Shuru
Apke Nagar Ki App…
सैनिक की हत्या से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस...... यूपी के हाथरस में थाना सादाबाद कोतवाली के मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के पास बाइक सवार हमलावरों के गोली मारकर भारतीय सेना के वर्कशॉप में तैनात सैनिक की पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी।
Sunil kumar
सैनिक की हत्या से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस...... यूपी के हाथरस में थाना सादाबाद कोतवाली के मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के पास बाइक सवार हमलावरों के गोली मारकर भारतीय सेना के वर्कशॉप में तैनात सैनिक की पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सासनी के आगरा-अलीगढ़ रोड पर बस स्टैंड के समीप एक सड़क हादसा हो गया, जहाँ एक अनियंत्रित बोलेरो आगे खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव जवाहर निवासी सोनू अपनी बोलेरो गाड़ी से अलीगढ़ से अपने गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सासनी बस स्टैंड के पास पहुँचा, वहाँ सवारियों को उतारने के लिए रुकी एक रोडवेज बस में उसकी गाड़ी पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोनू की बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि सौभाग्य से इस हादसे में सोनू बाल-बाल बच गया और कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। दुर्घटना के बाद बस स्टैंड पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद संभ्रांत व्यक्तियों ने मामले को शांत कराया और सोनू को समझा-बुझाकर उसके गंतव्य के लिए रवाना किया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका।2
- * *छात्रों को प्रतियोगी माहौल ओर आत्मविश्वास देने के अदृश्य से Vidhya Education द्वारा एक विशेष Extra Class का आयोजन किया गया यह Extra Class छात्रों को अपनी तैयारी का आकलन करने का मौका मिले एटा जनपद के कस्बा अवागढ़ में 5 फरवरी को Vidhya Education सेंटर पर एक विशेष 2 घंटे की Extra Class का आयोजन हुआ यह Extra Class सुबह 9 से 11 बजे तक चली इस Extra Class की खास बात यह है कि इसमें किसी भी स्कूल या कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं मात्र 1 रूपये शुल्क देकर भाग ले सकते हैं और बताया कि जगह जगह से छात्र छात्राओं भी इस Extra Class में शामिल हुए बताया कि टेस्ट में 50 छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे इस मौके पर संस्थापक अश्वनी कुमार (vidhya education(, आदित्य कुमार प्रबंधक( vidhya education) जतिन कुमार, ध्रुव कुमार हर्ष कुमार, नैतिक रिया कुमारी नंदनी कुमारी मनु कुमारी आदि छात्र ओर छात्राएं उपस्थित रहे।3
- मैनपुरी में एकतरफा प्यार की सनक: छात्र का शिक्षिका पर हमला, CCTV में कैद वारदात #Mainpuri #Mainpurinews #hamarakasganj #voiceofkasganj #Ayushbhardwaj #CrimeAlert #cctv1
- पत्रकार योगेन्द्र प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट ट्रक चालक की हत्या: हाईवे पर लूट के लिए बेरहमी से पीटा, लाठियों-सरियों से सिर फोड़ दिया – अस्पताल पहुंचते-पहुंचते गई जान मथुरा। भारतीय राजमार्ग अब सुरक्षित यात्रा का रास्ता नहीं, बल्कि लूट-खसोट और खूनखराबे का अड्डा बन चुका है। मथुरा के भरतपुर कट हाईवे पर एक बार फिर दर्दनाक वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। गुड़गांव से बेंगलुरु माल लेकर जा रहे ट्रक चालक अनूप कुमार को लूटपाट के इरादे से बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला गया। हमलावरों ने लाठियां, डंडे और सरिए से उसका सिर फोड़ दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना का विवरण बेहद खौफनाक है। अनूप कुमार पुत्र राकेश कुमार, निवासी कुंजलपुर, थाना जलेसर , जिला एटा, गुड़गांव से माल लदा ट्रक लेकर बेंगलुरु की ओर जा रहे थे। मथुरा थाना हाईवे क्षेत्र के भरतपुर कट पर पीछे से एक बलैनो कार तेजी से आई और ट्रक को जबरन रोक दिया। कार से उतरे बदमाशों ने ट्रक को लूटने की कोशिश की। चालक अनूप ने विरोध जताया तो गुस्साए अपराधियों ने उसे ट्रक से उतारकर लाठियों, डंडों और सरियों से जमकर पीटना शुरू कर दिया। हमले इतना क्रूर था कि चालक खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया। इसी बीच हाईवे पर अन्य ट्रक चालकों ने गाड़ियां रोकीं और घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो बनता देख बदमाश घबरा गए और चालक को मरता-कूटता छोड़कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अनूप को तुरंत मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोटें, खोपड़ी फटना और अंदरूनी रक्तस्राव जैसी बातें सामने आई हैं – साफ संकेत कि मारपीट जानलेवा थी।पुलिस अब तक असफल, बदमाश बेखौफ घूम रहेथाना हाईवे पुलिस ने मामला दर्ज तो कर लिया है, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। बलैनो कार और हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिला। बदमाश पुलिस की पहुंच से दूर बेखौफ घूम रहे हैं। ट्रक चालकों का कहना है कि हाईवे पर लूट की ऐसी घटनाएं रोज हो रही हैं, लेकिन पुलिस की सुस्ती के कारण अपराधी खुलेआम वारदात अंजाम दे रहे हैं। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि उत्तर प्रदेश के प्रमुख हाईवे अब ड्राइवरों के लिए कब्रिस्तान बन चुके हैं। लूट, मारपीट, हत्या – सब कुछ निर्भीक होकर हो रहा है। प्रशासन की नाकामी से हजारों ट्रक चालक रोज मौत के मुंह में जा रहे हैं। सवाल यह है – कब तक चुप रहेंगे अधिकारी? कब तक हाईवे पर खून बहता रहेगा? अनूप कुमार की मौत सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे ट्रक चालक समुदाय की चीख है। न्याय हो, अपराधियों को फांसी की सजा मिले – तभी हाईवे सुरक्षित कहलाएंगे। (घटना के वीडियो और गवाहों के बयानों के आधार पर रिपोर्ट)2
- उत्तर प्रदेश के एटा का जलेसर में बना पटना पक्षी विहार अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि, यानी रामसर साइट में चयनित हुआ है। इसके साथ ही पटना पक्षी विहार उत्तर प्रदेश का 11वां रामसर स्थल बन गया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा की। रामसर सूची में शामिल होने से न केवल प्रदेश की जैव विविधता को नई पहचान मिली है, बल्कि देश के पर्यावरण संरक्षण प्रयासों को भी मजबूती मिली है। पटना पक्षी विहार अब तक 178 पक्षी प्रजातियों और 252 से ज्यादा वनस्पति प्रजातियों का आश्रय स्थल है। जलीय पक्षियों के संरक्षण के लिहाज़ से इसके महत्व को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय संस्था बर्ड लाइफ इंटरनेशनल ने इसे महत्वपूर्ण पक्षी एवं जैव विविधता क्षेत्र — यानी आईबीए के रूप में भी घोषित किया है। ये इलाका पर्यटन के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन का भी प्रमुख केंद्र है। विहार परिसर में प्राचीन शिव मंदिर श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। खजूर के घने वन और झील के किनारे पक्षियों का कलरव पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। अक्टूबर के अंत से यहां प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू हो जाता है। इनमें राजहंस, बार-हेडेड गूज, नीलसर, पिटेल, किंगफिशर, ब्रह्मणी डक, स्नेक बर्ड, कॉमन टील सहित कई देशी-विदेशी प्रजातियां शामिल हैं। पटना पक्षी विहार की स्थापना 1990 में हुई थी। लगभग 108 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस विहार को बड़ी संख्या में प्रवासी और स्थानीय पक्षियों के कारण अभयारण्य घोषित किया गया था। इसका नाम जलेसर तहसील के गांव पटना के नाम पर रखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस उपलब्धि पर जनपदवासियों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि पटना पक्षी विहार का रामसर सूची में शामिल होना पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने इसे पूरे एटा जनपद के लिए गौरव का क्षण बताते हुए सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। पटना पक्षी विहार की ये अंतरराष्ट्रीय मान्यता एटा को पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की ओर एक बड़ा कदम है। #etah#patnapakshibihar4
- जलेसर वीर नगर इस लड़की का वीडियो हुआ वायरल1
- सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊतरा में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस हिंसक झड़प के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। मारपीट में गुलबस पत्नी इरफान गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के मौके पर पहुँचते ही हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। सूचना पाकर गोहाना चौकी इंचार्ज जोगिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को 108 एंबुलेंस के जरिए सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों की तलाश जारी है।3
- मैनपुरी में एकतरफा प्यार की सनक: छात्र का शिक्षिका पर हमला, CCTV में कैद वारदात #Mainpuri #Mainpurinews #hamarakasganj #voiceofkasganj #Ayushbhardwaj #CrimeAlert #cctv1
- Post by Kashim Ali K. @. S1