट्री का भडाफोड़ करते हुये भारी मात्रा में बिड़ी बनाने का बना हुआ माल 187.600 किलोग्राम व 8.300 किलोग्राम कच्चा माल तथा विभिन्न कम्पनीयो के 44.900 किलोग्राम रैपर व 14 रबर मोहरे एवं नकली हॉल मार्का बरामद कर आरोपी नदीम मिया को किया गिरफ्तार।
    user_आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    Reporter दूनी, टोंक, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • नसीराबाद के हाउसिंग बोर्ड वार्ड नंबर 4 में गणपति बप्पा की भव्य स्थापना, छप्पन भोग से गूंजा भक्तिमय माहौल नसीराबाद के हाउसिंग बोर्ड वार्ड नंबर 4 में गणपति बप्पा की भव्य स्थापना, छप्पन भोग से गूंजा भक्तिमय माहौल
    1
    नसीराबाद के हाउसिंग बोर्ड वार्ड नंबर 4 में गणपति बप्पा की भव्य स्थापना, छप्पन भोग से गूंजा भक्तिमय माहौल
नसीराबाद के हाउसिंग बोर्ड वार्ड नंबर 4 में गणपति बप्पा की भव्य स्थापना, छप्पन भोग से गूंजा भक्तिमय माहौल
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • आपत्ति के बाद दोबारा निकली ओबीसी आरक्षण की लॉटरी, चार ग्राम पंचायतों की सूची में बदलाव भदेसर। भदेसर पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंचों के आरक्षण निर्धारण के लिए लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। तय समय पर लॉटरी शुरू हुई। ओबीसी वर्ग की लॉटरी के दौरान मंडपिया के मतदाता जानकीदास वैष्णव ने आपत्ति दर्ज कराई। आपत्ति सामने आने के बाद लॉटरी प्रक्रिया को रोक दिया गया। भदेसर चुनाव अधिकारी रजनी मीणा ने आपत्ति को स्वीकार करते हुए उच्च अधिकारियों से दिशा-निर्देश मांगे। इस दौरान करीब दो घंटे तक सरपंच आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया रुकी रही। चुनाव अधिकारी द्वारा उच्च अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज मंगवाए गए और आपत्ति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उच्च अधिकारियों से मिले दिशा-निर्देशों के बाद आपत्ति को सही माना गया। इसके बाद पहले निकाली गई ओबीसी वर्ग की लॉटरी को निरस्त करते हुए दोबारा लॉटरी निकाली गई। दोबारा हुई लॉटरी में ग्राम पंचायतों की सूची में बदलाव सामने आया। पहले जारी सूची में भदेसर, नननाना, नपावली, भादसोड़ा, नपानिया और तरजला शामिल थीं। वहीं दोबारा निकाली गई लॉटरी के बाद नपावली, कुथना, धीरजी का खेड़ा, भादसोड़ा, आकोला कला और तरजला को मान्य किया गया। इस बदलाव के चलते चार ग्राम पंचायतों की स्थिति में परिवर्तन हुआ। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान आपत्ति आने से कुछ समय के लिए माहौल गरमाया, हालांकि अधिकारियों द्वारा उच्च स्तर से दिशा-निर्देश प्राप्त करने के बाद प्रक्रिया को दोबारा पारदर्शी तरीके से पूरा किया गया। भदेसर चुनाव अधिकारी रजनी मीणा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान आपत्ति प्राप्त हुई थी। आपत्ति सही पाए जाने के बाद उच्च अधिकारियों से दिशा-निर्देश लेकर ओबीसी वर्ग की लॉटरी दोबारा निकाली गई। मंडपिया के मतदाता जानकीदास वैष्णव ने बताया कि ओबीसी वर्ग के आरक्षण निर्धारण के दौरान मंडपिया को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देश के बाद आपत्ति को सही माना गया और लॉटरी पुनः निकाली गई। उन्होंने कहा कि पूरी चुनावी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। वहीं आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया को लेकर आमजन एवं जनप्रतिनिधियों में उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भदेसर थाना अधिकारी विनोद मेनारिया, भदेसर डिप्टी विनोद लखेरा सहित पुलिस जवान मौजूद रहे। पंचायत समिति की ओर से उपस्थित लोगों के लिए छाया, पेयजल एवं कूलर की उचित व्यवस्था की गई।
    1
    आपत्ति के बाद दोबारा निकली ओबीसी आरक्षण की लॉटरी, चार ग्राम पंचायतों की सूची में बदलाव
भदेसर। भदेसर पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंचों के आरक्षण निर्धारण के लिए लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। तय समय पर लॉटरी शुरू हुई। ओबीसी वर्ग की लॉटरी के दौरान मंडपिया के मतदाता जानकीदास वैष्णव ने आपत्ति दर्ज कराई। आपत्ति सामने आने के बाद लॉटरी प्रक्रिया को रोक दिया गया।
भदेसर चुनाव अधिकारी रजनी मीणा ने आपत्ति को स्वीकार करते हुए उच्च अधिकारियों से दिशा-निर्देश मांगे। इस दौरान करीब दो घंटे तक सरपंच आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया रुकी रही। चुनाव अधिकारी द्वारा उच्च अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज मंगवाए गए और आपत्ति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
उच्च अधिकारियों से मिले दिशा-निर्देशों के बाद आपत्ति को सही माना गया। इसके बाद पहले निकाली गई ओबीसी वर्ग की लॉटरी को निरस्त करते हुए दोबारा लॉटरी निकाली गई। दोबारा हुई लॉटरी में ग्राम पंचायतों की सूची में बदलाव सामने आया।
पहले जारी सूची में भदेसर, नननाना, नपावली, भादसोड़ा, नपानिया और तरजला शामिल थीं। वहीं दोबारा निकाली गई लॉटरी के बाद नपावली, कुथना, धीरजी का खेड़ा, भादसोड़ा, आकोला कला और तरजला को मान्य किया गया। इस बदलाव के चलते चार ग्राम पंचायतों की स्थिति में परिवर्तन हुआ।
लॉटरी प्रक्रिया के दौरान आपत्ति आने से कुछ समय के लिए माहौल गरमाया, हालांकि अधिकारियों द्वारा उच्च स्तर से दिशा-निर्देश प्राप्त करने के बाद प्रक्रिया को दोबारा पारदर्शी तरीके से पूरा किया गया।
भदेसर चुनाव अधिकारी रजनी मीणा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान आपत्ति प्राप्त हुई थी। आपत्ति सही पाए जाने के बाद उच्च अधिकारियों से दिशा-निर्देश लेकर ओबीसी वर्ग की लॉटरी दोबारा निकाली गई।
मंडपिया के मतदाता जानकीदास वैष्णव ने बताया कि ओबीसी वर्ग के आरक्षण निर्धारण के दौरान मंडपिया को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देश के बाद आपत्ति को सही माना गया और लॉटरी पुनः निकाली गई। उन्होंने कहा कि पूरी चुनावी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।
वहीं आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया को लेकर आमजन एवं जनप्रतिनिधियों में उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भदेसर थाना अधिकारी विनोद मेनारिया, भदेसर डिप्टी विनोद लखेरा सहित पुलिस जवान मौजूद रहे। पंचायत समिति की ओर से उपस्थित लोगों के लिए छाया, पेयजल एवं कूलर की उचित व्यवस्था की गई।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • गुरला में घायल उल्लू का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू* *गुरला में घायल उल्लू का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू* गुरला :- गुरला में ईंट के भट्टे के पास एक उल्लू घायल अवस्था में मिलने की सूचना पर वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए उसका रेस्क्यू किया।जानकारी के अनुसार ग्रामीण सुरेश सिंह ने वन विभाग के वनपाल चंद्रपाल सिंह राणावत को सूचना दी कि ईंट के भट्टे के पास एक उल्लू घायल पड़ा है। सूचना मिलते ही वनपाल चंद्रपाल सिंह राणावत के निर्देशानुसार वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर तुरंत मौके पर पहुंचे। वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने घायल उल्लू का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसका प्राथमिक उपचार किया। वर्तमान में उल्लू को वन विभाग की निगरानी में रखा गया है और उसकी देखभाल की जा रही है। स्वस्थ होने पर उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। उल्लू के बारे में रोचक जानकारी वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने बताया कि उल्लू एक निशाचर यानी रात में जागने वाला और शिकारी पक्षी है उल्लू अपनी गर्दन को दोनों तरफ 270 डिग्री तक घुमा सकता है।उड़ते समय इसके पंखों से बिल्कुल आवाज नहीं आती, जिससे यह आसानी से शिकार कर लेता है। इसके कान बहुत तेज होते हैं, यह हल्की सी आहट भी सुन लेता है।वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी घायल वन्यजीव को मारे नहीं, बल्कि उसकी सूचना तुरंत नजदीकी वन विभाग को दें ताकि समय पर उसका उपचार और संरक्षण किया जा सके।
    1
    गुरला में घायल उल्लू का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू*
*गुरला में घायल उल्लू का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू*
गुरला :- गुरला में ईंट के भट्टे के पास एक उल्लू घायल अवस्था में मिलने की सूचना पर वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए उसका रेस्क्यू किया।जानकारी के अनुसार ग्रामीण सुरेश सिंह ने वन विभाग के वनपाल चंद्रपाल सिंह राणावत को सूचना दी कि ईंट के भट्टे के पास एक उल्लू घायल पड़ा है। सूचना मिलते ही वनपाल चंद्रपाल सिंह राणावत के निर्देशानुसार वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर तुरंत मौके पर पहुंचे। वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने घायल उल्लू का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसका प्राथमिक उपचार किया। वर्तमान में उल्लू को वन विभाग की निगरानी में रखा गया है और उसकी देखभाल की जा रही है। स्वस्थ होने पर उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।
उल्लू के बारे में रोचक जानकारी वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने बताया कि उल्लू एक निशाचर यानी रात में जागने वाला और शिकारी पक्षी है उल्लू अपनी गर्दन को दोनों तरफ 270 डिग्री तक घुमा सकता है।उड़ते समय इसके पंखों से बिल्कुल आवाज नहीं आती, जिससे यह आसानी से शिकार कर लेता है।  इसके कान बहुत तेज होते हैं, यह हल्की सी आहट भी सुन लेता है।वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी घायल वन्यजीव को मारे नहीं, बल्कि उसकी सूचना तुरंत नजदीकी वन विभाग को दें ताकि समय पर उसका उपचार और संरक्षण किया जा सके।
    user_राजाराम जैन
    राजाराम जैन
    Media house Bhilwara, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • अरणा माता के एक दिवसीय मेले में उमड़े हजारों श्रद्धालु नमाना रोड, बूंदी जिले के अंथड़ा गांव स्थित सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल अरणा माताजी का एक दिवसीय मेला शनिवार को आयोजित हुआ। मेले में आसपास के गांवों सहित बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर, जयपुर, टोंक और भीलवाड़ा समेत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार मेले की शुरुआत भोपा का गाल फोड़ने की रस्म के साथ हुई। इसके बाद मंदिर परिसर में जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। जानकारी के अनुसार गांव के पटेल महावीर नागर के यहां से पूजा आने के बाद माता की प्रतिमा एवं स्थापित देवताओं की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मेले की शुरुआत हुई। हर वर्ष मेला कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया जाता है। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर मन्नतें मांगीं और पूजा-अर्चना की। मेले में दूदु जिला जयपुर की ओर से 10 बोरी शक्कर प्रसादी के लिए दान दी गई। वहीं दर्जनों डीजे के साथ श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते-गाते नजर आए। मेले में आसपास के दर्जनों गांवों सहित दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। इससे पूर्व मंदिर परिसर में रात्रि जागरण का आयोजन भी किया गया था।
    1
    अरणा माता के एक दिवसीय मेले में उमड़े हजारों श्रद्धालु
नमाना रोड, बूंदी जिले के अंथड़ा गांव स्थित सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल अरणा माताजी का एक दिवसीय मेला शनिवार को आयोजित हुआ। मेले में आसपास के गांवों सहित बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर, जयपुर, टोंक और भीलवाड़ा समेत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार मेले की शुरुआत भोपा का गाल फोड़ने की रस्म के साथ हुई। इसके बाद मंदिर परिसर में जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। जानकारी के अनुसार गांव के पटेल महावीर नागर के यहां से पूजा आने के बाद माता की प्रतिमा एवं स्थापित देवताओं की पूजा-अर्चना की गई।
इसके बाद मेले की शुरुआत हुई। हर वर्ष मेला कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया जाता है। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर मन्नतें मांगीं और पूजा-अर्चना की।
मेले में दूदु जिला जयपुर की ओर से 10 बोरी शक्कर प्रसादी के लिए दान दी गई। वहीं दर्जनों डीजे के साथ श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते-गाते नजर आए।
मेले में आसपास के दर्जनों गांवों सहित दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। इससे पूर्व मंदिर परिसर में रात्रि जागरण का आयोजन भी किया गया था।
    user_सच्ची बात ताल ठोक बात आपकी
    सच्ची बात ताल ठोक बात आपकी
    बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • बाघसुरी में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, करीब 90 टीमों ने लिया भाग बाघसुरी में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, करीब 90 टीमों ने लिया भाग
    1
    बाघसुरी में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, करीब 90 टीमों ने लिया भाग

बाघसुरी में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, करीब 90 टीमों ने लिया भाग
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.