Shuru
Apke Nagar Ki App…
रीवा के गंगेव जनपद पंचायत में आयोजित समीक्षा बैठक में विकास कार्यों को लेकर सख्ती दिखाई गई है। इस बैठक के दौरान क्षेत्र की 88 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
Avi Standing with the truth
रीवा के गंगेव जनपद पंचायत में आयोजित समीक्षा बैठक में विकास कार्यों को लेकर सख्ती दिखाई गई है। इस बैठक के दौरान क्षेत्र की 88 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
More news from Rewa and nearby areas
- रीवा के गंगेव जनपद पंचायत में आयोजित समीक्षा बैठक में विकास कार्यों को लेकर सख्ती दिखाई गई है। इस बैठक के दौरान क्षेत्र की 88 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।1
- रीवा के अमहिया थाने से सामने आए कथित मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर 22 जुलाई को रीवा जिले के सेमरिया तहसील बाजार चौराहे पर किसानों ने भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। देश की खेती-किसानी को बचाने का संकल्प लेते हुए किसानों ने सामूहिक रूप से शपथ ली और अपना आक्रोश प्रकट करने के लिए नरेंद्र मोदी व डोनाल्ड ट्रंप के पुतले दहन किए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के नेता एडवोकेट शिव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देशों के सामने झुक रहे हैं और भारतीय बाजार में अमेरिकी कृषि एवं औद्योगिक उत्पादों तथा सेवाओं के निर्बाध प्रवाह के लिए शून्य आयात शुल्क की मांग मान रहे हैं। उन्होंने इसे भारत के ग्रामीण बाजार को अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे समर्पित करने वाला "ऐतिहासिक विश्वासघात" करार दिया। इस दौरान रामजीत सिंह, रामायण सिंह, इंद्रजीत सिंह शंखू, संतकुमार पटेल, मानसिंह, अजय कुमार पटेल, अमरेश पटेल, सरपंच शत्रुघ्न पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में किसान और किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- मध्य प्रदेश के रीवा में हो रही अवैध प्लाटिंग को लेकर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी अचानक एक्शन में आ गए हैं। रीवा में जारी अवैध प्लाटिंग का जायजा लेने के लिए कलेक्टर ने खुद मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्थल पर 30 एकड़ से अधिक भूमि में अवैध प्लाटिंग पाई गई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही इस अवैध प्लाटिंग के काम में संलिप्त कर्मचारियों पर भी गाज गिरेगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।1
- मऊगंज जिले के शासकीय केदारनाथ महाविद्यालय में छात्र जर्जर भवन के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर परीक्षा देने को मजबूर हैं। बरसात के मौसम में जर्जर छत से लगातार पानी टपक रहा है और छत के टुकड़े टूट-टूट कर गिर रहे हैं, जिसके कारण बच्चों को बाहर हाल में बैठकर परीक्षा देनी पड़ रही है। महाविद्यालय के प्राचार्य के अनुसार यहाँ छात्रों की संख्या अधिक है और उपलब्ध भवन पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार पत्राचार किया जा चुका है। मामले में ऊपर से आई टीम ने भी जांच के बाद भवन को अनुपयोगी मानते हुए नए भवन के निर्माण का निर्णय लिया था, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की नजर अब तक इस ओर नहीं गई है। जिला मुख्यालय स्थित इसी महाविद्यालय में जिले के समस्त बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिला कलेक्टर से लेकर अन्य सभी विभाग भी महाविद्यालय परिसर में अपने-अपने कार्यक्रम करते हैं, इसके बाद भी जर्जर भवन की समस्या पर आज तक किसी के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है।4
- हापुड़ पुलिस चौकी में एक शराबी खुद थानेदार बनकर बैठ गया। उसने सीधे थानेदार की कुर्सी पर कब्जा जमाया और थानेदारी झाड़ने लगा। इस दौरान शराबी ने चौकी में रखी फाइलें खोलीं और उन्हें इधर-उधर फेंक दिया। काफी जोर से आवाज देने और कड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे मामले को संभाला जा सका।1
- मध्य प्रदेश के रीवा जिले में हुज़ूर स्थित सिरमौर चौराहा फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे पार्किंग जोन बनाया गया है। हालांकि, नगर निगम के ठेकेदार अपनी कमाई करने के लिए इस स्थान पर ठेला दुकानें लगवा रहे हैं। पार्किंग जोन में ठेले लगाए जाने के कारण सिरमौर चौराहे पर लगातार जाम की समस्या बन रही है।1