logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नादौती 3 फरवरी, विकसित भारत-रोजगार एवं आजिविका गांरटी मिशन (ग्रामीण) ,जनजागरण अभियान, करौली का जिला सम्मेलन, नादौती मे॔ आयोजित हुआ। सम्मेलन के मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल विश्नोई रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन ने की। मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भरतपुर संभाग के संगठन प्रभारी बिहारी लाल विश्नोई ने उपस्थित कार्यकर्ता ओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वीबी- जी रामजी अभियान भारतीय जनता पार्टी का एक अभिनव प्रयास है, जिसके माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, सुशासन और संवेदनशीलता के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि योजना का नाम बदलने पर विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है। लेकिन केंद्र सरकार ने इस योजना में मजदूरों को पहले से अधिक 100 दिन की जगह 125 दिन रोजगार देने के साथ उनके लाभ के लिए कई कार्य किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे वीबी-जी राम जी जनजागरणअभियान को जन-जन तक पहुंचाकर आमजन को सरकार की योजनाओं से जोड़ें। विकसित भारत -रोजगार एवं आजीविका गांरटी मिशन(ग्रामीण) के जनजागरण अभियान, करौली के जिला संयोजक महेन्द्र सिंह मीना ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। वीबी-जी राम जी जनजागरण अभियान कार्यकर्ताओं को समाज से सीधा जोड़ते हैं और संगठन की विचारधारा को मजबूती प्रदान करते हैं। विकसित भारत-जी राम जी योजना राजनीति से प्रेरित नहीं है बल्कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर बनाई गई एक दूरदर्शी योजना है। जिसमें मजदूरों को पहले से ज्यादा दिन रोजगार की गारंटी, पहले से ज्यादा वेतन और पहले से अधिक कार्य शामिल किए गए है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण से किया जाना चाहिए। भाजपा के जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन ने कहा कि वीबी-जी रामजी में कांग्रेस को रामजी का नाम आने से आपत्ति है और इसीलिए वह भ्रम फैला रहे हैं जबकि इस योजना में मजदूरों को काम और वेतन दोनों में ही वृद्धि की गई है। भाजपा की नीति और नीयत दोनों ही जनकल्याण को समर्पित हैं। वीबीजीरामजी अभियान समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का सशक्त माध्यम है । जलदाय विभाग के चीफ इंजीनियर रामराज मीना ने कहा कि वीबीजीरामजी अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। लोकसभा प्रत्याशी इन्दू जाटव ने कहा कि सम्मेलन से कार्यकर्ताओं को नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति प्राप्त होगी। सम्मेलन मे॔ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया ,पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव ,राजेन्द्र शेखपुरा ने सम्बोधित किया। संचालन भाजपा के जिला महाम॔त्री-सुरेश शुक्ला ने किया । सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं वीबीजीरामजी से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन में जनजागरण अभियान के जिला सहसंयोजक-विजय सिंह जाट,योगेश शर्मा ,सपोटरा विधानसभा संयोजक-हरकेश मीना जिला उपाध्यक्ष-अमित पारीक, शिव्बुराम मीना, गोपाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष- सुमरन सिंह खटाना ,जिले के सभी पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

7 hrs ago
user_मनोज तिवाड़ी
मनोज तिवाड़ी
पत्रकार करौली, करौली, राजस्थान•
7 hrs ago
81eb8262-f6e9-4ffd-9524-ac549f100bb1

नादौती 3 फरवरी, विकसित भारत-रोजगार एवं आजिविका गांरटी मिशन (ग्रामीण) ,जनजागरण अभियान, करौली का जिला सम्मेलन, नादौती मे॔ आयोजित हुआ। सम्मेलन के मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल विश्नोई रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन ने की। मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भरतपुर संभाग के संगठन प्रभारी बिहारी लाल विश्नोई ने उपस्थित कार्यकर्ता ओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वीबी- जी रामजी अभियान भारतीय जनता पार्टी का एक अभिनव प्रयास है, जिसके माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, सुशासन और संवेदनशीलता के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि योजना का नाम बदलने पर विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है। लेकिन केंद्र सरकार ने इस योजना में मजदूरों को पहले से अधिक 100 दिन की जगह 125 दिन रोजगार देने के साथ उनके लाभ के लिए कई कार्य किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से

dd343cf0-d137-4f12-9e0a-fa97c98a2bb8

आह्वान किया कि वे वीबी-जी राम जी जनजागरणअभियान को जन-जन तक पहुंचाकर आमजन को सरकार की योजनाओं से जोड़ें। विकसित भारत -रोजगार एवं आजीविका गांरटी मिशन(ग्रामीण) के जनजागरण अभियान, करौली के जिला संयोजक महेन्द्र सिंह मीना ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। वीबी-जी राम जी जनजागरण अभियान कार्यकर्ताओं को समाज से सीधा जोड़ते हैं और संगठन की विचारधारा को मजबूती प्रदान करते हैं। विकसित भारत-जी राम जी योजना राजनीति से प्रेरित नहीं है बल्कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर बनाई गई एक दूरदर्शी योजना है। जिसमें मजदूरों को पहले से ज्यादा दिन रोजगार की गारंटी, पहले से ज्यादा वेतन और पहले से अधिक कार्य शामिल किए गए है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण से किया जाना चाहिए। भाजपा के जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन ने कहा कि वीबी-जी रामजी में कांग्रेस को रामजी का नाम आने से आपत्ति है और इसीलिए वह भ्रम फैला रहे हैं जबकि इस योजना में मजदूरों को काम और वेतन दोनों में ही वृद्धि की गई

है। भाजपा की नीति और नीयत दोनों ही जनकल्याण को समर्पित हैं। वीबीजीरामजी अभियान समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का सशक्त माध्यम है । जलदाय विभाग के चीफ इंजीनियर रामराज मीना ने कहा कि वीबीजीरामजी अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। लोकसभा प्रत्याशी इन्दू जाटव ने कहा कि सम्मेलन से कार्यकर्ताओं को नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति प्राप्त होगी। सम्मेलन मे॔ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया ,पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव ,राजेन्द्र शेखपुरा ने सम्बोधित किया। संचालन भाजपा के जिला महाम॔त्री-सुरेश शुक्ला ने किया । सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं वीबीजीरामजी से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन में जनजागरण अभियान के जिला सहसंयोजक-विजय सिंह जाट,योगेश शर्मा ,सपोटरा विधानसभा संयोजक-हरकेश मीना जिला उपाध्यक्ष-अमित पारीक, शिव्बुराम मीना, गोपाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष- सुमरन सिंह खटाना ,जिले के सभी पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

More news from Sawai Madhopur and nearby areas
  • गंगापुर सिटी अनुसूचित जाति राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू जाटव ने केंद्रीय बजट का किया स्वागत
    1
    गंगापुर सिटी अनुसूचित जाति राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू जाटव ने केंद्रीय बजट का किया स्वागत
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    8 hrs ago
  • कुटीला हनुमान मंदिर में स्काउट यूनिट लीडर बेसिक एवं एडवांस प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न संवाददाता हनीस शेख कुतकपुर कि खास रिपोर्ट नांगलशेरपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय करौली के तत्वावधान में ग्राम पंचायत पहाड़ी क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कुटीला बालाजी (हनुमान) मंदिर परिसर में 27 जनवरी से 2 फरवरी तक सात दिवसीय स्काउट यूनिट लीडर बेसिक एवं एडवांस प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में टोडाभीम, नादौती, हिंडौन सिटी, सपोटरा, महावीरजी एवं मंडरायल ब्लॉक से कुल 56 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को स्काउटिंग के सिद्धांत, अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता एवं व्यवहारिक गतिविधियों का गहन प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के अंतिम दिन 2 फरवरी को सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। इसके पश्चात आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टोडाभीम ब्लॉक की मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आशा गुप्ता ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को विद्यालय स्तर पर लागू कर बच्चों को अनुशासित, संस्कारयुक्त एवं जिम्मेदार नागरिक बनाया जाना चाहिए। सेवा का अवसर मिलने पर सदैव तत्पर रहना ही स्काउटिंग की पहचान है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिवकेश मीणा ने कहा कि स्काउटिंग जीवन भर साथ रहने वाली सीख है। एक सच्चा स्काउट हर परिस्थिति में सेवा के लिए आगे रहता है। शिविर प्रभारी एवं प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर भयसिंह मीणा ने स्काउटिंग के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्काउटिंग के माध्यम से युवाओं में चरित्र निर्माण, स्वावलंबन, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित होती है। एडवांस कोर्स के संचालन दल में लीडर ट्रेनर राम अवतार शर्मा, सहायक शिविर संचालक भय सिंह मीणा, सुरेश चंद शर्मा एवं स्थानीय संघ सचिव गिर्राज सिंह शामिल रहे। वहीं बेसिक कोर्स के संचालन दल में लीडर ट्रेनर प्रकाश चंद सुमन, पूरण सिंह डागुर, कैलाश चंद मीणा एवं कालूराम मीणा ने प्रशिक्षण दिया। यह शिविर न केवल प्रशिक्षण तक सीमित रहा, बल्कि शिक्षकों में स्काउटिंग के प्रति नई ऊर्जा, जिम्मेदारी और सेवा भावना को भी मजबूत करने का माध्यम बना।
    1
    कुटीला हनुमान मंदिर में स्काउट यूनिट लीडर बेसिक एवं एडवांस प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न
संवाददाता हनीस शेख कुतकपुर कि खास रिपोर्ट 
नांगलशेरपुर।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय करौली के तत्वावधान में ग्राम पंचायत पहाड़ी क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कुटीला बालाजी (हनुमान) मंदिर परिसर में 27 जनवरी से 2 फरवरी तक सात दिवसीय स्काउट यूनिट लीडर बेसिक एवं एडवांस प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण शिविर में टोडाभीम, नादौती, हिंडौन सिटी, सपोटरा, महावीरजी एवं मंडरायल ब्लॉक से कुल 56 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को स्काउटिंग के सिद्धांत, अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता एवं व्यवहारिक गतिविधियों का गहन प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर के अंतिम दिन 2 फरवरी को सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। इसके पश्चात आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टोडाभीम ब्लॉक की मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आशा गुप्ता ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को विद्यालय स्तर पर लागू कर बच्चों को अनुशासित, संस्कारयुक्त एवं जिम्मेदार नागरिक बनाया जाना चाहिए। सेवा का अवसर मिलने पर सदैव तत्पर रहना ही स्काउटिंग की पहचान है।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिवकेश मीणा ने कहा कि स्काउटिंग जीवन भर साथ रहने वाली सीख है। एक सच्चा स्काउट हर परिस्थिति में सेवा के लिए आगे रहता है।
शिविर प्रभारी एवं प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर भयसिंह मीणा ने स्काउटिंग के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्काउटिंग के माध्यम से युवाओं में चरित्र निर्माण, स्वावलंबन, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित होती है।
एडवांस कोर्स के संचालन दल में लीडर ट्रेनर राम अवतार शर्मा, सहायक शिविर संचालक भय सिंह मीणा, सुरेश चंद शर्मा एवं स्थानीय संघ सचिव गिर्राज सिंह शामिल रहे। वहीं बेसिक कोर्स के संचालन दल में लीडर ट्रेनर प्रकाश चंद सुमन, पूरण सिंह डागुर, कैलाश चंद मीणा एवं कालूराम मीणा ने प्रशिक्षण दिया।
यह शिविर न केवल प्रशिक्षण तक सीमित रहा, बल्कि शिक्षकों में स्काउटिंग के प्रति नई ऊर्जा, जिम्मेदारी और सेवा भावना को भी मजबूत करने का माध्यम बना।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • वजीरपुर में परिवार पर जानलेवा हमला, लूट व आगजनी का प्रयास एक दर्जन से अधिक लोग नामजद, पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की गंगापुर सिटी। पुलिस थाना वजीरपुर क्षेत्र के ग्राम मैडी में एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, लूटपाट व आगजनी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित बनीसिंह मीना पुत्र देवफूल निवासी मैडी ने थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार घटना 31 जनवरी 2026 को शाम करीब 5 बजे की है और पीड़ित के अनुसार उनके परिवार पर गांव के ही लोगों एवं बाहर से बुलाए गए उपद्रवी तत्वों ने एकराय होकर हमला कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार रामचरण, विसराम, रामनिवास, धीरसिंह, धीरज, गोरो, दाखो, लाखन, मंतोष, रुकमकेश, सुमरत, संतरा, उर्मिला, रिंकू, नीतू, राधेश्याम, जीतू, धर्म, निरपत, कता, जीतन, मनीष, आकाश, मगती व अन्य अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों, धारदार हथियारों, चाकू, पेट्रोल से बने हथियारों तथा अवैध हथियारों से हमला किया। हमलावरों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों पर प्राणघातक हमला करते हुए लूटपाट व आगजनी का भी प्रयास किया। घटना में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल राजकीय अस्पताल वजीरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित का कहना है कि यदि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव नहीं किया होता तो बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था। बनीसिंह मीना ने बताया कि हमलावर घटना के बाद भी गांव में खुलेआम गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, जिससे उनके परिवार की जान को अभी भी खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूटपाट व अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, साथ ही परिवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी अपील की है। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
    1
    वजीरपुर में परिवार पर जानलेवा हमला, लूट व आगजनी का प्रयास
एक दर्जन से अधिक लोग नामजद, पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की
गंगापुर सिटी। 
पुलिस थाना वजीरपुर क्षेत्र के ग्राम मैडी में एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, लूटपाट व आगजनी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित बनीसिंह मीना पुत्र देवफूल निवासी मैडी ने थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार घटना 31 जनवरी 2026 को शाम करीब 5 बजे की है और पीड़ित के अनुसार उनके परिवार पर गांव के ही लोगों एवं बाहर से बुलाए गए उपद्रवी तत्वों ने एकराय होकर हमला कर दिया।
रिपोर्ट के अनुसार रामचरण, विसराम, रामनिवास, धीरसिंह, धीरज, गोरो, दाखो, लाखन, मंतोष, रुकमकेश, सुमरत, संतरा, उर्मिला, रिंकू, नीतू, राधेश्याम, जीतू, धर्म, निरपत, कता, जीतन, मनीष, आकाश, मगती व अन्य अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों, धारदार हथियारों, चाकू, पेट्रोल से बने हथियारों तथा अवैध हथियारों से हमला किया।
हमलावरों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों पर प्राणघातक हमला करते हुए लूटपाट व आगजनी का भी प्रयास किया। घटना में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल राजकीय अस्पताल वजीरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित का कहना है कि यदि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव नहीं किया होता तो बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था।
बनीसिंह मीना ने बताया कि हमलावर घटना के बाद भी गांव में खुलेआम गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, जिससे उनके परिवार की जान को अभी भी खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूटपाट व अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, साथ ही परिवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी अपील की है।
फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    पत्रकार गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • सरमथुरा में थाने के पीछे से आरसीसी बनी हुई है जो घटिया काम चल रहा है और जो ग्रामीण पवेनी पंचायत में फर्जी बिल सफाई के नाम से उठते हैं यह बीजेपी सरकार की डबल इंजन सरकार है या कोई सुनवाई नहीं हो रहा है मैं सभी भाइयों से निवेदन करता हूं की एक ही मुद्दा है सफाई और जो भ्रष्टाचार कर रहे हैं आईसीसी डाली हुई है टेस्ट में मिला करके आईसीसी डाल रहे हैं
    2
    सरमथुरा में थाने के पीछे से आरसीसी बनी हुई है जो घटिया काम चल रहा है 
और जो ग्रामीण पवेनी पंचायत में फर्जी बिल सफाई के नाम से उठते हैं यह बीजेपी सरकार की डबल इंजन सरकार है या कोई सुनवाई नहीं हो रहा है मैं सभी भाइयों से निवेदन करता हूं की एक ही मुद्दा है सफाई और जो भ्रष्टाचार कर रहे हैं आईसीसी डाली हुई है टेस्ट में मिला करके आईसीसी डाल रहे हैं
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Nurse सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • हमारी कृषि पंप ट्रांसफार्मर खराब है कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। बिजली विभाग में शिकायत कर दी तो अभी कोई सुनवाई नहीं है
    1
    हमारी कृषि पंप  ट्रांसफार्मर खराब है कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। बिजली विभाग में शिकायत कर दी तो अभी कोई सुनवाई नहीं है
    user_हम भी सिकंदर है MP में
    हम भी सिकंदर है MP में
    विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • लालसोट उपखंड के रामगढ़ पचवारा में आज ऐतिहासिक श्री राघेश्वर जी महादेव, रामगढ़ पचवारा में मोहन जी सोनी के पाटोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आज नली वाली माता जी से ऐतिहासिक कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा रामगढ़ पचवारा के प्रमुख मार्ग होते हुए अपने गंतव्य के स्थान पहुंची। कलश यात्रा में भगवान शिव पार्वती, शाहिद अनेक प्रकार की जीवंत झांकियां का भी प्रदर्शन किया गया। कलश यात्रा पर जगह-जगह लोगों द्वारा उसको वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया। उसके पश्चात कलश यात्रा के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया गया। यह कलश यात्रा रामगढ़ पचवारा में ऐतिहासिक कलश यात्रा थी। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने अपने सिर पर मंगल कलश रखकर रवाना हुई। रामगढ़ की श्रद्धा, संस्कृति और संगठित आस्था का यह अद्भुत दृश्य केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सनातन परंपरा, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरण का सशक्त प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में नैतिक चेतना, संस्कार और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना प्रबल होती है। रामगढ़ की इस पुण्यभूमि को नमन और समस्त श्रद्धालुओं को साधुवाद। सनातन सेवा से बढ़कर जनसेवा का कोई मार्ग नहीं - यही भाव मन को सच्चा सुख और शक्ति प्रदान करता है।
    1
    लालसोट उपखंड के रामगढ़ पचवारा में आज ऐतिहासिक श्री राघेश्वर जी महादेव, रामगढ़ पचवारा में मोहन जी सोनी के पाटोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आज नली वाली माता जी से ऐतिहासिक कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा रामगढ़ पचवारा के प्रमुख मार्ग होते हुए अपने गंतव्य के स्थान पहुंची। कलश यात्रा में भगवान शिव पार्वती, शाहिद अनेक प्रकार की जीवंत झांकियां का भी प्रदर्शन किया गया। कलश यात्रा पर जगह-जगह लोगों द्वारा उसको वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया। उसके पश्चात कलश यात्रा के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया गया। यह कलश यात्रा रामगढ़ पचवारा में ऐतिहासिक कलश यात्रा थी। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने अपने सिर पर मंगल कलश रखकर रवाना हुई।
रामगढ़ की श्रद्धा, संस्कृति और संगठित आस्था का यह अद्भुत दृश्य केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सनातन परंपरा, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरण का सशक्त प्रतीक है।
ऐसे आयोजनों से समाज में नैतिक चेतना, संस्कार और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना प्रबल होती है। रामगढ़ की इस पुण्यभूमि को नमन और समस्त श्रद्धालुओं को साधुवाद। सनातन सेवा से बढ़कर जनसेवा का कोई मार्ग नहीं - यही भाव मन को सच्चा सुख और शक्ति प्रदान करता है।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • गंगापुर सिटी के रेगर मोहल्ला में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती मनाई धूमधाम से किया दीपदान
    1
    गंगापुर सिटी के रेगर मोहल्ला में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती मनाई धूमधाम से किया दीपदान
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    8 hrs ago
  • Post by Kamlesh Jonwal
    4
    Post by Kamlesh Jonwal
    user_Kamlesh Jonwal
    Kamlesh Jonwal
    Khandar, Sawai Madhopur•
    18 hrs ago
  • लोगों ने धरने के बाद प्रभारी मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर सड़क पर अतिक्रमण हटाने के करवाई की मांग की
    2
    लोगों ने धरने के बाद प्रभारी मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर सड़क पर अतिक्रमण हटाने के करवाई की मांग की
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    पत्रकार बांदीकुई, दौसा, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.