मंदिर का दिया गिरने से घर में लगी आग सब जलकर राख आंधी तूफान के दौरान मासूम सहित दो की हुई मौत। अयोध्या । जनपद अयोध्या में तेज रफ्तार से आयी आंधी और तूफान ने भारी तबाही मचाया । बीकापुर तहसील अंतर्गत हैदरगंज थाना क्षेत्र में भी 6 साल की मासूम सहित दो मौत होने की जानकारी मिली है। पहली घटना जाना ग्राम पंचायत में हुई। जामुन की डाल गिरने से 70 वर्षीय साधू सिंह घायल हो गए थे। जिनकी मौत हो गई है। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार बीकापुर रामखेलावन, हैदरगंज थाने के दरोगा श्रीपति मौर्य, शिव आशीष भारती पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना बैंती कला गांव में घटित हुई। अपने ननिहाल मौसी की शादी में शामिल होने आई 6 वर्षीय लाडो पुत्री मंगल सिंह निवासी मुसाफिरखाना जनपद अमेठी तेज आंधी के दौरान दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रामा सेंटर लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। दिवाली की गिरने से अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
मंदिर का दिया गिरने से घर में लगी आग सब जलकर राख आंधी तूफान के दौरान मासूम सहित दो की हुई मौत। अयोध्या । जनपद अयोध्या में तेज रफ्तार से आयी आंधी और तूफान ने भारी तबाही मचाया । बीकापुर तहसील अंतर्गत हैदरगंज थाना क्षेत्र में भी 6 साल की मासूम सहित दो मौत होने की जानकारी मिली है। पहली घटना जाना ग्राम पंचायत में हुई। जामुन की डाल गिरने से 70 वर्षीय साधू सिंह घायल हो गए थे। जिनकी मौत हो गई है। बृहस्पतिवार
को नायब तहसीलदार बीकापुर रामखेलावन, हैदरगंज थाने के दरोगा श्रीपति मौर्य, शिव आशीष भारती पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना बैंती कला गांव में घटित हुई। अपने ननिहाल मौसी की शादी में शामिल होने आई 6 वर्षीय लाडो पुत्री मंगल सिंह निवासी मुसाफिरखाना जनपद अमेठी तेज आंधी के दौरान दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रामा सेंटर लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। दिवाली की गिरने से अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
- अयोध्या जिले के सिविल कोर्ट परिसर स्थित आठ तल्ला बिल्डिंग चौबीस कक्षीय भवन के सभागार में ३० अप्रैल २०२६को लिपिक पद से सेवा निवृत्त हुए संजय कुमार सिंह को सहयोगी न्यायिक कर्मी साथियों द्वारा खचाखच भरे मीटिंग हाल में विदाई सम्मान समारोह आयोजित कर नम आंखों से विदा किया गया,विदाई सम्मान समारोह के अवसर पर मीटिंग हाल पहुंचे जिला जज रणंजय कुमार वर्मा का केंद्रीय नाजिर व प्रशासनिक अधिकारी द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया,बताया जाता है कि हंसमुख स्वभाव मिलनसार प्रवृति के संजय कुमार सिंह 25 जुलाई 1985 में लिपिक पद पर सेवा में आए और अपने उत्तरदायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए ४२ साल अपनी सेवा देते हुए 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत हुए,जिला जज रणंजय कुमार वर्मा के द्वारा संजय कुमार सिंह को विदाई सम्मान समारोह के अवसर पर अंग वस्त्र, रामचरित मानस की पुस्तक,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया,न्यायिक कर्मियों द्वारा संजय कुमार सिंह को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया,सम्मानित करने वाले न्यायिक कर्मियों में केंद्रीय नाजिर रविन्द्र सिंह,प्रशासनिक अधिकारी,सहायक नाजिर सुनील कुमार सिंह,राम शंकर कौशलेंद्र श्रीवास्तव,संतोष ओझा, सहित कई अन्य न्यायिक कर्मियों द्वारा गले लगकर नम आंखों से विदाई दी गई,जिला जज रणंजय कुमार वर्मा व न्यायिक अधिकारी रुपाली सिंह द्वारा संजय कुमार सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने परिवार के साथ प्रसन्नता पूर्वक बचा हुआ समय बिताने की कामना किया गया,विदाई समारोह पर केंद्रीय नाजिर रविन्द्र सिंह व संजय कुमार सिंह द्वारा जानकारी दी गई,कार्यक्रम का संचालन राम शंकर यादव द्वारा किया गया।1
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- welcome All members1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मलेथू बुजुर्ग में वर्ष 2009-10 में निर्मित आदर्श तालाब आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। कभी ग्रामीणों के लिए जलस्रोत और सौंदर्य का केंद्र रहा यह तालाब अब पूरी तरह सूख चुका है और झाड़-झंखाड़ में तब्दील हो गया है। तालाब के चारों ओर लगाई गई बाउंड्री और लोहे के एंगल पूरी तरह गायब हो चुके हैं, जबकि मुख्य गेट भी नहीं बचा है। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां पशु-पक्षियों और मवेशियों के लिए पानी का संकट गहराता जा रहा है, वहीं इस तालाब की दुर्दशा ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रही है। सरकार द्वारा तालाबों में पानी उपलब्ध होने के दावों के बीच यह तालाब हकीकत बयां कर रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान पति गायादत्त यादव ने बताया कि तालाब का निर्माण उनके कार्यकाल से पहले, वर्ष 2010 में हुआ था। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा बनाए गए अमृत सरोवर में पर्याप्त पानी मौजूद है। वहीं ग्राम सचिव शाश्वत अचारी ने कहा कि इस तालाब की स्थिति की जानकारी नहीं थी, जांच कर शीघ्र साफ-सफाई कराई जाएगी। खंड विकास अधिकारी आर.एन. भारती ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर विधिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीण शिवलाल, रामबहोर, राम आसरे और बोधिराम ने प्रशासन से तालाब की मरम्मत व सौंदर्यीकरण कराए जाने की मांग की है, ताकि जल संकट से राहत मिल सके।1
- Post by Shivaji Sonkar2
- Post by अर्जुन भट्ट (जनहित जागरण)2
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैरिंग्टनगंज में सरकार की मातृत्व योजना के अंतर्गत मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 27 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जानकारी के अनुसार मातृत्व दिवस प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, ताकि गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रविंद्र कुमार शुक्ला ने सभी महिलाओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। उन्होंने विशेष रूप से एनीमिया से ग्रसित महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, आयरन की गोलियों का नियमित सेवन करने तथा समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी। हालांकि, इस बार मातृत्व दिवस पर मिलने वाली पोषण संबंधी सुविधाएं जैसे दूध और केला महिलाओं को उपलब्ध नहीं हो सकीं। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बजट के अभाव में फिलहाल ये सुविधाएं बंद हैं, लेकिन बजट प्राप्त होते ही इन्हें पुनः शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, जांच के लिए आई कुछ गर्भवती महिलाएं—कांती, मोनी, दीपा और आरती—ने महिला डॉक्टर के अभाव में अपनी समस्याएं खुलकर रखने में असहजता जताई। इस मुद्दे पर सीएचसी अधीक्षक डॉ रविंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि हाल ही में सीएमओ का दौरा हुआ था, जिसमें यह समस्या उनके संज्ञान में लाई गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही महिला डॉक्टर की नियुक्ति कर दी जाएगी, जिससे महिलाओं को बेहतर और सहज स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।1
- आपके भी फोन पर अचानक आया 'गंभीर इमरजेंसी अलर्ट' का मैसेज? क्या है पूरा संदेश, जानें इसका मतलब अगर आपको भी आज अपने स्मार्टफोन पर अचानक ही एक पॉप-अप नोटिफिकेशन मिला, जिसमें लिखा है 'गंभीर इमरजेंसी अलर्ट' तो परेशान मत होइए। आप अकेले नहीं हैं, जिसे इस तरह का मैसेज आया है। दरअसल, देशभर में नागरिकों को इमरजेंसी अलर्ट की तेज और अधिक प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक राष्ट्रव्यापी मोबाइल-आधारित आपदा संचार प्रणाली का शुभारंभ किया गया है। इस सिस्टम को दूरसंचार विभाग ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सहयोग से विकसित किया है। जिससे आपात स्थितियों के दौरान नागरिकों तक महत्वपूर्ण जानकारी का तेजी से और अधिक प्रभावी ढंग से प्रसार किया जा सके।1