Khandwa News: कुत्ता बनकर जनसुनवाई में पहुंचा शख्स, नगर निगम पर लगाए गंभीर आरोप Khandwa News | Khandwa Nagar Nigam | Dog Sterilization Case खंडवा में आवारा कुत्तों की समस्या और कुत्तों की नसबंदी के नाम पर खर्च किए गए करीब ₹40 लाख को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। एक प्रदर्शनकारी कुत्ते का मुखौटा पहनकर कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में पहुंचा। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर ने आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों में कुत्तों की नसबंदी के नाम पर करीब ₹40 लाख खर्च किए गए, लेकिन इसके बावजूद शहर में डॉग बाइट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शिकायतकर्ताओं ने दावा किया कि खंडवा में करीब 13,225 लोग डॉग बाइट का शिकार हुए हैं। नसबंदी के काम और संबंधित कंपनी को दिए गए टेंडर को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। प्रदर्शन के दौरान कुत्ते का मुखौटा पहने व्यक्ति को जनसुनवाई में प्रवेश से रोकने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस भी हुई। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उसे जनसुनवाई में जाने की अनुमति मिली। एडिशनल कलेक्टर कांशीराम बड़ोले ने शिकायत सुनते हुए मामले की जांच के लिए विशेष कमेटी बनाए जाने और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है। अब सवाल यह है कि ₹40 लाख की नसबंदी का सच क्या है? क्या वास्तव में नसबंदी हुई या सरकारी रिकॉर्ड में ही आंकड़े पूरे किए गए? जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe जरूर करें। #KhandwaNews #Khandwa #KhandwaNagarNigam #DogSterilization #DogBite #MadhyaPradeshNews #MPNews
Khandwa News: कुत्ता बनकर जनसुनवाई में पहुंचा शख्स, नगर निगम पर लगाए गंभीर आरोप Khandwa News | Khandwa Nagar Nigam | Dog Sterilization Case खंडवा में आवारा कुत्तों की समस्या और कुत्तों की नसबंदी के नाम पर खर्च किए गए करीब ₹40 लाख को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। एक प्रदर्शनकारी कुत्ते का मुखौटा पहनकर कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में पहुंचा। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर ने आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों में कुत्तों की नसबंदी के नाम पर करीब ₹40 लाख खर्च किए गए, लेकिन इसके बावजूद शहर में डॉग बाइट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शिकायतकर्ताओं ने दावा किया कि खंडवा में करीब 13,225 लोग डॉग बाइट का शिकार हुए हैं। नसबंदी के काम और संबंधित कंपनी को दिए गए टेंडर को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। प्रदर्शन के दौरान कुत्ते का मुखौटा पहने व्यक्ति को जनसुनवाई में प्रवेश से रोकने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस भी हुई। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उसे जनसुनवाई में जाने की अनुमति मिली। एडिशनल कलेक्टर कांशीराम बड़ोले ने शिकायत सुनते हुए मामले की जांच के लिए विशेष कमेटी बनाए जाने और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है। अब सवाल यह है कि ₹40 लाख की नसबंदी का सच क्या है? क्या वास्तव में नसबंदी हुई या सरकारी रिकॉर्ड में ही आंकड़े पूरे किए गए? जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe जरूर करें। #KhandwaNews #Khandwa #KhandwaNagarNigam #DogSterilization #DogBite #MadhyaPradeshNews #MPNews
- बड़ोद 19 अगस्त निजी खर्च से गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के समीप बनेगा शनि मंदिर बड़ौद (आगर ) विकासखंड बड़ौद के ग्राम बड़नगर में गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के समीप करीब पांच लाख रुपये की निजी लागत से शनि मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीण दीपक सिंह द्वारा कराए जा रहे मंदिर निर्माण का शुभारंभ बुधवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण की सफलता तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत ने ग्रामीण की धार्मिक भावना की सराहना करते हुए निजी खर्च से मंदिर निर्माण की पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का निर्माण समाज में आस्था और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देता है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद यहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन भी किए जाएंगे। कार्यक्रम में दिलीप सिंह सोलंकी, भाजपा जिला मंत्री, युवा मोर्चा के सुरेश आंजना, इकलेरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।4
- लाडली बहनों के खातों में 2148 करोड़ रुपए अंतरित , 256 करोड रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया मुख्यमंत्री ने1
- सुसनेर में युवक का अपहरण! मारपीट के बाद कार में बैठाकर ले गए | पुलिस जांच में जुटी | Susner सुसनेर से बड़ी खबर सामने आई है। इंदौर-कोटा रोड स्थित आठवां मील के पास एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार युवक के साथ मारपीट कर उसे जबरदस्ती काली कार में बैठाकर ले जाया गया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 🔴 देखिए पूरी खबर वीडियो में। ━━━━━━━━━━━━━━ हर खबर, आपके साथ ❤️ अपने चैनल को शेयर करें, लाइक करें, सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें। 🙏 📢 ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए चैनल से जुड़े रहें। #Susner #SusnerNews #AgarMalwa #AgarMalwaNews #MadhyaPradesh #MPNews #BreakingNews #LatestNews #CrimeNews #Apaharan #अपहरण #सुसनेर #मध्यप्रदेश #ब्रेकिंगन्यूज #ताजाखबर #NewsUpdate सुसनेर न्यूज़, सुसनेर समाचार, Susner News, Susner Latest News, Susner Breaking News, आगर मालवा न्यूज़, Agar Malwa News, Agar Malwa Latest News, MP News, Madhya Pradesh News, मध्यप्रदेश समाचार, अपहरण का मामला, युवक का अपहरण, kidnapping news, crime news, breaking news, local news, latest news, Susner crime news, इंदौर कोटा रोड, आठवां मील सुसनेर ━━━━━━━━━━━━━━━━━━ ❤️ हर खबर, आपके साथ ❤️ 📢 आपके अपने चैनल को शेयर करें 👍 लाइक करें | सब्सक्राइब करें 🙏 ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें ━━━━━━━━━━━━━━━━━━1
- बार फिर निक22अगस्त को एकलेगी शिव शक्ति कावड़ कलश यात्रा जो सुसनेर नगर के मन कामनेश्वर महादेव मंदिर से होकर पंच देहरिया महादेव मंदिर तक पहुंचे गी1
- आज का आलोट मंडी से गेहूं को सोयाबीन के भाव दिनांक है आज 20 अगस्त 20261
- शाजापुर की 1.70 लाख लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची ₹29.88 करोड़ की राशि शाजापुर - मैहर में आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री ने बुधवार दोपहर 3 बजे के करीब मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त के रूप में प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में ₹2,148 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया। इस अवसर पर प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में इस माह की ₹1,500 की राशि के साथ रक्षाबंधन के स्नेह स्वरूप ₹250 का शगुन भी भेजा गया। इस तरह प्रत्येक पात्र महिला के खाते में कुल ₹1,750 की राशि अंतरित की गई। इसी क्रम में शाजापुर जिले की कुल 1,70,756 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में ₹29.88 करोड़ की राशि मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक से अंतरित की गई। राशि अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर किया गया, जिसे बड़ी संख्या में लाड़ली बहनों ने उत्साहपूर्वक देखा। रक्षाबंधन के अवसर पर अतिरिक्त ₹250 की राशि मिलने से लाड़ली बहनों में खुशी का माहौल रहा। महिलाओं ने मुख्यमंत्री द्वारा दी गई इस सौगात के लिए आभार व्यक्त किया।1
- श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर से पंचदेहरिया महादेव के लिए निकली शिवशक्ति कांवड़-कलश यात्रा सुसनेर। श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना एवं भगवान शिव के अभिषेक के बाद शिवशक्ति कांवड़ एवं कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ एवं कलश लेकर यात्रा में शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा पंचदेहरिया महादेव मंदिर के लिए रवाना हुई। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मुस्लिम समाजजनों ने भी कांवड़ एवं कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, जिससे आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देखने को मिला।1
- बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना रहे मौजूद* सत्यार्थ न्यूज मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश में आज 19 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय आगर में श्रावण मास के चतुर्थ, सोमवार, 24 अगस्त को आयोजित की जा रही1
- फूलों का तारों का गाते-गाते सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दिया गिफ्ट, 1500 के साथ मिला 250 रुपये का शगुन *'फूलों का तारों का...,' गाते-गाते सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दिया गिफ्ट, 1500 के साथ मिला 250 रुपये का शगुन*। *प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा देश* अंधेर नगरी समाचार संजय सोलंकी* भोपाल/मैहर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 अगस्त को प्रेम के अलग ही रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने मैहर जिले में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहनों को विख्यात गाना 'फूलों का तारों का सबका कहना है..,' सुनाया और उनके खातों में 2148 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इस तरह राज्य की 1.25 करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों को 1500 रुपये के साथ-साथ राखी का 250 रुपये का शगुन भी मिला। इस मौके पर मैहर की होनहार हॉकी खिलाड़ी अनन्या अवधिया और सुश्री उन्नति पांडे भी मौजूद थीं। इसके अलावा सीएम डॉ. मोहन यादव ने 256 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया। उन्होंने लाड़ली बहनों पर पुष्प वर्षा भी की और हितग्राहियों को हितलाभ वितरिए किया। उन्होंने यहां कई विभागों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। दूसरी ओर, जनअभियान परिषद की सखियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विशाल राखी भेंट की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कई घोषणाएं भी कीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार हर महीने बहनों को लाड़ली बहना योजना की राशि प्रदान करती है। राखी त्योहार तो साल में एक बार आता है, लेकिन हम हर महीने इस उत्सव को मनाते हैं। आज लाड़ली बहनों के प्रेम को देखकर, उनकी संख्या देखकर आनंद आ रहा है। मैहर मां शारदा का अद्भुत स्थान है। बड़े लड़ैया महुआ वाले, जिनकी मार सही न जाए, एक को मारे दो मर जाए, तीसरा धौंस खाए मर जाए। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मां शारदा के अनन्य भक्त आला की अमरता की कहानी आज भी जीवंत है। जब तक आला दर्शन नहीं कर लेते, मां को भी आनंद नहीं आता। सनातन संस्कृति भी अपने आप में अद्भुत है। उन्होंने कहा कि हमारे तीज-त्योहारों की वजह से हमारे कुटुम्ब जीवित हैं। हमारी संस्कृति में पूरी वसुधा को परिवार माना गया है। हम अपने पेड़-पौधे-नदी-पहाड़, सबको परिवार का हिस्सा मानते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश दुनिया के सामने सिर ऊंचा करके खड़ा है। पिछले साल आतंकवादियों ने माताओं-बहनों के सिंदूर पर हाथ डालने का प्रयास किया, उस वक्त हमारे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेना ने दुश्मन के घर में घुसकर मारने का रिकॉर्ड बनाया। हमारी सेना हर तरह से दुश्मन से निपटने में सक्षम है। *बहनों को दिया अतिरिक्त उपहार* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज मेरे दोनों हाथों में प्रेम का धागा है। मैं सौभाग्यशाली हूं। आज मैं मन में क्या महसूस कर रहा हूं, बताना मुश्किल है। मेरी सरकार और आपका जो संबंध है, वो अद्भुत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग दुर्भावना रखते हैं। हम जब भी लाड़ली बहनों को योजना की राशि ट्रांसफर करते हैं, तब कांग्रेसी हमें टोकते हैं। कांग्रेसी कहते हैं कि लाड़ली बहनों के खातों में पैसे मत डालो, ये शराब पी जाती हैं। कांग्रेसियों को डूब मरना चाहिए। सीएम डॉ. मोहन ने बहनों से अपील की, कि कांग्रेस की इस बात को गांठ बांधकर रखना। जिस दिन चुनाव आए, उस दिन कांग्रेस को बताना कि उसने क्या अपराध किया है। उनका हिसाब चुकता करना। लाड़ली बहनों का अपमान कोई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव के पहले जो वादा किया और अभी तक हम महीने आपके खातों में राशि आ रही है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एक बार जो वचन देती है, उसे निभाती है। आज मुझे वो गीत याद आ रहा है, 'फूलों का तारों का कहना है, सबका कहना है, एक हजार में मेरी बहना है....'। हमारी सरकार को 1.25 करोड़ बहनों का आशीर्वाद मिल रहा है। आज हमारी सरकार ने नियमित राशि के अलावा 250 रुपये अतिरिक्त सावन के महीने का उपहार दिया है। *बहनें परिवार को बांधे रखती हैं* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से निवेदन किया कि ये राशि जब आपको मिले, तो अपने भाइयों को मिठाई खिलाना और टीका करना। मैं समझूंगा कि टीका मुझे लगा। मुझे आपका आशीर्वाद मिल गया। हमारी माताओं-बहनों में जो हिम्मत है, वो पुरुष में नहीं है। वे अपना परिवार छोड़कर अंजान परिवार को अपना भविष्य समर्पित कर देती हैं। उन्होंने कहा कि एक बार विश्व हिंदू परिषद का सम्मेलन विदेश में हुआ। उस समय मार्गरेट थ्रेचर वहां की प्रधानमंत्री थीं। उन्होंने सम्मेलन में कहा कि भारत और लंदन में सबसे बड़ा अंतर कुटुम्ब परंपरा का है। आपके ऋषि-मुनियों ने परिवार की जो परंपरा खड़ी की है, इसकी धुरी माता है। माता अपने सारे बच्चों से जिस प्रकार प्रेम करती है, वह अद्भुत है। मां अपना पेट काटकर बच्चों की सारी मांग पूरी करती है। घर में भले कमाने वाला एक हो, लेकिन मां सबकी पूर्ति करती है। हमको खिलाते-खिलाते मां का पेट भर जाता है। यह संस्कृति केवल भारत में ही है। हमारी संस्कृति त्याग-परिवार की परंपरा को लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि हम लगातार विकास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2022 के बाद महाकाल लोक का लोकार्पण किया। उससे हमारा पूरा जिला बदल गया। हमने देव स्थान को धार्मिक स्थल बनाने का फैसला किया है। हमारी सरकार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आय बढ़ाने का काम कर रही है। हमने फैसला किया है कि जो भी उद्योग बहनों को मौका देगा, वहां सरकार उसे प्रति बहन 5 हजार रुपये देगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के लिए स्लोगन है, सच्चा वादा पक्का काम-प्रेम से बोलो सीताराम। चित्रकूट में हमने 3 हजार करोड़ से ज्यादा के काम मंजूर किए हैं। अब मां मैहर के लोक के पहले फेज का भूमि-पूजन आज यहां हुआ है। कल कैबिनेट में हमने फैसला किया कि लाड़ली बहनों को आने वाले 5 साल तक राशि देंगे। बहनें इस राशि से सिलाई मशीन खरीदती हैं, ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। बहने इस राशि से परिवार की पूर्ति करती हैं। *कांग्रेस को लिया आड़े हाथ* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पहले नक्सलियों को खत्म किया, और अब नशा विरोधी अभियान चला रहे हैं। हमारी सरकार ने 19 धार्मिक शहरों में शराब की दुकानें बंद की हैं। भविष्य की पीढ़ियों को बचाने के लिए, हर तरह के नशे के खिलाफ लड़ने के लिए हमारी सरकार संकल्पबद्ध है। परिवार के परिवार नशे की वजह से बर्बाद हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि आप बच्चों को पढ़ाओ-लिखाओ, बड़ा अधिकारी बनाओ, लेकिन नशे के मामले में उसे सावधान करो। उन्होंने कहा कि पहले कहा जाता था कि मां नर्मदा विंध्याचल पर्वत की तरह आ नहीं सकती है, उसे लाने के लिए नहर बनाई जा रही थी। जिस मशीन से नहर बन रही थी, वह कंपनी ही बंद हो गई। मशीनें खराब हो गईं। यह योजना बंद होने के कगार पर थी। लेकिन, हमने कहा कि खुशहाली के लिए इस इलाके में पानी आना जरूरी है। 2 हजार करोड़ की योजना 800 करोड़ से शुरू हुई। हमने कहा कि इसके लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि अब वो नहर पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र के हर गांव में नर्मदा का पानी पहुंचेगा। हमने फैसला किया कि किसानों को खाते पलटाने नहीं पड़ेंगे। इसके अलावा आने वाली फसल के समय सरकार दिन में बिजली देगी। जिन-जिन गरीबों के मकान रह गए हैं, उनका मकान बनेगा। मैहर में कलेक्टर सहित 16 बड़े पदों पर बहने हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अगर कांग्रेसी अनुचित आचरण नहीं करते, तो विधानसभा में भी बहनों के लिए 33 फीसदी का आरक्षण हो जाता। कांग्रेस को पता नहीं किस बात का डर है। अगर माताएं-बहनें लोकसभा-विधानसभा में आएंगी तो क्या गलत हो जाएगा। *सीएम ने की ये प्रमुख घोषणाएं* - मैहर में 25 करोड़ की लागत से आधुनिक स्टेडियम बनेगा। - लिलजी जलाशय का 50 करोड़ की लागत से नवीकरण किया जाएगा। - मैहर में बड़ा अस्पताल बनाया जाएगा। - मैहर में 5000 गौवंश क्षमता की बड़ी गौशाला बनेगी। - मैहर में आईटीआई संस्थान बनेगा, स्कूलों का उन्नय किया जाएगा। - आल्हा गायकों की समितियों को 25-25 हजार रुपए देने की घोषणा।1