logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

better give you support. for Facebook family law school support genesis gender during the guitar guitar theater

2 hrs ago
user_Ramadhar Kumar
Ramadhar Kumar
Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

better give you support. for Facebook family law school support genesis gender during the guitar guitar theater

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Ramadhar Kumar
    1
    Post by Ramadhar Kumar
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • झींझक स्टेशन के पाज़ राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर अधेड़ की मौत । स्टेशन के पास रविवार की शाम करीब सवा आठ बजे एक दर्दनाक हादसे में सैलून संचालक की डाउन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से परिजन बेहाल हो गये जीआरपी ने कार्यवाई शुरू की है। शैलेश उर्फ गुड्डू सविता (50) पुत्र रामचन्द्र निवासी विश्व बैंक, बर्रा कानपुर, शुक्रवार को थाना रसूलाबाद क्षेत्र के अपने पैतृक गांव छोटी नार आए हुए थे। रविवार को वह वापस कानपुर जाने के लिए झींझक स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे पटरी पार करते समय डाउन की राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
    2
    झींझक स्टेशन के पाज़ राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर अधेड़ की मौत ।
स्टेशन के पास रविवार की शाम करीब सवा आठ बजे एक दर्दनाक हादसे में सैलून संचालक की डाउन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से परिजन बेहाल हो गये जीआरपी ने कार्यवाई शुरू की है।
शैलेश उर्फ गुड्डू सविता (50) पुत्र रामचन्द्र निवासी विश्व बैंक, बर्रा कानपुर, शुक्रवार को थाना रसूलाबाद क्षेत्र के अपने पैतृक गांव छोटी नार आए हुए थे। रविवार को वह वापस कानपुर जाने के लिए झींझक स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे पटरी पार करते समय डाउन की राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हरदोई पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे औरैया निवासी सिपाही गौरव कुमार उर्फ राजन श्रीवास्तव की शारदा नहर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टड़ियावां क्षेत्र में यह हादसा उस समय हुआ जब वह नहर में स्नान कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने सिपाही का शव बरामद कर लिया। मृतक गौरव कुमार शहर के सत्तेवर मोहल्ले के निवासी थे। इस दुखद घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर
    3
    हरदोई पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे औरैया निवासी सिपाही गौरव कुमार उर्फ राजन श्रीवास्तव की शारदा नहर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टड़ियावां क्षेत्र में यह हादसा उस समय हुआ जब वह नहर में स्नान कर रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने सिपाही का शव बरामद कर लिया।
मृतक गौरव कुमार शहर के सत्तेवर मोहल्ले के निवासी थे। इस दुखद घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • *समीक्षा अधिकारी बनीं आकांक्षा चौरसिया का आज भव्य स्वागत समारोह* वाराणसी :- जनपद की होनहार बेटी आकांक्षा चौरसिया ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर समीक्षा अधिकारी (Review Officer) पद हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, रिश्तेदारों एवं दादा स्वर्गीय लालजी प्रसाद एवं दादी श्रीमती कमला देवी और क्षेत्रवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। आकांक्षा चौरसिया, जंसा थाना क्षेत्र के देईपुर गांव की निवासी हैं। वह दुर्गा प्रसाद चौरसिया एवं सीता चौरसिया की सुपुत्री हैं एवं उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हाईस्कूल तक अर्जुन प्रसाद मेमोरियल स्कूल, मिर्जामुराद से तथा इंटरमीडिएट सेंट जांस स्कूल, भट्टी लोहता से प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने राजा बलवंत सिंह कॉलेज, ज्ञानपुर से बी.एससी. में गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकांक्षा ने वर्ष 2023 में प्रयागराज में रहकर पहली बार इस परीक्षा में प्रयास किया था। कठिन परिश्रम, निरंतर प्रयास और अटूट समर्पण के बल पर उन्होंने वर्ष 2026 में यह सफलता हासिल की, जो आज युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन चुकी है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर चाचा संजय चौरसिया ने बताया कि परिवार की ओर से उनके गृह आगमन पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में शामिल रहें। आयोजक उनके चाचा श्री राजकुमार चौरसिया जी ने बताया कि आकांक्षा की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य के प्रति सच्ची लगन और मेहनत हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। आकांक्षा चौरसिया की यह सफलता पूरे वाराणसी जनपद के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की नई दिशा प्रदान करती है।
    1
    *समीक्षा अधिकारी बनीं आकांक्षा चौरसिया का आज भव्य स्वागत समारोह*
वाराणसी :- जनपद की होनहार बेटी आकांक्षा चौरसिया ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर समीक्षा अधिकारी (Review Officer) पद हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, रिश्तेदारों एवं दादा  स्वर्गीय लालजी प्रसाद एवं दादी श्रीमती कमला देवी और क्षेत्रवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
आकांक्षा चौरसिया, जंसा थाना क्षेत्र के देईपुर गांव की निवासी हैं। वह दुर्गा प्रसाद चौरसिया एवं सीता चौरसिया की सुपुत्री हैं एवं  उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हाईस्कूल तक अर्जुन प्रसाद मेमोरियल स्कूल, मिर्जामुराद से तथा इंटरमीडिएट सेंट जांस स्कूल, भट्टी लोहता से प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने राजा बलवंत सिंह कॉलेज, ज्ञानपुर से बी.एससी. में गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकांक्षा ने वर्ष 2023 में प्रयागराज में रहकर पहली बार इस परीक्षा में प्रयास किया था। कठिन परिश्रम, निरंतर प्रयास और अटूट समर्पण के बल पर उन्होंने वर्ष 2026 में यह सफलता हासिल की, जो आज युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन चुकी है।
उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर चाचा संजय चौरसिया ने बताया कि परिवार की ओर से उनके गृह आगमन पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में शामिल रहें।
आयोजक उनके चाचा श्री राजकुमार चौरसिया जी ने बताया कि आकांक्षा की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य के प्रति सच्ची लगन और मेहनत हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
आकांक्षा चौरसिया की यह सफलता पूरे वाराणसी जनपद के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की नई दिशा प्रदान करती है।
    user_MV news  (RNI-33081/78)
    MV news (RNI-33081/78)
    Newspaper distribution Auraiya, Uttar Pradesh•
    29 min ago
  • रामलीला में धनुष यज्ञ का मंचन देखने बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शन औरैया जिले के अजीतमल विकास खंड के ग्राम अमावता में आयोजित दो दिवसीय रामलीला के दूसरे दिन विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का भव्य और भावपूर्ण मंचन किया गया। कार्यक्रम में रावण–वाणासुर संवाद, जनक विलाप, विशाल धनुष यज्ञ एवं परशुराम–लक्ष्मण संवाद जैसे प्रमुख दृश्यों ने दर्शकों को देर रात तक मंत्रमुग्ध बनाए रखा। रामलीला का मंचन देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय और प्रभावशाली प्रस्तुति से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंच का संचालन गजराज सिंह गुर्जर ने किया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुचारु रूप से आगे बढ़ाया। मंचन में राम विजय शर्मा ने भगवान राम की भूमिका निभाई, जबकि सत्यव्रत तिवारी ने लक्ष्मण और संदीप मिश्रा ने परशुराम के किरदार को जीवंत किया। जनक की भूमिका में विशाल सिंह सेंगर, रावण के रूप में राम संजीवन द्विवेदी तथा वाणासुर के पात्र में राजन सिंह सेंगर ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान टार्जन भदौरिया ने अपने कॉमिक अंदाज से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं नृत्य कलाकार दिव्या, प्रीती और अंजली की प्रस्तुतियों ने माहौल को और रंगीन बना दिया। रामलीला के इस भव्य आयोजन को दर्शकों ने खूब सराहा और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। आयोजनकर्ता जयकरन सिंह सेंगर एवं उनके परिजनों ने सभी कलाकारों, सहयोगियों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि औरैया सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था और एकता को मजबूत करते हैं।
    1
    रामलीला में धनुष यज्ञ का मंचन देखने बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शन
औरैया जिले के अजीतमल विकास खंड के ग्राम अमावता में आयोजित दो दिवसीय रामलीला के दूसरे दिन विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का भव्य और भावपूर्ण मंचन किया गया। कार्यक्रम में रावण–वाणासुर संवाद, जनक विलाप, विशाल धनुष यज्ञ एवं परशुराम–लक्ष्मण संवाद जैसे प्रमुख दृश्यों ने दर्शकों को देर रात तक मंत्रमुग्ध बनाए रखा।
रामलीला का मंचन देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय और प्रभावशाली प्रस्तुति से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंच का संचालन गजराज सिंह गुर्जर ने किया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुचारु रूप से आगे बढ़ाया।
मंचन में राम विजय शर्मा ने भगवान राम की भूमिका निभाई, जबकि सत्यव्रत तिवारी ने लक्ष्मण और संदीप मिश्रा ने परशुराम के किरदार को जीवंत किया। जनक की भूमिका में विशाल सिंह सेंगर, रावण के रूप में राम संजीवन द्विवेदी तथा वाणासुर के पात्र में राजन सिंह सेंगर ने शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान टार्जन भदौरिया ने अपने कॉमिक अंदाज से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं नृत्य कलाकार दिव्या, प्रीती और अंजली की प्रस्तुतियों ने माहौल को और रंगीन बना दिया।
रामलीला के इस भव्य आयोजन को दर्शकों ने खूब सराहा और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। आयोजनकर्ता जयकरन सिंह सेंगर एवं उनके परिजनों ने सभी कलाकारों, सहयोगियों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि औरैया सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था और एकता को मजबूत करते हैं।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • झींझक दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर डाउन लाइन पार करते समय अधेड़ की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम झींझक रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना दिल्ली–हावड़ा रेलमार्ग पर डाउन लाइन पार करते समय हुई। मृतक की पहचान उसके नाती विकास ने शैलेश सविता उर्फ गुड्डू (55 वर्ष) के रूप में की है। मृतक शैलेश सविता उर्फ गुड्डू पुत्र रामचंद्र, रसूलाबाद थाना क्षेत्र के छोटी नार गांव के निवासी थे। घटना रविवार रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जीआरपी के मुताबिक, मृतक के पास से एक कीपैड मोबाइल और आधार कार्ड की फोटोकॉपी मिली, जिससे उसके परिजनों को सूचना दी गई। नाती विकास ने अपने बाबा की पहचान की। विकास ने बताया कि उनके बाबा शैलेश सविता पिछले 40 वर्षों से कानपुर के विश्व बैंक बर्रा में रह रहे थे और गोविंदपुरी में हेयर सैलून की दुकान चलाते थे। मृतक अपने पीछे पत्नी गुड्डी, तीन बेटियां पूजा, माला, ज्योति और सबसे छोटे बेटे गोलू को छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार, शैलेश सविता रविवार सुबह कानपुर जाने के लिए तैयार थे, लेकिन उनकी ट्रेन छूट गई थी। इसके बाद वह शाम करीब 3 बजे दोबारा घर से कानपुर के लिए निकले थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जीआरपी चौकी इंचार्ज अर्पित तिवारी ने सोमवार 11 बजे बताया कि शव का पंचनामा भरकर आगे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही
    1
    झींझक दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर डाउन लाइन पार करते समय अधेड़ की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम
झींझक रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना दिल्ली–हावड़ा रेलमार्ग पर डाउन लाइन पार करते समय हुई। मृतक की पहचान उसके नाती विकास ने शैलेश सविता उर्फ गुड्डू (55 वर्ष) के रूप में की है।
मृतक शैलेश सविता उर्फ गुड्डू पुत्र रामचंद्र, रसूलाबाद थाना क्षेत्र के छोटी नार गांव के निवासी थे। घटना रविवार रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
जीआरपी के मुताबिक, मृतक के पास से एक कीपैड मोबाइल और आधार कार्ड की फोटोकॉपी मिली, जिससे उसके परिजनों को सूचना दी गई। नाती विकास ने अपने बाबा की पहचान की।
विकास ने बताया कि उनके बाबा शैलेश सविता पिछले 40 वर्षों से कानपुर के विश्व बैंक बर्रा में रह रहे थे और गोविंदपुरी में हेयर सैलून की दुकान चलाते थे। मृतक अपने पीछे पत्नी गुड्डी, तीन बेटियां पूजा, माला, ज्योति और सबसे छोटे बेटे गोलू को छोड़ गए हैं।
परिजनों के अनुसार, शैलेश सविता रविवार सुबह कानपुर जाने के लिए तैयार थे, लेकिन उनकी ट्रेन छूट गई थी। इसके बाद वह शाम करीब 3 बजे दोबारा घर से कानपुर के लिए निकले थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जीआरपी चौकी इंचार्ज अर्पित तिवारी ने सोमवार 11 बजे बताया कि शव का पंचनामा भरकर आगे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में बड़ी चोरी की वारदात, गढ़िया ओवर ब्रिज के पास खड़ी ट्रक बनी निशाना। चालक गाड़ी खड़ी कर घर गया, पीछे से चोरों ने मौके का उठाया फायदा। ट्रक का ताला तोड़कर डीजल टैंक से पार किया करीब 600 लीटर डीजल। सुबह मौके पर पहुंचने पर ड्राइवर के उड़े होश, डीजल पूरी तरह गायब मिला। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल। सूचना पर पहुंची पुलिस, मामले की जांच में जुटी।
    2
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में बड़ी चोरी की वारदात, गढ़िया ओवर ब्रिज के पास खड़ी ट्रक बनी निशाना।
चालक गाड़ी खड़ी कर घर गया, पीछे से चोरों ने मौके का उठाया फायदा।
ट्रक का ताला तोड़कर डीजल टैंक से पार किया करीब 600 लीटर डीजल।
सुबह मौके पर पहुंचने पर ड्राइवर के उड़े होश, डीजल पूरी तरह गायब मिला।
लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल।
सूचना पर पहुंची पुलिस, मामले की जांच में जुटी।
    user_दीपेंद्र सिंह
    दीपेंद्र सिंह
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Ramadhar Kumar
    1
    Post by Ramadhar Kumar
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.