Shuru
Apke Nagar Ki App…
करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में करणी सेना परिवार की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी ज्ञापन सौंपा गया। श्री जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने और क्रीमी लेयर व्यवस्था पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने UGC के नए नियमों को वापस लेने, किसानों को फसलों का उचित मूल्य देने, स्वर्ण अधिकार अधिनियम लागू करने और SC/ST एक्ट के तहत दर्ज होने वाली कथित झूठी FIRs में निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई की मांग उठाई। करणी सेना पदाधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी जाति, धर्म या राजनीतिक दल का विरोध करना नहीं, बल्कि सर्वसमाज के हित और सामाजिक समरसता की बात रखना है।
संतोष कुमार बाथरी
करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में करणी सेना परिवार की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी ज्ञापन सौंपा गया। श्री जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने और क्रीमी लेयर व्यवस्था पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने UGC के नए नियमों को वापस लेने, किसानों को फसलों का उचित मूल्य देने, स्वर्ण अधिकार अधिनियम लागू करने और SC/ST एक्ट के तहत दर्ज होने वाली कथित झूठी FIRs में निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई की मांग उठाई। करणी सेना पदाधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी जाति, धर्म या राजनीतिक दल का विरोध करना नहीं, बल्कि सर्वसमाज के हित और सामाजिक समरसता की बात रखना है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 8.05 ग्राम एमडी ड्रग्स, दो मोबाइल और 700 रुपए नकद जब्त स्कूल ग्राउंड में एमडी ड्रग्स बेचने पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार छिंदवाड़ा शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूल के खेल मैदान से दो युवकों को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी सागरपेशा प्राथमिक शाला के ग्राउंड में एमडी ड्रग्स बेचने के लिए पहुंचे थे। घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कुल 8.05 ग्राम एमडी ड्रग्स पाउडर, दो मोबाइल फोन और 700 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 2 लाख 24 हजार 700 रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को 26 सितंबर को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना बैल बाजार निवासी फैजान खान और हुसैन नगर निवासी जैद फराज सागरपेशा प्राथमिक शाला के ग्राउंड में एमडी ड्रग्स बेचने के लिए पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने घेरा मुखबिर से मिली सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराने के बाद टीम को तत्काल सागरपेशा प्राथमिक शाला के ग्राउंड की ओर रवाना किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर दोनों युवकों की पहचान की और घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस की तलाशी में आरोपियों के पास से 8.05 ग्राम एमडी ड्रग्स पाउडर बरामद हुआ। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और 700 रुपए नकद भी मिले। पुलिस ने सभी सामग्री को विधिवत जब्त कर लिया। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थों से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने एमडी ड्रग्स पाउडर नागपुर के बाबू उर्फ मारुक खान से खरीदना बताया है। अब पुलिस इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने वाले व्यक्ति और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि नागपुर से छिंदवाड़ा तक मादक पदार्थ किस माध्यम से पहुंचाया जा रहा था और यहां इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जा रही थी। स्कूल परिसर में नशे का कारोबार चिंता का विषय स्कूल के मैदान में एमडी ड्रग्स बेचने के लिए युवकों के पहुंचने की बात सामने आने के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है। स्कूल और उसके आसपास का क्षेत्र बच्चों और युवाओं की आवाजाही वाला स्थान है। ऐसे में यहां मादक पदार्थों की बिक्री की कोशिश से अभिभावकों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के बाद अब जांच का मुख्य फोकस ड्रग्स की सप्लाई चेन पर है। दो मोबाइल भी जब्त, नेटवर्क की तलाश पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जांच में इन मोबाइल फोन से ड्रग्स की खरीद-फरोख्त से जुड़े संपर्क और बातचीत सामने आने की संभावना है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ उनके संपर्क में रहने वाले लोगों और मादक पदार्थ खरीदने-बेचने वाले नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों आरोपी न्यायालय में पेश गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान फैजान पिता एजाज खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी पुराना बैल बाजार तथा जैद फराज पिता अब्दुल जमील, उम्र 25 वर्ष, निवासी हुसैन नगर, छिंदवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उनके आसपास मादक पदार्थों को बिक्री या तस्करी की जानकारी है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। 8.05 ग्राम एमडी ड्रग्स, दो मोबाइल और 700 रुपए नकद जब्त स्कूल ग्राउंड में एमडी ड्रग्स बेचने पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार छिंदवाड़ा शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूल के खेल मैदान से दो युवकों को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी सागरपेशा प्राथमिक शाला के ग्राउंड में एमडी ड्रग्स बेचने के लिए पहुंचे थे। घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कुल 8.05 ग्राम एमडी ड्रग्स पाउडर, दो मोबाइल फोन और 700 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 2 लाख 24 हजार 700 रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को 26 सितंबर को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना बैल बाजार निवासी फैजान खान और हुसैन नगर निवासी जैद फराज सागरपेशा प्राथमिक शाला के ग्राउंड में एमडी ड्रग्स बेचने के लिए पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने घेरा मुखबिर से मिली सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराने के बाद टीम को तत्काल सागरपेशा प्राथमिक शाला के ग्राउंड की ओर रवाना किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर दोनों युवकों की पहचान की और घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस की तलाशी में आरोपियों के पास से 8.05 ग्राम एमडी ड्रग्स पाउडर बरामद हुआ। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और 700 रुपए नकद भी मिले। पुलिस ने सभी सामग्री को विधिवत जब्त कर लिया। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थों से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने एमडी ड्रग्स पाउडर नागपुर के बाबू उर्फ मारुक खान से खरीदना बताया है। अब पुलिस इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने वाले व्यक्ति और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि नागपुर से छिंदवाड़ा तक मादक पदार्थ किस माध्यम से पहुंचाया जा रहा था और यहां इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जा रही थी। स्कूल परिसर में नशे का कारोबार चिंता का विषय स्कूल के मैदान में एमडी ड्रग्स बेचने के लिए युवकों के पहुंचने की बात सामने आने के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है। स्कूल और उसके आसपास का क्षेत्र बच्चों और युवाओं की आवाजाही वाला स्थान है। ऐसे में यहां मादक पदार्थों की बिक्री की कोशिश से अभिभावकों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के बाद अब जांच का मुख्य फोकस ड्रग्स की सप्लाई चेन पर है। दो मोबाइल भी जब्त, नेटवर्क की तलाश पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जांच में इन मोबाइल फोन से ड्रग्स की खरीद-फरोख्त से जुड़े संपर्क और बातचीत सामने आने की संभावना है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ उनके संपर्क में रहने वाले लोगों और मादक पदार्थ खरीदने-बेचने वाले नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों आरोपी न्यायालय में पेश गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान फैजान पिता एजाज खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी पुराना बैल बाजार तथा जैद फराज पिता अब्दुल जमील, उम्र 25 वर्ष, निवासी हुसैन नगर, छिंदवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उनके आसपास मादक पदार्थों को बिक्री या तस्करी की जानकारी है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।1
- खामखरेली में भव्य सैला नृत्य प्रतियोगिता आयोजित......... सरगापुर की टीम ने शानदार प्रस्तुति देकर जीता प्रथम पुरस्कार खामखरेली/बंडोल_ बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खामखरेली में मूलनिवासी पारंपरिक जनजागृति समिति के तत्वावधान में भव्य सैला नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की |प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ग्रामों से करीब 40 से 45 सैला नृत्य टीमों ने सहभागिता की। कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा, लोकवाद्य यंत्रों और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से आदिवासी लोककला एवं संस्कृति की शानदार झलक प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में सरगापुर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। टीम की शानदार प्रस्तुति पर उपस्थित दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। अन्य टीमों ने भी अपनी पारंपरिक कला एवं नृत्य कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया। संस्कृति संरक्षण का संदेश आयोजन के माध्यम से पारंपरिक सैला नृत्य और आदिवासी लोकसंस्कृति के संरक्षण एवं नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण मौजूदगी रही।4
- सिवनी के जीआई टैग सीताफल को बाजार से जोड़ने की पहल उन्नत खेती एवं प्रसंस्करण का प्रशिक्षण लेने महाराष्ट्र रवाना हुआ 15 सदस्यीय दल सिवनी। जीआई टैग प्राप्त सिवनी जम्बो सीताफल को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए ‘सीताफल से समृद्धि’ अभियान के तहत पहल की जा रही है। जिला स्तरीय कार्यशाला के बाद सीताफल उत्पादक किसानों, उद्यमियों एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों का 15 सदस्यीय दल महाराष्ट्र के प्रशिक्षण-सह-भ्रमण पर रवाना हुआ। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दल नागपुर में दिनशॉ आइसक्रीम फैक्ट्री तथा अमरावती में सीताफल उत्पादक किसानों के खेतों और प्रसंस्करण इकाइयों का भ्रमण कर उन्नत खेती, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन एवं विपणन की जानकारी प्राप्त करेगा। कलेक्टर ने किसानों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को जिले के अन्य किसानों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीताफल को उत्पादन के साथ-साथ प्रसंस्करण और बेहतर बाजार से जोड़कर किसानों को अधिक लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।1
- *कोर्ट के आदेश की उड़ रही धज्जियां नहीं हटा चारगांव की 18 एकड़ भूमि का कब्जा* कुरई। आदिवासी बाहुल्य कुरई विकासखंड की ग्राम पंचायत सारसडोल के ग्राम चारगांव अंतर्गत कोहकाखेड़ा में करीब 18 एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि खसरा नंबर 87 की उक्त भूमि राजस्व रिकॉर्ड में शासकीय दर्ज है, लेकिन पिछले करीब तीन वर्षों से ग्राम सिल्लौर निवासी सीताराम सनोडिया द्वारा यहां कृषि कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर पूर्व में तहसीलदार न्यायालय में शिकायत प्रस्तुत की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान विवादित भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने तथा किसी प्रकार का नया कार्य नहीं करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा भूमि पर कृषि कार्य जारी रखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त भूमि पर ग्राम पंचायत द्वारा वृक्षारोपण का प्रस्ताव भी रखा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाता है तो यहां सार्वजनिक हित में वृक्षारोपण सहित अन्य कार्य किए जा सकते हैं। अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा पूर्व में भी अधिकारियों के समक्ष शिकायतें की जा चुकी हैं। आदेश की प्रति नहीं मिलने की बात मामले में आरआई राजीव सनोडिया से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि उन्हें तहसीलदार न्यायालय के आदेश की प्रति प्राप्त नहीं हुई है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित कर्मचारी और कब्जाधारी के बीच रिश्तेदारी होने के कारण कार्रवाई में देरी हो रही है। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। एक सप्ताह में हटेगा अतिक्रमण : तहसीलदार इस संबंध में तहसीलदार शनि पाल परतेती ने बताया कि आदेश की प्रति पटवारी एवं आरआई को प्राप्त हुई होगी। यदि प्रति नहीं मिली है तो उसे दोबारा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी।2
- Seoni News: गोंडी शैला की थाप पर झूम उठा खामखरेली, शैला नृत्य ने खींचा सबका ध्यान1
- प्रभात पट्टन चौकी का एसपी वीरेन्द्र जैन ने किया आकस्मिक निरीक्षण मुलताई। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने 28 सितंबर को थाना मुलताई अंतर्गत चौकी प्रभात पट्टन का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीओपी मुलताई श्री शिवकुमार सिंह एवं चौकी प्रभारी दिनेश कुमरे उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यालयीन अभिलेख, लंबित अपराध व शिकायतें, मालखाना, साफ-सफाई एवं पुलिसकर्मियों की ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा आमजन की शिकायतों पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, तत्परता और जवाबदेही के साथ बेहतर पुलिसिंग एवं आमजन से समन्वय पुलिस की प्राथमिकता है।1
- करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में करणी सेना परिवार की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी ज्ञापन सौंपा गया। श्री जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने और क्रीमी लेयर व्यवस्था पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने UGC के नए नियमों को वापस लेने, किसानों को फसलों का उचित मूल्य देने, स्वर्ण अधिकार अधिनियम लागू करने और SC/ST एक्ट के तहत दर्ज होने वाली कथित झूठी FIRs में निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई की मांग उठाई। करणी सेना पदाधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी जाति, धर्म या राजनीतिक दल का विरोध करना नहीं, बल्कि सर्वसमाज के हित और सामाजिक समरसता की बात रखना है।4
- लंबित प्रकरणों और अभियानों की कलेक्टर ने की समीक्षा समयबद्ध निराकरण और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी करने के निर्देश सिवनी। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने समय-सीमा बैठक में लंबित प्रकरणों, जनशिकायतों और सीएम हेल्पलाइन की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आमजन से जुड़े मामलों का समयबद्ध एवं वास्तविक निराकरण सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय के साथ लंबित प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम एवं सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने शिविरों में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा नागरिकों तक योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। वहीं 02 अक्टूबर से प्रस्तावित ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान की तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समयपूर्व पूरी करने को कहा। उन्होंने सभी विभागों को नियमित मॉनिटरिंग, बेहतर समन्वय और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- सेवा संकल्प अभियान यात्रा का बंडोल में स्वागत...!!(२८९२६),, सेवा संकल्प अभियान यात्रा का बंडोल में स्वागत बड़नगर से वाराणसी निकली यात्रा का हुआ स्वागत, नन्हे बच्चों को वितरित किए वस्त्र बंडोल/सिवनी। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जन्मभूमि से कर्मभूमि तक की भावना के साथ बड़नगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा यात्रा का सिवनी जिले में आगमन हुआ। यात्रा के बंडोल पहुंचने पर आंगनवाड़ी भवन परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर यात्रा में शामिल सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, संतोष अग्रवाल सहित जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अतिथियों ने सेवा यात्रा का स्वागत करते हुए सेवा, समर्पण एवं सामाजिक सरोकारों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों को वस्त्रों का वितरण भी किया गया। वस्त्र पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सेवा और सहयोग की भावना को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम के बाद जनप्रतिनिधियों ने आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों की जानकारी ली तथा केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सेवा संकल्प अभियान की यह यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वाराणसी पहुंचेगी, जहां सेवा एवं सामाजिक समरसता का संदेश आगे बढ़ाया जाएगा।4