Shuru
Apke Nagar Ki App…
lenluga छत्तीसगढ़
Umit Painkra
lenluga छत्तीसगढ़
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- सरगुजा, 04 अप्रैल 2026। थाना बतौली पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 मार्च 2026 को एक प्रार्थी ने थाना बतौली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 14 मार्च को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बावजूद बालिका का पता नहीं चल पाया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए बालिका को धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के रैरुमाखुर्द से बरामद किया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी सलीम ने उसे प्रेम का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और शादी का वादा कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सलीम (18 वर्ष), निवासी चरखापारा रैरुमाखुर्द, थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपराध करना स्वीकार किया है। प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धाराएं 64(2)(एम), 65, 69 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।1
- कलेक्टर के सख्त निर्देश पर करही में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्यवाही, पांच ट्रैक्टर जब्त। रात में छापेमारी कर प्रशासन ने अवैध खनन में लिप्त वाहनों को पकड़ा, मचा हड़कंप।1
- सिमडेगा: जिले में गौवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। केरसई थाना कांड संख्या 08/2026 में वांछित आरोपी संजय समीर सिंघिया उर्फ संजय सिंघिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने छापेमारी करते हुए 4 अप्रैल 2026 को पूरी के सी बीच के पास शकुंतला होटल के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।इसी दौरान पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गौवंश तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और इसमें संलिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गोवंशीय तस्करी से जुड़े मामलों में वांछित था। वह अवैध रूप से पशुओं को दूसरे क्षेत्रों में भेजने के लिए वाहनों से प्रति गाड़ी लगभग 9000 रुपये वसूलता था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि हाल ही में उसने 14 हजार रुपये ऑनलाइन प्राप्त किए थे, जबकि शेष राशि पशुओं को पार कराने के बाद लेने की योजना थी। पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय समीर सिंघिया उर्फ संजय सिंघिया (42 वर्ष), निवासी करवाजोर, थाना केरसई, जिला सिमडेगा के रूप में हुई है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2002 से लेकर 2025 तक सिमडेगा, गुमला एवं अन्य थानों में दर्जनभर से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, पशु क्रूरता अधिनियम, गोवंशीय हत्या निषेध अधिनियम सहित विभिन्न धाराएं शामिल हैं।इस कार्रवाई में एसडीपीओ स्तर के पदाधिकारी सहित थाना प्रभारी एवं पुलिस बल के अन्य जवान शामिल थे।पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है1
- Ambikapur chhatisgarh4
- अंबिकापुर में मवेशियों से जाम की समस्या Ambikapur के बंगाली चौक स्थित सिंचाई विभाग कॉलोनी के सामने सड़क पर इन दिनों मवेशियों का जमावड़ा आम बात हो गई है। सड़क पर खुलेआम बैठे मवेशियों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सुबह और शाम के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं, जब ट्रैफिक ज्यादा रहता है और मवेशी सड़क के बीचों-बीच बैठे रहते हैं। नागरिकों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और सड़क पर सुचारू आवागमन बहाल हो सके। ?1
- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत कोरबा जिले के बरपाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा1
- सरगुजा नाबालिक को बहला फुसलाकर दुष्कर्म आरोपी सलीम गिरफ्तार......1
- ambikapur1