दिल्ली के स्वरूप नगर थाना इलाके में शनिवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया जब एक पुराना मकान तोड़ते समय उसकी छत अचानक भरभरा कर गिर गई। पुराने मकान को गिराकर नया निर्माण करने की तैयारी चल रही थी और मजदूर मशीनों की मदद से लेंटर तोड़ रहे थे। इसी दौरान हुए हादसे में काम कर रहे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। करीब 3 बजे दमकल विभाग को सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों और अन्य मजदूरों ने मिलकर राहत कार्य शुरू किया और रेस्क्यू के जरिए सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाला। इस हादसे में संजय नाम के एक मजदूर की मलबे में दबने से मौत हो गई। घटना के बाद क्राइम टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह भी पता लगाने में लगी है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

- दिल्ली से रजनी गुप्ता की रिपोर्ट के अनुसार, 'कॉकरोच जनता पार्टी' की जीत होने के बाद मनीष सिसोदिया ने अपनी खुशियां जताई हैं।1
- Post by B G1
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री को भेज दिया है। अपने इस्तीफे के पत्र में उन्होंने लिखा है कि जंतर-मंतर और पूरे देश में बने हालातों का फायदा देश विरोधी तत्वों को न मिले और देश एकजुट रहे। इसके साथ ही भारत के छात्र किसी कानूनी पचड़े में न उलझें और अपनी पढ़ाई तथा करियर पर ध्यान दें, इसी वजह से उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपा है।1
- नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर लगातार कई दिनों से चल रहे धरने और भूख हड़ताल के बीच युवाओं का प्रदर्शन जारी था। इस हड़ताल में सोनम वांगचुक भी बैठे थे, जिन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा जबरन जंतर-मंतर से उठा लिया गया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं, महिलाओं के साथ शर्मसार करने वाला व्यवहार किया गया और छात्र लहूलुहान हो गए, जिससे पूरे देश में क्रांति छिड़ गई। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पूरे प्रदेश और देश में हाहाकार मचा हुआ था। आखिरकार भारी विरोध के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे की घोषणा होते ही जंतर-मंतर पर जीत और जश्न का माहौल बन गया है और भारत का हर युवा इस जीत की खुशी मना रहा है।1
- आदर्श नगर विधायक राजकुमार भाटिया ने जानकारी दी है कि दिल्ली सरकार द्वारा 26 और 27 जुलाई को जन सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर आदर्श नगर विधानसभा सेवक कार्यालय, जल बोर्ड परिसर, गली नंबर-13, मजलिस पार्क में लगाया जाएगा, जिसकी शुरुआत शनिवार दोपहर 1 बजे से होगी। इस आयोजन का उद्देश्य पात्र नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों का लाभ एक ही जगह उपलब्ध कराना है। विधायक ने क्षेत्र के निवासियों से अपील की है कि विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, अंत्योदय राशन कार्ड और पीआरएस कार्ड धारक इस शिविर में पहुंचकर अपनी योजनाओं का लाभ उठाएं। इसके साथ ही शिविर में पिंक कार्ड और आधार कार्ड से संबंधित काम भी निपटाए जाएंगे। नागरिकों से विशेष रूप से अनुरोध किया गया है कि वे अपने साथ अपना आधार कार्ड और उससे लिंक मोबाइल नंबर जरूर लेकर आएं, ताकि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं आसानी से संपन्न हो सकें।1
- देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर पिछले 35 दिनों से जारी छात्रों का आंदोलन आज समाप्त हो गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों ने आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया। छात्रों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताते हुए जंतर-मंतर पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। प्रदर्शनकारी छात्र लगातार मांग कर रहे थे कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री नीट पेपर लीक मामले की नैतिक जिम्मेदारी लें और पद छोड़ें। इस मौके पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक एवं संयोजक अभिजीत दिपके ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति को हीरो बनाने की प्रवृत्ति लोकतंत्र के लिए सही नहीं है और इस आंदोलन की सफलता का पूरा श्रेय उन सभी छात्रों और आम लोगों को जाता है जिन्होंने इस पूरी लड़ाई में हिस्सा लिया।4
- दिल्ली के स्वरूप नगर थाना इलाके में शनिवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया जब एक पुराना मकान तोड़ते समय उसकी छत अचानक भरभरा कर गिर गई। पुराने मकान को गिराकर नया निर्माण करने की तैयारी चल रही थी और मजदूर मशीनों की मदद से लेंटर तोड़ रहे थे। इसी दौरान हुए हादसे में काम कर रहे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। करीब 3 बजे दमकल विभाग को सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों और अन्य मजदूरों ने मिलकर राहत कार्य शुरू किया और रेस्क्यू के जरिए सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाला। इस हादसे में संजय नाम के एक मजदूर की मलबे में दबने से मौत हो गई। घटना के बाद क्राइम टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह भी पता लगाने में लगी है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।1