logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बालिकाओं को पोशाक वितरण के साथ शिक्षा का संदेश, सहकारिता बैंक अध्यक्ष पाटीदार का सम्मान मणि बहन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजन — अतिथियों ने छात्राओं को नियमित पढ़ाई, संस्कार और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित सीमलवाड़ा। स्थानीय मणि बहन उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को छात्राओं को पोशाक वितरण एवं प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान हाल ही राज्य सरकार द्वारा सम्मानित डूंगरपुर कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष गोरधन पाटीदार का विद्यालय परिवार की ओर से पगड़ी एवं उपरना पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षा विद् एवं सेवानिवृत्त ब्लॉक शिक्षा उप निरीक्षक तथा पाटीदार समाज चौरासी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटीदार का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रबंध समिति अध्यक्ष जगदीश पंड्या ने की। मुख्य अतिथि डूंगरपुर कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष गोरधन पाटीदार, विशिष्ट अतिथि पाटीदार समाज चौरासी अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त ब्लॉक शिक्षा उप निरीक्षक चंद्रकांत पाटीदार, पीटीए अध्यक्ष देवी लाल पटेल, प्रिंसिपल गड़ा पट्टा पीठ प्रवीण पाटीदार तथा प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रकाश पंड्या मंचासीन रहे। प्रधानाचार्य विभा पंड्या ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। छात्राओं को बांटी पोशाक कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिका मंजुला पाटीदार पड़ालिया द्वारा कक्षा एक से पांच तक की बालिकाओं के लिए उपलब्ध कराई गई पोशाक का अतिथियों के हाथों वितरण किया गया। अतिथियों ने बालिकाओं को नियमित अध्ययन करने, अच्छे संस्कार अपनाने और अच्छे अंकों के साथ सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि गोरधन पाटीदार ने छात्राओं से मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई कर जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही भविष्य निर्माण का सबसे मजबूत आधार है। वहीं चंद्रकांत पाटीदार ने मोबाइल के सदुपयोग की सीख देते हुए छात्राओं से अच्छी जानकारी ग्रहण करने और भ्रामक व नकारात्मक सामग्री से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए शिक्षा के महत्व को समझाया। प्रकाश पंड्या, जगदीश पंड्या, देवीलाल पटेल और प्रवीण पाटीदार ने भी छात्राओं को अच्छे संस्कार अपनाने, नियमित पढ़ाई करने और भ्रामक खबरों से बचने की सीख दी। विद्यार्थियों के लिए दान को बताया सबसे बड़ा दान अतिथियों ने अध्यापिका मंजुला पाटीदार द्वारा छात्राओं के लिए पोशाक उपलब्ध कराने पर उनका अभिनंदन किया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा एवं जरूरतों के लिए किया गया सहयोग सबसे महत्वपूर्ण दान है। इससे विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलता है और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। प्रधानाचार्य विभा पंड्या ने बताया कि मंजुला पाटीदार ने पिछले वर्ष भी सर्दी के मौसम में छात्राओं को स्वेटर वितरित किए थे। उन्होंने बताया कि विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा अपने जन्मदिन अथवा परिवार में नवजात के आगमन जैसे अवसरों पर बालिकाओं के लिए मिठाई एवं सामूहिक भोज का आयोजन भी किया जाता है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान सम्मान के बाद गोरधन पाटीदार ने छात्राओं का आभार जताते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और भविष्य में देश सेवा में अपना योगदान दें। उन्होंने छात्राओं से एक-दूसरे की सहायता करने तथा राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से छात्राओं को पुस्तकें, पोशाक, स्कूटी, छात्रवृत्ति सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। छात्राओं को इन योजनाओं का सदुपयोग कर अपनी शिक्षा को मजबूत बनाना चाहिए। प्रकाश पंड्या ने गोरधन पाटीदार द्वारा सहकारिता क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने करतल ध्वनि के साथ उनका सम्मान किया। इस अवसर पर विद्यालय की बेला कोठारी, वंदना पंचाल, प्रियंका त्रिवेदी, मंजुला पाटीदार, गंगा जी, प्राची, वर्षा सहित समस्त शिक्षिकाएं, स्टाफ सदस्य, प्रबंध समिति के पदाधिकारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

2 hrs ago
user_Gunwant kalal
Gunwant kalal
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

बालिकाओं को पोशाक वितरण के साथ शिक्षा का संदेश, सहकारिता बैंक अध्यक्ष पाटीदार का सम्मान मणि बहन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजन — अतिथियों ने छात्राओं को नियमित पढ़ाई, संस्कार और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित सीमलवाड़ा। स्थानीय मणि बहन उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को छात्राओं को पोशाक वितरण एवं प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान हाल ही राज्य सरकार द्वारा सम्मानित डूंगरपुर कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष गोरधन पाटीदार का विद्यालय परिवार की ओर से पगड़ी एवं उपरना पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षा विद् एवं सेवानिवृत्त ब्लॉक शिक्षा उप निरीक्षक तथा पाटीदार समाज चौरासी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटीदार का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रबंध समिति अध्यक्ष जगदीश पंड्या ने की। मुख्य अतिथि डूंगरपुर कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष गोरधन पाटीदार, विशिष्ट अतिथि पाटीदार समाज चौरासी अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त ब्लॉक शिक्षा

उप निरीक्षक चंद्रकांत पाटीदार, पीटीए अध्यक्ष देवी लाल पटेल, प्रिंसिपल गड़ा पट्टा पीठ प्रवीण पाटीदार तथा प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रकाश पंड्या मंचासीन रहे। प्रधानाचार्य विभा पंड्या ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। छात्राओं को बांटी पोशाक कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिका मंजुला पाटीदार पड़ालिया द्वारा कक्षा एक से पांच तक की बालिकाओं के लिए उपलब्ध कराई गई पोशाक का अतिथियों के हाथों वितरण किया गया। अतिथियों ने बालिकाओं को नियमित अध्ययन करने, अच्छे संस्कार अपनाने और अच्छे अंकों के साथ सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि गोरधन पाटीदार ने छात्राओं से मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई कर जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही भविष्य निर्माण का सबसे मजबूत आधार है। वहीं चंद्रकांत पाटीदार ने मोबाइल के सदुपयोग की सीख देते हुए छात्राओं से अच्छी जानकारी ग्रहण करने और भ्रामक व नकारात्मक

7051c371-85ad-4e97-802c-5f98f0ac2de0

सामग्री से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए शिक्षा के महत्व को समझाया। प्रकाश पंड्या, जगदीश पंड्या, देवीलाल पटेल और प्रवीण पाटीदार ने भी छात्राओं को अच्छे संस्कार अपनाने, नियमित पढ़ाई करने और भ्रामक खबरों से बचने की सीख दी। विद्यार्थियों के लिए दान को बताया सबसे बड़ा दान अतिथियों ने अध्यापिका मंजुला पाटीदार द्वारा छात्राओं के लिए पोशाक उपलब्ध कराने पर उनका अभिनंदन किया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा एवं जरूरतों के लिए किया गया सहयोग सबसे महत्वपूर्ण दान है। इससे विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलता है और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। प्रधानाचार्य विभा पंड्या ने बताया कि मंजुला पाटीदार ने पिछले वर्ष भी सर्दी के मौसम में छात्राओं को स्वेटर वितरित किए थे। उन्होंने बताया कि विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा अपने जन्मदिन अथवा परिवार में नवजात के आगमन जैसे अवसरों पर बालिकाओं के लिए मिठाई एवं सामूहिक भोज

be583108-1884-4b73-90a4-0113a13d5b01

का आयोजन भी किया जाता है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान सम्मान के बाद गोरधन पाटीदार ने छात्राओं का आभार जताते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और भविष्य में देश सेवा में अपना योगदान दें। उन्होंने छात्राओं से एक-दूसरे की सहायता करने तथा राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से छात्राओं को पुस्तकें, पोशाक, स्कूटी, छात्रवृत्ति सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। छात्राओं को इन योजनाओं का सदुपयोग कर अपनी शिक्षा को मजबूत बनाना चाहिए। प्रकाश पंड्या ने गोरधन पाटीदार द्वारा सहकारिता क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने करतल ध्वनि के साथ उनका सम्मान किया। इस अवसर पर विद्यालय की बेला कोठारी, वंदना पंचाल, प्रियंका त्रिवेदी, मंजुला पाटीदार, गंगा जी, प्राची, वर्षा सहित समस्त शिक्षिकाएं, स्टाफ सदस्य, प्रबंध समिति के पदाधिकारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 विश्व आदिवासी दिवस व आगामी त्योहारो लेकर डूंगरपुर ग्रामीण क्षेत्र थाना गांव में फ्लैग मार्च किया। भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 विश्व आदिवासी दिवस व आगामी त्योहारो लेकर डूंगरपुर ग्रामीण क्षेत्र थाना गांव में फ्लैग मार्च किया। डूंगरपुर। आगामी विश्व आदिवासी दिवस एवं आगामी त्योहार के मद्देनज़र जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा व विश्वास का माहौल कायम करने के उद्देश्य से शुक्रवार को डूंगरपुर उपखंड एवं सदर थाना क्षेत्र के थाना गांव में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में पुलिस उपाधीक्षक हेरमभ जोशी सदर थानाधिकारी सगीता बनजारा एवं जवानों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा गांवों में पैदल भ्रमण कर लोगों से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
   9829264909

विश्व आदिवासी दिवस व आगामी त्योहारो लेकर डूंगरपुर ग्रामीण  क्षेत्र थाना गांव में फ्लैग मार्च किया।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
विश्व आदिवासी दिवस व आगामी त्योहारो लेकर डूंगरपुर ग्रामीण  क्षेत्र थाना गांव में फ्लैग मार्च किया।
डूंगरपुर। आगामी विश्व आदिवासी दिवस एवं आगामी त्योहार के मद्देनज़र जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा व विश्वास का माहौल कायम करने के उद्देश्य से शुक्रवार को डूंगरपुर उपखंड एवं सदर थाना क्षेत्र के थाना गांव में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च में पुलिस उपाधीक्षक हेरमभ जोशी सदर थानाधिकारी सगीता बनजारा  एवं जवानों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा गांवों में पैदल भ्रमण कर लोगों से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं करने पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका डूंगरपुर। मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं किए जाने के विरोध में शुक्रवार को डूंगरपुर जिला कांग्रेस ने जिला कलेक्ट्री पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक गणेश घोघरा ने कहा कि वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानगढ़ धाम आए थे और इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक उस वादे को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मानगढ़ धाम आदिवासी समाज की आस्था, गौरव और बलिदान का प्रतीक है, जहां बड़ी संख्या में आदिवासी वीरों ने शहादत दी थी। इसके बावजूद केंद्र सरकार द्वारा इसे राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा नहीं देना आदिवासी समाज की भावनाओं के साथ अन्याय है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मानगढ़ धाम को जल्द से जल्द राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए। ऐसा नहीं होने पर कांग्रेस ने आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी।
    1
    मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं करने पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका
डूंगरपुर। मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं किए जाने के विरोध में शुक्रवार को डूंगरपुर जिला कांग्रेस ने जिला कलेक्ट्री पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का पुतला फूंका।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक गणेश घोघरा ने कहा कि वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानगढ़ धाम आए थे और इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक उस वादे को पूरा नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि मानगढ़ धाम आदिवासी समाज की आस्था, गौरव और बलिदान का प्रतीक है, जहां बड़ी संख्या में आदिवासी वीरों ने शहादत दी थी। इसके बावजूद केंद्र सरकार द्वारा इसे राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा नहीं देना आदिवासी समाज की भावनाओं के साथ अन्याय है।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मानगढ़ धाम को जल्द से जल्द राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए। ऐसा नहीं होने पर कांग्रेस ने आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • जर्जर स्कूल में पढ़ाई से डरे ग्रामीण, नए भवन की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन कुशलगढ़। ग्राम पंचायत सारण के पातेला फला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन को ध्वस्त कर नवीन विद्यालय भवन के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय भवन पूरी तरह जर्जर होकर गिरने की स्थिति में पहुंच चुका है। विद्यालय में 75 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और भवन की खराब हालत के कारण विद्यार्थियों, शिक्षकों व अन्य स्टाफ की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें विद्यालय भेजना कम कर दिया है। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्यालय के समीप झोपड़ी बनाकर कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है और विद्यार्थियों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ज्ञापन में ग्रामीणों ने जर्जर भवन को तत्काल ध्वस्त कर शीघ्र नवीन विद्यालय भवन के निर्माण की स्वीकृति एवं आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा मिल सके।
    1
    जर्जर स्कूल में पढ़ाई से डरे ग्रामीण, नए भवन की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कुशलगढ़। ग्राम पंचायत सारण के पातेला फला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन को ध्वस्त कर नवीन विद्यालय भवन के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय भवन पूरी तरह जर्जर होकर गिरने की स्थिति में पहुंच चुका है। विद्यालय में 75 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और भवन की खराब हालत के कारण विद्यार्थियों, शिक्षकों व अन्य स्टाफ की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें विद्यालय भेजना कम कर दिया है। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्यालय के समीप झोपड़ी बनाकर कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है और विद्यार्थियों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने जर्जर भवन को तत्काल ध्वस्त कर शीघ्र नवीन विद्यालय भवन के निर्माण की स्वीकृति एवं आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा मिल सके।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • चांदी के हिंडोले में झूले श्रीगोवर्धननाथजी, पद-कीर्तन से भक्ति में डूबा धंबोला पुष्टिमार्गीय श्री गोवर्धन नाथजी हवेली मंदिर, धंबोला में गुरुवार सायंकाल हिंडोला उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शाम 7 से 8 बजे तक आयोजित मनोरम उत्सव में ठाकुरजी को चांदी के भव्य हिंडोले में विराजित कर श्रद्धालुओं ने झूला झुलाया। मंदिर परिसर भक्ति, पद-गायन और कीर्तन की मधुर स्वर-लहरियों से गुंजायमान रहा। उत्सव के मनोरथी जयप्रकाश रामशंकर पंड्या रहे। मंदिर के मुखिया अजय भोगीलाल पंड्या एवं मुखियाणी इंदुलत्ता पंड्या ने ठाकुरजी का मनोहारी श्रृंगार कर उन्हें चांदी के हिंडोले में विराजित कर झूला जुलाया । इसके बाद वैष्णव भक्तों ने परंपरानुसार हिंडोला पदों का सुमधुर गान तथा भजन-कीर्तन से भक्तिमय वातावरण का सृजन किया। इस अवसर पर रामशंकर मांगनलाल पंड्या, ब्रजमोहन पंड्या, भानुप्रसाद पंड्या, मुकेश पंड्या, भारती देवी पंड्या, रंजन बेन पंड्या,साधना बेन पंड्या, संगीता बेन पंड्या, प्रीति पंड्या सहित बड़ी संख्या में वैष्णव भक्त उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
    1
    चांदी के हिंडोले में झूले श्रीगोवर्धननाथजी, पद-कीर्तन से भक्ति में डूबा धंबोला
पुष्टिमार्गीय श्री गोवर्धन नाथजी हवेली मंदिर, धंबोला में गुरुवार सायंकाल हिंडोला उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शाम 7 से 8 बजे तक आयोजित मनोरम उत्सव में ठाकुरजी को चांदी के भव्य हिंडोले में विराजित कर श्रद्धालुओं ने झूला झुलाया। मंदिर परिसर भक्ति, पद-गायन और कीर्तन की मधुर स्वर-लहरियों से गुंजायमान रहा। उत्सव के मनोरथी जयप्रकाश रामशंकर पंड्या रहे। मंदिर के मुखिया अजय भोगीलाल पंड्या एवं मुखियाणी इंदुलत्ता पंड्या ने ठाकुरजी का मनोहारी श्रृंगार कर उन्हें चांदी के हिंडोले में विराजित कर झूला जुलाया । इसके बाद वैष्णव भक्तों ने परंपरानुसार हिंडोला पदों का सुमधुर गान तथा भजन-कीर्तन से भक्तिमय वातावरण का सृजन किया।
इस अवसर पर रामशंकर मांगनलाल पंड्या, ब्रजमोहन पंड्या, भानुप्रसाद पंड्या, मुकेश पंड्या, भारती देवी पंड्या, रंजन बेन पंड्या,साधना बेन पंड्या, संगीता बेन पंड्या, प्रीति पंड्या सहित बड़ी संख्या में वैष्णव भक्त उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर एबीवीपी का प्रदर्शन, कॉलेज गेट किया बंद पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, छात्र नेतृत्व को मजबूत करने की उठाई आवाज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) डूंगरपुर की ओर से शुक्रवार को श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया गया। छात्रसंघ चुनावों की पुनः बहाली सहित उच्च शिक्षा से जुड़ी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मुख्य गेट को बंद कर विरोध जताया। इसके बाद राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा के नाम कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की गई। कॉलेज इकाई अध्यक्ष पंकज कलासुआ ने कहा कि राजस्थान में छात्र नेतृत्व को विकसित करने और विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी मंच प्रदान करने के लिए छात्रसंघ चुनावों की पुनः बहाली आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के साथ नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। एबीवीपी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं उत्तरदायी उच्च शिक्षा व्यवस्था प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। वर्तमान में उच्च शिक्षा क्षेत्र में कई संरचनात्मक एवं प्रशासनिक चुनौतियां हैं, जिनका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और भविष्य पर पड़ रहा है। इसी को देखते हुए विद्यार्थी परिषद ने सरकार के समक्ष पांच प्रमुख मांगें रखी हैं। एबीवीपी की पांच प्रमुख मांगें 1. छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं। एबीवीपी ने प्रदेश में छात्रसंघ चुनावों को जल्द से जल्द पुनः शुरू करने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी और नेतृत्व का अवसर मिल सके। 2. सभी राज्य विश्वविद्यालयों में समान अकादमिक कैलेंडर लागू हो। परिषद ने प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों के लिए एक समान अकादमिक कैलेंडर लागू करने की मांग की, जिससे प्रवेश, परीक्षाओं एवं परिणामों की प्रक्रिया समयबद्ध हो सके। 3. विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर नियमित नियुक्तियां हों। विश्वविद्यालयों में लंबे समय से रिक्त चल रहे शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां करने की मांग उठाई गई। परिषद का कहना है कि पर्याप्त स्टाफ के बिना उच्च शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होती है। 4. राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति की जाए। प्रदेश के सभी राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति कर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की गई। 5. विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित हों। एबीवीपी ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित करने की मांग करते हुए राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया। ज्ञापन के माध्यम से एबीवीपी ने सरकार से आग्रह किया कि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए राजस्थान की उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाया जाए। ये रहे मौजूद प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान प्रांत छात्रावास संयोजक अनिल धमलात, प्रांत जनजाति कार्य प्रमुख राजेंद्र खराड़ी, डूंगरपुर भाग संयोजक मनीष गमेती, इकाई उपाध्यक्ष अश्विन खराड़ी, कॉलेज इकाई छात्रावास संयोजक शीला कोटेड, रागिनी खराड़ी, भरत भगोरा, कृष्णा, हिमानी कोटेड, रोहित भराड़ा, नटवर गमेती, पीनल, चेतन खराड़ी, सागर हड़ात, ओमप्रकाश, दीपक, मयूर, छगन, विनोद, करिश्मा, दीक्षांत, भावना, मीनाक्षी, किंजल, पायल, टीना, खुशी माहेश्वरी सहित एबीवीपी के अनेक कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
    4
    छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर एबीवीपी का प्रदर्शन, कॉलेज गेट किया बंद
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, छात्र नेतृत्व को मजबूत करने की उठाई आवाज
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) डूंगरपुर की ओर से शुक्रवार को श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया गया। छात्रसंघ चुनावों की पुनः बहाली सहित उच्च शिक्षा से जुड़ी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मुख्य गेट को बंद कर विरोध जताया। इसके बाद राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा के नाम कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की गई।
कॉलेज इकाई अध्यक्ष पंकज कलासुआ ने कहा कि राजस्थान में छात्र नेतृत्व को विकसित करने और विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी मंच प्रदान करने के लिए छात्रसंघ चुनावों की पुनः बहाली आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के साथ नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
एबीवीपी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं उत्तरदायी उच्च शिक्षा व्यवस्था प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। वर्तमान में उच्च शिक्षा क्षेत्र में कई संरचनात्मक एवं प्रशासनिक चुनौतियां हैं, जिनका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और भविष्य पर पड़ रहा है। इसी को देखते हुए विद्यार्थी परिषद ने सरकार के समक्ष पांच प्रमुख मांगें रखी हैं।
एबीवीपी की पांच प्रमुख मांगें
1. छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं।
एबीवीपी ने प्रदेश में छात्रसंघ चुनावों को जल्द से जल्द पुनः शुरू करने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी और नेतृत्व का अवसर मिल सके।
2. सभी राज्य विश्वविद्यालयों में समान अकादमिक कैलेंडर लागू हो।
परिषद ने प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों के लिए एक समान अकादमिक कैलेंडर लागू करने की मांग की, जिससे प्रवेश, परीक्षाओं एवं परिणामों की प्रक्रिया समयबद्ध हो सके।
3. विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर नियमित नियुक्तियां हों।
विश्वविद्यालयों में लंबे समय से रिक्त चल रहे शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां करने की मांग उठाई गई। परिषद का कहना है कि पर्याप्त स्टाफ के बिना उच्च शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होती है।
4. राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति की जाए।
प्रदेश के सभी राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति कर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की गई।
5. विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित हों।
एबीवीपी ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित करने की मांग करते हुए राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया।
ज्ञापन के माध्यम से एबीवीपी ने सरकार से आग्रह किया कि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए राजस्थान की उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाया जाए।
ये रहे मौजूद
प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान प्रांत छात्रावास संयोजक अनिल धमलात, प्रांत जनजाति कार्य प्रमुख राजेंद्र खराड़ी, डूंगरपुर भाग संयोजक मनीष गमेती, इकाई उपाध्यक्ष अश्विन खराड़ी, कॉलेज इकाई छात्रावास संयोजक शीला कोटेड, रागिनी खराड़ी, भरत भगोरा, कृष्णा, हिमानी कोटेड, रोहित भराड़ा, नटवर गमेती, पीनल, चेतन खराड़ी, सागर हड़ात, ओमप्रकाश, दीपक, मयूर, छगन, विनोद, करिश्मा, दीक्षांत, भावना, मीनाक्षी, किंजल, पायल, टीना, खुशी माहेश्वरी सहित एबीवीपी के अनेक कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 विश्व आदिवासी दिवस व आगामी त्योहारो लेकर डूंगरपुर ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 विश्व आदिवासी दिवस व आगामी त्योहारो लेकर डूंगरपुर ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च । डूंगरपुर। आगामी विश्व आदिवासी दिवस एवं आगामी त्योहार के मद्देनज़र जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा व विश्वास का माहौल कायम करने के उद्देश्य से शुक्रवार को डूंगरपुर उपखंड एवं सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में पुलिस उपाधीक्षक हेरमभ जोशी सदर थानाधिकारी सगीता बनजारा एवं जवानों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा गांवों में पैदल भ्रमण कर लोगों से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
   9829264909

विश्व आदिवासी दिवस व आगामी त्योहारो लेकर डूंगरपुर ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च ।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
विश्व आदिवासी दिवस व आगामी त्योहारो लेकर डूंगरपुर ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च ।
डूंगरपुर। आगामी विश्व आदिवासी दिवस एवं आगामी त्योहार के मद्देनज़र जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा व विश्वास का माहौल कायम करने के उद्देश्य से शुक्रवार को डूंगरपुर उपखंड एवं सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च में पुलिस उपाधीक्षक हेरमभ जोशी सदर थानाधिकारी सगीता बनजारा  एवं जवानों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा गांवों में पैदल भ्रमण कर लोगों से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • पंचायतीराज चुनाव और त्योहारों से पहले पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, सड़कों पर उतरी खाकी धंबोला, कुंआ और चौरासी थाना क्षेत्रों में निकला फ्लैग मार्च, पुलिस ने दिया भयमुक्त माहौल का भरोसा अफवाहों से दूर रहें, नाबालिगों को वाहन न दें और संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को दें सूचना सीमलवाड़ा। आगामी पंचायतीराज चुनाव एवं विभिन्न त्योहारों को देखते हुए डूंगरपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से सीमलवाड़ा क्षेत्र के धंबोला, कुंआ और चौरासी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर आमजन को कानून-व्यवस्था के प्रति जागरूक किया। डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीवं सिंह के निर्देशानुसार सीमलवाड़ा पुलिस उप अधीक्षक मदनलाल विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस जवानों की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया गया। धंबोला थाना क्षेत्र में थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया, कुंआ थाना क्षेत्र में थानाधिकारी रघुवीर सिंह तथा चौरासी थाना क्षेत्र में थानाधिकारी रतनलाल के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद करते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास नहीं करें और न ही बिना पुष्टि के किसी सूचना को सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से आगे बढ़ाएं। यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि, विवाद या कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति नजर आती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। नाबालिगों को वाहन देने से बचें पुलिस ने अभिभावकों से विशेष रूप से अपील की कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए नहीं दें। यातायात नियमों की पालना करने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने तथा त्योहारों के दौरान सड़क सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का संदेश भी दिया गया। चुनाव और त्योहारों को लेकर पुलिस की पैनी नजर आगामी पंचायतीराज चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने, आपसी सौहार्द प्रभावित करने या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल होने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन को डराना नहीं, बल्कि अपराधियों में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना रहा। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना पुलिस के साथ-साथ समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने साफ संदेश दिया कि चुनाव हो या त्योहार—कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा और आमजन भयमुक्त वातावरण में अपने त्योहार मना सकेंगे।
    4
    पंचायतीराज चुनाव और त्योहारों से पहले पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, सड़कों पर उतरी खाकी
धंबोला, कुंआ और चौरासी थाना क्षेत्रों में निकला फ्लैग मार्च, पुलिस ने दिया भयमुक्त माहौल का भरोसा
अफवाहों से दूर रहें, नाबालिगों को वाहन न दें और संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को दें 
सूचना
सीमलवाड़ा। आगामी पंचायतीराज चुनाव एवं विभिन्न त्योहारों को देखते हुए डूंगरपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से सीमलवाड़ा क्षेत्र के धंबोला, कुंआ और चौरासी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर आमजन को कानून-व्यवस्था के प्रति जागरूक किया।
डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीवं सिंह के निर्देशानुसार सीमलवाड़ा पुलिस उप अधीक्षक मदनलाल विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस जवानों की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया गया।
धंबोला थाना क्षेत्र में थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया, कुंआ थाना क्षेत्र में थानाधिकारी रघुवीर सिंह तथा चौरासी थाना क्षेत्र में थानाधिकारी रतनलाल के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद करते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास नहीं करें और न ही बिना पुष्टि के किसी सूचना को सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से आगे बढ़ाएं। यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि, विवाद या कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति नजर आती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
नाबालिगों को वाहन देने से बचें
पुलिस ने अभिभावकों से विशेष रूप से अपील की कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए नहीं दें। यातायात नियमों की पालना करने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने तथा त्योहारों के दौरान सड़क सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का संदेश भी दिया गया।
चुनाव और त्योहारों को लेकर पुलिस की पैनी नजर
आगामी पंचायतीराज चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने, आपसी सौहार्द प्रभावित करने या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल होने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन को डराना नहीं, बल्कि अपराधियों में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना रहा। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना पुलिस के साथ-साथ समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।
फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने साफ संदेश दिया कि चुनाव हो या त्योहार—कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा और आमजन भयमुक्त वातावरण में अपने त्योहार मना सकेंगे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.