logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अगर नेताओं ने अपनी टांग न अड़ाई होती तो शायद आज गैरसैंण तीसरी कमीश्नरी बन जाता। "सोचिए साथियों! अगर गैरसैंण को समय पर पूरा प्रशासनिक महत्व मिला होता, तो आज यहीं बड़े अधिकारी बैठते, यहीं फैसले होते और विकास की रफ्तार कुछ और होती। #गैरसैंण #उत्तराखंड #viralreelschallenge #PostViral

21 hrs ago
user_पवन नेगी
पवन नेगी
Social worker गैरसैंण, चमोली, उत्तराखंड•
21 hrs ago

अगर नेताओं ने अपनी टांग न अड़ाई होती तो शायद आज गैरसैंण तीसरी कमीश्नरी बन जाता। "सोचिए साथियों! अगर गैरसैंण को समय पर पूरा प्रशासनिक महत्व मिला होता, तो आज यहीं बड़े अधिकारी बैठते, यहीं फैसले होते और विकास की रफ्तार कुछ और होती। #गैरसैंण #उत्तराखंड #viralreelschallenge #PostViral

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • अगर नेताओं ने अपनी टांग न अड़ाई होती तो शायद आज गैरसैंण तीसरी कमीश्नरी बन जाता। "सोचिए साथियों! अगर गैरसैंण को समय पर पूरा प्रशासनिक महत्व मिला होता, तो आज यहीं बड़े अधिकारी बैठते, यहीं फैसले होते और विकास की रफ्तार कुछ और होती। #गैरसैंण #उत्तराखंड #viralreelschallenge #PostViral
    1
    अगर नेताओं ने अपनी टांग न अड़ाई होती तो शायद आज गैरसैंण तीसरी कमीश्नरी बन जाता।

"सोचिए साथियों! अगर गैरसैंण को समय पर पूरा प्रशासनिक महत्व मिला होता, तो आज यहीं बड़े अधिकारी बैठते, यहीं फैसले होते और विकास की रफ्तार कुछ और होती। 

#गैरसैंण #उत्तराखंड 
#viralreelschallenge #PostViral
    user_पवन नेगी
    पवन नेगी
    Social worker गैरसैंण, चमोली, उत्तराखंड•
    21 hrs ago
  • सड़क पर लैंडस्लाइडजोन को पैदल पार करते वक्त कपकोट विधायक बाल-बाल बचे. सड़क पर लैंडस्लाइडजोन को पैदल पार करते वक्त कपकोट विधायक बाल-बाल बचे. जनपद बागेश्वर के कपकोट विकासखंड अंतर्गत दुर्गम ग्राम पंचायत बघर एवं ढोक्टी गांव की मानसूनी बरसात के चलते बंद मोटर मार्ग का संबंधित विभाग एवं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त मार्गों का जायजा लेने पहुंचे हुए थे। उसी दौरान सड़क पर लैंडस्लाइड जोन को पैदल स्वयं पार करते कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया बाल-बाल बचे अगर उनका नियंत्रण बिगड़ता सीधे वो नीचे नदी में गिरते. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंद मोटरमार्ग को शीघ्र पुनर्स्थापित कर यातायात के लिए सुचारु करने के निर्देश दिए। कपकोट के विभिन्न इलाकों में लगातार हो रही भारी मानसूनी वर्षा के कारण मार्ग कई स्थानों पर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे आमजन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत एवं पुनर्स्थापना कार्य प्रारंभ करते हुए मार्ग को जल्द से जल्द आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए। हमारा संकल्प है कि क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और प्रभावित मार्गों को शीघ्र पुनः संचालित किया जाए। आपदा की इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में जनसुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय बनाकर राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
    1
    सड़क पर लैंडस्लाइडजोन को पैदल पार करते वक्त कपकोट विधायक बाल-बाल बचे.
सड़क पर लैंडस्लाइडजोन को पैदल पार करते वक्त कपकोट विधायक बाल-बाल बचे.
जनपद बागेश्वर के कपकोट विकासखंड अंतर्गत दुर्गम ग्राम पंचायत बघर एवं ढोक्टी गांव की मानसूनी बरसात के चलते बंद मोटर मार्ग का संबंधित विभाग एवं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त मार्गों का जायजा लेने पहुंचे हुए थे। उसी दौरान सड़क पर लैंडस्लाइड जोन को पैदल स्वयं पार करते कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया बाल-बाल बचे अगर उनका नियंत्रण बिगड़ता सीधे वो नीचे नदी में गिरते.
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंद मोटरमार्ग को शीघ्र पुनर्स्थापित कर यातायात के लिए सुचारु करने के निर्देश दिए।
कपकोट के विभिन्न इलाकों में लगातार हो रही भारी मानसूनी वर्षा के कारण मार्ग कई स्थानों पर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे आमजन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत एवं पुनर्स्थापना कार्य प्रारंभ करते हुए मार्ग को जल्द से जल्द आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए। हमारा संकल्प है कि क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और प्रभावित मार्गों को शीघ्र पुनः संचालित किया जाए।
आपदा की इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में जनसुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय बनाकर राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    17 min ago
  • गरुड़ से हरिद्वार के लिए कांवड़ यात्रा रवाना, दिवेश्वर मंदिर में होगा जलाभिषेक गरुड़ से हरिद्वार के लिए कांवड़ यात्रा रवाना, दिवेश्वर मंदिर में होगा जलाभिषेक
    1
    गरुड़ से हरिद्वार के लिए कांवड़ यात्रा रवाना, दिवेश्वर मंदिर में होगा जलाभिषेक
गरुड़ से हरिद्वार के लिए कांवड़ यात्रा रवाना, दिवेश्वर मंदिर में होगा जलाभिषेक
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
  • जनपद में मादक पदार्थों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एनकॉर्ड समिति की बैठक, जागरूकता बढ़ाने के निर्देश अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय एनकॉर्ड (एनसीओआरडी) समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में मादक पदार्थों की रोकथाम, तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण, नशामुक्ति और पुनर्वास से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को मानस हेल्पलाइन 1933 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग नशे के खिलाफ अभियान से जुड़ सकें। उन्होंने मादक पदार्थों की गतिविधियों से जुड़े संभावित हॉटस्पॉट का चिह्नीकरण कर वहां नियमित निगरानी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही नशे की लत से प्रभावित लोगों के उपचार, परामर्श और पुनर्वास के लिए सभी विभागों को समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2026 में जनवरी से जून तक मादक पदार्थों से जुड़े 27 अभियोग दर्ज किए गए, जिनमें 52 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग 1.33 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मादक पदार्थों की रोकथाम केवल प्रवर्तन एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज, परिवार, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ जनजागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा नशामुक्ति एवं पुनर्वास संबंधी गतिविधियों को लगातार संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में उप जिलाधिकारी संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी बलवंत सिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट सहित समिति के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    जनपद में मादक पदार्थों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एनकॉर्ड समिति की बैठक, जागरूकता बढ़ाने के निर्देश
अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय एनकॉर्ड (एनसीओआरडी) समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में मादक पदार्थों की रोकथाम, तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण, नशामुक्ति और पुनर्वास से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को मानस हेल्पलाइन 1933 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग नशे के खिलाफ अभियान से जुड़ सकें। उन्होंने मादक पदार्थों की गतिविधियों से जुड़े संभावित हॉटस्पॉट का चिह्नीकरण कर वहां नियमित निगरानी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही नशे की लत से प्रभावित लोगों के उपचार, परामर्श और पुनर्वास के लिए सभी विभागों को समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2026 में जनवरी से जून तक मादक पदार्थों से जुड़े 27 अभियोग दर्ज किए गए, जिनमें 52 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग 1.33 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मादक पदार्थों की रोकथाम केवल प्रवर्तन एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज, परिवार, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ जनजागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा नशामुक्ति एवं पुनर्वास संबंधी गतिविधियों को लगातार संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में उप जिलाधिकारी संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी बलवंत सिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट सहित समिति के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    18 hrs ago
  • NEET पर संसद में बवाल! रामगोपाल यादव ने NTA खत्म करने की मांग | Paper Leak | NEET Exam News NEET Paper Leak और परीक्षा व्यवस्था को लेकर संसद में बड़ा राजनीतिक विवाद देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल सख्त कानून बनाने से पेपर लीक नहीं रुकेंगे। उन्होंने NTA (National Testing Agency) की व्यवस्था पर सवाल उठाए और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की प्रणाली में बड़े बदलाव का सुझाव दिया। इस वीडियो में जानिए: संसद में रामगोपाल यादव ने क्या कहा? NEET Paper Leak पर क्या उठे सवाल? NTA को लेकर क्या मांग की गई? क्या मेडिकल प्रवेश परीक्षाएं फिर राज्यों के हाथ में जाएंगी? छात्रों के भविष्य पर इसका क्या असर पड़ सकता है? ⚠️ नोट: यह वीडियो सार्वजनिक रूप से दिए गए राजनीतिक बयानों और उपलब्ध समाचारों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल समाचार एवं जानकारी देना है। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और G Express को Subscribe करना न भूलें।
    1
    NEET पर संसद में बवाल! रामगोपाल यादव ने NTA खत्म करने की मांग | Paper Leak | NEET Exam News
NEET Paper Leak और परीक्षा व्यवस्था को लेकर संसद में बड़ा राजनीतिक विवाद देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल सख्त कानून बनाने से पेपर लीक नहीं रुकेंगे। उन्होंने NTA (National Testing Agency) की व्यवस्था पर सवाल उठाए और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की प्रणाली में बड़े बदलाव का सुझाव दिया।
इस वीडियो में जानिए:
संसद में रामगोपाल यादव ने क्या कहा?
NEET Paper Leak पर क्या उठे सवाल?
NTA को लेकर क्या मांग की गई?
क्या मेडिकल प्रवेश परीक्षाएं फिर राज्यों के हाथ में जाएंगी?
छात्रों के भविष्य पर इसका क्या असर पड़ सकता है?
⚠️ नोट: यह वीडियो सार्वजनिक रूप से दिए गए राजनीतिक बयानों और उपलब्ध समाचारों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल समाचार एवं जानकारी देना है।
👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और G Express को Subscribe करना न भूलें।
    user_G EXPRESS
    G EXPRESS
    Local News Reporter दुगनाकुरी, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
  • दो नेताओं की अहम की लड़ाई मे फंसा मेडिकल कॉलेज,पहली बार ब्यापारी सहित क्षेत्रीय लोग होने लगे लामबंद दो नेताओं की अहम की लड़ाई मे फंसा मेडिकल कॉलेज,पहली बार ब्यापारी सहित क्षेत्रीय लोग होने लगे लामबंद
    1
    दो नेताओं की अहम की लड़ाई मे फंसा मेडिकल कॉलेज,पहली बार ब्यापारी सहित क्षेत्रीय लोग होने लगे लामबंद 
दो नेताओं की अहम की लड़ाई मे फंसा मेडिकल कॉलेज,पहली बार ब्यापारी सहित क्षेत्रीय लोग होने लगे लामबंद
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • जंगली मक्खी के काटने से कई भैंसों की मौत, कई घायल बागेश्वर में जंगली मक्खी के काटने से कई भैंसों की मौत, कई घायल, जंगली मक्खी के अचानक बढ़े हमलों ने किसानों की आजीविका पर गहरा असर डाला. बागेश्वर जनपद के जैसर, सीमार और कनस्यारी क्षेत्रों में जंगली मक्खी के तीव्र प्रकोप से पांच भैंसों की मौत हो गई और कई अन्य पशु घायल हो गए हैं। मृतक पशुओं की संख्या और घायल पशुओं की हालत के चलते स्थानीय किसान चिंतित व भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहाँ का प्रमुख रोजगार पशुपालन है और जंगली मक्खी के अचानक बढ़े हमलों ने उनकी आजीविका पर गहरा असर डाला है; कई किसान जीविका संकट का सामना कर रहे हैं और स्थानीय प्रशासन से त्वरित राहत एवं कड़ी रोकथाम की मांग कर रहे हैं। किसान सुनील पाण्डेय का कहना है की उनका रोजगार कुछ नहीं है सिवाय पशपालन के, जंगली मक्खी के आतंक ने ग्रामीणों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है, उन्होंने सरकार से पशुपलकों को नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है..
    1
    जंगली मक्खी के काटने से कई भैंसों की मौत, कई घायल
बागेश्वर में जंगली मक्खी के काटने से कई भैंसों की मौत, कई घायल, जंगली मक्खी के अचानक बढ़े हमलों ने किसानों की आजीविका पर गहरा असर डाला.
बागेश्वर जनपद के जैसर, सीमार और कनस्यारी क्षेत्रों में जंगली मक्खी के तीव्र प्रकोप से पांच भैंसों की मौत हो गई और कई अन्य पशु घायल हो गए हैं। मृतक पशुओं की संख्या और घायल पशुओं की हालत के चलते स्थानीय किसान चिंतित व भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहाँ का प्रमुख रोजगार पशुपालन है और जंगली मक्खी के अचानक बढ़े हमलों ने उनकी आजीविका पर गहरा असर डाला है; कई किसान जीविका संकट का सामना कर रहे हैं और स्थानीय प्रशासन से त्वरित राहत एवं कड़ी रोकथाम की मांग कर रहे हैं।
किसान सुनील पाण्डेय का कहना है की उनका रोजगार कुछ नहीं है सिवाय पशपालन के, जंगली मक्खी के आतंक ने ग्रामीणों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है, उन्होंने सरकार से पशुपलकों को नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है..
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    21 hrs ago
  • तड़के आग से दहला नैनीताल का पालिका बाजार, सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी नैनीताल। मल्लीताल स्थित न्यू पालिका बाजार में शनिवार तड़के करीब पांच बजे एक फास्ट फूड की दुकान में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी यह आग कुछ ही मिनटों में विकराल हो गई और दुकान में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। इससे आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि दुकान के अंदर सो रहे कर्मचारियों ने पीछे की खिड़की से भागकर अपनी जान बचाई। आग बुझाने के प्रयास में कर्मचारी साहिल झुलस गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। दमकल विभाग की तत्परता से पूरा बाजार जलने से बच गया और बड़ी जनहानि टल गई।
    1
    तड़के आग से दहला नैनीताल का पालिका बाजार, सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी
नैनीताल। मल्लीताल स्थित न्यू पालिका बाजार में शनिवार तड़के करीब पांच बजे एक फास्ट फूड की दुकान में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी यह आग कुछ ही मिनटों में विकराल हो गई और दुकान में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। इससे आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि दुकान के अंदर सो रहे कर्मचारियों ने पीछे की खिड़की से भागकर अपनी जान बचाई। आग बुझाने के प्रयास में कर्मचारी साहिल झुलस गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। दमकल विभाग की तत्परता से पूरा बाजार जलने से बच गया और बड़ी जनहानि टल गई।
    user_Nainital news
    Nainital news
    नैनीताल, नैनीताल, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.