सलग्न....तमकुहीराज / कुशीगर सरया खुर्द में सरकारी कोटे के चयन में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से नोडल अधिकारी नियुक्त करने की मांग की रिपोर्टर. अजीत कुमार लोकेशन. कुशीनगर Mo. 9517108149 दिनांक. 29.09.2026 तमकुहीराज / कुशीगर सरया खुर्द में सरकारी कोटे के चयन में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से नोडल अधिकारी नियुक्त करने की मांग की एंकर..कुशीनगर। तहसील तमकुहीराज के ग्राम पंचायत सरया खुर्द में सरकारी सस्ते गल्ले की कोटे की दुकान के चयन को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कुशीनगर को पत्र भेजकर निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्व मौजा सरया खुर्द (13 वार्ड) और टेमुसहर (02 वार्ड) को मिलाकर बनी ग्राम पंचायत सरया खुर्द में कोटे की दुकान के चयन की प्रक्रिया को बार-बार विवाद कराकर स्थगित किया जा रहा है। *09/03/2026* को चयन के लिए तिथि नियत थी, लेकिन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, सचिव और ब्लॉक के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से मौके पर विवाद कराकर चयन प्रक्रिया स्थगित करा दी गई, जिसका वीडियो भी मौजूद है। *06/04/2026* को दूसरी तिथि नियत हुई। इससे पहले ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी तमकुहीराज को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सरया खुर्द में सबसे अधिक कार्डधारक हैं और टेमुसहर पंचायत भवन करीब 2 किमी दूर है, जहाँ सभी कार्डधारक जाने में असमर्थ हैं। इस पर नायब तहसीलदार ने 17/03/2026 को जांच कर ग्रामीणों की बातों की पुष्टि भी की थी। उपजिलाधिकारी ने 01/09/2026 को आदेश दिया कि आम जनमानस की सुविधा अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय सरया खुर्द पर खुली बैठक कराकर 06/09/2026 को चयन कराया जाए, लेकिन पूर्व ग्राम प्रधान ने मेडिकल अस्वस्थ होने का बहाना बनाकर फिर से प्रक्रिया स्थगित करा दी। ग्रामीणों का आरोप है कि *09/09/2026* को ग्राम सचिव विद्यालय संचालित होने का हवाला देकर बिना चयन किए लौट गए और *28/09/2026* को जिलाधिकारी के आदेश के बाद ग्रामीण उच्च प्रा० वि० सरया खुर्द पर दिन भर इंतजार करते रहे, लेकिन खुली बैठक कराने कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और बीडीओ सेवरही व सचिव की सांठगांठ से बिना खुली बैठक के ही कार्यवाही रजिस्टर पर फर्जी हस्ताक्षर कराकर कोटे की दुकान का चयन अपने चहेते के नाम कराने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीण उपेन्द्र चौहान, रीता, नागेन्द्र प्रसाद, विरेन्द्र, मुन्ना शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्डधारकों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जनहित में किसी नोडल अधिकारी की निगरानी में उच्च प्रा० वि० सरया खुर्द पर ही साफ और स्वच्छ तरीके से खुली बैठक कराकर कोटे की दुकान का चयन कराया जाए।
सलग्न....तमकुहीराज / कुशीगर सरया खुर्द में सरकारी कोटे के चयन में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से नोडल अधिकारी नियुक्त करने की मांग की रिपोर्टर. अजीत कुमार लोकेशन. कुशीनगर Mo. 9517108149 दिनांक. 29.09.2026 तमकुहीराज / कुशीगर सरया खुर्द में सरकारी कोटे के चयन में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से नोडल अधिकारी नियुक्त करने की मांग की एंकर..कुशीनगर। तहसील तमकुहीराज के ग्राम पंचायत सरया खुर्द में सरकारी सस्ते गल्ले की कोटे की दुकान के चयन को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कुशीनगर को पत्र भेजकर निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्व मौजा सरया खुर्द (13 वार्ड) और टेमुसहर (02 वार्ड)
को मिलाकर बनी ग्राम पंचायत सरया खुर्द में कोटे की दुकान के चयन की प्रक्रिया को बार-बार विवाद कराकर स्थगित किया जा रहा है। *09/03/2026* को चयन के लिए तिथि नियत थी, लेकिन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, सचिव और ब्लॉक के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से मौके पर विवाद कराकर चयन प्रक्रिया स्थगित करा दी गई, जिसका वीडियो भी मौजूद है। *06/04/2026* को दूसरी तिथि नियत हुई। इससे पहले ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी तमकुहीराज को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सरया खुर्द में सबसे अधिक कार्डधारक हैं और टेमुसहर पंचायत भवन करीब 2 किमी दूर है, जहाँ सभी कार्डधारक जाने में असमर्थ हैं। इस पर
नायब तहसीलदार ने 17/03/2026 को जांच कर ग्रामीणों की बातों की पुष्टि भी की थी। उपजिलाधिकारी ने 01/09/2026 को आदेश दिया कि आम जनमानस की सुविधा अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय सरया खुर्द पर खुली बैठक कराकर 06/09/2026 को चयन कराया जाए, लेकिन पूर्व ग्राम प्रधान ने मेडिकल अस्वस्थ होने का बहाना बनाकर फिर से प्रक्रिया स्थगित करा दी। ग्रामीणों का आरोप है कि *09/09/2026* को ग्राम सचिव विद्यालय संचालित होने का हवाला देकर बिना चयन किए लौट गए और *28/09/2026* को जिलाधिकारी के आदेश के बाद ग्रामीण उच्च प्रा० वि० सरया खुर्द पर दिन भर इंतजार करते रहे, लेकिन खुली बैठक कराने कोई
अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और बीडीओ सेवरही व सचिव की सांठगांठ से बिना खुली बैठक के ही कार्यवाही रजिस्टर पर फर्जी हस्ताक्षर कराकर कोटे की दुकान का चयन अपने चहेते के नाम कराने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीण उपेन्द्र चौहान, रीता, नागेन्द्र प्रसाद, विरेन्द्र, मुन्ना शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्डधारकों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जनहित में किसी नोडल अधिकारी की निगरानी में उच्च प्रा० वि० सरया खुर्द पर ही साफ और स्वच्छ तरीके से खुली बैठक कराकर कोटे की दुकान का चयन कराया जाए।
- कुशीनगर में टूटा बड़ा तटबंध, कई गांवों में घुसा पानी... NDRF और SDRF टीमें तैनात उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में नारायणी नदी के तेज बहाव से तटबंध टूट गया, जिससे कई गांव जलमग्न हो गए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए. प्रशासन और NDRF, SDRF की टीमें प्रभावित इलाकों में पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. कुशीनगर में टूटा बड़ा तटबंध, कई गांवों में घुसा पानी... NDRF और SDRF टीमें तैनात उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में नारायणी नदी के तेज बहाव से तटबंध टूट गया, जिससे कई गांव जलमग्न हो गए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए. प्रशासन और NDRF, SDRF की टीमें प्रभावित इलाकों में पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं.1
- अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा का किया बहिष्कार रिपोर्टर. अजीत कुमार लोकेशन. कुशीनगर Mo. 9517108149 दिनांक. 29.09.2026 .अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा का किया बहिष्कार .अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों को अनुदान पर लेने और शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को जनपद के चारों अनुदानित महाविद्यालयों बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर, किसान पीजी कॉलेज सेवरही, श्री भगवान महावीर पीजी कॉलेज फाजिलनगर और उदित नारायण पीजी कॉलेज पडरौना के स्ववित्तपोषित शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा का बहिष्कार किया। शिक्षकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर 25 वर्षों से चली आ रही स्ववित्तपोषित व्यवस्था के स्थायी समाधान की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपयोगी है, लेकिन यह नियमित वेतन और सेवा-सुरक्षा का विकल्प नहीं हो सकती। प्रदेश के 331 अनुदानित महाविद्यालयों में लगभग 25 वर्षों से स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं, जिनमें लगभग 3000 विश्वविद्यालय अनुमोदित शिक्षक शिक्षण कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद शिक्षकों की सेवा और वेतन व्यवस्था अभी तक स्थायी नहीं हो सकी है। शिक्षकों ने कहा कि वर्ष 2006 में कुछ बीएड पाठ्यक्रमों को अनुदान पर लिया जा चुका है। वहीं, 331 अनुदानित महाविद्यालयों में संचालित स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों को अनुदान पर लेने के संबंध में उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा वर्ष 2018 और 2021 में शासन को प्रस्ताव भेजे गए, जो अभी लंबित हैं। शिक्षकों का कहना है कि लगभग 25 वर्षों से चली आ रही व्यवस्था का अब स्थायी समाधान किया जाना आवश्यक है। ज्ञापन के माध्यम से स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों को अनुदान पर लेने, वर्षों से कार्यरत विश्वविद्यालय अनुमोदित शिक्षकों का विनियमितीकरण करने तथा उन्हें सेवा सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई। शिक्षकों ने कहा कि इससे वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को वेतन और सेवा सुरक्षा मिलेगी, वहीं विद्यार्थियों को अधिक शुल्क के बोझ से राहत मिलेगी और अनुदानित महाविद्यालयों की मूल प्रकृति भी सुरक्षित रहेगी। शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा के बहिष्कार का उद्देश्य किसी सुविधा का विरोध करना नहीं, बल्कि 25 वर्षों से चली आ रही व्यवस्था के स्थायी समाधान की ओर शासन का ध्यान आकर्षित करना है।4
- मोतीचक ब्लॉक में भरभराकर गिरी बाउंड्री वॉल, बाल-बाल बचा हादसा कुशीनगर के मोतीचक विकासखंड परिसर में तेज हवा और मूसलाधार बारिश के बीच बड़ा हादसा टल गया। शनिवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय यानी सीडीपीओ कार्यालय के सामने बनी बाउंड्री वॉल अचानक भरभराकर गिर गई।1
- रात के अंधेरे में उम्मीद की एक किरण बनकर... बेदूपार राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर जरूरी खाद्य सामग्री व कपड़े वितरित किए गए। संकट कितना भी बड़ा हो, सेवा का संकल्प कभी नहीं रुकेगा। गोपेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष - किसान मोर्चा, कुशीनगर, INDJP #Kushinagar #FloodRelief #TamkuhiRaj #JanSeva #BeduparReliefCamp #SamajSeva #UttarPradesh #FloodReliefCamp #HumanityFirst #UPFlood #INDJP #KisanMorcha #SocialService #HelpingHands #ViralVideo #TrendingNow1
- *बिग ब्रेकिंग कुशीनगर!* कुशीनगर में एपी तटबंध में 25–30 मीटर टूटा, मचा हड़कंप तमकुहीराज तहसील के वीरवट कोन्हवलिया-जवही दयाल के पास टूटा तटबंध किलोमीटर-5 पर तटबंध टूटने से आसपास के गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा तटबंध टूटते ही ग्रामीणों में मचा हड़कंप, सुरक्षित ठिकानों की ओर बढ़े लोग सूचना मिलते ही डीएम संजय चौहान और एसपी केशव कुमार मौके पर पहुंचे प्रशासन और राहत-बचाव टीम मौके पर जुटी, हालात पर लगातार नजर तटबंध टूटने से बिगड़ सकते हैं हालात, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता ग्रामीणों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और सावधानी बरतने की अपील1
- बड़ी खबर! गोला घाट के पास चंपारण तटबंध टूटा, तेज बहाव से बढ़ी बाढ़ की चिंता! 🌊 📝 डिस्क्रिप्शन पश्चिम चंपारण से बड़ी खबर सामने आ रही है। गोला घाट के पास चंपारण तटबंध टूटने की जानकारी सामने आई है। तटबंध टूटने के बाद पानी का तेज बहाव दिखाई दे रहा है और आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मौके की तस्वीरें और ताजा स्थिति इस वीडियो में देखिए। स्थानीय लोगों से अपील है कि प्रशासन की चेतावनी और सुरक्षित स्थानों से जुड़ी जानकारी का पालन करें। बड़ी खबर! गोला घाट के पास चंपारण तटबंध टूटा, तेज बहाव से बढ़ी बाढ़ की चिंता! 🌊 📝 डिस्क्रिप्शन पश्चिम चंपारण से बड़ी खबर सामने आ रही है। गोला घाट के पास चंपारण तटबंध टूटने की जानकारी सामने आई है। तटबंध टूटने के बाद पानी का तेज बहाव दिखाई दे रहा है और आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मौके की तस्वीरें और ताजा स्थिति इस वीडियो में देखिए। स्थानीय लोगों से अपील है कि प्रशासन की चेतावनी और सुरक्षित स्थानों से जुड़ी जानकारी का पालन करें।1
- कुशीनगर बेदूपार में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हो चुका है1
- पडरौना मे लाल बंदरो का आतंक घरो से निकलना मुशीकल राह गिर हो रहे है परेशान पडरौना मे लाल बंदरो का आतंक घरो से निकलना मुशीकल राह गिर हो रहे है परेशान लाल बंदरो से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा4
- तमकुहीराज क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सेवा में निरंतर समर्पित। आज बेदूपार इंटर कॉलेज स्थित बाढ़ राहत शिविर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी। इस संकट की घड़ी में हम अपने क्षेत्रवासियों के साथ मजबूती से खड़े हैं। आप सभी समर्थ साथियों से विनम्र अपील है कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आएं। — मृगेंद्र भारद्वाज (सुपुत्र: श्री गोपेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष - किसान मोर्चा, कुशीनगर, INDJP) #Kushinagar #TamkuhiRaj #FloodRelief #JanSeva #SamajSeva #UttarPradesh #FloodReliefCamp #INDJP #KisanMorcha #HumanityFirst #SocialWork #UPNews #TrendingNow #FacebookReels #ViralVideo1