Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेतिया–कुमारबाग रेलखंड पर सीआरएस निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न
A9Bharat News
बेतिया–कुमारबाग रेलखंड पर सीआरएस निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न
More news from Pashchim Champaran and nearby areas
- बुधवार के दिन मझौलिया पुलिस ने जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों से विभिन्न कांडों के छः वारंटी अभियुक्त सहित दो शराबी को किया गिरफ्तार ।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि वारंटी अभियुक्तों में मनान देवान शेराजुल देवान,मोटर देवान तीनों साकिन मझौलिया देवान टोली तथा अनिरुद्ध प्रसाद,पन्नालाल प्रसाद दोनों साकिन करमवा ,अमेरिका चौबे साकिन लालसरैया उधर दो शराबी शहजाद आलम व दीपक यादव को पुरुषोत्तम पुर से गिरफ्तार किया गया।सभी को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस पुलिसिया कार्रवाई से सभी अभियुक्तों में हड़कंप सा मच गया है।1
- बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र की एक महिला और उनकी करीब 12 वर्षीय बेटी रविवार को हरसिद्धि में बस यात्रा के दौरान लापता हो गई थीं। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद अरेराज थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। दोनों को मंगलवार दोपहर राजधानी दिल्ली में बेहोशी की हालत में बरामद किया गया। मामले की जांच जारी है।1
- बेतिया। जिले में धान अधिप्राप्ति को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान अधिप्राप्ति की प्रगति को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में धान खरीद की स्थिति, लक्ष्य संशोधन, कैश क्रेडिट अनुमोदन और भुगतान प्रक्रिया सहित कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि सहकारिता विभाग के पोर्टल पर कुल 24,433 किसान निबंधित हैं। इनमें 17,294 रैयत किसान और 7,189 गैर-रैयत किसान शामिल हैं। वहीं, 17 फरवरी 2026 तक जिले में कुल 82,502.804 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जो कुल लक्ष्य का 68.09 प्रतिशत है। अब तक 9,341 किसानों से धान की अधिप्राप्ति की गई है। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि 28 फरवरी तक हर हाल में लक्ष्य के अनुरूप 100 प्रतिशत धान खरीद पूरी की जाए। डीएम ने सख्त शब्दों में कहा कि किसानों को धान बिक्री के बाद 48 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी किसान को परेशानी न हो। भुगतान में देरी को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इसके अलावा डीएम ने एसएफसी को निर्देश दिया कि सभी राइस मिलों को फोर्टिफाइड राइस कर्नेल की समान आपूर्ति सुनिश्चित हो। बैठक में बिहार राज्य फसल सहायता योजना खरीफ 2024-25 एवं रबी 2024-25 के लंबित भुगतान पर भी चर्चा हुई, जिस पर लाभार्थियों के डेटा का पुनः सत्यापन कराने का आदेश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, जिला सहकारिता पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, एसएफसी के डीएम सुमित कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने आज जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, बेतिया का औचक निरीक्षण किया। 17.02.2026.1
- ओवरलोडिंग का खुला खेल: परिवहन विभाग मूकदर्शक, सड़कों पर मौत का सफर!*1
- विराट हिंदू सम्मेलन श्रीराम खेल मैदान नौतन में 22 फरवरी 2026 दिन रविवार को सुनिश्चित है सभी लोग से विनती है ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने की कृपया प्रदान करें और विराट हिंदू सम्मेलन में सहभागी बने! जय श्री राम1
- सुगौली आधार केंद्र अब फुलवरिया पंचायत भवन में चलेगा। बुधवार को पंचायत के मुखिया और उप प्रमुख प्रतिनिधि ने कराया शुभारंम्भ।1
- नौतन (पश्चिम चंपारण)। प्रखंड के ग्राम पंचायत खडडा के मुसही गाँव में जाने वाली पीसीसी सड़क ध्वस्त हो जाने से लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। सड़क1