logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीएम के कड़े निर्देशों को ठेंगा दिखा रहा सेतु निगम: सर्विस लेन का काम अधूरा, गिट्टी पर फिसल रहे वाहन रायबरेली मुंशीगंज-डलमऊ मार्ग पर बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण में सेतु निगम की भारी लापरवाही सामने आ रही है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के कड़े निर्देशों के बावजूद कार्यदाई संस्था खुलेआम आदेशों की धज्जियां उड़ा रही है। डीएम द्वारा दिए गए "तत्काल सर्विस लेन बनाने" के आदेश के दो महीने बीत जाने के बाद भी सड़क की स्थिति बद से बदतर बनी हुई है। स्थानीय निवासीयों ने बताया की मुंशीगंज डलमऊ मार्ग पर बन रहे फ्लाईओवर के बगल से निकले सर्विस लेन पर दो महीने से गिट्टी पड़ी हुई है, डामर का रास्ता नहीं बनाया गया है। बिखरी हुई गिट्टी की वजह से आए दिन मोटरसाइकिलें फिसल जाती हैं, लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। साइकिल सवारों का निकलना दूभर हो गया है, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन स्तर से कोई सुनवाई नहीं हुई है। निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड पर डामर (पक्की सड़क) बिछाने के बजाय गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। करीब दो महीने से सड़क पर पड़ी यह खुली गिट्टी राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसों का सबब बनी हुई है।विभागीय सुस्ती का आलम यह है कि प्रशासनिक निरीक्षण के बाद भी ज़मीनी स्तर पर कोई बदलाव नहीं दिखा। पक्की सर्विस लेन न होने के कारण उड़ती धूल और गिट्टियों की फिसलन से रोजाना लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।स्थानीय जनता ने मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर तत्काल पक्की सर्विस रोड का निर्माण कराया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

1 day ago
user_Sujeet kumar
Sujeet kumar
Lalganj, Rae Bareli•
1 day ago

डीएम के कड़े निर्देशों को ठेंगा दिखा रहा सेतु निगम: सर्विस लेन का काम अधूरा, गिट्टी पर फिसल रहे वाहन रायबरेली मुंशीगंज-डलमऊ मार्ग पर बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण में सेतु निगम की भारी लापरवाही सामने आ रही है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के कड़े निर्देशों के बावजूद कार्यदाई संस्था खुलेआम आदेशों की धज्जियां उड़ा रही है। डीएम द्वारा दिए गए "तत्काल सर्विस लेन बनाने" के आदेश के दो महीने बीत जाने के बाद भी सड़क की स्थिति बद से बदतर बनी हुई है। स्थानीय निवासीयों ने बताया

की मुंशीगंज डलमऊ मार्ग पर बन रहे फ्लाईओवर के बगल से निकले सर्विस लेन पर दो महीने से गिट्टी पड़ी हुई है, डामर का रास्ता नहीं बनाया गया है। बिखरी हुई गिट्टी की वजह से आए दिन मोटरसाइकिलें फिसल जाती हैं, लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। साइकिल सवारों का निकलना दूभर हो गया है, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन स्तर से कोई सुनवाई नहीं हुई है। निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड पर डामर (पक्की सड़क) बिछाने के बजाय गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। करीब दो

615c4def-d5d4-481b-b2d7-8c1cfb021242

महीने से सड़क पर पड़ी यह खुली गिट्टी राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसों का सबब बनी हुई है।विभागीय सुस्ती का आलम यह है कि प्रशासनिक निरीक्षण के बाद भी ज़मीनी स्तर पर कोई बदलाव नहीं दिखा। पक्की सर्विस लेन न होने के कारण उड़ती धूल और गिट्टियों की फिसलन से रोजाना लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।स्थानीय जनता ने मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर तत्काल पक्की सर्विस रोड का निर्माण कराया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

More news from Rae Bareli and nearby areas
  • पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह जी के नेतृत्व में कल, दिनांक 12 अगस्त को बड़ी संख्या में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 🇮🇳 देशभक्ति के इस ऐतिहासिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। 🇮🇳 पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह जी के नेतृत्व में कल, दिनांक 12 अगस्त को बड़ी संख्या में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 🇮🇳 देशभक्ति के इस ऐतिहासिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। 🇮🇳
    1
    पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह जी के नेतृत्व में कल, दिनांक 12 अगस्त को बड़ी संख्या में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 🇮🇳
देशभक्ति के इस ऐतिहासिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। 🇮🇳
पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह जी के नेतृत्व में कल, दिनांक 12 अगस्त को बड़ी संख्या में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 🇮🇳
देशभक्ति के इस ऐतिहासिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। 🇮🇳
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    Media company Lalganj, Rae Bareli•
    14 hrs ago
  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत विकासखंड लक्ष्मणपुर में निकली गई तिरंगा यात्रा लक्ष्मणपुर/ प्रतापगढ़ हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज विकासखंड लक्ष्मणपुर में भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश सिंह के नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई ।यह तिरंगा यात्रा विकासखंड लक्ष्मणपुर के प्रांगण से प्रारंभ होकर लक्ष्मणपुर बाजार, शिव बोझ होते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर के प्रांगण में पहुंची। भारत माता की जय के नारो से गूंज मान उठा लक्ष्मणपुर बाजार साथ-साथ देशभक्ति के रंगों में रंगा दिखाई दिया लोगों का हूजूम। जब है सबके मन में तिरंगा तभी दिखा हर घर तिरंगा साथ-साथ लोगों से हर घर में तिरंगा लगाने की अपील भी की गई। इस तिरंगा यात्रा में उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चे और बच्चियों भी शामिल रही। इसमें मुख्य रूप से वीडियो लक्ष्मणपुर संजय श्रीवास्तव, एडियो पंचायत सुभाष सिंह, पारुल सिंह, सुप्रिया सरोज, गुदुल वर्मा ,सौरभ तिवारी, संदीप यादव ,राकेश, संदीप केसरवानी, सूर्य प्रकाश पांडेय, वीरेंद्र विश्वकर्मा, अरविंद यादव , प्रधानाध्यापक रामदीन गुप्ता, निधि शुक्ला, अभिषेक शर्मा, राम समुझ यादव ,संजय गुप्ता, छोटेलाल, मनोज यादव, सुशील कुमार आदि बहुत से लोग मौजूद रहे।
    1
    हर घर तिरंगा अभियान के तहत विकासखंड लक्ष्मणपुर में निकली गई तिरंगा यात्रा 
लक्ष्मणपुर/ प्रतापगढ़ हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज विकासखंड लक्ष्मणपुर में भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश सिंह के नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई ।यह तिरंगा यात्रा विकासखंड लक्ष्मणपुर के प्रांगण से प्रारंभ होकर लक्ष्मणपुर बाजार,  शिव बोझ होते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर के प्रांगण में पहुंची। भारत माता की जय के नारो से गूंज मान उठा लक्ष्मणपुर बाजार साथ-साथ देशभक्ति के रंगों में रंगा दिखाई दिया लोगों का हूजूम। जब है सबके मन में तिरंगा तभी दिखा हर घर तिरंगा साथ-साथ लोगों से हर घर में तिरंगा लगाने की अपील भी की गई। इस तिरंगा यात्रा में उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चे और बच्चियों भी शामिल रही। इसमें मुख्य रूप से वीडियो लक्ष्मणपुर संजय श्रीवास्तव, एडियो पंचायत सुभाष सिंह, पारुल सिंह, सुप्रिया सरोज, गुदुल वर्मा ,सौरभ तिवारी, संदीप यादव ,राकेश, संदीप केसरवानी, सूर्य प्रकाश पांडेय, वीरेंद्र विश्वकर्मा, अरविंद यादव ,
प्रधानाध्यापक रामदीन गुप्ता, निधि शुक्ला, अभिषेक शर्मा, राम समुझ यादव ,संजय गुप्ता, छोटेलाल, मनोज यादव, सुशील कुमार आदि बहुत से लोग मौजूद रहे।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अमेठी, 11 अगस्त। आगामी त्योहारों और श्रावण मास के मद्देनजर जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार रात पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर गश्त की। पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, हाईवे, चौराहों, रेलवे स्टेशनों और शराब की दुकानों के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। अभियान के दौरान ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर भी जागरूकता का संदेश दिया गया। पुलिस की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाने का प्रयास किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिले में लगातार गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
    1
    अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग

अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग
अमेठी, 11 अगस्त। आगामी त्योहारों और श्रावण मास के मद्देनजर जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार रात पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर गश्त की।
पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, हाईवे, चौराहों, रेलवे स्टेशनों और शराब की दुकानों के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
अभियान के दौरान ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर भी जागरूकता का संदेश दिया गया। पुलिस की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाने का प्रयास किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिले में लगातार गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अमेठी कस्वे में निकली तिरंगा यात्रा एन एस एस के स्वयं सेवकों ने निकाली यात्रा अमेठी कस्वे में एन एस एस के छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली जो महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर ददन सदन चौराहा होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई छात्र छात्राएं वन्दे मातरम् का जयकारा लगा रही थी महाविद्यालय के प्रिंसिपल ओ पी त्रिपाठी ने तिरंगा झंडा के महत्व को दर्शाते हुए कहा इससे देश प्रेम की भावना जागृत होती है
    2
    अमेठी कस्वे में निकली तिरंगा यात्रा एन एस एस के स्वयं सेवकों ने निकाली यात्रा 
अमेठी कस्वे में एन एस एस के छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली जो महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर ददन सदन चौराहा होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई  छात्र छात्राएं वन्दे मातरम् का जयकारा लगा रही थी महाविद्यालय के प्रिंसिपल ओ पी त्रिपाठी ने तिरंगा झंडा के महत्व को दर्शाते हुए कहा इससे देश प्रेम की भावना जागृत होती है
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ❤️ मानवता की मिसाल: योगेंद्र मिश्रा जी ने जरूरतमंद परिवार की बदली तस्वीर 🙏 ❤️ मानवता की मिसाल: योगेंद्र मिश्रा जी ने जरूरतमंद परिवार की बदली तस्वीर 🙏
    1
    ❤️ मानवता की मिसाल: योगेंद्र मिश्रा जी ने जरूरतमंद परिवार की बदली तस्वीर 🙏
❤️ मानवता की मिसाल: योगेंद्र मिश्रा जी ने जरूरतमंद परिवार की बदली तस्वीर 🙏
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    Media company Lalganj, Rae Bareli•
    19 hrs ago
  • कटरा मेदिनीगंज स्थित बंद पराग दुग्ध संकलन केंद्र को पुनः संचालित करने की मांग प्रतापगढ़ राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य ने जनपद प्रतापगढ़ की नगर पंचायत कटरा मेदिनी स्थित लंबे समय से बंद पड़े पराग सहकारी दुग्ध उत्पादन एवं संकलन केंद्र को पुनः संचालित किए जाने की मांग सरकार से की है।सांसद ने कहा कि कटरा मेदिनी स्थित यह केंद्र कभी क्षेत्र के दुग्ध उत्पादक किसानों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार था। पराग डेयरी द्वारा सहकारी समितियों के माध्यम से गांव-गांव दुग्ध संकलन केंद्र स्थापित किए गए थे, जहां किसानों से दूध एकत्रित कर कटरा मेदिनीगंज स्थित मुख्य केंद्र पर भेजा जाता था। इससे किसानों को उनके दुग्ध उत्पादन का उचित मूल्य और नियमित आय प्राप्त होती थी।उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर भुगतान में विलंब, वितीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं तथा व्यवस्था में आई शिथिलता के कारण किसानों का इस व्यवस्था से विश्वास कम होता गया। परिणामस्वरूप किसानों ने केंद्र पर दूध देना बंद कर दिया और पिछले तीन वर्षों से यह केंद्र पूरी तरह बंद पड़ा है। केंद्र में लगी मशीनें एवं अन्य संसाधन निष्क्रिय पड़े हैं, जिससे सार्वजनिक परिसंपत्तियों का भी समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है।सांसद अमरपाल मौर्य ने कहा कि इस दुग्ध संकलन केंद्र से लगभग 20 हजार किसान प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होते थे तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवारों की आजीविका इससे जुड़ी थी। केंद्र के पुनः संचालन से क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को स्थानीय स्तर पर बाजार, उचित मूल्य और नियमित आय का अवसर मिल सकता है।उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों के लंबित भुगतान एवं कथित अनियमितताओं की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा कटरा मेदिनी स्थित पराग दुग्ध संकलन केंद्र को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर शीघ्र पुनः संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में दुग्ध सहकारिता व्यवस्था को भी पुनर्जीवित किया जा सकेगा।
    1
    कटरा मेदिनीगंज स्थित बंद पराग दुग्ध संकलन केंद्र को पुनः संचालित करने की मांग
प्रतापगढ़ राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य ने जनपद प्रतापगढ़ की नगर पंचायत कटरा मेदिनी स्थित लंबे समय से बंद पड़े पराग सहकारी दुग्ध उत्पादन एवं संकलन केंद्र को पुनः संचालित किए जाने की मांग सरकार से की है।सांसद ने कहा कि कटरा मेदिनी स्थित यह केंद्र कभी क्षेत्र के दुग्ध उत्पादक किसानों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार था। पराग डेयरी द्वारा सहकारी समितियों के माध्यम से गांव-गांव दुग्ध संकलन केंद्र स्थापित किए गए थे, जहां किसानों से दूध एकत्रित कर कटरा मेदिनीगंज स्थित मुख्य केंद्र पर भेजा जाता था। इससे किसानों को उनके दुग्ध उत्पादन का उचित मूल्य और नियमित आय प्राप्त होती थी।उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर भुगतान में विलंब, वितीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं तथा व्यवस्था में आई शिथिलता के कारण किसानों का इस व्यवस्था से विश्वास कम होता गया। परिणामस्वरूप किसानों ने केंद्र पर दूध देना बंद कर दिया और पिछले तीन वर्षों से यह केंद्र पूरी तरह बंद पड़ा है। केंद्र में लगी मशीनें एवं अन्य संसाधन निष्क्रिय पड़े हैं, जिससे सार्वजनिक परिसंपत्तियों का भी समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है।सांसद अमरपाल मौर्य ने कहा कि इस दुग्ध संकलन केंद्र से लगभग 20 हजार किसान प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होते थे तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवारों की आजीविका इससे जुड़ी थी। केंद्र के पुनः संचालन से क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को स्थानीय स्तर पर बाजार, उचित मूल्य और नियमित आय का अवसर मिल सकता है।उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों के लंबित भुगतान एवं कथित अनियमितताओं की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा कटरा मेदिनी स्थित पराग दुग्ध संकलन केंद्र को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर शीघ्र पुनः संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में दुग्ध सहकारिता व्यवस्था को भी पुनर्जीवित किया जा सकेगा।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी निजी बस, चार यात्री घायल अमेठी के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर मंगौली गांव के पास बीती रात एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बस सवार चार यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और जगदीशपुर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है। जानकारी के अनुसार, बस संख्या यूपी 44 बीटी 7105 अयोध्या से रायबरेली जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगौली गांव के पास बस तेज गति में थी। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया। बस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या कोई अन्य वजह थी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से गति सीमा का पालन करने और सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।
    1
    रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी निजी बस, चार यात्री घायल

अमेठी के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर मंगौली गांव के पास बीती रात एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बस सवार चार यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और जगदीशपुर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है।
जानकारी के अनुसार, बस संख्या यूपी 44 बीटी 7105 अयोध्या से रायबरेली जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगौली गांव के पास बस तेज गति में थी। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया। बस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या कोई अन्य वजह थी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से गति सीमा का पालन करने और सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.