logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भठही बुजुर्ग में सड़क पर जलभराव से ग्रामीण परेशान कुशीनगर फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के भठही बुजुर्ग में जिला पंचायत की मुख्य सड़क पर जलभराव ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क पर लंबे समय से जमा पानी के कारण स्कूल आने-जाने वाले बच्चों के साथ आम राहगीरों को भी आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जलभराव के चलते सड़क पर गंदगी, कीचड़ और मच्छर-कृमियों का प्रकोप बढ़ने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि नियमित साफ-सफाई नहीं होने से स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। बच्चों को इसी रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है सबसे बड़ा सवाल यह है कि मामला जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद अब तक न तो सड़क की मरम्मत कराई गई और न ही जलभराव व गंदगी से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाया गया।जब जिला पंचायत की सड़क की यह हालत है, तो जिम्मेदार व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल जलनिकासी, साफ-सफाई और सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।सवाल यही है आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है, या फिर ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए अब धरातल पर कार्रवाई होगी? भठही बुजुर्ग में सड़क पर जलभराव से ग्रामीण परेशान कुशीनगर फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के भठही बुजुर्ग में जिला पंचायत की मुख्य सड़क पर जलभराव ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क पर लंबे समय से जमा पानी के कारण स्कूल आने-जाने वाले बच्चों के साथ आम राहगीरों को भी आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जलभराव के चलते सड़क पर गंदगी, कीचड़ और मच्छर-कृमियों का प्रकोप बढ़ने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि नियमित साफ-सफाई नहीं होने से स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। बच्चों को इसी रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है सबसे बड़ा सवाल यह है कि मामला जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद अब तक न तो सड़क की मरम्मत कराई गई और न ही जलभराव व गंदगी से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाया गया।जब जिला पंचायत की सड़क की यह हालत है, तो जिम्मेदार व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल जलनिकासी, साफ-सफाई और सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।सवाल यही है आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है, या फिर ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए अब धरातल पर कार्रवाई होगी?

12 hrs ago
user_Salma khatoon
Salma khatoon
Audio visual consultant पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago
0184a874-f82e-4a07-bb78-3ad9e6e5ef8e

भठही बुजुर्ग में सड़क पर जलभराव से ग्रामीण परेशान कुशीनगर फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के भठही बुजुर्ग में जिला पंचायत की मुख्य सड़क पर जलभराव ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क पर लंबे समय से जमा पानी के कारण स्कूल आने-जाने वाले बच्चों के साथ आम राहगीरों को भी आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जलभराव के चलते सड़क पर गंदगी, कीचड़ और मच्छर-कृमियों का प्रकोप बढ़ने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि नियमित साफ-सफाई नहीं होने से स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। बच्चों को इसी रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है सबसे बड़ा सवाल यह है कि मामला जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद अब तक न तो सड़क की मरम्मत कराई गई और न ही जलभराव व गंदगी से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाया गया।जब जिला पंचायत की सड़क की यह हालत है, तो जिम्मेदार व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल जलनिकासी, साफ-सफाई और सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।सवाल यही है आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है, या फिर ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए अब धरातल पर कार्रवाई होगी? भठही बुजुर्ग में सड़क पर जलभराव से ग्रामीण परेशान कुशीनगर फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के भठही बुजुर्ग में जिला पंचायत की मुख्य सड़क पर जलभराव ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क पर लंबे समय से जमा पानी के कारण स्कूल आने-जाने वाले बच्चों के साथ आम राहगीरों को भी आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जलभराव के चलते सड़क पर गंदगी, कीचड़ और मच्छर-कृमियों का प्रकोप बढ़ने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि नियमित साफ-सफाई नहीं होने से स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। बच्चों को इसी रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है सबसे बड़ा सवाल यह है कि मामला जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद अब तक न तो सड़क की मरम्मत कराई गई और न ही जलभराव व गंदगी से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाया गया।जब जिला पंचायत की सड़क की यह हालत है, तो जिम्मेदार व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल जलनिकासी, साफ-सफाई और सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।सवाल यही है आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है, या फिर ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए अब धरातल पर कार्रवाई होगी?

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पडरौना ब्लॉक के ग्राम माघी विशुनपुरा में राशन दुकान के चयन पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, डीएम से लगाई जांच की गुहार। हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर विकास खंड पडरौना के ग्राम माघी विशुनपुरा, पोस्ट परसौनी में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के चयन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की राशन की दुकान पहले अनुसूचित जाति के कोटे में थी, जो अनियमितता के चलते निरस्त हो गई। इसके बाद शासन से सामान्य श्रेणी के EWS कोटे में दुकान आवंटित करने का आदेश आया। ग्रामीणों का आरोप ग्रामीण जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि 12 सितंबर 2026 को हुई खुली बैठक में जबरन एक ऐसे संपन्न व्यक्ति का नाम आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसके पास दो जगह मेडिकल स्टोर और बड़ी-बड़ी पक्की मकान हैं। ऐसे में वह व्यक्ति EWS के मानक में नहीं आता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि उस व्यक्ति की संपत्ति की जांच कराकर उसे EWS दायरे से बाहर किया जाए। साथ ही 19 सितंबर 2026 को लगी अगली तारीख को निरस्त कर पहले जांच कराई जाए, फिर नए सिरे से मानक के अनुसार चयन किया जाए। ग्रामीणों का तर्क है कि उनके गांव में 99 प्रतिशत आबादी OBC और SC वर्ग की है, इसलिए राशन दुकान का चयन भी गांव की सामाजिक स्थिति और मानक के अनुसार ही होना चाहिए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर पात्र व्यक्ति के नाम ही राशन की दुकान का चयन कराया जाए।
    1
    पडरौना ब्लॉक के ग्राम माघी विशुनपुरा में राशन दुकान के चयन पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, डीएम से लगाई जांच की गुहार।
हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर
विकास खंड पडरौना के ग्राम माघी विशुनपुरा, पोस्ट परसौनी में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के चयन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव की राशन की दुकान पहले अनुसूचित जाति के कोटे में थी, जो अनियमितता के चलते निरस्त हो गई। इसके बाद शासन से सामान्य श्रेणी के EWS कोटे में दुकान आवंटित करने का आदेश आया।
ग्रामीणों का आरोप
ग्रामीण जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि 12 सितंबर 2026 को हुई खुली बैठक में जबरन एक ऐसे संपन्न व्यक्ति का नाम आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसके पास दो जगह मेडिकल स्टोर और बड़ी-बड़ी पक्की मकान हैं। ऐसे में वह व्यक्ति EWS के मानक में नहीं आता है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि उस व्यक्ति की संपत्ति की जांच कराकर उसे EWS दायरे से बाहर किया जाए। साथ ही 19 सितंबर 2026 को लगी अगली तारीख को निरस्त कर पहले जांच कराई जाए, फिर नए सिरे से मानक के अनुसार चयन किया जाए।
ग्रामीणों का तर्क है कि उनके गांव में 99 प्रतिशत आबादी OBC और SC वर्ग की है, इसलिए राशन दुकान का चयन भी गांव की सामाजिक स्थिति और मानक के अनुसार ही होना चाहिए।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर पात्र व्यक्ति के नाम ही राशन की दुकान का चयन कराया जाए।
    user_Mantosh jaiswal
    Mantosh jaiswal
    Local News Reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कालाजार के प्रति सभी को जागरूक होने की जरुरत - डॉ प्रभात पथरदेवा ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंजरिया पीएसपी सदस्यों को किया गया प्रशिक्षित देवरिया। पथरदेवा ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंजरिया के पंचायत भवन में मंगलवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ प्रभात रंजन की अध्यक्षता में पीएसपी (पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफार्म) के सदस्यों सीएचओ, ग्राम प्रधान, एएनएम, संगिनी, आशा, आंगनबाडी, वालेंटियर को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में कालाजार बीमारी के वाहक, बचाव लक्षण, जांच, इलाज के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ प्रभात रंजन ने कहा कि कालाजार बीमारी के जांच और इलाज की सुविधा है। इसके लिए लिए सभी के जागरूक होने से ही कालाजार का उन्मूलन किया जा सकेगा। प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षक सहायक मलेरिया अधिकारी नवीन प्रकाश भारती ने कहा कि कालाजार के लक्षण मिलने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। तत्काल इलाज कराएं। प्रशिक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि कालाजार जानलेवा है। यह बालू मक्खी के काटने से फैलता है। ग्रामीण क्षेत्रों में नमी वाली जगह व मकानों की दरारों में पाई जाती है। इससे बचाव के लिए सफाई व सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। कालाजार दो प्रकार का होता है। पहला विसलर लिसमेनियासिस (वीएल) है। 15 दिन से अधिक बुखार, भूख न लगना, खून की कमी, वजन घटना, रंग काला होना मुख्य लक्षण होते हैं। दूसरा, पोस्ट कालाजार डरमल लिसमेनियासिस (पीकेडीएल) है। इसमें त्वचा पर सफेद धब्बा मुख्य लक्षण होते हैं। आशा, आंगनबाडी इस तरह के लक्षण वाले व्यक्ति मिलने पर तत्काल सरकारी अस्पताल में जांच और इलाज कराएं। यह सुविधा निशुल्क है। उन्होंने बताया कि कालाजार बीमारी की वाहक बालू मख्खी से बचाव के लिए वर्ष में दो बार आईआरएस ( घर के अंदरूनी हिस्से) में छिड़काव कराया जाता है। मानसून से पहले मार्च-अप्रैल में और मानसून के बाद अक्टूबर -नवम्बर में आईआरएस छिड़काव कराया जाता है। जिससे बालू मख्खी को समाप्त किया जा सके। प्रशिक्षण में सीएचओ अजय शर्मा, एएनएम सत्या देवी, वालेंटियर लालजी, आशा, आंगनबाडी, कोटेदार व फाइलेरिया मरीज मौजूद रहे।
    1
    कालाजार के प्रति सभी को जागरूक होने की जरुरत - डॉ प्रभात
पथरदेवा ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंजरिया पीएसपी सदस्यों को किया गया प्रशिक्षित
देवरिया।   पथरदेवा ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंजरिया के पंचायत भवन में मंगलवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ प्रभात रंजन की अध्यक्षता में पीएसपी (पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफार्म) के सदस्यों सीएचओ, ग्राम प्रधान, एएनएम, संगिनी, आशा, आंगनबाडी, वालेंटियर को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में कालाजार बीमारी के वाहक, बचाव  लक्षण, जांच, इलाज के बारे में जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ प्रभात रंजन ने कहा कि कालाजार बीमारी के जांच और इलाज की सुविधा है। इसके लिए लिए सभी के जागरूक होने से ही कालाजार का उन्मूलन किया जा सकेगा। प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षक सहायक मलेरिया अधिकारी नवीन प्रकाश भारती ने कहा कि कालाजार के लक्षण मिलने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। तत्काल इलाज कराएं। प्रशिक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि कालाजार जानलेवा है। यह बालू मक्खी के काटने से फैलता है। ग्रामीण क्षेत्रों में नमी वाली जगह व मकानों की दरारों में पाई जाती है। इससे बचाव के लिए सफाई व सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।  कालाजार दो प्रकार का होता है। पहला विसलर लिसमेनियासिस (वीएल) है। 15 दिन से अधिक बुखार, भूख न लगना, खून की कमी, वजन घटना, रंग काला होना मुख्य लक्षण होते हैं। दूसरा, पोस्ट कालाजार डरमल लिसमेनियासिस (पीकेडीएल) है। इसमें त्वचा पर सफेद धब्बा मुख्य लक्षण होते हैं। आशा, आंगनबाडी इस तरह के लक्षण वाले व्यक्ति मिलने पर  तत्काल सरकारी अस्पताल में जांच और इलाज कराएं। यह सुविधा निशुल्क है। उन्होंने बताया कि कालाजार बीमारी की वाहक बालू मख्खी से बचाव के लिए वर्ष में दो बार आईआरएस ( घर के अंदरूनी हिस्से) में छिड़काव कराया जाता है। मानसून से पहले मार्च-अप्रैल में और मानसून के बाद अक्टूबर -नवम्बर में आईआरएस छिड़काव कराया जाता है। जिससे बालू मख्खी को समाप्त किया जा सके। 
प्रशिक्षण में सीएचओ अजय शर्मा, एएनएम सत्या देवी, वालेंटियर लालजी, आशा, आंगनबाडी, कोटेदार व फाइलेरिया मरीज 
मौजूद रहे।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दिशा की बैठक में विकास कार्यों की हुई समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध अनुपालन के दिए गए निर्देश सांसद ने जनपद के विकास के लिए समन्वित प्रयासों पर दिया जोर, डीएम ने समयबद्ध अनुपालन के दिए निर्देश* *देवरिया, 15 सितंबर।* जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को विकास भवन के गांधी सभागार में सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने सह-अध्यक्ष के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर, रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद, सांसद बांसगांव प्रतिनिधि संजय सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर और मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि जनपद के विकास के लिए अधिकारी सभी कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराएं। उन्होंने विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। साथ ही, विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति दी जाए। सदर सांसद ने निर्देशित किया कि जनपद में निर्मित सभी शौचालयों के उपयोग के लिए लोगों को जागरूक किया जाए तथा व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। साथ ही, शौचालयों के उपयोग एवं व्यवहार परिवर्तन पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में विभागों द्वारा संचालित किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाए।गन्ने की खेती के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया जाए तथा कार्ययोजना तैयार कर जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जाए। सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने विद्युत, स्वास्थ्य एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित बिंदुओं पर विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, जल जीवन मिशन, विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं, पेंशन, शौचालय निर्माण सहित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। दिशा बैठक में बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता (एसई) और परियोजना निदेशक (पीडी एनएचआई) का एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि महत्वपूर्ण बैठकों में सभी संबंधित अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि दिशा बैठक का उद्देश्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना तथा जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच समन्वय को मजबूत करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों एवं निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा कराई। इसके बाद विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की अद्यतन प्रगति प्रस्तुत की। बैठक में जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    दिशा की बैठक में विकास कार्यों की हुई समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध अनुपालन के दिए गए निर्देश
सांसद ने जनपद के विकास के लिए समन्वित प्रयासों पर दिया जोर, डीएम ने समयबद्ध अनुपालन के दिए निर्देश* 
*देवरिया, 15 सितंबर।*
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को विकास भवन के गांधी सभागार में सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने सह-अध्यक्ष के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक सुरेन्द्र चौरसिया,  भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर, रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद, सांसद बांसगांव प्रतिनिधि संजय सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर और मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि जनपद के विकास के लिए अधिकारी सभी कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराएं। उन्होंने विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। साथ ही, विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति दी जाए।
सदर सांसद ने निर्देशित किया कि जनपद में निर्मित सभी शौचालयों के उपयोग के लिए लोगों को जागरूक किया जाए तथा व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। साथ ही, शौचालयों के उपयोग एवं व्यवहार परिवर्तन पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।  उन्होंने कहा कि जनपद में विभागों द्वारा संचालित किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाए।गन्ने की खेती के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया जाए तथा कार्ययोजना तैयार कर जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जाए।
सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने विद्युत, स्वास्थ्य एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित बिंदुओं पर विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, जल जीवन मिशन, विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं, पेंशन, शौचालय निर्माण सहित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
दिशा बैठक में बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता (एसई) और परियोजना निदेशक (पीडी एनएचआई) का एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि महत्वपूर्ण बैठकों में सभी संबंधित अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि दिशा बैठक का उद्देश्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना तथा जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच समन्वय को मजबूत करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करें।  उन्होंने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों एवं निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा कराई। इसके बाद विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की अद्यतन प्रगति प्रस्तुत की।
बैठक में जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Devtripathi
    Devtripathi
    रिपोर्टर Deoria, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • सोनौली में लंबा जाम,सर्विस लाइन कटिंग से बढ़ी लोगो की परेशानी महराजगंज नेपाल में आपदा के बाद सोनौली सीमा पर ट्रकों की लंबी कतार से जाम लगा है। नेपाल की खराब सड़कों से रफ्तार धीमी है, इसी बीच सर्विस लाइन में ‘कटिंग’ का आरोप है।एनएच-24 पर सोनौली कोतवाली के बाद बाबालाज के सामने मुख्य सड़क को सर्विस लाइन से जोड़ती कटिंग है। आरोप है कि रात में ट्रकों को मुख्य कतार से अलग कर सर्विस लाइन में खड़ा कराया जाता है। रातभर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। स्थानीय रमेश, अनिल, श्याम, मनोज का कहना है कि जबरन गाड़ियां खड़ी कराने से विवाद होता है।
    1
    सोनौली में लंबा जाम,सर्विस लाइन कटिंग से बढ़ी लोगो की परेशानी
महराजगंज नेपाल में आपदा के बाद सोनौली सीमा पर ट्रकों की लंबी कतार से जाम लगा है। नेपाल की खराब सड़कों से रफ्तार धीमी है, इसी बीच सर्विस लाइन में ‘कटिंग’ का आरोप है।एनएच-24 पर सोनौली कोतवाली के बाद बाबालाज के सामने मुख्य सड़क को सर्विस लाइन से जोड़ती कटिंग है। आरोप है कि रात में ट्रकों को मुख्य कतार से अलग कर सर्विस लाइन में खड़ा कराया जाता है। रातभर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। स्थानीय रमेश, अनिल, श्याम, मनोज का कहना है कि जबरन गाड़ियां खड़ी कराने से विवाद होता है।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गोंडा के विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर VIP पार्टी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग। हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर गोंडा निवासी विनोद साहनी की हत्या के मामले को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) में उबाल है। सोमवार 14 सितंबर 2026 को VIP पार्टी के जिला अध्यक्ष सौखी निषाद के नेतृत्व में जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन सौखी निषाद ने बताया कि वे ग्राम जंगल नौगांवा, थाना विशुनपुरा, जिला कुशीनगर के निवासी हैं और VIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर यह ज्ञापन दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विनोद साहनी की हत्या मुख्यमंत्री की स्वजाति के लोगों द्वारा की गई है। ज्ञापन में पार्टी ने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं - 1- हत्यारों का एनकाउंटर और उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाए। 2-मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा दिया जाए। 3- पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए और आरोपियों पर NSA की कार्रवाई की जाए। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द अमल नहीं किया तो VIP पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की विचारधारा है कि किसी भी व्यक्ति पर होने वाला जुल्म-अत्याचार उनकी अपनी लड़ाई है।
    2
    गोंडा के विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर VIP पार्टी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग।
हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर
गोंडा निवासी विनोद साहनी की हत्या के मामले को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) में उबाल है। सोमवार 14 सितंबर 2026 को VIP पार्टी के जिला अध्यक्ष सौखी निषाद के नेतृत्व में जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
सौखी निषाद ने बताया कि वे ग्राम जंगल नौगांवा, थाना विशुनपुरा, जिला कुशीनगर के निवासी हैं और VIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर यह ज्ञापन दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विनोद साहनी की हत्या मुख्यमंत्री की स्वजाति के लोगों द्वारा की गई है।
ज्ञापन में पार्टी ने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं -
1- हत्यारों का एनकाउंटर और उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाए।
2-मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा दिया जाए।
3- पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए और आरोपियों पर NSA की कार्रवाई की जाए।
जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द अमल नहीं किया तो VIP पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की विचारधारा है कि किसी भी व्यक्ति पर होने वाला जुल्म-अत्याचार उनकी अपनी लड़ाई है।
    user_Mantosh jaiswal
    Mantosh jaiswal
    Local News Reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • डीएम ने संपत्ति के स्टाम्प मूल्यांकन का किया स्थलीय सत्यापन निर्धारित स्टाम्प मूल्य के अनुरूप ही संपत्तियों का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को संपत्तियों के क्रय-विक्रय में निर्धारित स्टाम्प मूल्यांकन की वास्तविकता जांचने के लिए एआईजी स्टाम्प एवं सब रजिस्ट्रार के साथ कसया ढाला फ्लाईओवर के निकट स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने करीब एक करोड़ 15 लाख रुपये की विक्रय संपत्ति का मौके पर सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित संपत्ति के निचले तल पर व्यावसायिक उपयोग था, जबकि ऊपरी तल आवासीय उपयोग में था। उक्त संपत्ति का निर्धारित स्टाम्प मूल्य सात लाख रुपये था। जिलाधिकारी ने मौके की वास्तविक स्थिति का स्टाम्प अभिलेखों में दर्ज विवरण के अनुसार मिलान किया तथा लागू स्टाम्प मूल्य दर की जांच की। सत्यापन में मौके की स्थिति और अभिलेखों में दर्ज विवरण सही पाया गया। जिलाधिकारी ने उपनिबंधक अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपत्तियों के क्रय-विक्रय में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार स्टाम्प मूल्यांकन सुनिश्चित किया जाए। नियमानुसार परीक्षण के बाद ही विक्रय विलेखों का पंजीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती जाए, ताकि स्टाम्प मूल्यांकन अथवा स्टाम्प शुल्क में किसी प्रकार की कमी न हो। निरीक्षण के दौरान एआईजी स्टाम्प अजय धर्मराज सिंह और सब रजिस्ट्रार अजय कुमार सिंह उपस्थित रहे।
    1
    डीएम ने संपत्ति के स्टाम्प मूल्यांकन का किया स्थलीय सत्यापन
निर्धारित स्टाम्प मूल्य के अनुरूप ही संपत्तियों का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को संपत्तियों के क्रय-विक्रय में निर्धारित स्टाम्प मूल्यांकन की वास्तविकता जांचने के लिए एआईजी स्टाम्प एवं सब रजिस्ट्रार के साथ कसया ढाला फ्लाईओवर के निकट स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने करीब एक करोड़ 15 लाख रुपये की विक्रय संपत्ति का मौके पर सत्यापन किया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित संपत्ति के निचले तल पर व्यावसायिक उपयोग था, जबकि ऊपरी तल आवासीय उपयोग में था। उक्त संपत्ति का निर्धारित स्टाम्प मूल्य सात लाख रुपये था। जिलाधिकारी ने मौके की वास्तविक स्थिति का स्टाम्प अभिलेखों में दर्ज विवरण के अनुसार मिलान किया तथा लागू स्टाम्प मूल्य दर की जांच की। सत्यापन में मौके की स्थिति और अभिलेखों में दर्ज विवरण सही पाया गया।
जिलाधिकारी ने उपनिबंधक अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपत्तियों के क्रय-विक्रय में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार स्टाम्प मूल्यांकन सुनिश्चित किया जाए। नियमानुसार परीक्षण के बाद ही विक्रय विलेखों का पंजीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती जाए, ताकि स्टाम्प मूल्यांकन अथवा स्टाम्प शुल्क में किसी प्रकार की कमी न हो।
निरीक्षण के दौरान एआईजी स्टाम्प अजय धर्मराज सिंह और सब रजिस्ट्रार अजय कुमार सिंह उपस्थित रहे।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • देवरिया शहर में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भगवान गणेश के खुले पट देवरिया शहर में विभिन्न स्थानों पर वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच पूजा अर्चन के साथ गणपति पूजा महोत्सव का विधिवत्त शुभारंभ हुआ। शहर के आर्य समाज गली में स्वर्णकार समिति द्वारा सजा भगवान गणपति की प्रतिमा के पट खोले गए ।इस गणपति महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला ।सोमवार की रात को 10:00 बजे पूजा शुरू हुई जो जो देर रात तक चली। जहां पूजा पंडाल में 15 फीट से लेकर 25 फीट तक के प्रतिमा रखी गई है। वहीं देवरिया शहर में गरुनपार स्थित गरुनपार के राजा पंडाल में भगवान गणपति की प्रतिमा,बताशा गली में रखी गई भगवान गणपति की प्रतिमा,तो विजय टॉकीज के पास सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर भगवान गणपति की प्रतिमाएं रखी गई है ।वहीं पंडाल काफी लंबे बने हैं और बड़ी संख्या में लोग इन पंडाल में पहुंचकर पूजा अर्चन कर रहे हैं। इसी के साथ ही पुलिस लगातार सतर्क बनी हुई है ।भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और विधि व्यवस्था बताएं रखने की विशेष ध्यान दिए जा रहे हैं। भगवान गणेश की पूजा अर्चन और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है । जिससे पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बन गया है। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गूंज उठा है।
    1
    देवरिया शहर में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भगवान गणेश के खुले पट
देवरिया शहर में विभिन्न स्थानों पर वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच पूजा अर्चन के साथ गणपति पूजा महोत्सव का विधिवत्त शुभारंभ हुआ। शहर के आर्य समाज गली में स्वर्णकार समिति द्वारा सजा भगवान गणपति की प्रतिमा के पट खोले गए ।इस गणपति महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला ।सोमवार की रात को 10:00 बजे पूजा शुरू हुई जो जो देर रात तक चली। जहां पूजा पंडाल में 15 फीट से लेकर 25 फीट तक के प्रतिमा  रखी गई है। वहीं देवरिया शहर में गरुनपार स्थित गरुनपार के राजा पंडाल में भगवान गणपति की प्रतिमा,बताशा गली में  रखी गई भगवान गणपति की प्रतिमा,तो विजय टॉकीज के पास सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर भगवान गणपति की प्रतिमाएं रखी गई है ।वहीं पंडाल काफी लंबे बने हैं और बड़ी संख्या में लोग इन पंडाल में पहुंचकर पूजा अर्चन कर रहे हैं। इसी के साथ ही पुलिस लगातार सतर्क बनी हुई है ।भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और विधि व्यवस्था बताएं रखने की विशेष ध्यान दिए जा रहे हैं। भगवान गणेश की पूजा अर्चन और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की  भारी भीड़ उमड़ रही है । जिससे पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बन गया है।
गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गूंज उठा है।
    user_Devtripathi
    Devtripathi
    रिपोर्टर Deoria, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • देवरिया में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार था इनाम देवरिया में दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर धनौती तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 वर्षीय दिव्यांशु यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मामले में नामजद पांच अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
    1
    देवरिया में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार था इनाम
देवरिया में दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर धनौती तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 वर्षीय दिव्यांशु यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मामले में नामजद पांच अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पैसों के विवाद में चाकूबाजी, पिता-पुत्र घायल तीन आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजौली कॉलोनी में मंगलवार को पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार गुप्ता और वाहन चालक पंकज कुमार के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पंकज कुमार व उसके कुछ साथियों ने अजय कुमार गुप्ता और उनके पिता राजेश गुप्ता को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पैसों के विवाद में चाकूबाजी, पिता-पुत्र घायल तीन आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजौली कॉलोनी में मंगलवार को पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार गुप्ता और वाहन चालक पंकज कुमार के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पंकज कुमार व उसके कुछ साथियों ने अजय कुमार गुप्ता और उनके पिता राजेश गुप्ता को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    पैसों के विवाद में चाकूबाजी, पिता-पुत्र घायल

तीन आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज

देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजौली कॉलोनी में मंगलवार को पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार गुप्ता और वाहन चालक पंकज कुमार के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पंकज कुमार व उसके कुछ साथियों ने अजय कुमार गुप्ता और उनके पिता राजेश गुप्ता को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पैसों के विवाद में चाकूबाजी, पिता-पुत्र घायल
तीन आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज
देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजौली कॉलोनी में मंगलवार को पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार गुप्ता और वाहन चालक पंकज कुमार के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पंकज कुमार व उसके कुछ साथियों ने अजय कुमार गुप्ता और उनके पिता राजेश गुप्ता को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    Deoria, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.