logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जोधपुर की उपेक्षा पर गहलोत का हमला, बोले- बजट ने राजस्थान को निराश किया। संवाददाता आशीष पुरोहित जोधपुर/राजस्थान जोधपुर। अशोक गहलोत ने अपने जोधपुर दौरे के दौरान एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि हालिया बजट में जोधपुर और पूरे मारवाड़ क्षेत्र की उपेक्षा की गई है। गहलोत ने कहा कि जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी, जालौर, सिरोही और पाली जैसे अकाल व सूखा प्रभावित जिलों के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने राजीव गांधी लिफ्ट योजना के थर्ड फेज के लिए करीब 1400 करोड़ रुपये खर्च कर काम शुरू कराया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने उसे धीमा कर दिया है। जोधपुर जिले में पेयजल परियोजनाओं की अनदेखी की जा रही है। 80 करोड़ रुपये का स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट और सुमेर पब्लिक लाइब्रेरी भवन तैयार होने के बावजूद बंद पड़े हैं। डीगाड़ी, प्रतापनगर, चैनपुरा और मगरा पूंजला में अस्पताल भवन बनने के बाद भी डॉक्टर और उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए। रिफाइनरी परियोजना को लेकर भी गहलोत ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उद्घाटन की तारीखें बार-बार बदली जा रही हैं। अगस्त में उद्घाटन की घोषणा के बावजूद कार्यक्रम नहीं हुआ। आखिर देरी का कारण क्या है, यह सरकार को स्पष्ट करना चाहिए। पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि चुनाव समय पर कराना संवैधानिक अनिवार्यता है। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट पहले भी समयबद्ध चुनाव कराने के निर्देश दे चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनाव होने पर कांग्रेस को सफलता मिलेगी। भुगतान लंबित होने का आरोप लगाते हुए गहलोत ने कहा कि बुजुर्ग पेंशन, छात्रवृत्ति, स्कूटी योजना सहित कई योजनाओं के भुगतान अटके हुए हैं। पीएचईडी, इरिगेशन और पीडब्ल्यूडी विभागों में विकास कार्य ठप हैं। ठेकेदारों ने काम बंद कर दिए हैं, जबकि सरकार राजस्व बढ़ने का दावा कर रही है। सांप्रदायिक हिंसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि सरकारों का एजेंडा ऐसा होगा तो हिंसा होना स्वाभाविक है। फ्रीबीज और चुनाव से पहले नकद वितरण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का उल्लेख करते हुए गहलोत ने कहा कि चुनाव के दौरान धन बांटना लोकतंत्र के लिए घातक है। उन्होंने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी.एन. शेषन का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने सख्ती दिखाते हुए तमिलनाडु में मतदान स्थगित कर दिया था। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर गहलोत ने कहा कि यह वैश्विक क्रांति है और राजस्थान को इसमें पीछे नहीं रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं, किसानों, उद्योग और शिक्षा जगत से एआई को अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर शहर जिला अध्यक्ष ओंकार वर्मा जोधपुर देहात जिला अध्यक्ष गीता बरवड़ पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी पूर्व महापौर जोधपुर नगर निगम उतर कुंती देवड़ा पूर्व विधायक मनीषा पवार पूर्व विधायक महेंद्र बिश्नोई पूर्व विधायक किशना राम बिश्नोई रणवीर सिंह कच्छवाह, करण सिंह उचियारड़ा, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया ।

9 hrs ago
user_रबेन्द्र सिंह परमार संपादक भारत टीवी 24
रबेन्द्र सिंह परमार संपादक भारत टीवी 24
एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago
b97b5535-e9b8-47d3-95b1-1486b84bcabf

जोधपुर की उपेक्षा पर गहलोत का हमला, बोले- बजट ने राजस्थान को निराश किया। संवाददाता आशीष पुरोहित जोधपुर/राजस्थान जोधपुर। अशोक गहलोत ने अपने जोधपुर दौरे के दौरान एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि हालिया बजट में जोधपुर और पूरे मारवाड़ क्षेत्र की उपेक्षा की गई है। गहलोत ने कहा कि जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी, जालौर, सिरोही और पाली जैसे अकाल व सूखा प्रभावित जिलों के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने राजीव गांधी लिफ्ट योजना के थर्ड फेज के लिए करीब 1400 करोड़ रुपये खर्च कर काम शुरू कराया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने उसे धीमा कर दिया है। जोधपुर जिले में पेयजल परियोजनाओं की अनदेखी की जा रही है। 80 करोड़ रुपये का स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट और सुमेर पब्लिक लाइब्रेरी भवन तैयार होने के बावजूद बंद पड़े हैं। डीगाड़ी, प्रतापनगर, चैनपुरा और मगरा पूंजला में अस्पताल भवन बनने के बाद भी डॉक्टर और उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए। रिफाइनरी परियोजना को लेकर भी गहलोत ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उद्घाटन की तारीखें बार-बार बदली जा रही हैं। अगस्त में उद्घाटन की घोषणा के बावजूद कार्यक्रम नहीं हुआ। आखिर देरी का कारण क्या है, यह सरकार को स्पष्ट करना चाहिए। पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि चुनाव समय पर कराना संवैधानिक अनिवार्यता है। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट पहले भी समयबद्ध चुनाव कराने के

निर्देश दे चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनाव होने पर कांग्रेस को सफलता मिलेगी। भुगतान लंबित होने का आरोप लगाते हुए गहलोत ने कहा कि बुजुर्ग पेंशन, छात्रवृत्ति, स्कूटी योजना सहित कई योजनाओं के भुगतान अटके हुए हैं। पीएचईडी, इरिगेशन और पीडब्ल्यूडी विभागों में विकास कार्य ठप हैं। ठेकेदारों ने काम बंद कर दिए हैं, जबकि सरकार राजस्व बढ़ने का दावा कर रही है। सांप्रदायिक हिंसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि सरकारों का एजेंडा ऐसा होगा तो हिंसा होना स्वाभाविक है। फ्रीबीज और चुनाव से पहले नकद वितरण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का उल्लेख करते हुए गहलोत ने कहा कि चुनाव के दौरान धन बांटना लोकतंत्र के लिए घातक है। उन्होंने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी.एन. शेषन का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने सख्ती दिखाते हुए तमिलनाडु में मतदान स्थगित कर दिया था। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर गहलोत ने कहा कि यह वैश्विक क्रांति है और राजस्थान को इसमें पीछे नहीं रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं, किसानों, उद्योग और शिक्षा जगत से एआई को अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर शहर जिला अध्यक्ष ओंकार वर्मा जोधपुर देहात जिला अध्यक्ष गीता बरवड़ पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी पूर्व महापौर जोधपुर नगर निगम उतर कुंती देवड़ा पूर्व विधायक मनीषा पवार पूर्व विधायक महेंद्र बिश्नोई पूर्व विधायक किशना राम बिश्नोई रणवीर सिंह कच्छवाह, करण सिंह उचियारड़ा, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संवाददाता आशीष पुरोहित जोधपुर/राजस्थान किन्नर पायल सरगरा ने लगाया जातिसूचक अपमान और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस से सुरक्षा की गुहार जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले में किन्नर समाज के भीतर आपसी विवाद और जातिगत भेदभाव का एक गंभीर मामला सामने आया है। अर्जुन विहार, बोरानाडा निवासी प्रार्थीया पायल सरगरा ने निकिता उर्फ निक्कू, सीमा उर्फ पल्लवी, परी उर्फ हिमांशु, कल्पेश और आदिल के विरुद्ध जातिगत अपमान, मारपीट की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। जातिगत भेदभाव और छुआछूत का आरोप पायल सरगरा, जो गादीपति सरोज भुआ (घंटाघर) के सानिध्य में जोधपुर के सरदारपुरा, शास्त्रीनगर और देवनगर जैसे क्षेत्रों में नेक लेने का कार्य करती हैं, उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से विपक्षीगण उनके और उनके शिष्यों (रेणु, काजल) के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं। पायल का आरोप है कि ये लोग उन्हें 'टींगटी', 'सरगड़ी', 'डेढण' और 'भंगण' जैसे आपत्तिजनक व जातिसूचक शब्दों से संबोधित कर अपमानित करते हैं। इतना ही नहीं, उनके साथ छुआछूत का बर्ताव करते हुए बर्तनों तक को हाथ लगाने पर पाबंदी लगाने और सार्वजनिक रूप से नीच कहने के आरोप भी लगाए गए हैं। संपत्ति हड़पने और कुचलने का प्रयास शिकायत के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) के माध्यम से भी अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। पायल ने आरोप लगाया कि सीमा, निकिता और अन्य लोग उनके अर्जुन विहार स्थित मकान को अपने नाम करने का दबाव बना रहे हैं और मना करने पर जहर देकर मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रार्थीया का दावा है कि आरोपियों के पास स्कॉर्पियो गाड़ियाँ (नंबर RJ 42 UA 7200 एवं RJ 22 UA 9114) हैं, जिनसे उन्हें रास्ते में कुचलने का प्रयास भी किया जा चुका है। गुरु के सामने भी की बदसलूकी घटनाक्रम के अनुसार, जब 29 जनवरी 2026 को पायल ने अपनी गुरु सरोज मासी को इस प्रताड़ना के बारे में बताया, तब आरोपियों ने वहां भी हंगामा किया। आरोप है कि उन्होंने पायल के मुंह पर थूककर उन्हें सबके सामने बेइज्जत किया और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पायल का कहना है कि आरोपी हथियारबंद होकर उनके घर के आसपास घूमते हैं, जिससे उनका बाहर निकलना दूभर हो गया है। प्रार्थीया ने प्रशासन से अपनी और अपने शिष्यों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    संवाददाता आशीष पुरोहित 
जोधपुर/राजस्थान 
किन्नर पायल सरगरा ने लगाया जातिसूचक अपमान और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस से सुरक्षा की गुहार
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले में किन्नर समाज के भीतर आपसी विवाद और जातिगत भेदभाव का एक गंभीर मामला सामने आया है। अर्जुन विहार, बोरानाडा निवासी प्रार्थीया पायल सरगरा ने निकिता उर्फ निक्कू, सीमा उर्फ पल्लवी, परी उर्फ हिमांशु, कल्पेश और आदिल के विरुद्ध जातिगत अपमान, मारपीट की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
जातिगत भेदभाव और छुआछूत का आरोप
पायल सरगरा, जो गादीपति सरोज भुआ (घंटाघर) के सानिध्य में जोधपुर के सरदारपुरा, शास्त्रीनगर और देवनगर जैसे क्षेत्रों में नेक लेने का कार्य करती हैं, उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से विपक्षीगण उनके और उनके शिष्यों (रेणु, काजल) के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं। पायल का आरोप है कि ये लोग उन्हें 'टींगटी', 'सरगड़ी', 'डेढण' और 'भंगण' जैसे आपत्तिजनक व जातिसूचक शब्दों से संबोधित कर अपमानित करते हैं। इतना ही नहीं, उनके साथ छुआछूत का बर्ताव करते हुए बर्तनों तक को हाथ लगाने पर पाबंदी लगाने और सार्वजनिक रूप से नीच कहने के आरोप भी लगाए गए हैं।
संपत्ति हड़पने और कुचलने का प्रयास
शिकायत के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) के माध्यम से भी अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। पायल ने आरोप लगाया कि सीमा, निकिता और अन्य लोग उनके अर्जुन विहार स्थित मकान को अपने नाम करने का दबाव बना रहे हैं और मना करने पर जहर देकर मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रार्थीया का दावा है कि आरोपियों के पास स्कॉर्पियो गाड़ियाँ (नंबर RJ 42 UA 7200 एवं RJ 22 UA 9114) हैं, जिनसे उन्हें रास्ते में कुचलने का प्रयास भी किया जा चुका है।
गुरु के सामने भी की बदसलूकी
घटनाक्रम के अनुसार, जब 29 जनवरी 2026 को पायल ने अपनी गुरु सरोज मासी को इस प्रताड़ना के बारे में बताया, तब आरोपियों ने वहां भी हंगामा किया। आरोप है कि उन्होंने पायल के मुंह पर थूककर उन्हें सबके सामने बेइज्जत किया और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पायल का कहना है कि आरोपी हथियारबंद होकर उनके घर के आसपास घूमते हैं, जिससे उनका बाहर निकलना दूभर हो गया है। प्रार्थीया ने प्रशासन से अपनी और अपने शिष्यों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_रबेन्द्र सिंह परमार संपादक भारत टीवी 24
    रबेन्द्र सिंह परमार संपादक भारत टीवी 24
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    4 min ago
  • आज भारत के प्रधानमंत्री और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पंकज चौधरी, जयंत चौधरी समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने मेरठ पहुँचकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया | प्रधानमंत्री उद्घाटन कार्यक्रम मे पहुँचकर मेरठ मेट्रो व नमो भारत ट्रैन को हरी झंडी दिखाई | उसके बाद मोदी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष किया | Updated News-22/Feb/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें |
    1
    आज भारत के प्रधानमंत्री और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पंकज चौधरी, जयंत चौधरी समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने मेरठ पहुँचकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया | प्रधानमंत्री उद्घाटन कार्यक्रम मे पहुँचकर मेरठ मेट्रो व नमो भारत ट्रैन को हरी झंडी दिखाई | उसके बाद मोदी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष किया | 
Updated News-22/Feb/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क 
चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें |
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • वाराणसी के पिपलानी कटरा स्थित बाबू मियां की कब्रिस्तान पर स्वर्गीय मरहूम जावेद खान बाबा की याद में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ लोगों ने रोजा खोला। इस अवसर पर आयोजक ने बताया कि मगरिब की नमाज जुनैद हाफिज जी द्वारा अदा कराया गया एवं चार दिन से चल रहे तराबी का आज समापन हुआ,यह तराबी विगत कई वर्षों से चल रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से शानू खान, अल्ला रक्खा,शम्श खान,बेलाल खान, युसूफ खान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    वाराणसी के पिपलानी कटरा स्थित बाबू मियां की कब्रिस्तान पर स्वर्गीय मरहूम जावेद खान बाबा की याद में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ लोगों ने रोजा खोला। इस अवसर पर आयोजक ने बताया कि मगरिब की नमाज जुनैद हाफिज जी द्वारा अदा कराया गया एवं चार दिन से चल रहे तराबी का आज समापन हुआ,यह तराबी विगत कई वर्षों से चल रही है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शानू खान, अल्ला रक्खा,शम्श खान,बेलाल खान, युसूफ खान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *देखते रहिए* *तेज इंडिया लाइव न्यूज़* की *पल-पल की अपडेट* **जिला मीडिया प्रभारी बन्टू* *सिंह* *22 फरवरी को फिरोजाबाद* *न्यायालय* *परिसर में मेगा विधिक सहायता* *एवं सेवा शिविर*
    3
    *देखते रहिए* 
*तेज इंडिया लाइव न्यूज़* 
की 
*पल-पल की अपडेट* 
**जिला मीडिया प्रभारी बन्टू* *सिंह* 
*22 फरवरी को फिरोजाबाद* *न्यायालय* *परिसर में मेगा विधिक सहायता* *एवं सेवा शिविर*
    user_वरिष्ठ पत्रकार बन्टू सिंह
    वरिष्ठ पत्रकार बन्टू सिंह
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 👉 नेशनल हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त ट्रेलर से टकराई कैंटर, चालक की दर्दनाक मौत 👉 समय पर ट्रेलर हटाया जाता तो टल सकता था हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव 👉 पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के चलते बुझा घर का चिराग आगरा- फिरोजाबाद नेशनल हाईवे पर खड़े एक क्षतिग्रस्त ट्रेलर ने देर रात एक युवक की जान ले ली। शनिवार दिन में दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रेलर घंटों तक सड़क किनारे खड़ा रहा। स्थानीय पुलिस दिनभर जाम खुलवाने में जुटी रही, लेकिन ट्रेलर को हाईवे से नहीं हटाया जा सका। देर रात तेज रफ्तार कैंटर पीछे से ट्रेलर में जा घुसी, जिससे चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रात्रि करीब 1:40 बजे थाना एत्माद्दौला के ट्रांसयमुना कॉलोनी फेज-2 स्थित गंगाराम हॉस्पिटल के सामने नेशनल हाईवे पर हुआ। कैंटर चालक 34 वर्षीय सोनू दुबे पुत्र हजारीलाल निवासी ग्राम जरार, जनपद मथुरा, फरीदाबाद की एकता ट्रांसपोर्ट कंपनी में वाहन चलाते थे। वह शनिवार को लखनऊ से होर्डिंग का माल लेकर परिक्रमा मार्ग, गोवर्धन के लिए निकले थे। आगरा पहुंचने पर हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त ट्रेलर से उनकी कैंटर अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। मौके से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने तुरंत रुककर राहत कार्य शुरू किया। मौके पर पहुँचे नुनिहाई चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार ने अन्य पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से केबिन का हिस्सा काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। परिजनों के अनुसार सोनू दुबे परिवार में सबसे छोटे थे। उनसे बड़े तीन भाई और दो बहनें हैं। उनकी शादी हाथरस निवासी लता से हुई थी और उनकी छह वर्षीय एक पुत्री है। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बड़े भाई केके दुबे का कहना है कि यदि समय रहते क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हाईवे से हटा लिया गया होता तो यह हादसा टल सकता था। उनका आरोप है कि लापरवाही के चलते उनके परिवार का सबसे छोटा चिराग हमेशा के लिए बुझ गया।
    1
    👉 नेशनल हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त ट्रेलर से टकराई कैंटर, चालक की दर्दनाक मौत
👉 समय पर ट्रेलर हटाया जाता तो टल सकता था हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
👉 पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के चलते बुझा घर का चिराग
आगरा- फिरोजाबाद नेशनल हाईवे पर खड़े एक क्षतिग्रस्त ट्रेलर ने देर रात एक युवक की जान ले ली। शनिवार दिन में दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रेलर घंटों तक सड़क किनारे खड़ा रहा। स्थानीय पुलिस दिनभर जाम खुलवाने में जुटी रही, लेकिन ट्रेलर को हाईवे से नहीं हटाया जा सका। देर रात तेज रफ्तार कैंटर पीछे से ट्रेलर में जा घुसी, जिससे चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा रात्रि करीब 1:40 बजे थाना एत्माद्दौला के ट्रांसयमुना कॉलोनी फेज-2 स्थित गंगाराम हॉस्पिटल के सामने नेशनल हाईवे पर हुआ। कैंटर चालक 34 वर्षीय सोनू दुबे पुत्र हजारीलाल निवासी ग्राम जरार, जनपद मथुरा, फरीदाबाद की एकता ट्रांसपोर्ट कंपनी में वाहन चलाते थे। वह शनिवार को लखनऊ से होर्डिंग का माल लेकर परिक्रमा मार्ग, गोवर्धन के लिए निकले थे। आगरा पहुंचने पर हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त ट्रेलर से उनकी कैंटर अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। मौके से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने तुरंत रुककर राहत कार्य शुरू किया। मौके पर पहुँचे नुनिहाई चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार ने अन्य पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से केबिन का हिस्सा काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।
परिजनों के अनुसार सोनू दुबे परिवार में सबसे छोटे थे। उनसे बड़े तीन भाई और दो बहनें हैं। उनकी शादी हाथरस निवासी लता से हुई थी और उनकी छह वर्षीय एक पुत्री है। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बड़े भाई केके दुबे का कहना है कि यदि समय रहते क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हाईवे से हटा लिया गया होता तो यह हादसा टल सकता था। उनका आरोप है कि लापरवाही के चलते उनके परिवार का सबसे छोटा चिराग हमेशा के लिए बुझ गया।
    user_किशोर लवी
    किशोर लवी
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। नगला छउआ इलाके में दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार कार अचानक एक EV शोरूम में जा घुसी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि शाम करीब 7:30 बजे कार लापरवाही से चलाते हुए सीधे शोरूम में घुस गई। गनीमत रही कि उस समय शोरूम के अंदर मौजूद लोग सुरक्षित बच गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। कार की टक्कर से बाहर खड़ी दो ग्राहकों की बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं, वहीं कार भी बुरी तरह टूट गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामे का माहौल बन गया। शोरूम प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दे दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    1
    आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। नगला छउआ इलाके में दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार कार अचानक एक EV शोरूम में जा घुसी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि शाम करीब 7:30 बजे कार लापरवाही से चलाते हुए सीधे शोरूम में घुस गई। गनीमत रही कि उस समय शोरूम के अंदर मौजूद लोग सुरक्षित बच गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
कार की टक्कर से बाहर खड़ी दो ग्राहकों की बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं, वहीं कार भी बुरी तरह टूट गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामे का माहौल बन गया।
शोरूम प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दे दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    user_Braj kishor Sharma Reporter
    Braj kishor Sharma Reporter
    Content Creator (YouTuber) आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • शादी के फेरे लेकर सीधे आंगनवाड़ी इंटरव्यू में पहुंची दुल्हन।। नवविवाहित जोड़ा शादी परिधान में विकास भवन में बना आकर्षण का केंद्र शादी की खुशियों के बीच नौकरी की कोशिश, दुल्हन लहंगे में और दूल्हा साथ,आंगनबाड़ी इंटरव्यू में उमड़ी लोगों की भीड़ शादी से पहले किया था आवेदन,शादी वाले दिन इंटरव्यू की मिली थी सूचना।। समय की कमी नहीं बनी बाधा,फेरों के बाद सीधे विकास भवन पहुंची अनीशा शादी के अगले ही पल नवदंपति ने लिया जिम्मेदारी का फैसला प्रेम विवाह के बाद पहली परीक्षा, शादी के परिधान में दिया आंगनबाड़ी इंटरव्यू लहंगे में इंटरव्यू देती दिखी दुल्हन, संजय पैलेस में सबकी नजरें ठहरीं नौकरी के जज्बे ने जीता सभी दिल। शादी और करियर साथ-साथ, आंगनबाड़ी इंटरव्यू में दिखा नवदंपती का हौसला आगरा के सैया ब्लॉक के रहने वाले है नवदंपत्ति
    1
    शादी के फेरे लेकर सीधे आंगनवाड़ी इंटरव्यू में पहुंची दुल्हन।।
नवविवाहित जोड़ा शादी परिधान में विकास भवन में बना आकर्षण का केंद्र
शादी की खुशियों के बीच नौकरी की कोशिश,
दुल्हन लहंगे में और दूल्हा साथ,आंगनबाड़ी इंटरव्यू में उमड़ी लोगों की भीड़
शादी से पहले किया था आवेदन,शादी वाले दिन इंटरव्यू की मिली थी सूचना।।
समय की कमी नहीं बनी बाधा,फेरों के बाद सीधे विकास भवन पहुंची अनीशा
शादी के अगले ही पल नवदंपति ने लिया जिम्मेदारी का फैसला
प्रेम विवाह के बाद पहली परीक्षा, शादी के परिधान में दिया आंगनबाड़ी इंटरव्यू
लहंगे में इंटरव्यू देती दिखी दुल्हन, संजय पैलेस में सबकी नजरें ठहरीं
नौकरी के जज्बे ने जीता सभी दिल।
शादी और करियर साथ-साथ, आंगनबाड़ी इंटरव्यू में दिखा नवदंपती का हौसला
आगरा के सैया ब्लॉक के रहने वाले है नवदंपत्ति
    user_Rahul thakur
    Rahul thakur
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Sapna thakur
    2
    Post by Sapna thakur
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.