logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला इटावा महिलाओं ने एक शराब ठेके पर ढाबा बोलकर कम से कम 5 लाख की शराब नष्टकी

3 hrs ago
user_Ramadhar Kumar
Ramadhar Kumar
Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

जिला इटावा महिलाओं ने एक शराब ठेके पर ढाबा बोलकर कम से कम 5 लाख की शराब नष्टकी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Ramadhar Kumar
    1
    Post by Ramadhar Kumar
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रूपयों के लेनदेन में हुआ विवाद बना युवक की हत्या का कारण रसूलाबाद कानपुर देहात।अपराध नियंत्रण एवं अपराधियो के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम मे थाना रसूलाबाद पुलिस द्वारा हत्या की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुये सम्बन्धित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार। जनपद कानपुर देहात की रसूलाबाद पुलिस द्वारा हत्या की घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण 1.शाहनबाज उर्फ जेके उर्फ मुन्ना पुत्र स्व0 सुलेमान खान उम्र लगभग 21वर्ष निवासी कबीर नगर रसूलाबाद 2. सरताज पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी वार्ड नम्बर 11 कबीर नगर, कस्बाव थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात, उम्र करीब 20 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0 169/2026 धारा 61(2)/103(2)/238 बीएनएस को समय 17.05 बजे बटपरू गांव के मोड़ के पास रसूलाबाद बिल्हौर रोड़ थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात से गिरफ्तार किया गया,। अभियुक्तगण द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि मृतक असद हुसैन पुत्र मुन्ना खां तथा हम एक दूसरे को आवश्यकता पड़ने पर पैसा उधार लेते देते थे। असद आईपीएल में पैसा लगाया था, जिसमें मैने उसको 5000रूपये उधार दिये थे। वह पैसे आईपीएल में हार गया था, जब मैने पैसे मांगे तो कहने लगा कि मुझे पांच हजार और दे दो और जीतकर मैं तुम्हारे लाभ सहित पैसे वापस कर दूंगा। इसी बात में हमारी दोनो की लड़ाई हुई थी। इसके बाद अभियुक्त ने मृतक युवक का मोबाइल एक दुकान पर गिरवी रखवा दिया था जिसे मृतक छुड़ा कर ले गया इसी बात से अभियुक्त नाराज हो गया। जब इसने मृतक से अपने पैसे मांगे तो उसने नहीं दिए। तब दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। इसके बाद अभियुक्त ने अपने दोस्त सरताज पुत्र मुस्ताक अहमद के साथ मिलकर असद हुसैन के हत्या की योजना बनाई । अभियुक्त ने अपने साथी के साथ मिलकर विषधन रोड पर पुरानी हड्डी मील के सामने बम्बी पर ले जाकर असद को शराब पिलाकर सरताज ने असद हुसैन के दोनो हाथ पकड़ लिया और मैने गला दबाकर व कांच की बोतल तोड़कर उसी से गले में वार कर हत्या कर दिया था तथा शव को वही छुपाकर भाग आए। भागने की फिराक में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद शिवनारायण सिंह सहित थाने का अन्य फोर्स मौजूद रहा।
    2
    रूपयों के लेनदेन में हुआ विवाद बना युवक की हत्या का कारण 
रसूलाबाद कानपुर देहात।अपराध नियंत्रण एवं अपराधियो के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम मे थाना रसूलाबाद पुलिस द्वारा हत्या की घटना का 24 घण्टे  के अन्दर सफल अनावरण करते हुये सम्बन्धित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।
जनपद कानपुर देहात की रसूलाबाद पुलिस द्वारा हत्या की घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण 1.शाहनबाज उर्फ जेके उर्फ मुन्ना पुत्र स्व0 सुलेमान खान उम्र लगभग 21वर्ष निवासी कबीर नगर रसूलाबाद 2. सरताज पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी वार्ड नम्बर 11 कबीर नगर, कस्बाव थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात, उम्र करीब 20 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0 169/2026 धारा 61(2)/103(2)/238 बीएनएस को समय 17.05 बजे बटपरू गांव के मोड़ के पास रसूलाबाद बिल्हौर रोड़ थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात से गिरफ्तार किया गया,।
अभियुक्तगण द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि मृतक असद हुसैन पुत्र मुन्ना खां तथा हम एक दूसरे को आवश्यकता पड़ने पर पैसा उधार लेते देते थे। असद आईपीएल में पैसा लगाया था, जिसमें मैने उसको 5000रूपये उधार दिये थे। वह पैसे आईपीएल में हार गया था, जब मैने पैसे मांगे तो कहने लगा कि मुझे पांच हजार और दे दो और जीतकर मैं तुम्हारे लाभ सहित पैसे वापस कर दूंगा। इसी बात में हमारी दोनो की लड़ाई हुई थी। इसके बाद अभियुक्त ने मृतक युवक का मोबाइल एक दुकान पर गिरवी रखवा दिया था जिसे मृतक छुड़ा कर ले गया इसी बात से अभियुक्त नाराज हो गया। जब इसने मृतक से अपने पैसे मांगे तो उसने नहीं दिए। तब दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। इसके बाद अभियुक्त ने अपने दोस्त सरताज पुत्र मुस्ताक अहमद के साथ मिलकर असद हुसैन के हत्या की योजना बनाई । अभियुक्त ने अपने साथी के साथ मिलकर विषधन रोड पर पुरानी हड्डी मील के सामने बम्बी पर ले जाकर असद को शराब पिलाकर सरताज ने असद हुसैन के दोनो हाथ पकड़ लिया और मैने गला दबाकर व कांच की बोतल तोड़कर उसी से गले में वार कर हत्या कर दिया था तथा शव को वही छुपाकर भाग आए। भागने की फिराक में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद शिवनारायण सिंह सहित थाने का अन्य फोर्स मौजूद रहा।
    user_योगेन्द्र सिंह
    योगेन्द्र सिंह
    Rasulabad, Kanpur Dehat•
    19 hrs ago
  • 🙃🙃🙃🙃🙃🙃🙂🙂🙂
    1
    🙃🙃🙃🙃🙃🙃🙂🙂🙂
    user_Sodagar
    Sodagar
    रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • शिव मंदिर पर सीएम योगी का ध्वजारोहण, एकता का दिया संदेश योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम जन्मभूमि मंदिर परिसर के परकोटे में बने छह मंदिरों में से एक भगवान शिव मंदिर के शिखर पर विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया। यह कार्यक्रम शाम 5:45 बजे सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सनातन धर्म की एकता पर जोर देते हुए कहा कि भारत की मजबूती समाज की एकजुटता में निहित है। उन्होंने कहा कि हमारे देवताओं ने समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है, जिसे समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया ने भी स्वीकार किया था। सीएम योगी ने बिना नाम लिए कुछ लोगों पर महापुरुषों को जातीय आधार पर बांटने का आरोप लगाया और इसे “महापाप” बताया। उन्होंने कहा कि राम, कृष्ण और शिव के संदेश जब तक समाज में जीवित रहेंगे, तब तक देश को कोई विभाजित नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी विरासत को सहेजते हुए समाज की एकता को मजबूत बनाए रखें। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के वैभव को देखकर वे लोग भी सबक लें, जिन्होंने समाज को बांटने का प्रयास किया। उन्होंने आगे कहा कि जिस दिन देश के 140 करोड़ लोग अपने नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे, उस दिन दुनिया की कोई ताकत भारत को रोक नहीं सकेगी। “नए भारत” के निर्माण के लिए इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।
    2
    शिव मंदिर पर सीएम योगी का ध्वजारोहण, एकता का दिया संदेश
योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम जन्मभूमि मंदिर परिसर के परकोटे में बने छह मंदिरों में से एक भगवान शिव मंदिर के शिखर पर विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया। यह कार्यक्रम शाम 5:45 बजे सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सनातन धर्म की एकता पर जोर देते हुए कहा कि भारत की मजबूती समाज की एकजुटता में निहित है। उन्होंने कहा कि हमारे देवताओं ने समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है, जिसे समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया ने भी स्वीकार किया था।
सीएम योगी ने बिना नाम लिए कुछ लोगों पर महापुरुषों को जातीय आधार पर बांटने का आरोप लगाया और इसे “महापाप” बताया। उन्होंने कहा कि राम, कृष्ण और शिव के संदेश जब तक समाज में जीवित रहेंगे, तब तक देश को कोई विभाजित नहीं कर सकता।
मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी विरासत को सहेजते हुए समाज की एकता को मजबूत बनाए रखें। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के वैभव को देखकर वे लोग भी सबक लें, जिन्होंने समाज को बांटने का प्रयास किया।
उन्होंने आगे कहा कि जिस दिन देश के 140 करोड़ लोग अपने नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे, उस दिन दुनिया की कोई ताकत भारत को रोक नहीं सकेगी। “नए भारत” के निर्माण के लिए इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • वृद्ध महिला के कान से सोने का बाला नोचकर भागे थे बदमाश, एक आरोपी से बाला बरामद *कानपुर देहात:* थाना मूसानगर पुलिस ने झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूटी गई पीली धातु की बाली भी बरामद हुई है। *क्या था मामला:* दिनांक 15.04.2026 को वादी रेशू कुमार पुत्र रामप्रकाश निषाद निवासी वार्ड नं-13 गौसगंज, मूसानगर ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी दादी गेहूं काटकर खिरियनपुरवा से मूसानगर लौट रही थीं। रास्ते में सरकारी ट्यूबवेल के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी दादी को रोक लिया और कान से सोने के बाले नोचकर फरार हो गए। इस दौरान वृद्ध महिला के कान से खून बहने लगा था। इस संबंध में थाना मूसानगर में मु0अ0सं0 0038/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। *ऐसे पकड़ा गया आरोपी:* थाना मूसानगर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 30.04.2026 को चांदपुर तिराहे के पास से आरोपी रोहित पुत्र बलवान, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम जिगनीपुरवा, थाना गजनेर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसके पास से एक पीली धातु की बाली - 1.5 ग्राम बरामद हुई। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स UP78HM2852 को भी धारा 207 MV ACT में सीज किया गया। *पूछताछ में उगला सच:* पूछताछ में आरोपी रोहित ने बताया कि 15 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने साथी श्याम सिंह पुत्र राजनारायण निवासी चैनपुरवा, थाना रेऊना, कानपुर नगर के साथ बाइक से जा रहा था। खिरियनपुरवा-मूसानगर मार्ग पर श्याम सिंह ने बाइक से उतरकर वृद्ध महिला के कान से दोनों बाले झपट लिए। एक बाला श्याम सिंह ने उसे दे दिया था। डर की वजह से उसने बाला बेचा नहीं था। *एक आरोपी फरार:* पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपी रोहित को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं दूसरे आरोपी श्याम सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।
    1
    वृद्ध महिला के कान से सोने का बाला नोचकर भागे थे बदमाश, एक आरोपी से बाला बरामद
*कानपुर देहात:* थाना मूसानगर पुलिस ने झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूटी गई पीली धातु की बाली भी बरामद हुई है।
*क्या था मामला:*
दिनांक 15.04.2026 को वादी रेशू कुमार पुत्र रामप्रकाश निषाद निवासी वार्ड नं-13 गौसगंज, मूसानगर ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी दादी गेहूं काटकर खिरियनपुरवा से मूसानगर लौट रही थीं। रास्ते में सरकारी ट्यूबवेल के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी दादी को रोक लिया और कान से सोने के बाले नोचकर फरार हो गए। इस दौरान वृद्ध महिला के कान से खून बहने लगा था। इस संबंध में थाना मूसानगर में मु0अ0सं0 0038/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
*ऐसे पकड़ा गया आरोपी:*
थाना मूसानगर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 30.04.2026 को चांदपुर तिराहे के पास से आरोपी रोहित पुत्र बलवान, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम जिगनीपुरवा, थाना गजनेर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसके पास से एक पीली धातु की बाली - 1.5 ग्राम बरामद हुई। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स UP78HM2852 को भी धारा 207 MV ACT में सीज किया गया।
*पूछताछ में उगला सच:*
पूछताछ में आरोपी रोहित ने बताया कि 15 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने साथी श्याम सिंह पुत्र राजनारायण निवासी चैनपुरवा, थाना रेऊना, कानपुर नगर के साथ बाइक से जा रहा था। खिरियनपुरवा-मूसानगर मार्ग पर श्याम सिंह ने बाइक से उतरकर वृद्ध महिला के कान से दोनों बाले झपट लिए। एक बाला श्याम सिंह ने उसे दे दिया था। डर की वजह से उसने बाला बेचा नहीं था।
*एक आरोपी फरार:*
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपी रोहित को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं दूसरे आरोपी श्याम सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • औरैया जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को सदर क्षेत्र के ग्राम जैतापुर में बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में टीम ने विनियमित क्षेत्र में विकसित की गई अवैध कॉलोनी को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम जैतापुर की खसरा संख्या 194 स्थित भूमि, जो आशीष बरेजा आदि भूधारकों के नाम दर्ज है, पर कुछ बिल्डरों द्वारा बिना अनुमति अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इस पर प्रशासन ने पूर्व में उत्तर प्रदेश निर्माण कार्य (विनियमन) अधिनियम, 1958 के तहत नोटिस जारी कर संबंधित पक्षों को अपना पक्ष रखने और लेआउट स्वीकृत कराने का अवसर दिया था। बावजूद इसके न तो कोई जवाब प्रस्तुत किया गया और न ही प्लाटिंग को वैध कराया गया। निर्देशों की अनदेखी होने पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सायंकाल मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इस कार्रवाई के दौरान कोतवाली औरैया पुलिस बल, विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता, तहसील सदर के लेखपालगण तथा नगर पालिका परिषद औरैया का स्टाफ मौजूद रहा। उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा ने बताया कि औरैया के विनियमित क्षेत्र में सभी अवैध प्लाटिंग को चिन्हित कर लिया गया है। संबंधित विकासकर्ताओं को नियमानुसार नोटिस देकर वैध कराने का अवसर दिया जाएगा। यदि इसके बावजूद भी नियमों का पालन नहीं किया गया, तो इसी प्रकार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    1
    औरैया जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को सदर क्षेत्र के ग्राम जैतापुर में बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में टीम ने विनियमित क्षेत्र में विकसित की गई अवैध कॉलोनी को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम जैतापुर की खसरा संख्या 194 स्थित भूमि, जो आशीष बरेजा आदि भूधारकों के नाम दर्ज है, पर कुछ बिल्डरों द्वारा बिना अनुमति अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इस पर प्रशासन ने पूर्व में उत्तर प्रदेश निर्माण कार्य (विनियमन) अधिनियम, 1958 के तहत नोटिस जारी कर संबंधित पक्षों को अपना पक्ष रखने और लेआउट स्वीकृत कराने का अवसर दिया था। बावजूद इसके न तो कोई जवाब प्रस्तुत किया गया और न ही प्लाटिंग को वैध कराया गया।
निर्देशों की अनदेखी होने पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सायंकाल मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इस कार्रवाई के दौरान कोतवाली औरैया पुलिस बल, विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता, तहसील सदर के लेखपालगण तथा नगर पालिका परिषद औरैया का स्टाफ मौजूद रहा।
उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा ने बताया कि औरैया के विनियमित क्षेत्र में सभी अवैध प्लाटिंग को चिन्हित कर लिया गया है। संबंधित विकासकर्ताओं को नियमानुसार नोटिस देकर वैध कराने का अवसर दिया जाएगा। यदि इसके बावजूद भी नियमों का पालन नहीं किया गया, तो इसी प्रकार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल आगरा विवाद में घायल विश्वराज महोत्रा अस्पताल से डिस्चार्ज DPS आगरा मामले में राहत, चोटिल छात्र विश्वराज महोत्रा की छुट्टी स्कूल विवाद के बाद घायल हुए विश्वराज महोत्रा अब स्वस्थ, अस्पताल से घर वापसी DPS आगरा केस: उपचार के बाद विश्वराज महोत्रा को मिली छुट्टी आगरा के दिल्ली पब्लिक स्कूल विवाद में घायल छात्र की हालत में सुधार विश्वराज महोत्रा को अस्पताल से डिस्चार्ज, परिवार ने जताई राहत DPS आगरा विवाद में नया अपडेट, घायल छात्र की छुट्टी इलाज के बाद स्वस्थ हुए विश्वराज महोत्रा, अस्पताल से हुए रवाना स्कूल विवाद के बाद भर्ती छात्र को मिली राहत, डिस्चार्ज आगरा DPS केस में बड़ा अपडेट, घायल विश्वराज महोत्रा घर लौटे
    1
    दिल्ली पब्लिक स्कूल आगरा विवाद में घायल विश्वराज महोत्रा अस्पताल से डिस्चार्ज
DPS आगरा मामले में राहत, चोटिल छात्र विश्वराज महोत्रा की छुट्टी
स्कूल विवाद के बाद घायल हुए विश्वराज महोत्रा अब स्वस्थ, अस्पताल से घर वापसी
DPS आगरा केस: उपचार के बाद विश्वराज महोत्रा को मिली छुट्टी
आगरा के दिल्ली पब्लिक स्कूल विवाद में घायल छात्र की हालत में सुधार
विश्वराज महोत्रा को अस्पताल से डिस्चार्ज, परिवार ने जताई राहत
DPS आगरा विवाद में नया अपडेट, घायल छात्र की छुट्टी
इलाज के बाद स्वस्थ हुए विश्वराज महोत्रा, अस्पताल से हुए रवाना
स्कूल विवाद के बाद भर्ती छात्र को मिली राहत, डिस्चार्ज
आगरा DPS केस में बड़ा अपडेट, घायल विश्वराज महोत्रा घर लौटे
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Ramadhar Kumar
    1
    Post by Ramadhar Kumar
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.