Shuru
Apke Nagar Ki App…
भीलवाड़ा के आसींद कस्बे में सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे के बीच कुल 150 मिमी यानी 5.90 इंच बारिश दर्ज की गई है। तहसील कार्यालय पर स्थित बारिश नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों द्वारा दी गई सीधी जानकारी के अनुसार, इस समयावधि में कस्बे में भारी बारिश का यह आंकड़ा दर्ज किया गया है।
आसींद मंजूर
भीलवाड़ा के आसींद कस्बे में सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे के बीच कुल 150 मिमी यानी 5.90 इंच बारिश दर्ज की गई है। तहसील कार्यालय पर स्थित बारिश नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों द्वारा दी गई सीधी जानकारी के अनुसार, इस समयावधि में कस्बे में भारी बारिश का यह आंकड़ा दर्ज किया गया है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- भीलवाड़ा के आसींद कस्बे में सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे के बीच कुल 150 मिमी यानी 5.90 इंच बारिश दर्ज की गई है। तहसील कार्यालय पर स्थित बारिश नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों द्वारा दी गई सीधी जानकारी के अनुसार, इस समयावधि में कस्बे में भारी बारिश का यह आंकड़ा दर्ज किया गया है।1
- जयपुर में प्रदर्शन के दौरान अशोक गहलोत को हिरासत में ले लिया गया है। इस दौरान गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई अन्य नेताओं को भी डिटेन किया गया है।1
- ब्यावर जिले के रायपुर मारवाड़ क्षेत्र में लंबे समय से मौसम का इंतजार कर रहे किसानों को आखिरकार अच्छी बारिश देखने को मिली है। रायपुर के कपूड़ी गांव से सामने आए वीडियो में क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश का नजारा देखा जा सकता है। इलाके में 21 जुलाई की देर रात से शुरू हुआ बारिश का दौर 22 जुलाई की शाम तक जारी रहा और रिमझिम बारिश की यह स्थिति अभी तक बनी हुई है।1
- पाली के मेगड़दा ग्राम पंचायत क्षेत्र में सुकड़ी नदी पर निर्माणाधीन पुलिया का कार्य अब तक अधूरा रहने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। मानसून शुरू होने के बावजूद पुलिया के ऊपर सीसी निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो पाया है और आवागमन के लिए रास्ता भी अभी तक शुरू नहीं किया गया है। ग्रामीण राजूराम भाटी और ग्राम पंचायत प्रशासक कालूराम तंवर ने बताया कि पुलिया का अधिकांश निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन ऊपर सीसी निर्माण का काम बाकी है। यदि नदी में पानी की आवक शुरू होती है, तो आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और रास्ता अवरुद्ध होने की पूरी आशंका है। इस संबंध में संबंधित ठेकेदार ने भरोसा दिया है कि शेष निर्माण कार्य आगामी दो से तीन दिनों में पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीणों ने पुलिया के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को भी बड़ा खतरा बताते हुए प्रशासन से इसे जल्द सुरक्षित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में किसी हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। इस दौरान राजूराम भाटी, धर्मीचंद, हजारीराम, भीकाराम बागड़ी, ढगलाराम जाटोलिया सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।1
- रायरा कलां गांव में बारिश के मौसम में सड़कों की हालत बेहद खराब हो जाती है, जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ बाहर से आने-जाने वाले लोगों को भी भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों की बदहाली के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद इस समस्या की ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं है।1
- भीलवाड़ा जिले के बनेड़ा क्षेत्र स्थित दुदला गांव में आबादी के बीचों-बीच 11 हजार (11 KV) की बिजली लाइन लाकर घरों के बिल्कुल बाहर ट्रांसफॉर्मर लगा दिया गया है। गांव के सभी घरों के बीच में ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर दिए जाने से खंभों के आसपास बिजली के छोटे-छोटे झटके लग रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में हर समय दुर्घटना का डर बना हुआ है। इस गंभीर समस्या के बावजूद न तो कोई अधिकारी सुनवाई कर रहा है और न ही समाधान की दिशा में कोई कदम उठाया जा रहा है। जब इस संबंध में लाइनमैन से शिकायत की जाती है तो वह टका सा जवाब देते हुए कहता है कि यह ट्रांसफॉर्मर यहीं रहेगा। ग्रामीणों का कहना है कि लापरवाही के इस रवैये के बीच अगर कोई जनहानि होती है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी?4
- भीलवाड़ा के आसींद कस्बे में लंबे समय के इंतजार के बाद इंद्र देवता मेहरबान हुए हैं और अल सुबह से ही तेज बारिश का दौर देखने को मिला। कस्बे में लगभग तीन घंटे तक लगातार मूसलाधार बारिश हुई। इस बारिश से लंबे समय से प्रभावित हो रही फसलों को नया जीवनदान मिला है, जिससे क्षेत्र के धरती पुत्रों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है।1