Shuru
Apke Nagar Ki App…
आवाज के पैसे नहीं आ रहे हैं 6 महीने हो गए मुन्ना लाल राम दयाल बहुत परेशानी उतनी पड़ रही है
Munna lal
आवाज के पैसे नहीं आ रहे हैं 6 महीने हो गए मुन्ना लाल राम दयाल बहुत परेशानी उतनी पड़ रही है
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Munna lal2
- जगह के बारे में जानने के लिए इस नंबर पर कॉल करें 96644380901
- गाय के बछड़े का आधा शव मिलने के बाद शहर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। प्रताप चौक पर गौ सेवकों का प्रदर्शन सुबह 7 बजे से गौ सेवक एवं हिंदू संगठन प्रताप चौक पर एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने प्रताप चौक → सब्जी मंडी → श्रीजी → नर्मदा चौराहा → अस्पताल → कोटा रोड → नंदी गौशाला → चार मूर्ति होते हुए विधायक राधेश्याम बेरवा के निवास तक रैली निकाली। भारी पुलिस बल तैनात स्थिति को देखते हुए कोटा संभाग सहित 12 जिलों से पुलिस जाप्ता बुलाया गया। पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम। निष्पक्ष जांच की मांग गौ सेवक प्रताप चौक पर धरने पर बैठे, न्याय की मांग जारी। पुलिस-प्रशासन और संगठनों के बीच अभी कोई सहमति नहीं बन पाई है। स्थिति पर हमारी नजर बनी हुई है हर अपडेट के लिए जुड़े रहें…1
- बारां जिले के अंता में एनटीपीसी द्वारा सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए उप जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए 45 गर्म कम्बल भेंट किए गए ताकि सर्दी के दौरान मरीजों को राहत मिल सके । एनटीपीसी अंता के CSR कार्यपालक सुशील सोनबंसी ने बताया कि एनटीपीसी द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाते हुए क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाए गए हे साथ ही बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए कई प्रकार के प्रशिक्षण कैंप लगाए जाते हे वही साल में एक बार निशुल्क आई कैंप लगाया जाता हे जिसमें मोतियाबिंद के मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन कराया जाता हे वही बालिका शक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए आप पास के सरकारी स्कूल की बालिकाओं का एक माह का शिक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाता हे । इस मौके पर उप जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर पारस जैन ,एनटीपीसी HR मैनेजर निशांत कुमार ,अज्जुराम गर्ग सहित कई अधिकारी मौजूद थे2
- Post by Rambhart Rambhartmeena1
- हरनावदाशाहजी. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सोमवार को आयोजित शैक्षिक किशोरी बाल मेले में छात्राओं ने विभिन्न तरह की जानकारियों से जुड़े मॉडल बनाकर बड़ी संख्या में स्टॉल्स सजाई। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को रोचक बना दिया। प्रधानाध्यापिका हेमलता मेहरा ने बताया कि मेले में छीपाबड़ौद ब्लॉक से कुल 10 स्कूलों समेत कुल 500 छात्राओं ने भाग लिया। कस्तूरबा विद्यालय की बालिकाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर प्रशासक दीपिका पारेता, प्रेम तिवारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, हेमंत दोलिया,पंस. सदस्य हंसराज नागर , छीपाबड़ौद बालिका प्रभारी सूर्यप्रकाश शर्मा ,भाजपा महिला मोर्चा की उर्मिला शर्मा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे । इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने स्टॉल्स का अवलोकन कर बच्चों से सवाल पूछे व गेम्स में भागीदारी की। प्रधानाचार्य महेंद्र नागर एवं व्याख्याता नरेंद्र तिवारी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम अपरान्ह तक चला। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों से बालिकाओं को लेकर आए शिक्षक शिक्षिकाएं भी उपस्थित रही।4
- राईं उच्च माध्य. विद्यालय में विदाई समारोह संपन्न छीपाबडौद - क्षेत्र के राईं उच्च माध्य. विद्यालय में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई । स्थानीय विद्यालय के व.अ.आशीष कुमार अजमेरा व सुरेश चंद्र मालव ने बताया की विदाई समारोह की शुरुआत स्थानीय विद्यालय के संस्था प्रधान राजेश कुमार मीणा द्वारा मां सरस्वती के पूजन से की गई । कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर साथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने स्थानीय विद्यालय में बिताए अपने बीते वर्षों के अनुभवों को मंच से साझा किया। तथा प्रतीक स्वरूप विद्यालय को आलमारी भेंट की । विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए विदाई गीतों ने सारा माहौल भावुक बना दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रामचंद्र सुमन ने किया तथा एक विदाई गीत पर खूब तालियां बटोरी। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार मीना तथा व्याख्याता डॉ.मीठालाल माली ने अपने उद्बोधन में आगामी परीक्षाओं के लिए सभी की सफलता की कामना की तथा विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठतम अंक प्राप्त करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए कार्यक्रम में आगे कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रत्येक शिक्षक को प्रतीक चिह्न भेंट किए गए।विदाई समारोह का मंच संचालन स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थी अंकित रेगर,कृष्णा कंवर,निशा मीना तथा विनीता मीणा ने किया कार्यक्रम के अंत में स्थानीय विद्यालय के स्टाफ द्वारा सभी विद्यार्थियों के लिए कृष्ण भोग का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार मीना सहित व्याख्याता डॉ.मीठालाल माली व.अ.रामचंद्र सुमन,आशीष कुमार अजमेरा,सुरेश चंद्र मालव,शीला कुमारी मालव अध्यापक मुकेश कुमार मालव,मुबारिक अहमद,लालचंद सेन मोहम्मद शाकिर शा.शि.नवीन चंदेल,कनिष्ठ लिपिक उमेश कुशवाह स्कूल कोऑर्डिनेटर रामलखन मीणा,पंचायत शिक्षक जनार्दन सिंह जादौन,मोहनलाल मेघवाल,छात्र अध्यापक बुद्धि प्रकाश मीणा,महेश मेघवाल,प्रदीप कुमार मीणा,शिवानी हरिजन,मिथिलेश मेहरा तथा जगदीश प्रसाद सेन सहित ग्राम वासी मौजूद रहे।4
- बारां में गाय के बछड़े का कटा हुआ आधा शव मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। तीन दिन पूर्व बरढ़िया बालाजी क्षेत्र में 4–5 दिन के बछड़े का शव मिलने के बाद हिंदू संगठनों व गौ सेवकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के पूर्ण खुलासे की मांग को लेकर सोमवार को हिंदू संगठनों ने बारां बंद का आह्वान किया। सुबह 7 बजे से ही सैकड़ों की संख्या में गौ भक्त प्रताप चौराहे पर एकत्र हो गए और नारेबाजी करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया। कानून-व्यवस्था को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। पुलिस द्वारा समझाइश के प्रयास के दौरान कुछ समय के लिए माहौल गर्माया, हालांकि स्थिति पर नियंत्रण बना हुआ है। गौरतलब है कि पुलिस ने बछड़े की मौत को सामान्य बताते हुए गोपालक के बयान सार्वजनिक किए हैं, लेकिन गौ सेवकों का आरोप है कि धारदार हथियार से बछड़े की हत्या कर आधा शव गायब किया गया। इसी मांग को लेकर प्रदर्शनकारी धरने पर डटे हुए हैं। फिलहाल धरना प्रदर्शन जारी है और शहर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।1