शेरवानी इंटर कॉलेज में अवैध फीस वसूली समेत विभिन्न शिकायतों पर ABVP का प्रदर्शन, नायब तहसीलदार को ज्ञापन, तीन दिन बाद आंदोलन की चेतावनी मानपुर नगरिया। कासगंज जनपद के मानपुर नगरिया स्थित शेरवानी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ABVP कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विद्यालय सरकारी होने के बावजूद विद्यार्थियों से निर्धारित शुल्क से अधिक फीस लिए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। परिषद ने शुल्क व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कराने तथा विद्यार्थियों और अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न डालने की मांग की। ABVP ने कहा कि विद्यालय में अनुशासन जरूरी है, लेकिन विद्यार्थियों के साथ सम्मानजनक और सुरक्षित व्यवहार भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। परिषद ने शिक्षा विभाग से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों को भयमुक्त और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलना चाहिए। तीन दिन में कार्रवाई नहीं होने पर परिषद ने आगे आंदोलन की चेतावनी दी। हालांकि विद्यालय प्रशासन में इन सभी बातों का खंडन करते हुए बताया कि यह धरना प्रदर्शन बाहरी अराजक तत्वों द्वारा किया जा रहा था इसमें हमारे विद्यालय का कोई भी छात्र नहीं था कुछ अराजक तत्वों के द्वारा बे मतलब के मुद्दों को उठाकर तूल बनाकर समाज को भ्रमित किया जा रहा है और यह अराजक तत्वों के द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को उनके पढ़ाई के मार्ग से भ्रमित कर रहे हैं इन संगठनों के द्वारा विद्यालय प्रशासन पर अवैध फीस वसूली का जो आरोप लगाया जा रहा है वह बिल्कुल सरासर गलत है अगर ऐसी कोई शिकायत हो तो अभिभावक स्वयं अपने बच्चों को लेकर विद्यालय में शिकायत कर सकते हैं इसलिए विद्यालय प्रशासन ने बच्चों को समझाते हुए कहा कि इस तरह की संगठनों की अराजक तत्व लोगों के जहां से मैं ना आए और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें इस दौरान जिला विस्तारक ध्रुव गंगवार, विभाग संयोजक यश मिश्रा, जिला संयोजक हिमांशु लोधी, दिवांशु, ललित, ललित राजपूत, उत्कर्ष, अमन साहू, माधव, कपिल, सचिन, अरुण, नितिन, सुमित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शेरवानी इंटर कॉलेज में अवैध फीस वसूली समेत विभिन्न शिकायतों पर ABVP का प्रदर्शन, नायब तहसीलदार को ज्ञापन, तीन दिन बाद आंदोलन की चेतावनी मानपुर नगरिया। कासगंज जनपद के मानपुर नगरिया स्थित शेरवानी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ABVP कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विद्यालय सरकारी होने के बावजूद विद्यार्थियों से निर्धारित शुल्क से अधिक फीस लिए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। परिषद ने शुल्क व्यवस्था की निष्पक्ष जांच
कराने तथा विद्यार्थियों और अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न डालने की मांग की। ABVP ने कहा कि विद्यालय में अनुशासन जरूरी है, लेकिन विद्यार्थियों के साथ सम्मानजनक और सुरक्षित व्यवहार भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। परिषद ने शिक्षा विभाग से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों को भयमुक्त और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलना चाहिए। तीन दिन में कार्रवाई नहीं होने पर परिषद ने आगे आंदोलन की चेतावनी दी। हालांकि विद्यालय प्रशासन में इन सभी बातों का खंडन करते हुए बताया कि यह धरना प्रदर्शन बाहरी अराजक तत्वों द्वारा किया जा रहा था इसमें हमारे विद्यालय का कोई भी छात्र नहीं था कुछ अराजक तत्वों के द्वारा बे मतलब के मुद्दों को उठाकर तूल बनाकर
समाज को भ्रमित किया जा रहा है और यह अराजक तत्वों के द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को उनके पढ़ाई के मार्ग से भ्रमित कर रहे हैं इन संगठनों के द्वारा विद्यालय प्रशासन पर अवैध फीस वसूली का जो आरोप लगाया जा रहा है वह बिल्कुल सरासर गलत है अगर ऐसी कोई शिकायत हो तो अभिभावक स्वयं अपने बच्चों को लेकर विद्यालय में शिकायत कर सकते हैं इसलिए विद्यालय प्रशासन ने बच्चों को समझाते हुए कहा कि इस तरह की संगठनों की अराजक तत्व लोगों के जहां से मैं ना आए और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें इस दौरान जिला विस्तारक ध्रुव गंगवार, विभाग संयोजक यश मिश्रा, जिला संयोजक हिमांशु लोधी, दिवांशु, ललित, ललित राजपूत, उत्कर्ष, अमन साहू, माधव, कपिल, सचिन, अरुण, नितिन, सुमित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- बिहार- मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड के एक सरकारी स्कूल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.... जहां ऑर्केस्ट्रा वाला नाच चल रहा था...वीडियो में पिस्टल भी दिख रही है।1
- सरकार से लगाई मदद की गुहार तहसील कुरावली गांव सलेमपुर में पक्का मकान गिर गया बारिश के कारण1
- अलीगढ़ थाना शासनो गेट क्षेत्र का मामला अपने कुकर्मी बेटे की काली कर तू तो की शिकायत की कप्तान से1
- भारतीय किसान यूनियन हल संगठन कछला गंगा भागीरथी घाट पर 7 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जल सत्याग्रह रिपोर्ट संजीव कुमार राणा अतुल तोमर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा जनपद बदायूँ की सभी तहसीलो से गरीव किसानो को निराशा मिलती है तहसील में एक लेखपाल से लेकर राजस्व विभाग तक साफ और सही मामलो को उलझन में डालकर किसानो से तहसील के चक्कर लगवाते है किसानो के कामो में देरी करने वाले ऐस कर्मचारियों को निलंबित किया जाये यूरिया खाद की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए किसानों को खरीदी गई खाद की अनिवार्य रसीद दी जाए नकली कीटनाशकों की बिक्री पर रोक एवं दोषियों के लाइसेंस निरस्त किए जाएं गांव से देशी शराब का ठेका हटाए जाए जिससे स्कूल बच्चे और महिलाओं को दिक्कत होती है किसान क्रेडिट कार्ड केसीसी ऋण के नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल एवं किसान हितैषी बनाया जाए3
- आगरा में PM मोदी और CM योगी का अकेला समर्थक, सपाइयों से भिड़ गया...! अकेले ही विरोध का किया सामना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल समर्थक की हिम्मत की हो रही चर्चा देखिए... अकेले की हिम्मत...!1
- जर्जर और गिरताऊ हालत में पहुंचा उझानी का डाकघर, कभी भी हो सकता है हादसा उझानी,(बदायूं)। गत दिनों दिल्ली में हुए पीजी हादसे में छात्रों समेत सात की मौत के बाद चेता दिल्ली एमसीडी जर्जर भवनों पर बुलडोजर चलवा रही है। बदायूं जिले के उझानी के मुख्य बाजार स्थित डाकघर का भवन भी बुरी तरह से जर्जर और गिरताऊ हालत में पहुंच गया है इसके बाद भी डाक विभाग द्वारा न तो भवन की मरम्मत कराई जा रही है और न ही भवन को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जहा रहा है। भाजपा नेता किशन शर्मा ने जिलाधिकारी को चार सूत्रीय ज्ञापन भेज कर संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। बदायूं जिला मुख्यालय के समीपवर्ती नगर उझानी के सबसे व्यस्त मार्ग स्टेशन पर घंटाघर चौराहें के समीप दुकानों के ऊपर डाकघर बना हुआ है जहां रोजाना सैंकड़ों नागरिक पहुंच कर डाक विभाग से संबधित अपना कार्य कराते है। बताते है कि डाकघर की पिछले कई वर्षो से साफ सफाई और मरम्मत न होने के कारण डाकघर का भवन निरंतर जर्जर अवस्था में पहुंचता जा रहा है। बताते है कि डाकघर भवन की स्थिति अत्यंत दयानीय है और अक्सर सीमेंट का प्लाटर नीचे गिरता रहता है जिससे जिससे जनमानस की जान-माल को खतरा बना हुआ है। बताते है कि दिल्ली में हुए पीजी हादसे के बाद लोगों का ध्यान डाकघर के जर्जर भवन की ओर गया तब भाजपा नेता और सहकारी क्रय विक्रय सीमिति के चेरयमैन किशन शर्मा ने एक पत्र जिलाधिकारी को लिखा और कहा कि डाकघर का भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है। पत्र में लिखा है कि लिंटर का कुछ भाग पहले ही गिर चुका है, बचे हिस्से से ईंट और प्लाटर निरंतर गिरते रहते है। श्री शर्मा ने लिखा है कि मुख्य बाजार में काफी भीड़ रहती है वही डाकघर में सैकड़ों लोग आधार कार्ड व अन्य डाक संबंधी कार्य से आते रहते है अगर समय रहते जर्जर भवन के बारे में न सोचा गया तो बड़ा हादसा सामने आ सकता है। श्री शर्मा ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उक्त भवन की तकनीति जांच लोक निर्माण विभाग से कराई जाए। उन्होंने लिखा है कि जांच पूरी होने तक डाकघर के भवन को खाली करा कर सुरक्षा निश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा है कि डाकघर को सुरक्षित वैकल्पिक भवन में स्थानांतरित किए जाएं ताकि भविष्य में जनमानस सुरक्षित रह सके। उन्होंने यह भी कहा कि डाकघर प्रथम तल पर होने के कारण आधार कार्ड बनबाने के लिए दिव्यांग और बुजुर्गो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।1
- *ओडिशा के जंगल में कैसे पहुंचे 5 ओरंगुटान?* *भारत में कहीं नहीं पाए जाते* *ओडिशा के बालासोर जिले में मंगलवार को ओरंगुटान जैसे दिखने वाले 5 जानवर नजर आए। वन विभाग ने इन्हें रेस्क्यू कर लिया है और इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश कर रहा है कि वे यहां तक कैसे पहुंचे।* *जानवरों के लिए काम करने वाली स्थानीय संस्था के प्रवक्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जानवरों की तस्करी की संभावना की जांच की जा रही है।* *स्थानीय मीडिया के अनुसार रेस्क्यू किए गए पांचों जानवरों को जांच के लिए भेजा गया है और उन्हें क्वारंटीन में रखा जाएगा*। *बता दें कि ओरंगुटान प्राकृतिक रूप से केवल दक्षिण-पूर्व एशिया के दो द्वीपों बोर्नियो और सुमात्रा पर पाए जाते हैं, ऐसे में उनका ओडिशा पहुंचना सवाल खड़े करता है।*1
- बदायूं के कूड़ा शाहपुर/भूड़ा भदरौल (कादरचौक, बदायूं) की श्री बनखंडी महादेव भारत गैस एजेंसी पर ग्रामीणों ने लगाया ब्लैक में सिलेंडर बेचने का आरोप रिपोर्ट संजीव कुमार राणा बदायू के ग्राम कूड़ा शाहपुर / भूडा भदरौल श्री बनखंडी महादेव भारत गैस एजेंसी पर ब्लैक में सिलेंडर की कालाबाजारी का (ब्लैक में सिलेंडर बेचने) और उपभोक्ताओं को परेशान करने के जो आरोप लगाए गए हैं, वे बेहद गंभीर हैं। 8 सितंबर को गाड़ी आने के बावजूद स्थानीय लोगों को गैस न देकर दूसरे क्षेत्रों (जैसे चित्र नगर, बदायूं) में सप्लाई करना या ब्लैक करना रसोई गैस वितरण नियमों का सीधा उल्लंघन है। गैस एजेंसी पर सिलेंडर नहीं मिलने का आरोप, ग्रामीणों ने ब्लैक में बिक्री की शिकायत की बदायूं। कादरचौक क्षेत्र के ग्राम दुर्जन नगला, ककोड़ा, भकोड़ा समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने गैस सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि भारत श्री वनखंडी गैस एजेंसी पर पिछले करीब पांच दिनों से गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गैस सिलेंडर लेने के लिए कई किलोमीटर दूर से एजेंसी तक पहुंचना पड़ता है, लेकिन वहां पहुंचने पर कई बार एजेंसी बंद मिलती है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में समय और किराये का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। ग्रामीण अजय पाल, अमर सिंह और श्याम सिंह समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडरों की ब्लैक में बिक्री की जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कराकर गैस वितरण व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि घरेलू गैस आवश्यक वस्तु है और इसकी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से एजेंसी की जांच कराने, उपलब्ध स्टॉक की जानकारी सार्वजनिक करने तथा पात्र उपभोक्ताओं को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है।4
- बदायूं EXCLUSIVE BREAKING गंगा का रौद्र रूप—कदम नगला जलमग्न! कमिश्नर पहुंचे भुन्डी घाट, लिया हालात का जायजा कदम नगला में थम नहीं रहा गंगा का कटान गंगा-रामगंगा उफान पर, कई गांवों का संपर्क टूटा डीएम-एसएसपी समेत पूरा प्रशासन मौके पर1